शुक्रवार, 29 मई 2020

बीएसई 159 अंक और निफ्टी 67 पॉइंट नीचे खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 147 अंक नीचे बंद हुआ था

सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 222 अंक ऊपर और निफ्टी 50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 662 अंक तक और निफ्टी 196 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ।

इन बैंक के शेयरों में गिरावट

बैंक गिरावट (%)
एक्सिस बैंक 3.01 %
इंडसइंड बैंक 2.57 %
HDFC बैंक 1.83 %
ICICI बैंक 1.48 %
RBL बैंक 1.46 %

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 147.63 अंक नीचे 25,400.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 43.37 अंक नीचे 9,368.99 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 6.40 पॉइंट नीचे 3,029.73 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.93 अंक ऊपर 2,853.15 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,65,387 हो गई है। इनमें 89,745 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 70,920 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,711 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,905,415 हो चुकी है। इनमें 362,024 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 103,330 हो चुकी है।

09:43 AM बीएसई टेलीकॉम में शामिल 12 में से 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 में गिरावट है।

09:36 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 9 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:30 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; भारती इन्फ्राटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:28 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 8 में बढ़त और 15 में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 13 में बढ़त और 20 में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई 30 में शामिल 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMबीएसई 219.01 अंक नीचे 31,981.58 पर और निफ्टी 77.10 पॉइंट नीचे 9,413.00 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढाव



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुरुवार को बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AnkBdi
https://ift.tt/3cg1jUy

सॉलिसिटर जनरल ने बच्चे की मौत का इंतजार करने वाले गिद्ध का उदाहरण दिया, बोले- कुछ लोग हमेशा बुरा ही सोचते हैं

लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की दिक्कतों पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ लोग हमेशा बुरा ही सोचते हैं। सॉलिसिटर जनरल का इशारा सरकार पर सवाल उठाने वाले एक्टिविस्टकी ओर था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने महामारी के समय भी शिष्टाचार नहीं दिखाया। सॉलिसिटर जनरलने बच्चे की मौत का इंतजार करने वाले गिद्ध और वहां से फोटो खींचकर चले आने वाले फोटोग्राफर का उदाहरण भी दिया।

सॉलिसिटर जनरल ने फोटोग्राफर की आत्महत्या का जिक्र किया
1993 में सूडान में भुखमरी के वक्त के एक फोटो के लिए पत्रकार केविन कार्टर को पुलित्जर अवॉर्ड मिला था। फोटो में एक गिद्ध भूख से तड़पते तीन साल के बच्चे की मौत का इंतजार करता दिख रहा था। कार्टर से किसी दूसरे पत्रकार ने पूछा कि बच्चे का क्या हुआ? उन्होंने जवाब दिया कि पता नहीं, मुझे वापस लौटना था इसलिए अपना काम करके चला आया। दूसरे पत्रकार ने पूछा कि वहां कितने गिद्ध थे? कार्टर ने जवाब दिया- एक ही गिद्ध था। दूसरा पत्रकार बोला- नहीं दो थे, उनमें से एक के हाथ में कैमरा था।

कार्टर ने घटना के चार महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। इसका जिक्र करते हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कार्टर न तो एक्टिविस्ट थे, न ही एनजीओ चलाते थे, लेकिन शायद इंसानियत समझते थे।

'कुछ लोग सिर्फ सरकार की कमियां ढूंढ़ते हैं'
सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कुछ एक्टिविस्ट प्रवासियों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ निगेटिविटी फैला रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर दलीलें दे रहे हैं। हर संस्थान के खिलाफ इंटरव्यू दे रहे हैं या आर्टिकल लिख रहे हैं। उन्हें सरकार के काम के बारे में पता ही नहीं है। ऐसे लोग कोर्ट में आकर भी दखल देते हैं। ये ट्रेंड बन चुका है, इसे रोकना चाहिए। ऐसे कुछ लोग अफसरों को फटकार लगाने वाले जजों को निष्पक्ष होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ऐसे चंद लोगों को पहले ये सोचना चाहिए कि देश के संकट के समय वे खुद कितनी मदद कर रहे हैं? जबकि सेवाभाव रखने वाले लोग घरों से निकलकर जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। सैंकड़ों एनजीओ सरकारी अफसरों के साथ मिलकर खूब मेहनत से काम कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें प्रवासियों कोखाना दें
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई में राज्य सरकारों को आदेश दिया कि प्रवासी मजदूरों से बस या ट्रेन का किराया नहीं लिया जाए। सफर से पहले उनके खाने-पीने के इंतजाम किए जाएं। कोई मजदूर पैदल जाता दिखे तो उसे शेल्टर होम में ठहराया जाए। इस मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये तस्वीर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रवासियों की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZL1ch8
https://ift.tt/2XFpW7Z

24 घंटे में 190 केस सामने आए; संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार के पार पहुंची, झांसी में टिडि्डयों को भगाने के लिए ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले 24 घंटेमें कोरोना के 190 नए केस सामने आए। संक्रमण से15 की जान गई।इसके साथमरीजोंकी संख्या 7176 पर पहुंच गई। इनमें 4215 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कुल 2758 मरीजों का अभी अस्पतालोंमें इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या197 होगई है। वहीं,झांसी में गांवों से लेकर शहरों तकटिड्डियों का आतंक है।जिला प्रशासन इन्हें भगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। लोगों के सलाह दी गई है कि तेज आवाज करें ताकि टिड्डियां वहां से दूर रहें। कुछ गांव वाले ढोल नगाड़े बजा रहे हैं।कुछ घरों में थालियां पीटकर डिड्डियां भगाई जा रही हैं।

वाराणसी में मुंबई से आए दो प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।वहीं, प्रवासियों के संक्रमित मिलने सेपूर्वांचल के गांवों मेंभी खतरा बढ़ गयाहै। वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही में कुल संक्रमितों की संख्या 639 तक पहुंच गई। वाराणसी 57, गाजीपुर में 86, जौनपुर में 149प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुरादाबाद:ट्रेन के कोच में महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे गए

यह तस्वीर मुरादाबाद की है जहां महिलाओं ने दूसरी जगहों से आ रही ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं को सैनिटरी पैड का वितरण किया।
यह तस्वीर मुरादाबाद की है। यहां महिलाओं ने ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे।

दूसरे राज्यों से स्पेशल ट्रेनों के जरिए श्रमिकोंका आना जारी है। इस बीच गुरुवार शाम को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जिले के स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों की ओर से एक नई मुहिम शुरू की गई। इन महिलाओं ने ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया। ट्रेन के प्रत्येक कोच में जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरीपैड दिए गए। महिलाओं ने कहा कि इससे उनके अंदर एक सकारात्मक सोच का विस्तार होगा।वेज्यादा साफ सुथरे तरीके से ट्रेन में भी यात्रा कर सकेंगी।

झांसी:टिड्डियों के झुंड ने उत्पात मचाया
टिडि्डयों के दल ने उत्तर प्रदेश के झांसी में तांडव मचा रखा है। परेशान किसान और प्रशासन टिड्डियों को भगाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं। उन्हें खदेड़ने के लिए कीटनाशक से लेकर डीजे तक और थाली से लेकर ढोल-नगाड़े तक का बजाए जा रहे हैं, लेकिन टिडि्डयों के झुंड हलाकान किए हैं। लाखों की तादाद में टिड्डियां झांसी तक पहुंच गई हैं। यह तीसरी बार है जब यहां टिड्डियों का दल पहुंचा है। यहां के किसान से लेकर शहर के निवासी तक टिड्डियों से परेशान हैं। लोगों के सलाह दी गई है कि तेज आवाज करें ताकि टिड्डियां वहां से दूर रहें।

यह तस्वीर झांसी की है जहां टिडि्डयों को भगाने के लिए प्रशासन की तरफ से तमाम इंतजाम किया जा रहा है।
यह तस्वीर झांसी की है। यहां टिडि्डयों को भगाने के लिए प्रशासन की तरफ से पानी की बौछार भी की जा रही है।

कोरोना अपडेट्स

  • हरदोई: जिले में 7 नए मामले मिले। यह सभी प्रवासी हैं। इनमें 2किशोर और एक महिला हैं। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई, जिनमें से 42 एक्टिव केस हैं।
  • आगरा:गुरुवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।संक्रमण से अब तक 38 की जानगई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की। उधर, 7 नए कोरोना मरीज मिलने से अब संक्रमितों की संख्या 882 हो गई। 4 डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अभी 70 एक्टिव केस हैं।
  • मेरठ: जिलेमें 2नए संक्रमित मरीज मिले। अब जनपद मेंमरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। इनमें296 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जनपद में कुल 79 सक्रिय केस हैं।
  • मैनपुरी: जिलेमें 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के हैं। ये लोग अहमदाबाद से लौटे थे। जिले में कुल केस 35 हो गए हैं।अब कुल 17 एक्टिव केस हैं।
  • औरैया:जिले में 2 और कोरोना संक्रमित मिले। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 11 होगई। इसके साथ इटावा के जसवंतनगर स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती 3 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हो गए। औरैया में अब तक कोरोना संक्रमित की संख्या 32 हो गई।इनमें से 21 ठीक हो चुके हैं। जिले में 10 प्रवासी संक्रमित मिले हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर वाराणसी की है। यहां प्रशासन ने दोपहिया वाहन पर एक से अधिक लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कानून का उल्लंघन करते हुए स्कूटी पर दो लोग चलते नजर आए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की।


from Dainik Bhaskar /national/news/uttar-pradesh-coronavirus-outbreak-live-news-update-agra-meerut-noida-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-azamgarh-may-29-127352166.html
https://ift.tt/2yIv4Qd

सॉलिसिटर जनरल ने बच्चे की मौत का इंतजार करने वाले गिद्ध का उदाहरण दिया, बोले- कुछ लोग हमेशा बुरा ही सोचते हैं

लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की दिक्कतों पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ लोग हमेशा बुरा ही सोचते हैं। सॉलिसिटर जनरल का इशारा सरकार पर सवाल उठाने वाले एक्टिविस्टकी ओर था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने महामारी के समय भी शिष्टाचार नहीं दिखाया। सॉलिसिटर जनरलने बच्चे की मौत का इंतजार करने वाले गिद्ध और वहां से फोटो खींचकर चले आने वाले फोटोग्राफर का उदाहरण भी दिया।

सॉलिसिटर जनरल ने फोटोग्राफर की आत्महत्या का जिक्र किया
1993 में सूडान में भुखमरी के वक्त के एक फोटो के लिए पत्रकार केविन कार्टर को पुलित्जर अवॉर्ड मिला था। फोटो में एक गिद्ध भूख से तड़पते तीन साल के बच्चे की मौत का इंतजार करता दिख रहा था। कार्टर से किसी दूसरे पत्रकार ने पूछा कि बच्चे का क्या हुआ? उन्होंने जवाब दिया कि पता नहीं, मुझे वापस लौटना था इसलिए अपना काम करके चला आया। दूसरे पत्रकार ने पूछा कि वहां कितने गिद्ध थे? कार्टर ने जवाब दिया- एक ही गिद्ध था। दूसरा पत्रकार बोला- नहीं दो थे, उनमें से एक के हाथ में कैमरा था।

कार्टर ने घटना के चार महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। इसका जिक्र करते हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कार्टर न तो एक्टिविस्ट थे, न ही एनजीओ चलाते थे, लेकिन शायद इंसानियत समझते थे।

'कुछ लोग सिर्फ सरकार की कमियां ढूंढ़ते हैं'
सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कुछ एक्टिविस्ट प्रवासियों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ निगेटिविटी फैला रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर दलीलें दे रहे हैं। हर संस्थान के खिलाफ इंटरव्यू दे रहे हैं या आर्टिकल लिख रहे हैं। उन्हें सरकार के काम के बारे में पता ही नहीं है। ऐसे लोग कोर्ट में आकर भी दखल देते हैं। ये ट्रेंड बन चुका है, इसे रोकना चाहिए। ऐसे कुछ लोग अफसरों को फटकार लगाने वाले जजों को निष्पक्ष होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ऐसे चंद लोगों को पहले ये सोचना चाहिए कि देश के संकट के समय वे खुद कितनी मदद कर रहे हैं? जबकि सेवाभाव रखने वाले लोग घरों से निकलकर जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। सैंकड़ों एनजीओ सरकारी अफसरों के साथ मिलकर खूब मेहनत से काम कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें प्रवासियों कोखाना दें
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई में राज्य सरकारों को आदेश दिया कि प्रवासी मजदूरों से बस या ट्रेन का किराया नहीं लिया जाए। सफर से पहले उनके खाने-पीने के इंतजाम किए जाएं। कोई मजदूर पैदल जाता दिखे तो उसे शेल्टर होम में ठहराया जाए। इस मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये तस्वीर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रवासियों की है।


from Dainik Bhaskar /national/news/solicitor-general-terms-cynics-prophets-of-doom-cites-pulitzer-prize-winner-carter-127352173.html
https://ift.tt/36CIkm7

राजस्थान में दादा की अस्थियों को अंतिम विदाई देता पोता; बिहार में ड्यूटी पर पहुंचने के लिए 50 साल की नर्स ने 3 दिन में साइकिल चलाना सीखा

राजस्थान के बूंदी मेंये बेहद भावुक कर देने वाले पल थे, जब 68 दिन बाद गुरुवार को मोक्ष कलशयात्रा बस 16 अस्थिकलश लेकर हरिद्वार के सफर पर रवाना हुई। अपने मृत परिजनों की अंतिम निशानी अब नहीं बची थी। किसी के पिता, किसी के दादा तो किसी की मां की अस्थियां उन कलशों में थीं। पोता अपने दादाजी की अस्थियों को चूम रहा था। बेटी का चेहरा मां की अस्थियों को हरिद्वार रवाना करते वक्त आंसुओं से भीगा था...।

पत्नी-बच्चों से बोला- मैं आता हूं; नहीं लौट सका

तस्वीर मध्य प्रदेश के दतिया जिले की है। यहां आंधी से कई पेड़ गिर गए। तीन लोगों की मौत हो गई। आंधी आते ही चीना गांव के काशीराम ने पत्नी-बच्चों को घर भेजा, बोला- मैं आता हूं, लेकिन एक पेड़ उसी पर गिर पड़ा।

यह तस्वीर आंखों में सपनों और हाथों में दुनियाभर की खुशियों की है

तस्वीर राजस्थान के चूरु जिले की है। यहां गुरुवार को पटवारी व गिरदावर संघ की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवार को राशन सहित अन्य सामग्री बांटी गई। तेज धूप में नंगे पैर घूमते एक बच्चे को जब अधिकारियों ने चप्पल पहनाई और खाने के लिए बिस्किट दिए, तो उसका चेहरा ऐसे खिला जैसे दुनियाभर की खुशी मिल गई। अन्य बच्चे भी राहत की नजरों से ताकने लगे।

50 साल की नर्स ड्यूटी के लिए 3 दिन में सीखी साइकिल

तस्वीर बिहार केऔरंगाबाद की है। यहांलॉकडाउन में जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हुआ तो 50 साल की नर्स मुन्नी बाला सुमन 20 दिनों तक पैदल कई किमी दूर डेरा से अस्पताल ड्यूटी की। मुन्नी ने तीन सप्ताह पहले 4600 रुपए में एक साइकिल खरीदी और अस्पताल परिसर में चलाने की कोशिश शुरू कर दी। तीन दिनों में वह साइकिल सीख गई। चौथे दिन से अपने डेरा से ड्यूटी साइकिल से जाना शुरू कर दिया।

गर्मी में पानी के लिए संघर्ष

तस्वीर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है। यहां गर्मी ही नहीं हर मौसम में पानी की समस्या होती है। लेकिन गर्मी में यह काफी बढ़ जाती है। एक मटके पानी के लिए भी लोग 3 किमी दूर स्यापनपाड़ा गांव जाते हैं। ये गांव नॉनकमांड क्षेत्र में शामिल हैं, यहां पर यदि 500 मीटर गहरा खोद भी दिया जाए तो भी पानी नहीं आता है। यहां पाइप लाइन लीकेज में से पानी भरने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। इस गांव में न तो हैंडपंप हैं और न ही तालाब। गांव में करीब 150 से ज्यादा परिवार हैं।

पानी के लिए जान 150 फीट गहरे कुंए के अंदर

तस्वीर राजस्थान के बाड़मेर जिले की है। रेतीले समंदर में पानी सदियों से किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रहा है। पश्चिमी राजस्थान में पानी की समस्या का अपने स्तर पर समाधान गांवों में किया जाता है। ऐसा ही एक प्रयास है, पारंपरिक बेरियों और कुओं का निर्माण। ये यहां सबसे जोखिम वाले कामों में से एक है। अपने हाथों से एक एक बाल्टी मिट्टी निकाल कर लोग कुंए खोदते हैं। आलम अभी भी वही है लेकिन मशीनों के आने के बाद कच्ची और मिट्टी की दीवारें सीमेंट की बनने लग गई है। पथरीली जमीन तोड़ने के लिए ग्राइंडर सरीखी मशीनों का साथ मिल रहा है और तपती जमीन के अंदर पंखे थोड़ा काम करने लायक माहौल बना रहे हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से राज्य के दूसरे सबसे बड़े जिले में 46 डिग्री तापमान में जमीन से 150 फीट गहराई में कामगारों का जान जोखिम में डाल कर किया जा रहा पानी को तलाशने का जतन सही मायने में किसी चुनौती से कम नहीं है।

25 दिन में बिक गया 250 करोड़ का गेहूं

तस्वीर कोटा के राजस्थान की है। यहां लॉकडाउन के दौरान भामाशाह मंडी में सोना बरस रहा है। यहां 25 दिन में लगभग 250 करोड़ का गेहूं बिक गया। मंडी में 13 अप्रैल से कारोबार शुरू हुआ। इसके बाद से 25 दिन गेहूं का कारोबार हुआ है। कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद खुली मंडी में अब तक खुली नीलामी में 15 लाख क्विंटल गेहूं का कारोबार हुआ है, जो 1700-1800 रुपए क्विंटल बिका। इसमें 10 दिन हड़ताल भी रही है। 28 मई तक करीब 20 हजार किसान गेहूं बेच चुके हैं। बुधवार को करीब 1.50 लाख बोरी गेहूं आया था। दो दिन से पूरी मंडी गेहूं से अटी है।

गर्मी के दौरान छाया की तलाश में ट्रेन के नीचे जिंदगी

तस्वीर राजस्थान के अलवर की है। रेल की पटरियों पर सोना खतरनाक है। यह जानते हुए भी तेज धूप से बचाव के लिए दोपहर में कुछ श्रमिक माल गोदाम पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे के नीचे सो गए।

बिहार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बनाया आइसोलेशन सेंटर

तस्वीर बिहार के पटना की है। यहां के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आइसोलेशन सेंटर के लिए बेड लगा दिए गए। बिहार कोरोना से जंग में हर स्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयार है। इसके लिए कई निजी कॉम्प्लेक्स को भी चिन्हित किया गया है।

यह तस्वीर डराने वाली है: मरीज बढ़ रहे हैं, लॉकडाउन की छूट में ऐसा न करें

तस्वीर बिहार के भागलपुर की है।लॉकडाउन-4 में सरकार ने हल्की छूट क्या दी, लोगों ने अपना सामाजिक दूरी का दायरा ही तोड़ दिया। बाजार में आम दिनों जैसी भीड़ लगी।

जेठ की गर्मी में धुंध की ठंडक...6 डिग्री गिरा पारा

तस्वीर झारखंड के रांची शहर की है। गुरुवार को झारखंड के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिर गया। 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Grandson giving final farewell to grandfather's ashes, nurse's passion to get on duty and


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XaeqlS
https://ift.tt/2M53vno

अब तक 59.04 लाख संक्रमित, रूस में 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए: महामारी को देखते हुए ब्रिक्स सम्मेलन स्थगित किया गया

दुनिया में अब तक 59लाख 4हजार 658लोग संक्रमित हैं। 25लाख 79हजार 629लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 62हजार 10हो गया है। रूस में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 371 नए मामले सामने आए हैं। महामारी को देखते हुए रूस ने ब्रिक्स( ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समूह और शंघाई कोऑपरेशन आर्गनाइजेशन (एससीओ) समिटस्थगित कर दिया। ये दोनों समिट इस साल रूस की अध्यक्षता में होने वाले थे।

महामारी की स्थिति को देखते हुए एससीओ और ब्रिक्स समिट कीअगली तारीख सदस्य देशों को बताईजाएगी।रूस में अब तक कुल 3 लाख 79 हजार 051 मामले सामने आए हैं। 4 हजार 142 मौतें हुई हैं और 1 लाख 50 हजार 993 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,68,461 1,03,330 4,98,725
ब्राजील 4,38,812 26,764 1,93,181
रूस 3,79,051 4,142 1,50,993
स्पेन 2,84,986 27,119 1,96,958
ब्रिटेन 2,69,127 37,837 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,82,313 8,555 1,63,200
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369
भारत 1,65,348 4,710 70,786

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

ब्राजील से लौट सकेंगे अमेरिकी नागरिक: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्राजील पर लगाया गया ट्रैवल बैन सख्त है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्राजील से लौटने के इच्छुक अमेरिकी नागरिकों को अपने देश आने की इजाजत दी जाएगी। यह ठीक चीन से आने पर लगाए गए बैन की तरह है। हम इतने सख्त नहीं हो सकते कि अमेरिकी लोगों को उनके देश में आने की इजाजत न दी जा सके। अमेरिका ने पिछले हफ्ते ब्राजील से आने वालों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी।

अमेरिका के मिनेपोलिस में अफ्रीकन-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉड की मौत के विरोध में प्रदर्शन करता एक व्यक्ति।

ब्रिटेन सोमवार से पाबंदियां हटाना शुरू करेगा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने गुरुवार को कहा कि देश में सोमवार से पाबंदियां हटानी शुरू की जाएंगी। ऐसा कई चरणों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाबंदियों में यह छूट इस बात पर निर्भर है कि वायरस नियंत्रित रहे। हमने साथ मिलकरसंक्रमण रोकने में हासिल किया है, उसे बेकार नहीं कर सकते। लॉकडाउन के मौजूदा नियमों में दी जा रही छूट सीमित है। लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर 6 लोगों को घर के बाहर एक साथ जुटने की इजाजत दी जाएगी।

लंदन में एक सरकारी अस्पताल के बाहर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के समर्थन में प्रदर्शन करते डॉक्टर।

मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा नौ हजार के पार
मैक्सिको में पिछले 24 घंटों में 447 लोगों की जानें गई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 9 हजार 44 हो गया है।उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज गेटेल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के 3 हजार 377 नए मामले सामने आए और अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 81 हजार 400 हो गई है।

न्यू मैक्सिको सिटी में खुद के काेरोना संक्रमित होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का इंटरव्यू लेते पत्रकार।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रूस की राजधानी मॉस्को के एक अस्पताल में बुधवार को स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XcPpGJ
https://ift.tt/2TPkGxm

राजस्थान में दादा की अस्थियों को अंतिम विदाई देता पोता; बिहार में ड्यूटी पर पहुंचने के लिए 50 साल की नर्स ने 3 दिन में साइकिल चलाना सीखा

राजस्थान के बूंदी मेंये बेहद भावुक कर देने वाले पल थे, जब 68 दिन बाद गुरुवार को मोक्ष कलशयात्रा बस 16 अस्थिकलश लेकर हरिद्वार के सफर पर रवाना हुई। अपने मृत परिजनों की अंतिम निशानी अब नहीं बची थी। किसी के पिता, किसी के दादा तो किसी की मां की अस्थियां उन कलशों में थीं। पोता अपने दादाजी की अस्थियों को चूम रहा था। बेटी का चेहरा मां की अस्थियों को हरिद्वार रवाना करते वक्त आंसुओं से भीगा था...।

पत्नी-बच्चों से बोला- मैं आता हूं; नहीं लौट सका

तस्वीर मध्य प्रदेश के दतिया जिले की है। यहां आंधी से कई पेड़ गिर गए। तीन लोगों की मौत हो गई। आंधी आते ही चीना गांव के काशीराम ने पत्नी-बच्चों को घर भेजा, बोला- मैं आता हूं, लेकिन एक पेड़ उसी पर गिर पड़ा।

यह तस्वीर आंखों में सपनों और हाथों में दुनियाभर की खुशियों की है

तस्वीर राजस्थान के चूरु जिले की है। यहां गुरुवार को पटवारी व गिरदावर संघ की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवार को राशन सहित अन्य सामग्री बांटी गई। तेज धूप में नंगे पैर घूमते एक बच्चे को जब अधिकारियों ने चप्पल पहनाई और खाने के लिए बिस्किट दिए, तो उसका चेहरा ऐसे खिला जैसे दुनियाभर की खुशी मिल गई। अन्य बच्चे भी राहत की नजरों से ताकने लगे।

50 साल की नर्स ड्यूटी के लिए 3 दिन में सीखी साइकिल

तस्वीर बिहार केऔरंगाबाद की है। यहांलॉकडाउन में जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हुआ तो 50 साल की नर्स मुन्नी बाला सुमन 20 दिनों तक पैदल कई किमी दूर डेरा से अस्पताल ड्यूटी की। मुन्नी ने तीन सप्ताह पहले 4600 रुपए में एक साइकिल खरीदी और अस्पताल परिसर में चलाने की कोशिश शुरू कर दी। तीन दिनों में वह साइकिल सीख गई। चौथे दिन से अपने डेरा से ड्यूटी साइकिल से जाना शुरू कर दिया।

गर्मी में पानी के लिए संघर्ष

तस्वीर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है। यहां गर्मी ही नहीं हर मौसम में पानी की समस्या होती है। लेकिन गर्मी में यह काफी बढ़ जाती है। एक मटके पानी के लिए भी लोग 3 किमी दूर स्यापनपाड़ा गांव जाते हैं। ये गांव नॉनकमांड क्षेत्र में शामिल हैं, यहां पर यदि 500 मीटर गहरा खोद भी दिया जाए तो भी पानी नहीं आता है। यहां पाइप लाइन लीकेज में से पानी भरने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। इस गांव में न तो हैंडपंप हैं और न ही तालाब। गांव में करीब 150 से ज्यादा परिवार हैं।

पानी के लिए जान 150 फीट गहरे कुंए के अंदर

तस्वीर राजस्थान के बाड़मेर जिले की है। रेतीले समंदर में पानी सदियों से किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रहा है। पश्चिमी राजस्थान में पानी की समस्या का अपने स्तर पर समाधान गांवों में किया जाता है। ऐसा ही एक प्रयास है, पारंपरिक बेरियों और कुओं का निर्माण। ये यहां सबसे जोखिम वाले कामों में से एक है। अपने हाथों से एक एक बाल्टी मिट्टी निकाल कर लोग कुंए खोदते हैं। आलम अभी भी वही है लेकिन मशीनों के आने के बाद कच्ची और मिट्टी की दीवारें सीमेंट की बनने लग गई है। पथरीली जमीन तोड़ने के लिए ग्राइंडर सरीखी मशीनों का साथ मिल रहा है और तपती जमीन के अंदर पंखे थोड़ा काम करने लायक माहौल बना रहे हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से राज्य के दूसरे सबसे बड़े जिले में 46 डिग्री तापमान में जमीन से 150 फीट गहराई में कामगारों का जान जोखिम में डाल कर किया जा रहा पानी को तलाशने का जतन सही मायने में किसी चुनौती से कम नहीं है।

25 दिन में बिक गया 250 करोड़ का गेहूं

तस्वीर कोटा के राजस्थान की है। यहां लॉकडाउन के दौरान भामाशाह मंडी में सोना बरस रहा है। यहां 25 दिन में लगभग 250 करोड़ का गेहूं बिक गया। मंडी में 13 अप्रैल से कारोबार शुरू हुआ। इसके बाद से 25 दिन गेहूं का कारोबार हुआ है। कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद खुली मंडी में अब तक खुली नीलामी में 15 लाख क्विंटल गेहूं का कारोबार हुआ है, जो 1700-1800 रुपए क्विंटल बिका। इसमें 10 दिन हड़ताल भी रही है। 28 मई तक करीब 20 हजार किसान गेहूं बेच चुके हैं। बुधवार को करीब 1.50 लाख बोरी गेहूं आया था। दो दिन से पूरी मंडी गेहूं से अटी है।

गर्मी के दौरान छाया की तलाश में ट्रेन के नीचे जिंदगी

तस्वीर राजस्थान के अलवर की है। रेल की पटरियों पर सोना खतरनाक है। यह जानते हुए भी तेज धूप से बचाव के लिए दोपहर में कुछ श्रमिक माल गोदाम पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे के नीचे सो गए।

बिहार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बनाया आइसोलेशन सेंटर

तस्वीर बिहार के पटना की है। यहां के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आइसोलेशन सेंटर के लिए बेड लगा दिए गए। बिहार कोरोना से जंग में हर स्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयार है। इसके लिए कई निजी कॉम्प्लेक्स को भी चिन्हित किया गया है।

यह तस्वीर डराने वाली है: मरीज बढ़ रहे हैं, लॉकडाउन की छूट में ऐसा न करें

तस्वीर बिहार के भागलपुर की है।लॉकडाउन-4 में सरकार ने हल्की छूट क्या दी, लोगों ने अपना सामाजिक दूरी का दायरा ही तोड़ दिया। बाजार में आम दिनों जैसी भीड़ लगी।

जेठ की गर्मी में धुंध की ठंडक...6 डिग्री गिरा पारा

तस्वीर झारखंड के रांची शहर की है। गुरुवार को झारखंड के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिर गया। 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Grandson giving final farewell to grandfather's ashes, nurse's passion to get on duty and


from Dainik Bhaskar /national/news/grandson-giving-final-farewell-to-grandfathers-ashes-nurses-passion-to-get-on-duty-and-127352084.html
https://ift.tt/3gxF9AG

1 लाख 65 हजार 381 केस: भारत संक्रमण के मामले में एशिया में पहले और दुनिया में 9वें स्थान पर

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार 381 हो गई है। मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं।

कोरोनावायरस: 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,68,461 1,03,330 4,98,725
ब्राजील 4,38,812 26,764 1,93,181
रूस 3,79,051 4,142 1,50,993
स्पेन 2,84,986 27,119 1,96,958
ब्रिटेन 2,69,127 37,837 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,82,313 8,555 1,63,200
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369
भारत 1,65,348 4,710 70,786

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

गुरुवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 1024 नए मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है, यहां अब तक 316 लोगों ने जान गंवाई। हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगी राज्य की सीमाएं सील कराईं। यानी एनसीआर के शहर गुड़गांव और फरीदाबाद से भी लोग दिल्ली नहीं आ-जा पाएंगे।

गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, प. बंगाल में 344, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तरप्रदेश में 179, हरियाणा 123, आंध्रप्रदेश में 128, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 115-115 और बिहार में 149 मरीज मिले। ये आंकड़े Covid19.Org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के 1 लाख 58 हजार 333 मामले आए हैं। इनमें से 86 हजार 110 का इलाज चल रहा है। 67 हजार 692 ठीक हो चुके हैं और 4531 की मौत हो चुकी है।

पांच राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:
गुरुवार को 192 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुईं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7453 हो गई है। राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है।
महाराष्ट्र: गुरुवार को संक्रमण के 2598 नए मामले सामने आए, 698 मरीज ठीक हुए और 85 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 59 हजार 546 हो गई है। 18 हजार 616 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1982 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। मुंबई में हेड कॉन्स्टेबल जगदीश पांडुरंग की जान गई।
उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को कोरोना के 179 मरीज मिले और 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7170 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 197 मौत हो चुकी हैं।
राजस्थान: यहां गुरुवार को संक्रमण के 251 मामले सामने आए। इनमें से झालावाड़ में 69, जोधपुर में 64, पाली में 32, भरतपुर में 12, कोटा में 9 और जयपुर में 7 मरीज मिले। 253 संक्रमित ठीक हुए और 7 की मौत हुई। राज्य के सभी 33 जिलों तक पहुंच गया। बूंदी जिले में बुधवार रात पहली संक्रमित मरीज मिली।
बिहार: राज्य में गुरुवार को 149 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से गया में 12, नवादा में 10, पूर्णिया में 8, सीवान, भागलपुर और खगड़िया में 5-5, सुपौल में 3, गोपालगंज में 2, जबकि औरंगाबाद और बेगूसराय में 1-1 मरीज मिला।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-and-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127351980.html
https://ift.tt/3gwGpEb

Popular Post