मंगलवार, 28 जुलाई 2020

ट्रम्प और बिडेन के बीच 29 सितंबर को होगी पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट, दूसरी 15 और तीसरी 22 अक्टूबर को होगी

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को होने वाला है। इसके लिए बेहद अहम प्रेसिडेंशियल डिबेट की तस्वीर साफ हो चुकी है। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उन्हें चुनौती दे रहे डेमोक्रेट पार्टी के कैंडिडेट जो बिडेन के बीच पहली बहस 29 सितंबर को होगी। इसके बाद 15 और 22 अक्टूबर को क्रमश: दूसरी और तीसरी बहस होगी। बहस के लिए तीन शहरों को चुना गया है।

कमीशन ने जारी किया शेड्यूल
बहस के लिए कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट (सीपीडी) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, पहली बहस 29 सितंबर को ओहियो के क्लीवलैंड में होगी। इसका आयोजन वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और क्लीवलैंड क्लीनिक मिलकर करेंगे।

दूसरी और तीसरी डिबेट
दूसरी डिबेट 15 अक्टूबर को फ्लोरिडा के मियामी और तीसरी 22 अक्टूबर को बेलमॉन्ट यूनिवर्सिटी टेनेसी में होगी। वाइस प्रेसिडेंशियल डिबेट 7 अक्टूबर को उटाह की साल्ट लेक सिटी में होगी। इसमें वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस और उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। हालांकि, जो बिडेन ने अब तक वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट का नाम तय नहीं किया है।

90 मिनट की बहस
हर बहस 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे की होगी। रात 9 बजे (लोकल टाइम) शुरू होगी और 10.30 तक चलेगी। व्हाइट हाउस पूल नेटवर्क पर हर बहस का लाइव टेलिकास्ट और बाद में एनालिसिस पेश किया जाएगा।

इस पर नजर क्यों
बिडेन ने हाल ही में ट्रम्प की नीतियों पर कई सवाल किए। महामारी और चीन को लेकर उन्हें घेरा। वे यहां तक कह गए कि ट्रम्प अमेरिका के पहले रंगभेदी राष्ट्रपति हैं। दूसरी तरफ, ट्रम्प ने बिडेन को राष्ट्रपति पद के लिए नाकाबिल करार दिया। ट्रम्प का कहना है कि डेमोक्रेट पार्टी की वजह से आज चीन हमारे देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1.राष्ट्रपति चुनाव से पहले बयानबाजी:डेमोक्रेट कैंडिडेट बिडेन का आरोप- ट्रम्प अमेरिका के पहले रंगभेदी राष्ट्रपति, वे लोगों का स्किन कलर देखकर बर्ताव करते हैं

2.अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- डेमोक्रेट कैंडिडेट बिडेन इतने सक्षम नहीं कि देश की कमान संभाल सकें, वे दिमागी तौर पर थके हुए हैं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उन्हें चुनौती दे रहे डेमोक्रेट पार्टी के कैंडिडेट जो बिडेन के बीच पहली बहस 29 सितंबर को होगी। बाकी दो बहस 15 और फिर 22 अक्टूबर को होंगी। हर बहस 90 मिनट की होगी। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X2ndG4
https://ift.tt/302Z4kF

लगातार छठे दिन 45 हजार से ज्यादा नए मामले, ठीक होने वालों का आंकड़ा 9.53 लाख के पार, अब तक 14.82 लाख केस

देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 484 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 14 लाख 82 हजार 503 हो गई है। अब एक्टिव केस की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में अभी 4 लाख 95 हजार 443 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख 53 हजार 189 पहुंच गई है। 24 घंटे में 34 हजार 444 संक्रमित ठीक हुए। संक्रमण से 33 हजार 448 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

उधर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार हो गया। यहां हर रोज 5 से 6 हजार नए केस बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को 6,051 नए केस बढ़े। अब तक यहां 1,02,349 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5,324 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1,01,465 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: 24 घंटे में राज्य में 789 नए केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके अब तक किए गए बाकी सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है।

महाराष्ट्र: राज्य में 24 घंटे में संक्रमण के 7,924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई। संक्रमण के कारण 227 लोगों की जान चली गई। यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गई। कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब 1,47,592 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।

राजस्थान: राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या अब 37,564 हो गई है, जिसमें 10,097 सक्रिय मामले और 25,663 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। मौत का आंकड़ा 633 हो गया है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बांसवाड़ा 10, अजमेर 43, कोटा 50, अलवर 130, नागौर 38, सीकर 25, बाड़मेर 25, भीलवाड़ा 26, सिरोही 13, झुंझुनू 9, बरन 6, जालोर 6, दौसा 6, हनुमानगढ़ 9, जयपुर 36 गंगानगर 16 कोरोना पॉजिटिव हुई है।

बिहार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 2192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1536 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को छह लोगों की मौत भी हुई है। इनमें दो पटना में जबकि रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक 266 लोगों की मौत हई है। महामारी शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 4,70,560 सैंपल की जांच की जिसमें अब तक 41,111 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26 हजार 204 पहुंच चुकी है। अब तक महामारी से 1 हजार 456 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक तथा 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1,500 से अधिक जांच एंटिजन के माध्यम से की जाएं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित महाउा कॉलोनी में सोमवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। राज्य संक्रमण के मामले में देश में पहले नंबर पर है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39AEaMN
https://ift.tt/2X4ICyB

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- दो हफ्ते में कोविड-19 के इलाज से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी; दुनिया में अब तक 1.66 करोड़ मरीज

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 66 लाख 29 हजार 727 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 2 लाख 20 हजार 889 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 55 हजार 880 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका प्रशासन दो हफ्ते में कोविड-19 के इलाज से जुड़ी अच्छी खबर देगा। इससे पहले सोमवार को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने कहा था कि अमेरिकी वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा फेज शुरू कर चुके हैं। इस वैक्सीन को बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडेर्ना ने बनाया है। इसका ट्रायल 30 हजार वॉलंटियरों पर होना है।

उधर, ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ'ब्रायन भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, रॉबर्ट में हल्के लक्षण मिले हैं। वे घर से ही काम करेंगे।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 44,32,627 1,50,432 21,36,326
ब्राजील 24,43,480 87,679 16,67,667
भारत 14,82,503 33,448 9,53,189
रूस 8,18,120 13,354 6,03,329
द.अफ्रीका 4,52,529 7,067 2,74,925
मैक्सिको 3,90,516 43,680 2,51,505
पेरू 3,84,797 18,229 2,67,850
चिली 3,47,923 9,187 3,19,954
स्पेन 3,25,862 28,434 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 3,00,111 45,759 उपलब्ध नहीं

चीन: अस्पतालों में केवल 391 मरीज भर्ती
चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को कहा कि 24 घंटे में 16 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 391 मीरजों का अभी भी इलाज चल रहा है, इसमें 20 की हालत गंभीर है। चीन में संक्रमण के 83 हजार 959 मामले सामने आए हैं, जबकि 78 हजार 934 लोग ठीक हो चुके हैं। 4634 लोगों की मौत भी हुई है।

ब्राजील: 24 घंटे में 614 संक्रमितों की मौत
ब्राजील में 24 घंटे में 23 हजार 284 नए संक्रमित मिले और 614 की मौत हो गई। यहां वायरस की चपेट में अब तक 24 लाख 43 हजार 480 लोग आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 87 हजार 679 पर पहुंच गया है। अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील ही है।

रियो डि जेनेरियो के सैंटा मार्टा स्लम एरिया में इक्विपमेंट लगाते वैज्ञानिक। यह इक्विपमेंट ड्रॉपलेट्स के जरिए हवा में फैलने वाले वायरस को कलेक्ट करेगा।

चिली: मरीज के आखिरी वक्त पर परिजनों के साथ रहने की अनुमति
चिली के हॉस्पिटलों ने यह तय किया है कि कोरोना संक्रमित मरीज के आखिरी वक्त पर उनके परिजनों को साथ रहने दिया जाएगा। दुनियाभर में कोरोना के मरीज संक्रमण फैलने के डर से आखिरी वक्त पर परिजनों से नहीं मिल पाते हैं। चिली में 3.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित और 9 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।

इजराइल: 63 हजार से ज्यादा संक्रमित
इजराइल में 24 घंटे में 2029 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल आंकड़ा 63 हजार 985 पर पहुंच गया है। यह तीसरी बार है जब एक दिन में 2 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 474 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने सभी नागरिकों को एक ऐप इंस्टाल करने को कहा है। यह ऐप आसपास फैल रहे संक्रमण की जानकारी देता है।

इजराइल में हाफिया शहर के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर मशीन को चलाने के ट्रेनिंग लेते मेडिकल वर्कर्स। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

मिस्र: एक दिन में 420 संक्रमित मिले
मिस्र में एक दिन में 420 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 16 मई के बाद से यह एक दिन में सामने आने वाले सबसे कम मरीज हैं। 16 मई को 491 मामले सामने आए थे। यहां अब तक 92 हजार 482 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4652 की मौत हो चुकी है।

मिस्र के काहिरा में खान एल-खलीली शॉपिंग एरिया में बिना मास्क लगाए खरीदारी करते कपल। मिस्र में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे घट रहा है।

यूएई: 264 नए मामले आए
यूएई में 24 घंटे में संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 59 हजार 177 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए मिलने वाले मरीजों की हालत ठीक है। 24 घंटे में 328 मरीज ठीक भी हुए। यहां अब तक कुल 52 हजार 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में संक्रमण से 345 लोगों की जान गई है।

तुर्की: अब तक 5 हजार से ज्यादा मौतें
तुर्की में एक दिन में संक्रमण के 919 नए मामले आए। यहां कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 27 हजार 19 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोको के मुताबिक संक्रमण से 5630 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में अब तक 46 लाख 17 हजार 971 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नार्थ कैरोलिना के मॉरिसविल में वैक्सीन के कंपोनेट बनाने वाली बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी का दौरा किया। उनके मुताबिक कोरोना के इलाज से जुड़ी जल्द अच्छी खबर मिलेगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hKDojw
https://ift.tt/32WUqXr

लगातार छठे दिन 45 हजार से ज्यादा नए मामले, ठीक होने वालों का आंकड़ा 9.53 लाख के पार, अब तक 14.82 लाख केस

देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 484 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 14 लाख 82 हजार 503 हो गई है। अब एक्टिव केस की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में अभी 4 लाख 95 हजार 443 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख 53 हजार 189 पहुंच गई है। 24 घंटे में 34 हजार 444 संक्रमित ठीक हुए। संक्रमण से 33 हजार 448 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

उधर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार हो गया। यहां हर रोज 5 से 6 हजार नए केस बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को 6,051 नए केस बढ़े। अब तक यहां 1,02,349 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5,324 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1,01,465 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: 24 घंटे में राज्य में 789 नए केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके अब तक किए गए बाकी सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है।

महाराष्ट्र: राज्य में 24 घंटे में संक्रमण के 7,924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई। संक्रमण के कारण 227 लोगों की जान चली गई। यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गई। कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब 1,47,592 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।

राजस्थान: राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या अब 37,564 हो गई है, जिसमें 10,097 सक्रिय मामले और 25,663 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। मौत का आंकड़ा 633 हो गया है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बांसवाड़ा 10, अजमेर 43, कोटा 50, अलवर 130, नागौर 38, सीकर 25, बाड़मेर 25, भीलवाड़ा 26, सिरोही 13, झुंझुनू 9, बरन 6, जालोर 6, दौसा 6, हनुमानगढ़ 9, जयपुर 36 गंगानगर 16 कोरोना पॉजिटिव हुई है।

बिहार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 2192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1536 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को छह लोगों की मौत भी हुई है। इनमें दो पटना में जबकि रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक 266 लोगों की मौत हई है। महामारी शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 4,70,560 सैंपल की जांच की जिसमें अब तक 41,111 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26 हजार 204 पहुंच चुकी है। अब तक महामारी से 1 हजार 456 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक तथा 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1,500 से अधिक जांच एंटिजन के माध्यम से की जाएं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित महाउा कॉलोनी में सोमवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। राज्य संक्रमण के मामले में देश में पहले नंबर पर है।


from Dainik Bhaskar /national/news/mumbai-and-delhi-coronavirus-news-coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-maharashtra-mumbai-madhya-pradesh-indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-bihar-telangana-punjab-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-127560005.html
https://ift.tt/3f1pO9n

घर में ख्याल रखने वाला कोई नहीं था इसलिए पीपीई किट पहने संक्रमित दादा-दादी और पिता बिन मां की बच्ची को अस्पताल ले आए

फोटो उदयपुर के फांदोतों की गली का है, जहां बेटे समेत वृद्ध दंपती में संक्रमण की पुष्टि हुई। दंपती की पांच साल की पोती स्वस्थ है। उसकी मां इस दुनिया में नहीं है। जब मेडिकल टीम तीनों संक्रमितों को लेने पहुंची तो परिवार को चिंता इस बात की हो गई कि घर में बच्ची को संभालेगा कौन।

दंपती के दो बेटे और हैं, लेकिन एक को दो दिन पहले ही कोरोना संक्रमण होने पर उदयपुर के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पत्नी पीहर में है। तीसरा बेटा डूंगला (चित्तौड़गढ़) में परिवार के साथ रहता है। बच्ची दादा-दादी के अलावा किसी के भी साथ पलभर नहीं रहती। तय किया कि बच्ची को भी अस्पताल में साथ रखेंगे।

गुजरात और महाराष्ट्र में सावन का पहला सोमवार

हिंदू कैलेंडर के हिसाब से सावन के चार सोमवार निकल चुके हैं। लेकिन मराठी और गुजराती कैलेंडर के हिसाब सावन का पहला सोमवार 27 जुलाई को पड़ा। इस मौके पर गुजरात के सोमनाथ जिले के सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से इस प्रथम शिवलिंग का शृंगार किया गया। इस दौरान महाआरती और सोमेश्वर महादेव का अभिषेक व विशेष पूजा अर्चना की गई। खास बात यह रही कि महामारी के चलते भी यहां श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। हालांकि सभी श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया।

महाकालेश्वर की चौथी नगर भ्रमण यात्रा

श्रावण में महाकालेश्वर की चौथी नगर भ्रमण यात्रा भीड़ कम होने के कारण डेढ़ घंटे में ही मंदिर लौट आई। सवारी शाम ठीक 4 बजे मंदिर के सभामंडप से रवाना हुई। 4.34 पर सवारी रामघाट पहुंच गई थी। रामघाट पर पूजन के बाद सवारी फिर 4.55 पर रवाना होकर 5.14 बजे हरसिद्धि मंदिर और 5. 40 बजे महाकाल मंदिर पहुंच गई। सवारी में इस बार बहुत कम लोग दिखाई दिए। इसलिए पालकी के आसपास से पुलिस का रस्सा घेरा भी हटा दिया गया था। जगह-जगह पूजन के लिए भी पालकी नहीं रुकी।

कोरोना के बीच राखी का त्योहार

फोटो चंडीगढ़ की है। कोरोना काल के बीच राखी का त्योहार आ रहा है। सुंदरकांड की सदस्य 32 फुट के पंचमुखी श्री हनुमान जी के लिए 7 फुट की राखी तैयार कर रही हैं। हनुमंत धाम सेक्टर-40 में यह राखी 3 अगस्त को सभा की सदस्य हनुमान जी की कलाई पर मंत्रों-उच्चारण के साथ बांधेंगी। यह राखी 15 दिन में तैयार होगी। इस राखी को सभा की सदस्य नीना तिवारी, रंजू ग्रोवर, प्रेमलता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा और उषा सिंगला बना रही हैं।

खेती के औजार बने प्रदर्शन का हथियार

फोटो पंजाब के पटियाला की है। किसान संगठनों ने सोमवार को प्रदेशभर में ट्रैक्टर रैलियां निकालीं। पटियाला में 275 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसानों ने केंद्र के कृषि आर्डिनेंस के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि तेल की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं। खेती सुधार 3 ऑर्डिनेंस बिजली एक्ट को रद्द किया जाए। रैली ठीकरीवाला चौक से शुरू होकर थापर यूनिवर्सिटी 22 नंबर फाटक, भवन चौक पर समाप्त हुई।

जहां बोर्ड लगाया वहीं काम शुरू

छत्तीसगढ़ के केंवची में आबकारी विभाग का दफ्तर नहीं है। खाली बोर्ड है जहां लगा दिया वहीं काम शुरू हो जाता है। कभी पेड़ के नीचे तो कभी सड़क पर दफ्तर बना होता है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के केंवची में आबकारी विभाग का दफ्तर नहीं है पर कार्यालय का बोर्ड बनवाकर रखा है। जहां मर्जी आती है वहां इसे टांगकर काम शुरू कर लेते हैं।

आदित्य को प्रतिष्ठित ‘गुस्ताव ट्रूव’ अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

भारत की पहली सौर-ऊर्जा संचालित फेरी ‘आदित्य’ को इलेक्ट्रिक बोट्स और बोटिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘गुस्ताव ट्रूव’ अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड प्रदाता ने लिखा- ‘यह एक साल में 5.8 लाख लोगों को ले जाती है। इसकी एक दिन की चार्जिंग की लागत 2.60 डॉलर (करीब 195 रुपए) है। इससे एक साल में 58,000 लीटर डीजल की खपत कम होती है। लिहाजा, फेरी ने सालभर में करीब 46.12 लाख रुपए की बचत की।’ इसे 2017 में केरल में कोट्‌टायम जिले के वेंबनाड बैकवाटर्स में यकोट्टायम से अलाप्पुझा के बीच शुरू किया गया था।

अब तो छत ही बची है रहने के लिए

बिहार के शेखपुर पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी में जल स्तर में लगातार वृद्धि हाेने से लगभग पांच हजार पक्का मकान और झाेपड़ी पानी में डूब गए। घर में फंसे लोग दो मंजिला मकान पर इस तरह रह रहे हैं और बढ़ रहे जलस्तर को हर दिन मायूसी से देखते रहते हैं।
अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे लोग

यह तस्वीर मुजफ्फरपुर के शेखपुर पंचायत की है। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि हाेने से लगभग पांच हजार मकान और झाेपड़ी पानी में डूब गए हैं। घर जलमग्न हो जाने कारण किसी तरह अपने सामान को सुरक्षित जगह पर ले जाता एक परिवार।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
There was no one to take care of the house, so the infected grandparents and father wearing PPE kit brought the mother's baby girl to the hospital


from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/there-was-no-one-to-take-care-of-the-house-so-the-infected-grandparents-and-father-wearing-ppe-kit-brought-the-mothers-baby-girl-to-the-hospital-127559971.html
https://ift.tt/3f8gG2V

भारत को फ्रांस से राफेल मिले तो रूस ने चीन को S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोकी; रिलायंस के शेयर नई ऊंचाई पर और सोने की कीमतों में तेजी जारी

आज मंगलवार है और तारीख 28 जुलाई है। सुबह हो चुकी है। आइए देखते हैं सोमवार को कौन सी ऐसी खबरें रही, जो दिनभर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहीं। सोमवार का दिन भारतीय सेना के लिए काफी अहम रहा। फ्रांस ने भारत को राफेल फाइटर जेट्स की डिलीवरी की तो रूस ने चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोक दी। दूसरी खबरें देखें तो देश में चीनी ऐप्स पर सख्ती और बढ़ी, शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली तो सोने के भाव में तेजी रही।

पहले चर्चा करते हैं राफेल की डिलीवरी की
तमाम विवादों, चर्चाओं और भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के बीच फ्रांस ने सोमवार को 5 राफेल की डिलीवरी की। सीमा विवाद के कारण इन फाइटर जेट्स की महत्ता और बढ़ जाती है। भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 58 हजार करोड़ में 36 राफेल फाइटर जेट की डील की थी।

राफेल फाइटर जेट्स मीटियर और स्काल्प जैसी मिसाइलों से भी लैस है। मीटियर विजुअल रेंज के पार भी अपना टारगेट हिट करने वाली एडवांस्ड मिसाइल है। मीटियर की रेंज 150 किमी है। स्काल्प करीब 300 किलोमीटर तक अपने टारगेट पर सटीक निशाना लगाकर उसे तबाह कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर

डिफेंस से जुड़ी दूसरी खबर चीन से है
सीमाओं पर चल रहे विवाद के बीच भारत, पाकिस्तान और चीन अपने हथियारों को अपग्रेड कर रहे हैं। इस बीच, चीन को उसके मित्र देश रूस ने बहुत बड़ा झटका दिया है। रूस ने चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोक दी है। चीन ने इसे दबाव में लिया गया फैसला बताया है।

हालांकि, उसने किसी देश का नाम नहीं लिया। लेकिन, उसका इशारा साफ तौर पर भारत और अमेरिका की तरफ है। एस-400 दुनिया का सबसे बेहतरीन मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। रूस के अलावा सिर्फ चीन के पास इसकी कुछ यूनिट हैं। भारत को इसकी पहली खेप इसी साल मिलने वाली है। पूरी खबर पढ़ें

तीसरी खबर भी चीन के लिए अच्छी नहीं है
केंद्र सरकार ने चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। भारत की संप्रभुता और अखंडता विरोधी गतिविधियों के आरोप में सरकार ने चीन के 47 और ऐप्स पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सभी पहले बैन किए गए ऐप के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे। सरकार ने इन 275 ऐप्स की पहचान जांच के लिए की है। यदि इन ऐप्स में राष्ट्रीय सुरक्षा या अन्य कोई उल्लंघन पाया जाता है तो इन पर बैन लगाया जा सकता है। सरकार चीनी ऐप्स के अलावा ऐसे ऐप पर भी नजर रख रही है, जिनका चीन में भी निवेश है। पूरी खबर पढ़ें

अब बात करते हैं राजस्थान की, जहां राजनीतिक उठापटक कायम है
राजस्थान में सियासी राजनीति के 18 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन संकट का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। सोमवार को स्पीकर सीपी जोशी ने विधायकों के अयोग्यता नोटिस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली। उनके वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि इस मसले पर अभी सुनवाई की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर हम दोबारा आएंगे। पायलट खेमे की याचिका पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। उधर, राज्यपाल ने भी विधानसभा का सत्र बुलाने की फाइल दूसरी बार लौटा दी। पूरी खबर पढ़ें

चलते हैं अब शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था और सोने की तरफ
बीते कई दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कोरोनावायरस और खराब वित्तीय हालात का दबाव मार्केट पर है। जियो में निवेश के कारण रिलायंस के शेयरों में तेजी का दौर जारी है। रिलायंस रिटेल के फ्यूचर ग्रुप के साथ डील फाइनल होने की खबरों का असर आरआईएल के शेयरों पर देखने को मिला।

अमेरिका-चीन विवाद, कमजोर अमेरिकी डॉलर को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया है। इस कारण सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2000 डॉलर (1.49 लाख रुपए) प्रति औंस पर पहुंच गया। यह सितंबर 2011 के 1920.30 डॉलर प्रति औंस के बाद का उच्चतम स्तर है। पूरी खबर पढ़ें

कहानी अब अयोध्या की अयोध्या से - ग्राउंड रिपोर्ट
आने वाले अगस्त महीने में 5 तारीख को अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होगा। धन्नीपुर गांव में यूपी सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन दी है। भास्कर ने गांव के लोगों से जानने की कोशिश की कि वे क्या चाहते हैं? गांव के युवा चाहते हैं कि कुछ ऐसा काम हो जिससे उन्हें कमाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, गांव में ही रोजगार मिल सके।

वहीं, कुछ का कहना है कि मस्जिद के बदले हॉस्पिटल या कोई कॉलेज बने। इसके अलावा, अयोध्या में राम मंदिर का इतिहास हजारों साल तक रहे, इसके लिए मंदिर के गर्भगृह की 200 फीट गहराई में टाइम कैप्सूल रखा जाएगा। इसमें मंदिर की पूरी डिटेल होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें

चलते-चलते देखते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा? ग्रह नक्षत्र क्या बता रहे हैं?

28 जुलाई, मंगलवार को विशाखा नक्षत्र से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है। ग्रहों की इस स्थिति से जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। लेन-देन और निवेश में भी फायदा मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार मेष, वृष, मिथुन, मकर, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फ्रांस से आ रहे पांचों राफेल की तैनाती अंबाला में होगी। यहां तैनाती होने से पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ तेजी से एक्शन लिया जा सकेगा। दिलचस्प बात ये भी है कि अम्बाला एयरबेस चीन की सीमा से भी 200 किमी की दूरी पर है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f2JOsh
https://ift.tt/3hDXTyb

भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा अयोध्या का राम मंदिर, दुनिया में चौथे पायदान पर रहेगा, रंगनाथ स्वामी मंदिर देश में पहले नंबर पर

5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। अभी मंदिर का जो मॉडल है, वो 67 एकड़ के क्षेत्र का है। लेकिन, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस बात की योजना बना रहा है, कि मंदिर का क्षेत्र 108 एकड़ तक हो। अगर ऐसा होता है, तो क्षेत्रफल के लिहाज से ये मंदिर दुनिया में चौथा सबसे बड़ा मंदिर हो जाएगा। दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंगकोरवाट है। इसका क्षेत्रफल 402 एकड़ है। भारत का सबसे बड़ा मंदिर तमिलनाडु का श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर है। जो करीब 156 एकड़ के क्षेत्र में है।

अगर, मंदिर वर्तमान प्रस्तावित 67 एकड़ भूमि पर ही बनता है तो भी ये दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मंदिर होगा। 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। अगले 3 साल में मंदिर के पूरा हो जाने की उम्मीद है। मजेदार बात ये है कि भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। लेकिन, दुनिया के 10 सबसे बड़े मंदिरों में से 4 विदेशी भूमि पर हैं। दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंगकोरवाट है, जो कंबोडिया में है। कुछ धर्म गुरुओं ने राम मंदिर भी इसी की तर्ज पर बनाने की मांग की थी। सबसे बड़े मंदिरों में एक कंबोडिया, एक अमेरिका और दो इंडोनेशिया में हैं।

जानिए क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के 10 सबसे बड़े मंदिर कौन-कौन से हैं...

1. अंगकोर वाट मंदिर - क्षेत्रफल की दृष्टि से कंबोडिया के अंगकोर का ये मंदिर दुनिया में सबसे बड़ा है। ये करीब 402 एकड़ में फैला हुआ है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने करवाया था।

2. स्वामीनारायण अक्षरधाम, न्यू जर्सी - नॉर्थ अमेरिका के न्यू जर्सी में श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर स्वामीनारायण संस्था द्वारा बनाया गया है। ये मंदिर 2014 मे दर्शनार्थियों के लिए खोला गया है। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान स्वामीनारायण शाखा का एक संप्रदाय है।

3. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - भारत के तमिलनाड़ु राज्य के तिरुचिरापल्ली शहर में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। भगवान विष्णु का ये मंदिर एक शहर की तरह है। 8-9वीं शताब्दी के आसपास इस मंदिर का निर्माण माना जाता है।

4. श्रीराम मंदिर - 5 अगस्त को उत्तरप्रदेश की अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। ये मंदिर करीब 108 एकड़ में बनाया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर होगा।

5. छतरपुर मंदिर - भारत की राजधानी नई दिल्ली में 1974 में संत नागपाल ने छतरपुर मंदिर बनवाया था। ये मंदिर पूरी तरह से संगमरमर से बना हुआ है। यहां देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है।

6. अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली - नई दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर स्वामीनारायण संस्थान द्वारा बनाया गया है। 2005 में मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए खोला गया था। मंदिर निर्माण 3,000 स्वयंसेवकों और करीब 7,000 कारीगरों ने मिलकर बनाया था।

7. बेसाकी मंदिर - इंडोनेशिया के बाली में बेसाकी मंदिर स्थित है। यहां बालिनी मंदिरों की एक श्रृंखला है। ये मंदिर छह स्तरों में बनाया गया है। ढलान को सीढ़ीदार बनाया गया है। मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि यहां 13वीं शताब्दी से यहां पूजा हो रही है।

8. बेलूर मठ, रामकृष्ण मंदिर - भारत में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बेलूर मठ रामकृष्ण मंदिर स्थित है। ये रामकृष्ण परमहंस मिशन का मुख्यालय है। इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यह हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बना हुआ है। इसकी स्थापना 1935 में हुई थी।

9. थिल्लई नटराज मंदिर - भारत में तमिलनाडु राज्य के चिदंबरम नगर में थिल्लई नटराज मंदिर स्थित है। ये शिवजी का मंदिर है। यहां शिवजी के नटराज स्वरूप में दर्शन होते हैं। यहां गणेशजी, मुरुगन और विष्णु आदि देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं। इस मंदिर का निर्माण 10वीं के आसपास माना जाता है।

10. प्रम्बानन, त्रिमूर्ति मंदिर - इंडोनेशिया के मध्य जावा के याग्याकार्टा क्षेत्र में प्रम्बानन त्रिमूर्ति मंदिर स्थित है। ये शिवजी का मंदिर है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी का माना जाता है। यहां की ऊंची और नुकीली वास्तुकला इसे खास बनाती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
top 10 largest temples in the world, largest temples of india, Ayodhya's Ram temple will be the second largest temple in India, will be fourth in the world, Ranganath Swamy temple is the first in the country


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ZFMi1
https://ift.tt/3g7nwHl

राफेल की परमाणु मिसाइल ले जाने की क्षमता इसे सबसे अलग बनाती है, चीन और पाकिस्तान की सबसे ताकतवर फाइटर जेट्स में भी ये खूबी नहीं है

करीब साढ़े आठ साल की हां-ना के बाद राफेल विमानों की पहली खेप बुधवार को भारत पहुंच जाएगी। राफेल के देश में आने से पहले की कहानी में कई उतार चढ़ाव रहे। इसके आने के साथ ही भारतीय वायुसेना की ताकत बहुत बढ़ जाएगी। ये विमान हमारे दो पड़ोसियों चीन और पाकिस्तान के सबसे ताकतवर फाइटर जेट्स के लिए बड़ी चुनौती होगा।

राफेल हवा में सिर्फ 28 किमी प्रति घंटा की बहुत धीमी रफ्तार से उड़ने के साथ-साथ 1,915 किमी/घंटे की तेज रफ्तार भी पकड़ सकता है। ये न सिर्फ हवा से हवा में मार सकता है बल्कि हवा से जमीन में भी मारने में सक्षम है। राफेल की स्पीड भले ही एफ-16 और जे-20 से कम है, लेकिन इसकी एक्यूरेसी इसे इनसे ज्यादा मारक बनाती है।

परमाणु हमला करने में सक्षम है राफेल

राफेल डीएच (टू-सीटर) और राफेल ईएच (सिंगल सीटर), दोनों ही ट्विन इंजन, डेल्टा-विंग, सेमी स्टील्थ कैपेबिलिटीज के साथ फोर्थ जनरेशन का फाइटर है। ये न सिर्फ फुर्तीला है, बल्कि इससे परमाणु हमला भी किया जा सकता है। पाकिस्तान के सबसे ताकतवर फाइटर जेट एफ-16 और चीन के जे-20 में ये खूबी नहीं है।

सबसे बड़ी चीज जे-20 की क्षमता को लेकर विवाद भी हैं। पश्चिमी देश इस फाइटर जेट को चीन का प्रोपेगेंडा भी बता चुके हैं। चीन इसे फोर्थ जनरेशन फाइटर प्लेन बताता है। जबकि, जिस तरह की खूबियों का इसमें दावा किया गया है वो पांचवीं जनरेशन के फाइटर प्लेन में होती हैं। फिलहाल दुनिया में पांचवीं जनरेशन का सिर्फ एक फाइटर प्लेन ऑपरेशन है। वो है एफ-22।

  • राफेल को रडार क्रॉस-सेक्शन और इन्फ्रा-रेड सिग्नेचर के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें ग्लास कॉकपिट है। इसके साथ ही एक कम्प्यूटर सिस्टम भी है, जो पायलट को कमांड और कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें ताकतवर एम88-2 आगमेंटेड इंजन लगा हुआ है।
  • राफेल में एक एडवांस्ड एवियोनिक्स सूट भी है। इसमें लगा रडार, इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और सेल्फ प्रोटेक्शन इक्विपमेंट की लागत पूरे विमान की कुल कीमत का 30% है। इस जेट में आरबीई 2 एए एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (AESA) रडार लगा है, जो लो-ऑब्जर्वेशन टारगेट को पहचानने में मदद करता है।

एक मिनट में 60 हजार फीट तक की ऊंचाई तक पहुंच सकता है राफेल

राफेल एक मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही, ये कम से कम ऊंचाई से लेकर ज्यादा से ज्यादा ऊंचाई तक, दोनों ही स्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इसके साथ एक बार में 24,500 किलो तक का वजन ले जाया जा सकता है। राफेल की विजिबिलिटी 360 डिग्री है, जिसकी मदद से ये ऊपर-नीचे के अलावा चारों तरफ निगरानी कर सकता है।

सोर्स: globalfirepower.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rafael's ability to carry nuclear missiles makes it different, it is not even among the most powerful fighter jets of China and Pakistan.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CJQIFZ
https://ift.tt/39yrqX3

Popular Post