मंगलवार, 8 सितंबर 2020

शिवसेना ने कंगना रनोट के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की; मुंबई पहुंचते ही क्वारैंटाइन की जा सकती हैं

शिवसेना की आईटी सेल ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आईटी सेल की मांग है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इस मांग पर पुलिस कानूनी राय ले रही है।

कंगना 9 सितंबर को 'वाई' कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी। इस बीच बीएमसी के सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस को आते ही 7 या 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है। हालांकि, वे 7 दिनों के भीतर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं तो क्वारैंटाइन से छूट मिल सकती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएमसी के नियमों के मुताबिक फ्लाइट से मुंबई आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारैंटाइन होना जरूरी है।

सोमवार को कंगना के ऑफिस पर रेड पड़ी थी
कंगना ने पिछले दिनों एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार एक्ट्रेस पर निशाना साध रही है। कंगना ने पिछले हफ्ते एक वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को केंद्र सरकार ने कंगना को वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दे दी। उसके बाद बीएमसी ने कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार निशाना साध रही है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDH2cN
https://ift.tt/3lXzaYx

ट्रम्प खुद को श्वेत अमेरिकियों का रक्षक बता रहे; अश्वेतों पर हमलों की निंदा तो दूर उनका नाम तक नहीं लेते

पहले जॉर्ज फ्लॉयड फिर जैकब ब्लेक। इन दो अश्वेतों के साथ पुलिसिया जुल्म का विरोध हुआ। अश्वेतों ने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव और जुल्म होता है। लोग सड़कों पर उतरे, हिंसा हुई और दंगे भी। लेकिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नजरिया दूसरा है। वे कहते हैं- अमेरिका में कोई नस्लवाद या रंगभेद नहीं है। अगर कुछ है तो श्वेत अमेरिकियों को लेकर गलत धारणा।

जैकब ब्लेक का नाम तक नहीं लिया
हाल ही में ट्रम्प केनोशा गए। यहां जैकब ब्लेक के साथ पुलिसिया जुल्म हुआ। ब्लेक अपाहिज हो चुके हैं। हैरानी की बात है कि ट्रम्प ने जैकब का नाम तक नहीं लिया। उल्टा पुलिस की तारीफ की, जिसे पुलिस ने सात गोलियां मारीं। ट्रम्प कहते हैं- अश्वेतों का मामला उछालकर अमेरिका के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है। ये मानसिक बीमारी जैसा है। इसे हम जारी नहीं रख सकते। फिर भी अगर ऐसा (नस्लवाद या रंगभेद) का कोई मामला सामने आता है, तो शिकायत कीजिए। जल्द एक्शन लिया जाएगा। मैं लिबरल्स के लिए सिर्फ दुख जता सकता हूं। संविधान की धारा 101 खत्म कर दी गई है।

पहले कभी ऐसा नहीं हुआ
अमेरिकी राजनीति में ऐसे पहले कभी नहीं कि कोई राष्ट्रपति साफ तौर पर खुद को सिर्फ श्वेत यानी व्हाइट अमेरिकियों का उम्मीदवार बता रहा हो। पिछले महीने रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में यह दिखाने की कोशिश की गई जैसे अश्वेत और हिस्पैनिक ट्रम्प लगे नस्लभेद के आरोपों को खारिज कर रहे हैं। जबकि, यह ट्रम्प के एजेंडे में है। 2015 याद कीजिए। ट्रम्प ने कैम्पेन शुरू किया। मैक्सिको बॉर्डर क्रॉस करके आने वालों को रेपिस्ट्स करार दिया।

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने की थी। ट्रम्प ने शुरू में तो इसकी निंदा की। लेकिन, बाद में वे पुलिस के साथ खड़े हो गए। उस पर लगाम लगाने से बचने की कोशिश की। जबकि, इस घटना के खिलाफ पूरे देश में हिंसा और प्रदर्शन हो रहे थे। फ्लॉयड की मौत के बाद ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ कैम्पेन चला। ट्रम्प ने इसे नफरत फैलाने वाली हरकत करार दिया। पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

फायदा भी हुआ
ये घटनाएं बताती हैं कि अपने बयानों और ट्वीट्स के जरिए ट्रम्प जो करना चाहते थे, उनमें कामयाब भी हुए। एक वर्ग है जो श्वेत अमेरिकियों को सबसे बेहतर मानता है। वो ट्रम्प के साथ हो गया। अश्वेतों के साथ हुई घटनाओं पर उन्होंने बहुत हल्का रवैया अपनाया। कहा- पुलिस ही क्यों। हर जगह कुछ गलत किस्म के लोग होते हैं। एक एक्सपर्ट शर्लिन आईफिल कहती हैं- ट्रम्प बेहद कट्टरपंथी हैं। इसके पहले कभी ये सब चीजें नहीं देखी गईं। लेकिन, यह खेल खतरनाक है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ट्रम्प का बचाव करती हैं। कैली मैकेनी ने कहा- राष्ट्रपति सबको बराबर मानते हैं। नस्लभेद का तो कोई सवाल ही नहीं है।

सर्वे कुछ और कहते हैं...
सीबीएस न्यूज ने पिछले हफ्ते एक पोल कराया। 66 फीसदी वोटर्स ने माना कि ट्रम्प श्वेतों का समर्थन करते हैं। 50 फीसदी ने माना कि ट्रम्प ने अश्वेतों के खिलाफ काम किया। 81 फीसदी अश्वेत मानते हैं कि ट्रम्प ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। सर्वे में साफ तौर पर अश्वेत जो बाइडेन के साथ दिखे। इस बीच ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल डी. कोहेन की किताब आई। उनके मुताबिक, 2016 में प्रचार के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि अश्वेत उनका साथ नहीं देंगे।

ट्रम्प भी सियासत की नब्ज पहचानते हैं। अश्वेतों के बीच आधार मजबूत करने के लिए उन्होंने फुटबॉल स्टार हर्शेल वॉकर और पूर्व डेमोक्रेट सांसद वर्नेन जोन्स को अपने पक्ष में उतार दिया। ट्रम्प कहते हैं कि उन्होंने अश्वेतों के लिए किसी भी दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति से ज्यादा काम किया है।

कितने सही हैं ट्रम्प पर आरोप
ट्रम्प ने पिछले हफ्ते फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नस्लवाद के आरोप खारिज कर दिए थे। डिस्कवरी इंस्टीट्यूट के टकर कार्लसन मानते हैं- ट्रम्प के श्वेत अमेरिकियों का समर्थन हासिल है। लेकिन, सभी का नहीं। नस्लवाद की मुद्दा जटिल है। अमेरिकी सरकार के विभागों में इसे आप महसूस कर सकते हैं। अब अमेरिकी सरकार इसे दूर करने के लिए स्टाफर्स को ट्रेनिंग देने जा रही है। केंद्र या ट्रम्प सरकार में ऑफिस मैनेजमेंट एंड बजट के डायरेक्टर रसेल टी. वॉट कहते हैं- सरकारी विभागों में नस्लवाद या रंगभेद के आरोप सिर्फ झूठ और प्रोपेगंडा के अलावा कुछ नहीं हैं। इस मुद्दे को गलत इरादे से उछाला जा रहा है। फिर भी अगर कुछ है तो इसके दूर करने के लिए कदम उठाएंगे। अमेरिका के विकास में अश्वेतों का बड़ा योगदान है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:कैम्पेन के आखिरी दौर में मुकाबला कांटे का; बाइडेन को ट्रम्प पर मामूली बढ़त
2.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव / ट्रम्प ने कहा- जो वादे करता हूं, वे पूरे भी करता हूं; जानिए 4 साल में उनके 15 बड़े वादों का क्या नतीजा हुआ?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो पिछले हफ्ते की है। डोनाल्ड ट्रम्प केनोशा दंगा प्रभावित केनोशा गए थे। यहां एक अश्वेत जैकब ब्लेक को पुलिस ने सात गोलियां मारी थीं। वो अपाहिज हो गया है। हैरानी की बात यह है ट्रम्प ने यहां दंगाइयों और लूट की तो निंदा की, लेकिन जैकब पर एक शब्द नहीं बोले। इस घटना के बाद उन पर फिर आरोप लगे कि वे श्वेत अमेरिकियों का ही समर्थन करते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDdj3U
https://ift.tt/3h936xh

रिया को 10.30 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंचना है, बीते 2 दिन में एक्ट्रेस से 14 घंटे पूछताछ हो चुकी

सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया को 10.30 एनसीबी के ऑफिस पहुंचना है। इससे पहले सोमवार को रिया से 8 घंटे सवाल-जवाब हुए थे। बीते 2 दिनों में कुल 14 घंटे पूछताछ की जा चुकी है।

रिया को शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई
सोमवार को रिया सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट में एनसीबी के ऑफिस पहुंची और शाम करीब 6 बजे वहां से निकलीं। एनसीबी ने रिया को शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की। करीब 8 घंटे की पूछताछ में रिया ने खुद ड्रग्स लेने की बात कबूल नहीं की। हालांकि, ड्रिंक करने और स्मोकिंग की बात मानी। रिया का कहना है कि उसने जो भी किया सुशांत के लिए किया।

रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट देर रात आया। रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है।

रिया ने क्या आरोप लगाए?
सोमवार को एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और प्रियंका समेत दूसरे लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। एक्ट्रेस का आरोप है कि "प्रियंका ने डॉक्टर का फर्जी पर्चा बनवाकर सुशांत को दिया था। पर्चे में अवैध दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन था। डॉक्टर ने सुशांत की जांच किए बिना और सिर्फ प्रियंका के कहने पर डिप्रेशन की दवाएं लिख दी थीं। यह जालसाजी है और एनडीपीएस एक्ट, टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस का उल्लंघन है।

सुशांत के परिवार के वकील ने जवाब दिया
रिया की शिकायत पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा "मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है। ताकि, वह केस को अपनी तरह से हैंडल करे और सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिल पाए। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज करने का हक नहीं है।"

पुलिस ने कहा- केस सीबीआई को ट्रांसफर किया
मुंबई पुलिस ने बताया है कि रिया की शिकायत पर दर्ज किया गया केस सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है।

सुशांत की बहन कीर्ति ने कहा- एफआईआर झूठी है
श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर लिखा, "हमें कोई तोड़ नहीं सकता, यह झूठी एफआईआर भी नहीं।"



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो सोमवार की है। रिया चक्रवर्ती एनसीबी ऑफिस से बाहर आते हुए। यहां से वे बांद्रा पुलिस स्टेशन गई थीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVl3B5
https://ift.tt/3lXpc9z

रूस में वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' को पब्लिक में रिलीज किया गया, यहां 10 लाख से ज्यादा मामले; दुनिया में अब तक 2.74 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 74 लाख 79 हजार 207 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 73 हजार 109 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 96 हजार 421 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

रूस ने अपनी कोरोना वैक्सीन को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया है कि किस तरह से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार खुद टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी या फिर इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

इस वैक्सीन को रूस की गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इपिडेमियोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर बनाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि कुछ ही महीनों में यहां बहुत से लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। देश में कोरोना के 10 लाख 30 हजार 690 मामले आ चुके हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 64,85,575 1,93,534 37,58,629
भारत 42,77,584 72,816 33,21,420
ब्राजील 41,47,794 1,27,001 33,55,564
रूस 10,30,690 17,871 8,43,277
पेरू 6,91,575 29,976 5,22,251
कोलंबिया 6,71,848 21,615 5,29,279
साउथ अफ्रीका 6,39,362 15,004 5,66,555
मैक्सिको 6,37,509 67,781 4,46,715
स्पेन 5,25,549 29,516 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,88,007 10,129 3,57,388

अमेरिका: ट्रम्प बोले- वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगे बाइडेन और हैरिस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा है कि जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘बाइडेन मूर्ख आदमी हैं... आप जानते हैं। अमेरिका में सबसे कम मृत्युदर है। हम रिकॉर्ड टाइम में वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेंगे। बाइडेन तो चाहते हैं कि ‘चाइनावायरस’ हमारे देश की इकोनॉमी बर्बाद कर दे। अमेरिका इस वायरस के सामने सरेंडर कर दे।’’

ट्रम्प ने कहा- हम कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत अच्छा काम किया है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसकी वजह से बिडेन और हैरिस वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं बेकार के बयान दे रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है। हैरिस ने रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह वैक्सीन को लेकर ट्रम्प की बातों पर भरोसा नहीं करती हैं।

इजराइल: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले
इजराइल में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले आए हैं। यहां जब से कोरोना फैला है तब से कभी एक दिन में इतने मामले नहीं आए। इससे पहले तीन सितंबर को 2991 मामले आए थे। देश में अब तक 1 लाख 33 हजार 975 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1026 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 470 हो गई है और 1 लाख 5 हजार 455 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर बैन है।

तेल अवीव के रुबिन स्क्वेयर पर कोरोना से जान गंवाने वालों को एक हजार खाली कुर्सियां रखकर याद किया गया।

ब्राजील: अब तक 1.27 लाख की मौत
ब्राजील में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 10 हजार 273 नए मामले आए और 310 लोगों की जान गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 41 लाख 47 हजार 794 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 26 हजार 960 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हफ्ते भर में 6 हजार लोगों ने दम तोड़ा है। देश में अब तक 33 लाख 55 हजार 564 लोग ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में लोग कोरोना महामारी को लेकर जागरूक नहीं है। यहां के रियो डि जेनेरियो के इपानेमा बीच पर हजारों की संख्या लोग जुट रहे हैं। फोटो रविवार की है।

चीन: 15 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई है। देश में 85 हजार 134 लोग संक्रमित हुए हैं और 80 हजार 335 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 175 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है।

चीन के इंटरनेशनल फेयर के दौरान सिनोवैक बॉयोटेक की कोरोना वैक्सीन को भी दिखाया गया। -फाइल फोटो


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मॉस्को के कैफे में फेस मास्क पहने हुए वेटर। देश में कोरोना से 17 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ifl6HO
https://ift.tt/3i9DUbg

दो माह का राशन साथ लेकर सपरिवार सूरत रवाना हुआ ऑटो चालक; माता मरियम का जन्मोत्सव आज, ऑनलाइन होंगे प्रवचन; दिल्ली में 169 दिनों बाद मेट्रो सेवा शुरू

यह मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले दिनेश कुमार पटेल का परिवार है। दिनेश सूरत में लोडिंग ऑटो चलाते थे। लॉकडाउन के दौरान काम-धंधा ठप हुआ तो मई में परिवार सहित लोडिंग ऑटो से ही सूरत से सीधी आ गए। लेकिन, यहां न ही ढुलाई का काम मिला और न दूसरा रोजगार। दिनेश कहते हैं- सूरत में ग्राहकी फिक्स थी। बड़े व्यापारियों से संपर्क था इस कारण रोजाना 2 से 3 हजार रुपए कमा लेता था। इस कारण अब मजबूरन रोजगार के लिए परिवार सहित सूरत के लिए निकले हैं। दोबारा जमने में एक-दो महीने लगेंगे। इस कारण 2 महीने का राशन साथ लेकर जा रहा हूं।

पूरे शहर में जाम से जूझते रहे वाहन

सोमवार को फरीदाबाद में दो घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। इससे पूरे शहर में जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि नेशनल हाइवे से लेकर शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पानी के कारण हाइवे घंटों जाम से जूझता रहा। शहर में दो दिन से मौसम में परिवर्तन जारी है। सोमवार सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। फिर रुक रुककर हुई बारिश हुई। फोटो ओल्ड रेलवे अंडर पास की है।

नंदानगर व रेड चर्च में होगी ऑनलाइन पवित्र मिस्सा, प्रवचन

इंदौर सहित देशभर में माता मरियम का जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इंदौर में मुख्य आयोजन नंदानगर स्थित संत जोसेफ चर्च में होगा। जन्मोत्सव को लेकर चर्च परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। हालांकि चर्च में भक्तों का प्रवेश नहीं होगा। ऑनलाइन प्रवचन होंगे। मुख्य याचक फादर सायमन राज होंगे। पूजन विधि शाम 6.30 बजे प्रारंभ होगी, जिसका ऑनलाइन प्रसारण होगा।

800 से अधिक स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं

भोपाल में दुर्गा उत्सव मनाए जाने की शासन से अनुमति मिलने के बाद मूर्तिकारों ने प्रतिमाएं बनाने का काम तेज कर दिया है। उत्सव समितियों द्वारा भी प्रतिमाएं बनवाने के आर्डर दिए जाने लगे हैं। ज्यादातर समितियों ने पांच से लेकर 7 फीट की ऊंचाई तक की प्रतिमाओं के लिए ही आर्डर बुक कराए हैं। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। नगर में 800 से अधिक स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है।

मेट्रो सेवा को लेकर खुश दिखे यात्री

कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में 22 मार्च से बंद नई दिल्ली मेट्रो सोमवार को 169 दिन बाद सुबह 7 बजे हुडा सिटी सेंटर से यात्रियों को लेकर येलो लाइन समयपुर बादली के लिए रवाना हुई। 22 मार्च से बंद पड़ी मेट्रो को 3 चरणों में शुरू किया जा रहा है। सबसे पहले येलो लाइन को सोमवार से शुरू किया गया है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार इसके बाद धीरे- धीरे अन्य लाइनों को भी 12 सितंबर तक पूरी तरीके से खोल दिया जाएगा। मेट्रो सुबह 11 बजे तक एवं शाम को 4 से 8 बजे के बीच चलेगी।

बैलगाड़ी सुधरवाकर ट्रैक्टर से खींचकर ले गया किसान

नजारा मध्यप्रदेश के झाबुआ के उत्कृष्ट रोड पर किशनपुरी में सोमवार को दिखा। अपने खेत के लिए किसान बैलगाड़ी दुरुस्त करवाकर ट्रैक्टर से खींचकर ले जा रहा था। ऐसा लगा, बैल की जगह ट्रैक्टर ने ले ली और ये ट्रैक्टर गाड़ी बन गई। शहर के फोटोग्राफर कृष्णा पारीक ने ये फोटो हमें उपलब्ध कराया।

2 दिन पारा 35 डिग्री के पार पहुंचने के बाद 3 डिग्री लुढ़का

सूरत में 2 जून के बाद शुक्रवार और रविवार को शहर का तापमान सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। सोमवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री नीचे आया, लेकिन धूप और उमस के साथ गर्मी पिछले दो दिनों की तरह ही रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 74 फीसदी रही। 6 दिन बाद सोमवार को शहर में 0.6 इंच, जबकि जिले के उमरपाड़ा में दो घंटे में 2 इंच बारिश हुई।

मंदी की मार झेल रहे लोग

कोरोना की वजह से इस बार हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश की पवित्र झील, गौरीकुंड सुनसान हैं। यात्रियों के नहीं आने की वजह से यहां के लोगों को मंदी की मार झेलनी पड़ी है। झील के किनारे इक्का-दुक्का टेंट तो अभी लगे हैं और उन्हीं में जो यात्री वहां पहुंच रहे हैं, रात को रुक रहे हैं। लेकिन रास्ते में कहीं भी रुकने का कोई स्थान नहीं है। पवित्र झील के किनारे कुछ लोगों ने टेंट लगाकर ठहरने की व्यवस्था की सुविधा देने का प्रयास किया है। इसीलिए अब आने जाने वालों का कुछ क्रम शुरू हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The family went to Surat with a two-month ration; Birthday of Mother Mary today, sermons will be online; Metro service started in Delhi after 169 days


from Dainik Bhaskar /national/news/the-family-went-to-surat-with-a-two-month-ration-birthday-of-mother-mary-today-sermons-will-be-online-metro-service-started-in-delhi-after-169-days-127697610.html
https://ift.tt/3jSbP8T

एक दिन में 75 हजार 22 मरीज बढ़े, 74 हजार 123 लोग स्वस्थ भी हुए; देश में अब तक 42.77 लाख मामले

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 42 लाख 77 हजार 584 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। सोमवार को एक दिन में 75 हजार 022 मरीज बढ़े और 74 हजार 123 लोग स्वस्थ भी हो गए।

इस बीच रोहतक के पीजीआई वाइस चांसलर ओपी कालरा ने बताया कि हमें भारत बायोटेक से उनके वैक्सीन के फेज -2 ह्यूमन ट्रायल टेस्ट की अनुमति मिल गई है। हम 300 मरीजों पर इसका परीक्षण करेंगे। इनकी 12 से 65 साल के बीच है। इनमें से 15 की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। हमें मंगलवार सुबह तक वैक्सीन के डोज मिल जाएंगे।

5 राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में बीते 24 घंटे में ही 14 कोविड मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, रिकॉर्ड में कोरोना से 6 मौतें दिखाई गई हैं। इसके अलावा, सोमवार को 295 नए मरीज मिले, इनमें एमटीएच अस्पताल के 33 जूनियर डॉक्टर हैं। राजधानी भोपाल में सोमवार को 234 संक्रमित मिले। अब हर दिन 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। 10 दिन में 2139 केस बढ़े हैं।
वहीं, कोरोना मरीजों के इलाज खर्च को लेकर सोमवार को मप्र हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया। चीफ जस्टिस एके मित्तल और जस्टिस व्हीके शुक्ला की पीठ ने सरकार को निर्देश दिए कि वह इलाज की दर तय करे। निजी अस्पताल इलाज खर्च की रेट लिस्ट लगाएं।

2. राजस्थान
राज्य के सभी 33 जिलों में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के व्हिप चीफ महेश जोशी के पीएसओ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उधर,
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
उधर, सरकार ने कोरोना काल में मृतकों के अंतिम संस्कार पर नए दिशा निर्देश जारी किए। अब किसी कोरोना संक्रमित की मौत पर उनकी बॉडी प्रोटोकॉल के अनुसार पैक करके परिजनों को सौंपी जा सकेगी। परिजन अपने पैतृक श्मशान या कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

3. बिहार.
राज्य सरकार ने अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत पटना शहर में मंगलवार से धर्मस्थल-मॉल-पार्क खुल जाएंगे। साथ ही सब्जी, फल सहित अन्य सभी तरह की दुकानों के खुलने और बंद होने के लिए तय समय सीमा की पाबंदी समाप्त कर दी गई है। स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल पर भी आज से खुल जाएंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से 10 जुलाई से मंदिर बंद था। रात का कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। लोग रेस्टोरेंट में बैठकर खाना भी खा सकेंगे।
उधर, राज्य में लगातार चौथे दिन डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल की जांच की गई।

4. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 56 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की गई। अब तक 47 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19.6% पर पहुंच गया है। राज्य में सबसे ज्यादा केस पुणे में आ रहे हैं। शहर में मामले दो लाख के पार कर गए हैं।

5. उत्तर प्रदेश
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम को लखनऊ पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया। महाना 29 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए थे। दूसरी ओर, समाजवादी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद बोस का सोमवार की शाम लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 2 सितंबर को भर्ती कराया गया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-08-september-2020-127697580.html
https://ift.tt/336gWeX

आज एपल नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है; रिया से नारकोटिक्स ब्यूरो लगातार तीसरे दिन पूछताछ करेगा; कंगना पर सियासत शबाब पर

कोरोना वैक्सीन, रिया चक्रवर्ती, कंगना रनोट और बिहार चुनाव इन दिनों चर्चा में हैं। चलिए, शुरू करते हैं आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. आज एपल एक नए आईपैड और एपल वॉच सीरीज 6 की घोषणा कर सकती है। पहले 7 सितंबर को ऐसा होने का दावा किया गया था। iphone 12 की लॉन्चिंग होगी या नहीं, इस पर सस्पेंस है।

2. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। सोमवार को रिया से 8 घंटे पूछताछ हुई थी।

3. अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर मंगलवार से नींव की खुदाई का काम शुरू होगा। ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र इसके लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

अब कल की 7 महत्वपूर्ण खबरें

1. कंगना को Y कैटेगरी की सुरक्षा

कंगना और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कंगना मुंबई नहीं पहुंची हैं, मगर बीएमसी ने उनके दफ्तर पर छापा मार दिया है। कंस्ट्रक्शन की जांच की जा रही है। इस बीच, केंद्र सरकार ने कंगना को Y कैटेगरी की सुरक्षा देने की घोषणा कर दी। -पढ़ें पूरी खबर

2. चीन में बने वैक्सीन की पहली तस्वीर

कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जरूरी खबर। सोमवार को चीनी वैक्सीन की पहली झलक बीजिंग ट्रेड फेयर में दिखाई दी। इस दौरान दो वैक्सीन पेश की गईं। पहली वैक्सीन ‘कोरोनावेक' है, जिसे चीनी कंपनी सिनोवेक बायोटेक ने तैयार किया है। दूसरी वैक्सीन सिनोफार्म कंपनी ने बनाई है। -पढ़ें पूरी खबर

3. भारत को भी मिल सकती है रूसी वैक्सीन

भारत की नजर रूसी वैक्सीन पर है, क्योंकि रूस और चीन ने फेज-3 ट्रायल्स के नतीजे आने से पहले ही अपने-अपने वैक्सीन को इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। हो सकता है कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन की ही तरह गामालेया के वैक्सीन का भी भारत में ट्रायल हो। -पढ़ें पूरी खबर

4. पबजी एक गेम नहीं, एक बीमारी था

हां, ठीक पढ़ा आपने। ऐसे कई मामले हैं, जो साबित करते हैं कि पबजी एक गेम नहीं, बल्कि एक बीमारी था। पबजी के कारण किसी ने पिता का सिर काट दिया तो किसी ने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया। पबजी खेलने वालों में हर 4 में से एक भारतीय है। -पढ़ें पूरी खबर

5. अब भारत में ही बनेंगी हाइपरसोनिक मिसाइल

भारत हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी यह टेक्नोलॉजी तैयार कर चुके हैं। भारत के लिए इसे डीआरडीओ ने तैयार किया है। पांच साल के भीतर देश में ही हाइपरसोनिक मिसाइलें बनने लगेंगी। -पढ़ें पूरी खबर

6. जीडीपी गिर रही, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अगस्त के आखिरी हफ्ते में 39.77 लाख करोड़ रुपए था। एक हफ्ते में इसमें 28 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हो गई। आर्थिक मंदी के बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का सबसे बड़ा कारण भारतीय शेयर बाजारों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ना है। -पढ़ें पूरी खबर

7. नीतीश की रैली में ऐश्वर्या का जिक्र

बिहार में सरकार चला रही जदयू का चुनाव प्रचार सीएम नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली के साथ शुरू हो गया। नीतीश ने लालू और उनके परिवार पर निशाना साधा। कहा- ‘लालू परिवार में एक पढ़ी-लिखी लड़की ऐश्वर्या राय के साथ क्या हुआ?’ ऐश्वर्या की शादी लालू के बेटे तेजप्रताप से हुई थी। -पढ़ें पूरी खबर

अब 8 सितंबर का इतिहास

1933: गायिका आशा भोसले का जन्म हुआ।

1966: संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।

1966: अमेरिका में पहली बार स्टार ट्रैक प्रसारित हुआ था।

2006: महाराष्ट्र के मालेगांव में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इसमें करीब 37 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

गायक भूपेन हजारिका का 1926 में आज ही के दिन जन्म हुआ था। 2019 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया। गंगा बहती हो क्यूं...उनके सबसे चर्चित गीतों में से एक रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today Apple can launch new products, Riya will be questioned by the Narcotics Bureau for the third consecutive day; Kangana on political power


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3367mJ1
https://ift.tt/3lZb2oi

54 साल पहले अमेरिका में पहली बार प्रसारित हुआ था स्टार ट्रैक, जो बना दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया फ्रेंचाइज; आज वर्ल्ड लिटरेसी डे भी

यदि आप साइंस-फिक्शन यानी साई-फाई के दीवाने हैं तो स्टार ट्रैक के बारे में जरूर सुन रखा होगा। अमेरिकी चैनल एनबीसी पर 1966 से शुरू हुआ सिलसिला आज भी आगे बढ़ रहा है। इसे अमेरिकी मनोरंजन उद्योग के सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स में एक माना जाता है।

यह टीवी शो 23वीं सदी के आविष्कारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ प्लेनेट्स ने स्टारशिप यूएसएस एंटरप्राइज बनाया था, जिसके क्रू मेंबर्स के एडवेंचर्स पर इस शो की कहानी आगे बढ़ती थी।

स्टार ट्रैक की ओरिजिनल सीरीज के अलावा नौ स्पिन-ऑफ टीवी सीरीज और 6 फिल्मों की एक फिल्म फ्रेंचाइज शामिल है। कई मीडिया में अलग-अलग एडॉप्टेशन हुए। सबसे नया स्टार ट्रैक 2017 में आया, जिसमें स्टार ट्रैकः डिस्कवरी, पिकार्ड, शॉर्ट ट्रेक्स और लोवर डेक्स सीरीज शामिल हैं। यह डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हुए हैं। दो और टीवी सीरीज अब भी बन रही है- स्टार ट्रैकः स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स और स्टार ट्रैकः प्रोडिजी।

प्रेसिडेंट फोर्ड ने निक्सन को माफ किया

यह अमेरिकी इतिहास का सबसे रोचक किस्सा है। अमेरिका के 38वें राष्ट्रपति गेराल्ड आर फोर्ड ने प्रोक्लेमेशन 4311 जारी किया। इसमें उन्होंने आज ही के दिन 1974 में रिचर्ड निक्सन को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर उनकी भूमिका में किए गए अपराधों के लिए माफ किया था। अगस्त 1974 में निक्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

वह अमेरिकी इतिहास में इकलौते राष्ट्रपति हैं, जिन्हें इस्तीफा देना पड़ा। वाटरगेट स्कैंडल में उनकी भूमिका को देखते हुए उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी। यह माफी भी विवादित थी। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इसने फोर्ड की अक्षमता को साबित किया और इसी वजह से वे दो साल बाद के चुनावों में हार गए थे।

फोर्ड और निक्सन। उस समय निक्सन अमेरिका के राष्ट्रपति और फोर्ड उपराष्ट्रपति थे।

14 साल पहले हुआ मालेगांव ब्लास्ट

आज से करीब 14 साल पहले 8 सितंबर 2006 को नासिक जिले के मालेगांव में ब्लास्ट हुए थे। शुरुआत में महाराष्ट्र के एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने सिमी को आरोपी ठहराया। सीबीआई ने भी इसी दावे की पुष्टि की। लेकिन, जब यह जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथ में गई तो मामला ही पलट गया।

एनआईए ने 2013 में दाखिल चार्जशीट में अभिनव भारत ग्रुप पर आरोप लगाए गए। चार लोगों को आरोपी बनाया था। इस हादसे में 37 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मालेगांव में 2008 में भी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 8 लोग मारे गए थे।

8 सितंबर 2006 को मालेगांव ब्लास्ट में 35 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

इतिहास में 8 सितंबर को इन घटनाओं के लिए भी जाना जाता है-

  • 1271ः जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
  • 1320ः गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
  • 1449ः टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
  • 1689ः चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 1926ः संगीतकार, फिल्म निर्माता भारत रत्न भूपेन हजारिका का जन्म हुआ था।
  • 1933ः हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ।
  • 1951ः जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1952ः जेनेवा में काॅपीराइट के लिए पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किए हस्ताक्षर।
  • 1960ः पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ।
  • 1962ः चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
  • 1966ः संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार वर्ल्ड लिटरेसी डे मनाया, जिसे आज भी मनाया जाता है।
  • 1988ः व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे थे।
  • 1991ः मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
  • 2009ः भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नई सुविधाओं से तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 6th/ What Happened Today | Ford pardons NIxon| Star Trek begun today in 1966| World Literacy Day| Malegaon Blast 2006


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35f8T24
https://ift.tt/334T62Z

80 दिन तक आईपीएल की ‘बायो-बबल’ में अपनी अलग दुनिया होगी, इसके बाहर कोई नहीं जा सकता, अंदर आने पहले खिलाड़ियों को देने पड़े पांच टेस्ट

रविवार को आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया गया। टीमें 20 अगस्त के आसपास ही दुबई पहुंच चुकी हैं। सभी खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और मैच ऑफिशियल्स को बायो-सिक्योर इन्वारयर्मेंट (जिसे बायो-बबल भी कहा जा रहा) में रखा गया है। 80 दिन तक इन सभी को इसी में रहना होगा।

तो चलिए समझते हैं कि ये बायो-बबल है क्या? काम कैसे करता है? ये कोरोना से कैसे बचाएगा? अगर किसी खिलाड़ी ने बायो-बबल तोड़ा तो क्या होगा? ऐसे ही सवालों के जवाब खोजते हैं...

1. बायो-बबल क्या है?
आसान भाषा में कहें तो ये एक ऐसा वातावरण है, जिसमें रहने वाला बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाता है। यानी, आईपीएल में हिस्सा ले रहे प्लेयर, सपोर्ट स्टाफ, मैच ऑफिशियल यहां तक की होटल स्टाफ और कोरोना टेस्ट करने वाली मेडिकल टीम तक को तय दायरे के बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके दायरे में रहने वाला बाहरी दुनिया के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ सकता।

2. ये कैसे काम करता है?

आईपीएल में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ का दुबई पहुंचने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट हुआ। दुबई पहुंचने पर सभी को सात दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया। इस दौरान तीन बार कोरोना टेस्ट हुए। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई वो इस बबल में शामिल हुए। चेन्नई की टीम के 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूरी टीम का क्वारैंटाइन सात दिन और बढ़ा दिया गया।

बबल में शामिल हर मेंबर को केवल ग्राउंड और उनके होटल में जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा ये किसी से नहीं मिल सकेंगे। यहां तक की अपने फैन्स, दोस्त और रिश्तेदारों से भी नहीं। टीवी ब्रॉडकास्ट में शामिल लोगों और बाकी स्टाफ को भी अलग बबल में रखा गया है। बबल में शामिल किसी भी शख्स को टूर्नामेंट खत्म होने तक इसके बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

3. अगर किसी ने बायो-बबल तोड़ा तो?

तो फिर मुश्किल होगी। बीसीसीआई के मुताबिक, बायो-बबल तोड़ने वाले को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सजा दी जाएगी। अगर खिलाड़ी बायो-बबल तोड़ता है तो उसे कुछ मैच खेलने से रोका भी जा सकता है। इसको लेकर टीमें भी सख्त हैं। मसलन आरसीबी ने पहले से चेतावनी दे रखी है कि अगर किसी खिलाड़ी ने बायो-बबल तोड़ा तो उसे कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धोना पड़ सकता है।

4. क्या पहले कभी बायो-बबल तोड़ने का मामला आया है?

इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो दो खिलाड़ी बायो-बबल तोड़ चुके हैं। इंग्लैंड वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर बायो-बबल तोड़कर एक दोस्त से मिले थे। उसके बाद उन्हें सेल्फ क्वारैंटाइन में जाना पड़ा था। यहां तक की इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया था।

इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी मोहम्मद हफीज बायो-बबल तोड़कर परिवार से मिले तो उन्हें पांच दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया गया। इसके बाद दो बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही टीम के साथ जुड़ने दिया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2020 UAE | IPL 2020 in UAE Latest Analysis; What is Bio-Bubble Safety Plan? What If IPL Teams Players Tests Positive For Coronavirus ?All You Need To Know


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DDV8OV
https://ift.tt/3jP6PBM

ऑटोमोबाइल सेक्टर से खुशखबर! अगस्त में वाहनों की बिक्री ने कोरोना की वजह से आई बाजार की सुस्ती को तोड़ा; कारों की बिक्री ही 36% बढ़ गई

कोरोना वायरस और उसे काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से मार्केट में आई सुस्ती अब चुस्ती में बदल रही है। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9% की गिरावट के बाद अगस्त में ऑटोमोबाइल सेक्टर से अच्छी खबर आई है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में ज्यादातर सेगमेंट में न केवल जुलाई से बल्कि पिछले साल के अगस्त से भी ज्यादा बिक्री दर्ज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट कह रहे हैं कि फेस्टिव सीजन से पहले यह बिक्री इकोनॉमिक सेंटीमेंट में रिकवरी को तेज करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

मारुति, ह्युंडई ने किया कारों में बिक्री का नेतृत्व

  • यदि कारों की बात करें तो वॉल्यूम के लिहाज से मारुति और ह्युंडई का नंबर 1 और नंबर 2 का स्थान उनके पास कायम है। अच्छी बात यह है कि दोनों ही कंपनियों ने जुलाई के मुकाबले अगस्त में ज्यादा कारें बेची हैं।
  • पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में मारुति की बिक्री 21.3%, ह्युंडई की 20%, टाटा मोटर्स की 154% और एमजी मोटर्स की 41% बढ़ी है। इसी तरह, टोयोटा की बिक्री 48% और किया मोटर्स की बिक्री 74% घटी है।
  • दोपहिया वाहनों की बिक्री की बात करें तो हीरो ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में 8.5% ज्यादा बाइक्स बेची हैं। इसी तरह होंडा ने 0.6% और बजाज ने 3% ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे हैं। टीवीएस और रॉयल एनफील्ड की बिक्री जरूर पिछले साल से कम हुई है।
  • कमर्शियल वाहनों की बात करें तो बहुत ज्यादा असर दिख नहीं रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार अगस्त में महिंद्रा की बिक्री 4 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं अशोक लीलैंड की बिक्री 30 प्रतिशत घटी है। टाटा मोटर्स ने अपने आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

ट्रेक्टरों की बिक्री पिछले साल से ज्यादा

  • जुलाई की तुलना में भले ही ट्रेक्टरों की बिक्री में अंतर न दिख रहा हो, पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में अच्छे आंकड़े आए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल के मुकाबले 69% ज्यादा ट्रेक्टर बेचे हैं। सोनालिका ने 80% और एस्कोर्ट्स ने भी 80% ट्रेक्टर ज्यादा बेचे हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Maruti Suzuki Tata Sales Growth Rate Car | Top Selling Cars In India July August 2020 Report Update; Maruti Suzuki, Hyundai Tata Motors to Mahindra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3255AIL
https://ift.tt/3i8E1DZ

बेरोजगारी नहीं, परिवार की दिक्कतें हैं आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह; सुसाइड करने वालों में दूसरे नंबर पर हाउस वाइव्स

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहस जारी है। करीब तीन महीने का वक्त होने को है और अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये हत्या थी या आत्महत्या। इन सबके बीच नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी ने भी सुसाइड को लेकर नया डेटा जारी कर दिया है। इस डेटा के मुताबिक, 2019 में 1.39 लाख से ज्यादा लोगों ने सुसाइड कर अपनी जान गंवा दी। यानी हर दिन 381 और हर घंटे 16 लोग खुदकुशी कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में सुसाइड करने वालों का आंकड़ा 2018 की तुलना में 3.4% ज्यादा है। 2018 में 1.34 लाख लोगों ने सुसाइड की थी।

इस स्टोरी में हम ये समझने की कोशिश करेंगे कि सुसाइड करने वाले कौन लोग थे? उनकी उम्र-जेंडर क्या था? उनके सुसाइड करने का कारण क्या था? किस राज्य में सबसे ज्यादा सुसाइड के मामले आए?

सबसे पहले बात, सुसाइड करने वाले कौन थे?

  • पिछले साल सुसाइड करने वाले 23.4% लोग दिहाड़ी मजदूरी करते थे। ऐसे 32 हजार 563 लोगों ने खुदकुशी कर ली। दिहाड़ी मजदूरों के बाद घर का काम संभालने वालीं हाउस वाइफ ने सबसे ज्यादा जान गंवाई। 2019 में देशभर में 21 हजार 359 हाउस वाइव्स ने सुसाइड कर ली।
  • सुसाइड करने वालों में 14 हजार से ज्यादा लोग बेरोजगार थे। 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भी आत्महत्या कर ली। इन सबके अलावा खेती-किसानी से जुड़े 10 हजार 281 लोगों ने भी सुसाइड कर जान दे दी।
  • 2019 में देशभर में 72 मामले मास या फैमिली सुसाइड के भी दर्ज किए गए, जिनमें 180 लोगों ने जान दे दी। सबसे ज्यादा 16 मामले तमिलनाडु में आए थे, जिनमें 43 लोगों की जान गई।

सुसाइड करने का कारण क्या था?

  • अक्सर लोगों का मानना होता है कि सुसाइड के पीछे खराब आर्थिक हालत वजह होती होगी या फिर बेरोजगारी। लेकिन ऐसा नहीं है। एनसीआरबी के मुताबिक, पिछले साल जितने लोगों ने सुसाइड किया, उनमें से सबसे ज्यादा 32.4% ने परिवार की दिक्कतों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 2019 में 45 हजार 140 लोगों ने परिवार की दिक्कतों की वजह से सुसाइड की।
  • सुसाइड का दूसरा बड़ा कारण बीमारी है। पिछले साल 23 हजार 830 लोगों ने बीमारी से परेशान होकर सुसाइड कर ली। इससे पता चलता है कि देश में अभी भी एक तबके तक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।
  • तीसरा बड़ा कारण ड्रग एडिक्शन है, जिसकी वजह से पिछली साल 7 हजार 860 लोगों ने आत्महत्या कर ली। वहीं बेरोजगारी की वजह से 2 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई।

सुसाइड करने वालों में 70% पुरुष

  • पिछली साल सुसाइड करने वाले 1.39 लाख लोगों में से 70% से ज्यादा पुरुष थे। 2019 में पुरुषों ने 97 हजार 613 पुरुष और 41 हजार 493 महिलाएं थीं। जबकि, 17 ट्रांसजेंडर ने भी सुसाइड की।
  • सबसे ज्यादा सुसाइड 18 से 30 साल की उम्र के लोगों ने की। इस एज ग्रुप के 48 हजार 774 लोगों ने सुसाइड की थी। जबकि, 45 साल से ऊपर 36 हजार 449 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।

करीब 50% सुसाइड सिर्फ 5 राज्यों में

  • 2019 में सुसाइड के 49.5% मामले सिर्फ 5 राज्यों में ही दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा 13.6% मामले महाराष्ट्र में सामने आए।
  • बाकी 50.5% मामले देश के बचे 24 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में मिले। एकमात्र लक्षद्वीप ही ऐसा था, जहां सुसाइड का एक भी मामला नहीं आया।

5 साल में कितने बढ़ गए सुसाइड के मामले?

  • 2015 में देश में 1.33 लाख से ज्यादा सुसाइड के मामले दर्ज किए गए थे। 2019 में यह आंकड़ा 1.39 लाख के पार पहुंच गया। यानी पिछले पांच साल में खुदकुशी के मामलों में 4% से ज्यादा का इजाफा हो गया है।
  • एनसीआरबी का डेटा बताता है कि 2016 और 2017 में सुसाइड के मामलों में कमी आई थी। 2016 में 1.31 लाख और 2017 में 1.29 लाख लोगों ने सुसाइड की थी। लेकिन, 2018 और 2019 में मामले बढ़ गए। 2018 में 1.34 लाख मामले आए थे।

सुसाइड के मामले में भारत पहले नंबर पर
पिछले साल डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि साउथ-ईस्ट एशियाई देशों में भारत में सुसाइड रेट सबसे ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ ने 2016 के डेटा के आधार पर ये रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक, भारत में एक लाख आबादी पर 16.5 लोग सुसाइड कर लेते हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जहां एक लाख में 14.6 लोग खुदकुशी कर लेते हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल 8 लाख से ज्यादा लोग सुसाइड करते हैं, यानी हर 40 सेकंड में एक सुसाइड।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Suicide Death Reasons and Rate In India Data Update | Which India State has the most suicidal deaths? Maharashtra Madhya Pradesh To Tamil Nadu


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZhCbcy
https://ift.tt/2R6zqq1

Popular Post