शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

4 लैटिन अमेरिकी देशों में मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार, 35 लाख मामलों के साथ ब्राजील इन देशों में पहले नंबर पर; दुनिया में अब तक 2.28 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 27 लाख 20 हजार 294 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 54 लाख 6 हजार 504 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 93 हजार 708 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। 4 लैटिन अमेरिकी देशों (मैक्सिको, ब्राजील, पेरू और अर्जेंटीना) में मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया है।

इन चार देशों में 35 लाख संक्रमण के मामलों के साथ ब्राजील पहले नंबर पर ही है। 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों के साथ मैक्सिको दूसरे नंबर पर है। इसके साथ ही पेरू और अर्जेंटीना में भी नए मामले बढ़े हैं। बीते हफ्ते इन देशों में हर दिन करीब 3 हजार लोगों की जान गई है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 57,46,272 1,77,424 30,95,484
ब्राजील 35,05,097 1,12,423 26,53,407
भारत 29,04,329 54,975 21,57,941
रूस 9,42,106 16,099 7,55,513
साउथ अफ्रीका

5,99,940

12,618

4,97,169

पेरू 5,67,059 27,034 3,80,730
मैक्सिको 5,43,806 59,106 3,71,638
कोलंबिया

5,13,719

16,183 3,39,124
स्पेन 4,04,229 28,813 उपलब्ध नहीं
चिली 3,91,849 10,671 3,64,285

रूस: वैक्सीन के बड़ी आबादी पर ट्रायल की तैयारियां शुरू
रूस ने अपने कोरोना वैक्सीन की मास टेस्टिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत 40 हजार से ज्यादा लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। ट्रायल की यह प्रोसेस अगले हफ्ते से शुरू होगा। इसमें विदेशी रिसर्च एजेंसियों को शामिल किया जाएगा। रूस ने ट्रायल के लिए अपने वैक्सीन के 2 हजार डोज मैक्सिको भेजने का फैसला किया है। इस बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रूस के संपर्क में है। रूस ने 11 अगस्त को वैक्सीन स्पुतनिक वी तैयार कर लेने का ऐलान किया था।

इजराइल: संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के करीब
इजराइल में बीते 24 घंटे में 1630 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 99 हजार 599 हो गया है। अब तक यहां 795 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू महामारी पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की मीटिंग में शामिल हुए। इसमें देश में फिलहाल दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया जाएगा। हालांकि, लोगों से अपील की जाएगी कि वे सुरक्षा उपायों का ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

मैक्सिको: एक दिन में 6775 नए मामले
मैक्सिको में बीते 24 घंटे में 6775 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 43 हजार 806 हो गया है। हालांकि सरकार ने कहा है कि संक्रमितों की संख्या जारी किए गए आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां एक दिन में 625 नई मौतें होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 59 हजार 106 हो गया है। मौतों के मामले में मैक्सिको फिलहाल दुनिया में तीसरे नंबर है।

ब्रिटेन: बर्मिंघम में लॉकडाउन लगाया गया
ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर में बर्मिंघम में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। यहां पर संक्रमण बढ़ रहा था। पिछले हफ्ते के मुकाबले यहां पर 1 लाख लोगों की टेस्टिंग पर मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 30 से ज्यादा बढ़ गई थी। सरकार ने संक्रमण का पता लगाने के लिए सर्वे कराने का फैसला किया है। इसके आधार पर सख्त पाबंदियां लगाने वाले जगहों की पहचान की जाएगी। अब तक देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में गुरुवार को कब्रिस्तान के बाहर एक संक्रमित का शव उतारते कर्मचारी। देश में अब तक 1.12 लाख मौतें हुई हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EkFKXJ
https://ift.tt/31dJ9ke

24 घंटे में सबसे ज्यादा करीब 62 हजार मरीज ठीक हुए, 11 राज्यों में रिकवरी रेट 75% से ज्यादा हुआ; देश में कुल 29.04 लाख केस

देश में कोरोना के केस 29.04 लाख हो गए हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 68 हजार 507 मरीज बढ़े और 61 हजार 873 मरीज ठीक हुए हैं। यह दोनों आंकड़े एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को 981 संक्रमितों की मौत हो गई। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दिल्ली में सबसे ज्यादा 90.1% मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।


1. मध्यप्रदेश
राज्य में सबसे ज्यादा 50.8% एक्टिव केस सिंगरौली में हैं। यहां 299 केस आ चुके हैं। इनमें से 152 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा भिंड का है। यहां 95.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 534 केस आए। इनमें से 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 7.5% सीहोर में हैं। इसका मतलब यहां 100 लोगों की जांच करने पर 6 से 7 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां कुल 524 केस आए हैं। इनमें से 154 एक्टिव केस हैं।

2. राजस्थान
यहां सबसे ज्यादा एक्टिव 69.5% एक्टिस केस बूंदी में हैं। जिले में 439 केस आए हैं। इनमें से 305 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा जालोर का है। यहां 96.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 1310 केस आए। इनमें से 1264 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 8.4% अलवर में है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच करने पर 3 संक्रमित मिल रहे हैं। मौत की दर सबसे ज्यादा 3.3% सवाई माधोपुर में है।

3. बिहार
यहां बीते 24 घंटे में 2451 केस आए, लेकिन अच्छी बात रही कि 3585 मरीज ठीक भी हो गए। राज्य के 13 जिलों में रिकवरी रेट 80% से ज्यादा हो गया है। इनमें जमुई (86.7%), नवादा (86.3%), वैशाली (84.5%), खगड़िया (84%), समस्तीपुर (83.3%), सीवान (83.1%), रोहतास (82.3%), कैमूर (81.4%), गया (81.2%), पटना (81.1%), नालंदा (80.5%), बांका (80.1%) और भागलपुर (80%) शामिल हैं। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर रोहतास में है। यहां हर 100 में से 28 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

4. महाराष्ट्र
यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 14 हजार 647 केस आए। राज्य में सबसे ज्यादा 1 लाख 41 हजार से ज्यादा मरीज पुणे में हैं। यहां हर दिन 2-3 हजार केस आ रहे हैं। हालांकि, अभी संक्रमण की सबसे ज्यादा 33% दर रायगढ़ की है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच पर 33 संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट गढ़चिरौली का है। यहां 82.6% मरीज ठीक हो चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बीते 15 दिन से 4 से 5 हजार केस आ रहे हैं। राज्य में 70% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे अच्छा रिकवरी रेट हापुड़ का है। यहां 91.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद नोएडा (87.9%), फिर संभल (86.8%) है। संक्रमण की दर सबसे ज्यादा चंदौली में 17.1% है। सबसे ज्यादा 54.6% एक्टिव केस केस ललित पुर में हैं। जिले में 864 केस आए हैं। इनमें से 472 मरीजों का इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-21-august-127636968.html
https://ift.tt/3gf8qP9

रेस्क्यू टीम ने 10 लोगों को निकाला, 9 के फंसे होने की आशंका; श्रीसैलम के प्लांट में शॉर्ट सर्किट की वजह से बीती रात आग लगी थी

तेलंगाना के श्रीसैलम स्थित टीएस जेंको पावर प्लांट में गुरुवार रात आग लग गई। फिलहाल हादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। 10 लोगों को बचा लिया गया है, जिसमें से 6 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्लांट के अंदर अभी भी 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि लगातार अपडेट ले रहे हैं। मंत्री जगदीश्वर रेड्डी और ट्रांसको-जेंको कंपनी के सीएमडी डी प्रभाकर राव से बात की है। वे दोनों मौके पर हैं।

प्लांट में धुआं भर जाने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश्वर रेड्डी ने बताया कि हादसा गुरुवार रात करीब 10.30 बजे हुआ। 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। पावर सप्लाई भी बंद कर दी गई थी। हम सिंगारेनी कोल माइंस से मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे इस स्थिति पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अंदर फंसे लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता है।

प्लांट में काफी धुआं भर गया
आग लगने के बाद प्लांट में काफी धुआं भर गया। इसकी वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्लांट में 17 लोग थे। जो लोग फिलहाल अंदर फंसे हैं, उनमें 6 जेंको और 3 एक अन्य प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं। फंसे लोगों में डिप्टी और असिस्टेंट इंजीनियर्स भी शामिल हैं। मंत्री जगदीश्वर रेड्डी और जेंको को सीएमडी प्रभाकर राव ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

श्रीसैलम डेम कृष्णा नदी पर है, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rescue team evacuates 10 people, 9 feared trapped; There was a fire at Srisailam's plant last night due to a short circuit


from Dainik Bhaskar /national/news/telangana-srisailam-power-station-fire-mishap-workers-trapped-news-and-updates-127636976.html
https://ift.tt/3hiwyBI

जांच एजेंसी आज मुंबई पुलिस से डॉक्यूमेंट्स लेगी; रिया से पूछताछ होगी, लेकिन गिरफ्तारी पर सीबीआई ने कुछ नहीं कहा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। सीबीआई टीम गुरुवार शाम मुंबई पहुंची। मीडिया ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया, तो सीबीआई अफसर बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए। केंद्रीय जांच एजेंसी आज मुंबई पुलिस से सुशांत केस के डॉक्यूमेंट्स लेगी। रिया और उनके परिवार से भी पूछताछ की जाएगी, लेकिन यह साफ नहीं कि सवाल-जवाब आज हो पाएंगे या नहीं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की फाइंडिंग्स को भी सीबीआई ध्यान में रखेगी सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम को 3 हिस्सों में बांटा गया है। हर टीम में 3-3 सदस्य हैं।
पहली टीम: सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटोग्राफ, ऑटोप्सी रिपोर्ट, मुंबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान की कॉपी जुटाने की जिम्मेदारी संभालेगी।
दूसरी टीम: रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोगों, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। सुशांत की मौत के दिन मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे।
तीसरी टीम: प्रोफेशनल रंजिश के एंगल से जांच करेगी। बॉलीवुड के नामी लोगों और सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से भी पूछताछ करेगी। सीन ऑफ क्राइम को री-क्रिएट करने का जिम्मा भी इसी टीम को दिया गया है।

सीबीआई की जांच बिहार पुलिस की एफआईआर पर बेस्ड होगी। उस एफआईआर में आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

सीबीआई इन 6 पॉइंट्स के आधार पर जांच करेगी
1.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी है या मर्डर? वजह क्या रही?
2. क्या सुशांत की मौत में रिया, उनके परिवार, बॉलीवुड से जुड़े लोगों और सुशांत के घर पर काम करने वालों की कोई भूमिका थी?
3. पैसों के लेन-देन, कमाई और सुशांत के पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच करना।
4. सुशांत की बीमारी, डिप्रेशन की थ्योरी और डॉक्टर्स के दावों की पड़ताल की जाएगी। सुशांत के पिता ने डॉक्टर्स पर भी शक जताया है।
5. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सच्चाई पता करना और फॉरेंसिक रिपोर्ट से इसका मिलान करना।
6. कॉल डिटेल्स की जांच और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के सहारे इस केस की तह तक जाने की कोशिश की जाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई में उनके फ्लैट में मिला था। सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/sushant-singh-rajput-death-case-cbi-to-start-probe-and-interrogation-to-rhea-chakraborty-127636955.html
https://ift.tt/3aLSFhm

69 साल के पीएम सबसे फिट, 18 साल पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, शाह 18 दिन में ही दो बार भर्ती हो गए; तीन मंत्रियों को कोरोना भी हुआ

आपको पता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगर कभी जुकाम होता है तो वो क्या करते हैं? तो इसका जवाब है कि अगर कभी उन्हें सर्दी-जुकाम होता है तो वो गर्म पानी पीते हैं और अगले 24 से 48 घंटे तक कुछ खाते नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी रोज सिर्फ तीन से चार घंटे की नींद ही लेते हैं। उन्होंने पिछले 18 साल से एक छुट्टी भी नहीं ली। इतना ही नहीं, 69 की उम्र में भी मोदी सबसे फिट हैं। इसका कारण ये है कि वो रोज योग करते हैं और सादा खाना खाते हैं।

लेकिन, मोदी की कैबिनेट में जो मंत्री हैं, क्या वो भी उनकी तरह ही इतने फिट हैं? इस सवाल को जानने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि क्यों न ये देख लिया जाए कि उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री आखिरी बार अस्पताल में कब भर्ती हुए थे? हमने भी यही किया और कैबिनेट में शामिल मोदी समेत सभी 24 मंत्रियों का पिछला हेल्थ रिकॉर्ड खंगाला। हालांकि, हमें सिर्फ 13 मंत्रियों की ही हेल्थ हिस्ट्री मिल सकी। तो आइए जानते हैं मोदी के मंत्रियों के हेल्थ रिकॉर्ड के बारे में...

इन मंत्रियों की नहीं मिल सकी कोई जानकारी
1. डीवी सदानंद गौड़ा, मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स
2. निर्मला सीतारमन, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस
3. हरसिमरत कौर बादल, मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज
4. थावर चंद गहलोत, मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट
5. डॉ. एस. जयशंकर, मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स
6. रमेश पोखरियाल निशंक, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन
7. डॉ. हर्षवर्धन, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अर्थ साइंसेस
8. प्रकाश जावड़ेकर, मिनिस्ट्री ऑफ एन्वायर्नमेंट एंड क्लाइमेट चेंज, आईबी मिनिस्ट्री, हेवी इंडस्ट्री एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज
9. मुख्तार अब्बास नकवी, मिनिस्ट्री ऑफ माइनोरिटी अफेयर्स
10. प्रह्लाद जोशी, मिनिस्ट्री ऑफ पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कोल एंड माइन्स
11. महेंद्र नाथ पांडेय, मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप

(नोट : ये स्टोरी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Amit Shah Nitin Gadkari Health News | Narendra Modi Cabinet Ministers Health Condition and Records Update | Know How Healthy is Modi Cabinet? Rajnath Singh to Smriti Irani


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3goSVEB
https://ift.tt/3aHxDAN

सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की जांच के लिए सीबीआई के अफसर मुंबई पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे क्राइम सीन को रीक्रिएट कर जांच शुरू करेंगे। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और फिल्ममेकर महेश भट्ट की एक वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हो रही है। चैट सुशांत की मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून की रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की है। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी।

इंडिया टुडे द्वारा अपने आर्टिकल में शेयर किए गए वॉट्सऐप चैट में रिया ने खुद को भट्ट के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'जलेबी' के किरदार आयशा के रूप में मेंशन किया है। दोनों के बीच की बातचीत इस प्रकार है:-

रिया चक्रवर्ती : भारी दिल और राहत की भावना के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर...हमारा आखिरी कॉल जगाने वाला कॉल था। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।
महेश भट्ट: पीछे मुड़कर मत देखना। इसे संभव बनाओ, जो कि जरूरी है। आपके पिता को मेरा प्यार। उन्हें बहुत खुशी होगी।
रिया चक्रवर्ती: कुछ साहस मिला सर और आपने उस दिन फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उसने मुझे स्ट्रॉन्ग होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा खास होने के लिए उन्होंने आपको प्यार और शुक्रिया भेजा है।
महेश भट्ट: तुम मेरी बच्ची हो। मैं हल्का महसूस कर रहा हूं।
रिया चक्रवर्ती : आह...शब्द नहीं है सर...दिल भरा हुआ है। लेकिन आपके लिए जो फीलिंग होती है, वह सबसे अच्छी होती है।
महेश भट्ट: बहादुर होने के लिए शुक्रिया।
रिया चक्रवर्ती : किस्मत का शुक्रिया, जो उसने मुझे आपसे मिला दिया। आप सही हैं। हमारे रास्ते इस दिन के लिए ही मिले थे। सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि कुछ बहुत अलग है। आपके कहा एक-एक शब्द मेरे दिमाग में गूंजता है और आपके असीमित प्यार का गहरा प्रभाव महसूस होता है।
महेश भट्ट: हां, हां, हां। अगर मैं काम न आ सका तो मेरे होने का कोई मतलब नहीं है।
रिया चक्रवर्ती : आपने मुझे फिर आजाद कर दिया। भगवान की तरह एक ही जिंदगी में दूसरी बार। (संभवतः पहली बार के तौर पर वे उनकी फिल्म 'जलेबी' की बात कर रही हैं)
महेश भट्ट : रेस्ट।
रिया चक्रवर्ती: आह शांति।
महेश भट्ट : हैप्पी बर्थडे। (शायद महेश भट्ट इसे रिया का पुनर्जन्म मान रहे थे।)
रिया चक्रवर्ती : हाहा-हाहा...मैं स्माइल कर रही हूं। आई लव यू माय बेस्ट मैन। आपको प्राउड फील कराऊंगी।
महेश भट्ट : तुमने पहले ही करा दिया। वाकई। तुमने जो किया, उसके लिए गट्स चाहिए। पीछे मत मुड़ना।

महेश भट्ट ने सुशांत से रिश्ता खत्म करने की सलाह दी थी?

रिया ने मुंबई पुलिस और ईडी की पूछताछ में यह दावा किया था कि सुशांत ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा था, क्योंकि उनके पिता उनके रिश्ते से खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश भट्ट ने भी उन्हें सुशांत के साथ रिश्ता खत्म करने की सलाह दी थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रिया ने कुछ और लोगों को सुशांत की मानसिक बीमारी के बारे में बताया था।

8 जून को लेकर सुशांत के परिवार और रिया की अलग-अलग कहानी

8 जून को लेकर सुशांत के परिवार और रिया की ओर से अलग-अलग कहानी सामने आ चुकी हैं। सुशांत की बहन मीतू की मानें तो रिया ने उन्हें फोन करके फ्लैट पर बुलाया था और कहा था कि सुशांत से उनका झगड़ा हुआ है। जब मीतू वहां पहुंचीं तो रिया जा चुकी थीं। सुशांत ने भी दोनों के झगड़े के बारे में बताया था। मीतू के मुताबिक, वे सुशांत के साथ 12 जून तक रुकी थीं। लेकिन फिर उन्हें घर लौटना पड़ा था, क्योंकि उनके बच्चे छोटे हैं।

रिया की ओर से जो कहानी आई, वह बिल्कुल उलट है। उन्होंने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए दावा किया था कि मौत से पहले सुशांत बहुत परेशान थे। वे लगातार रो रहे थे और अपने परिवार को साथ रहने के लिए बुला रहे थे। 8 जून को जब उनकी बड़ी बहन मीतू साथ आकर रहने के लिए तैयार हो गईं तो अभिनेता ने रिया को उनके घर भेज दिया था।

सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. रिया चक्रवर्ती का नया दावा:एक्ट्रेस के वकील ने कहा- मौत से पहले सुशांत फोन पर रोते थे, परिवार को मुंबई बुला रहे थे, जब उनकी बहन आने को तैयार हुईं तो उन्होंने रिया को उनके घर भेज दिया

2. सुशांत की मौत का मामला:जिम पार्टनर का दावा- शाहरुख ने धोखे में रखकर अवॉर्ड शो में बुलाया और अपमानित किया था, सलमान -करण ने भी बर्बाद करने की साजिश रची

3. सुशांत की मौत में नया दावा:पूर्व मैनेजर ने कहा- सुशांत को स्टाफ ने मिलकर मारा, वे दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे; भाई नीरज बोले- गवाहों की हत्या हो सकती है



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महेश भट्ट के निर्देशन में रिया चक्रवर्ती ने फिल्म 'जलेबी' में काम किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hk6Tsr
https://ift.tt/3aHDYw1

राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 25 लाख, अर्जुन अवॉर्डी को अब 5 की जगह 15 लाख रुपए मिलेंगे

खेल मंत्रालय नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की प्राइज मनी बढ़ाने जा रहा है। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख की जगह अब 25 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। बाकी पुरस्कार की राशि भी बढ़ाई गई है।

प्राइज मनी कम होने पर प्लेयर्स को ऐतराज था
खिलाड़ियों द्वारा प्राइज मनी कम होने की बात कहने के बाद यह कदम उठाया गया। 2009 के बाद प्राइज मनी में इजाफा हुआ है। अर्जुन अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख, द्रोणाचार्य अवॉर्डी को 5 की जगह 10 लाख और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसका पूरा मसौदा तैयार कर लिया है। 29 अगस्त यानी खेल दिवस के दिन इसकी घोषणा की जाएगी।

62 खिलाड़ी सम्मानित होंगे
इस बार 62 खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया जाना है। इस साल खेल रत्न के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा, रेसलर विनेश फोगाट, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और रियो पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हाई जंपर मरियप्पन को चुना गया है। साथ ही 29 को अर्जुन अवॉर्ड, 13 को द्रोणाचार्य और 15 को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया जाएगा। इधर, मध्यप्रदेश भी अपने अवॉर्डों की प्राइज मनी दोगुनी करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव भी मंजूर हो चुका है। सिर्फ गजट नोटिफिकेशन होना बाकी है। यह पिछले आठ महीने से अटका है।

खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर
रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है। इसी हफ्ते को द्रोणाचार्य और मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान के लिए खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई।

2016 में 4 खिलाड़ियों को मिला था खेल रत्न
इससे पहले 2016 में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जिमनास्ट दीपा कर्माकर, रेसलर साक्षी मलिक और शूटर जीतू राय को दिया गया था। 2009 में एक बार 3 खिलाड़ी बॉक्सर मैरीकॉम, विजेंद्र सिंह और सुशील कुमार को दिया गया था। पांच बार दो खिलाड़ियों को मिल चुका है। 1997 में वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी और लॉन टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, 2003 में तीरंदाज अंजलि भागवत और एथलीट के बीनामोल, 2012 में विजयकुमार और योगेश्वर दत्त को मिला। 2017 में देवेंद्र झाझरिया और सरदार सिंह और 2019 में दीपा मलिक और बजरंग पूनिया को दिया गया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32eoVpw
https://ift.tt/3j3l1GO

सेविला अब तक टूर्नामेंट का एक भी फाइनल नहीं हारी, सबसे ज्यादा 5 खिताब जीते; इस बार इंटर मिलान को उलटफेर की उम्मीद

यूरोपा लीग की मास्टर कही जाने वाली स्पेन की फुटबॉल टीम सेविला रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में पहुंची है। उसका मुकाबला तीन बार के चैम्पियन इटली के क्लब इंटर मिलान से है। सेविला ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार यूरोपा लीग खिताब जीता है यानी यह टीम फाइनल में पहुंचकर कभी हारी नहीं है। हालांकि, इस बार फॉर्म में चल रही इंटर मिलान को उलटफेर की पूरी उम्मीद है।

यह फाइनल जर्मनी के कोलोन शहर में भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.30 से खेला जाएगा। पिछली बार इंग्लैंड की चेल्सी टीम आर्सेनल को 4-1 से हराकर चैम्पियन बनी थी।

सेविला ने लगातार तीन बार खिताब जीता था

सेविला ने पिछला यूरोपा लीग का खिताब 2016 में लिवरपूल को 3-1 से हराकर जीता था। तब स्पेनिश टीम ने 2014 और 2015 के बाद लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था। सेविला इस बार स्पेनिश टूर्नामेंट ला लिगा में 70 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर रही थी।

दोनों टीम के बड़े प्लेयर्स
वहीं, इंटर मिलान क्लब की बात करें, तो वह अब तक 3 बार 1991, 1994 और 1998 में खिताब चुका है। टीम के पास रोमेलु लुकाकू और लौतारो मार्टिनेज जैसे शानदार फॉरवर्ड हैं, जिसके दम पर वह चौथी बार खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगा। वहीं, सेविला टीम की ताकत फॉरवर्ड मुनिर के अलावा मिडफील्डर जीसस नवास और ईवर बानेगा हैं।

दूसरे नंबर पर 4 टीमों ने 3-3 खिताब जीते

टीम देश खिताब जीती कब
सेविला स्पेन 5

2006, 2007, 2014, 2015, 2016

इंटर मिलान इटली 3 1991, 1994, 1998
युवेंटस इटली 3 1977, 1990, 1993
लिवरपूल इंग्लैंड 3 1973, 1976, 2001
एटलेटिको मैड्रिड स्पेन 3 2010, 2012, 2018

मिलान के लुकाकू ने 6 और सेविला के मुनिर ने 5 गोल किए
इस सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी भी यूनाइटेड का ही है। ब्रूनो फर्नांडिस ने 10 मैच में सबसे ज्यादा 8 गोल दागे और 4 असिस्ट किए। दूसरे नंबर पर इंटर मिलान के रोमेलु लुकाकू हैं, जिन्होंने 5 मैच में 6 गोल दागे और 2 असिस्ट किए। वहीं, सेविला के मुनिर ने 8 मैच में 5 गोल दागे और 2 असिस्ट किए हैं।

चैम्पियन को मिलेगी 75 करोड़ रुपए प्राइज मनी
यूरोपा लीग की फाइनल विजेता को 85 लाख यूरो (करीब 75 करोड़ रुपए) प्राइज मनी मिलेगी। वहीं, रनरअप टीम को 45 लाख यूरो (करीब 40 करोड़ रुपए) मिलेंगे।

कोरोना का टूर्नामेंट पर असर
कोरोनावायरस के कारण सभी मैच बगैर दर्शकों के खेले गए हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब कोई विजेता टीम खाली स्टेडियम में ट्रॉफी उठाएगी। कोरोना के कारण इस बार क्वार्टर और सेमीफाइनल एक ही लेग में खेले गए थे। इससे पहले टीमें लेग-1 में अपने घर में और उसके बाद लेग-2 में विपक्षी टीम के होम ग्राउंड में मैच खेलती थी। साथ ही टीम को मैच में 3 की बजाय 5 खिलाड़ियों को बदलने (कोरोना सब्स्टीट्यूट) की मंजूरी दी गई है।

टूर्नामेंट के 196 मैच में 543 गोल हुए
इस बार टूर्नामेंट में 196 मैच खेले गए, जिसमें 543 गोल हुए। इस दौरान प्रति मैच गोल औसत 2.77 रहा। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 97 गोल मैच के 61 से 75वें मिनट के बीच किए गए। टीम की बात करें तो मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सबसे ज्यादा 25 गोल दागे, लेकिन वह सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई। यूनाइटेड को सेविला ने ही हराया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
स्पेनिश फुटबॉल टीम सेविला ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Eq1Fwx
https://ift.tt/2EmACSW

साढ़े तीन साल में अयोध्या में बन जाएगा राम मंदिर; धोनी के रिटायरमेंट से मोदी भी हुए इमोशनल; सुशांत केस की जांच आज से सीबीआई करेगी

आपके पास मोबाइल भी है। इंटरनेट भी है। लेकिन, हो सकता है कि समय न हो। अगर इसी समय की कमी की वजह से आप कल की जरूरी खबरें न पढ़ पाएं हों और आज की खबरें भी शायद ही पढ़ पाएं, तो हम आपके लिए लाए हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। इसको आप शुरू से लेकर आखिर तक पढ़ डालिए। सिर्फ 5 मिनट में आप सब जान जाएंगे कि कल क्या हुआ? और आज क्या होगा? चलिए अब ज्यादा टाइम वेस्ट न करते हुए सीधे खबरों पर आते हैं...

सबसे पहले बात उन खबरों की, जिन पर आज नजरें रहेंगी

  1. सुशांत केस की जांच के लिए बनी एसआईटी दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी है और आज से इस मामले की जांच शुरू कर देगी।
  2. 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल के लिए टीमें रवाना होना शुरू हो गई हैं। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम रवाना हो गईं। आज चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें यूएई के लिए निकलेंगी।
  3. आज हरितालिका तीज है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए करती हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से ये व्रत करती हैं।

अब बात उन खबरों की, जो कल आ चुकीं
1. धोनी को लिखी चिट्ठी में मोदी ने क्या लिखा?

मोदी और धोनी दोनों ही चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले ही 15 अगस्त की शाम को धोनी ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। धोनी को आखिरी बार नीली जर्सी में 2019 के वर्ल्ड कप में ही देखा था। और अब यही आखिरी बार भी हो गया है। धोनी के इस अचानक रिटायरमेंट से हम और आप तो उदास हुए ही, लेकिन मोदी भी इमोशनल हो गए।

मोदी ने भी उनके रिटायरमेंट के 5 दिन बाद चिट्ठी लिख दी। इस चिट्ठी में पता है क्या लिखा है? मोदी ने लिखा- आपके रिटायरमेंट से 130 करोड़ भारतीयों को निराशा हुई है, लेकिन इंडियन क्रिकेट के लिए आपने जो किया, उसके लिए सभी शुक्रगुजार भी हैं।

और क्या लिखा है धोनी को लिखी इस चिट्ठी में...यहां पढ़ें पूरी खबर

2. आखिर कब तक तैयार होगा भगवान राम का मंदिर?
500 साल की लड़ाई के बाद पिछले साल राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के लिए भूमि पूजन भी कर दिया। लेकिन, जिस मंदिर का इंतजार है, वो कब तक बनेगा? तो इसका जवाब राम मंदिर निर्माण के लिए बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिर बता ही दिया।

ट्रस्ट ने गुरुवार को दिल्ली में मीटिंग की थी। इस मीटिंग के बाद ट्रस्ट ने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अगले 36 से 40 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। यानी अगले साढ़े तीन साल के अंदर आप अयोध्या के राम मंदिर जा सकेंगे।

अयोध्या में जो मंदिर बनेगा, उसमें और क्या खास रहेगा...यहां पढ़ें पूरी खबर

3. आखिर कहां तक पहुंचा सुशांत केस?
आपको तो मालूम ही है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच अब सीबीआई करेगी। बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला दिया है। लेकिन अब क्या? तो अब ये कि सुशांत केस की जांच में शामिल रहे डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को मुंबई पुलिस और सीबीआई के बीच नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका काम होगा सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच कॉर्डिनेशन बनाना।

पता चला है कि इस केस की जांच के लिए 10 लोगों की तीन टीम बनी है। हर टीम में तीन लोग हैं, जो सीधे आईपीएस मनोज शशिधर को रिपोर्ट करेंगे। इन तीन टीमों का काम क्या होगा? पहली टीम इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जुटाएगी। दूसरी टीम रिया चक्रवर्ती और सुशांत से जुड़े लोगों के बयान लेगी और तीसरी टीम बॉलीवुड एंगल से इसकी जांच करेगी।

जांच तो ठीक है, लेकिन सीबीआई के सामने इन तीन चुनौतियों का क्या?...यहां पढ़ें पूरी खबर

4. चीन पर कितनी नजर रख रहा है भारत?
अब बात उसकी, जो पिछले चार महीनों से परेशान कर रही है। ये बात है भारत-चीन तनाव की। मई में शुरू हुआ विवाद शांत होते-होते अशांत हो जाता है। पता चला है कि चीन ने अपने एयरबेस पर पक्के शेल्टर बना दिए हैं। रन-वे की लंबाई भी बढ़ा दी है। साथ ही साथ यहां मैनपावर भी बढ़ा दी, ताकि ज्यादा ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सके।

लेकिन, घबराइए मत भारत चीन की इस हरकत पर बारीकी से नजर रख रहा है। पता चला है कि चीन के 7 एयरबेस होतान, गारगुंसा, काशघार, हॉपिंग, धोनका जॉन्ग, लिंझी और पैनगैट पर भारतीय एजेंसियां करीब से नजर रख रही हैं। इतना ही नहीं, चीन की एक्टिविटी को देखते हुए भारत ने भी अपनी एक्टिविटी बढ़ा दी है।

चीनी एयरफोर्स से निपटने के लिए क्या कर रही है भारतीय एयरफोर्स?... यहां पढ़ें पूरी खबर

5. देश का सबसे साफ शहर इंदौर, लेकिन गंदा कौनसा?
गुरुवार को स्वच्छता सर्वे का रिजल्ट भी आ गया। इसमें पता चला कि मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। लगातार चौथी साल इंदौर देश का सबसे साफ शहर बना है। इस बार इंदौर को सबसे ज्यादा 5,647.56 स्कोर मिला है। इंदौर के बाद गुजरात का सूरत दूसरा सबसे साफ शहर है। उसके बाद नंबर है नवी मुंबई का।

ये बात तो हो गई साफ शहरों की, लेकिन गंदे कौन से हैं? तो ये भी जान लेते हैं। बिहार का पटना देश का सबसे गंदा शहर है। उसके बाद पूर्वी दिल्ली और फिर तमिलनाडु का चेन्नई शहर है।

आखिर क्यों इंदौर सबसे साफ शहर की जंग जीत लेता है?... यहां पढ़ें पूरी खबर

पंडित जसराज को पत्नी माधुरी जसराज, बेटी दुर्गा जसराज और बेटे शारंग देव ने श्रद्धांजलि दी।

6. पंडित जसराज का अंतिम संस्कार
17 अगस्त को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के हिसार में जन्मे पंडित जसराज ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे, जो 4 पीढ़ियों से शास्त्रीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ा रहा था।

पंडित जी को मधुराष्ट्रकम् बहुत पसंद था। पंडित जी अपने हर एक कार्यक्रम में मधुराष्टकम् जरूर गाते थे। इस स्तुति के शब्द हैं -अधरं मधुरं वदनं मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरं। हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरं॥

पंडित जसराज कि विदाई, मुंबई में हुए अंतिम संस्कार की तस्वीरें...यहां देखें

आज का इतिहास

  • मशहूर शहनाई वादक भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आज ही के दिन दुनिया से रुख़सत हुए थे। 2006 में 90 साल की उम्र में आज ही के दिन उनका निधन हुआ था।
  • दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट का आज 34वां जन्मदिन है। 21 अगस्त 1956 को जमैका में जन्मे बोल्ट ने 2001 की हाईस्कूल चैम्पियनशिप में 200 मीटर में सिल्वर मेडल के साथ करियर शुरू किया था। 11 बार के वर्ल्ड चैम्पियन बोल्ट ने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM Narendra Modi Letter To MS Dhoni | Ayodhya Ram Mandir Completion Date 2020 | Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j5PcgV
https://ift.tt/2CKfbe3

दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट का जन्मदिन; शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने 2006 में ली थी रुखसत

आज 21 अगस्त का इतिहास सुखद भी है और दुखद भी। इसी दिन लगातार तीन ओलिंपिक में 100 मीटर का गोल्ड मेडल जीतकर अपनी बादशाहत साबित करने वाले जमैकन एथलीट उसैन बोल्ट का जन्म हुआ था। वहीं, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने इस दुनिया से रुखसत ली थी।

फिलहाल सुर्खियों में है भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां का घर

  • आज भी जब शहनाई का जिक्र आता है तो भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां याद आते हैं। 2006 में 90 वर्ष की उम्र में आज ही के दिन उनका निधन हुआ था। फिलहाल, वाराणसी का उनका घर सुर्खियों में बना हुआ है। वजह है उसका रिनोवेशन। दरअसल, बिस्मिल्लाह खां के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।
  • मकान भी जर्जर हो चुका है। इस वजह से परिवार इसका कमर्शियल इस्तेमाल करना चाहता है। हालांकि, जब यह बात जाहिर हुई तो प्रशासन सक्रिय हुआ। फिलहाल इसका टूटना रद्द हो गया है। उनकी दत्तक पुत्री पद्मश्री सोमा घोष का कहना है कि उस्ताद ने अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का अमेरिका बसने का निमंत्रण सिर्फ एक कमरे में रखी चारपाई पर आने वाली सुकून की नींद के लिए ठुकरा दिया था।

आज ही बना था वन्य जीव संरक्षण कानून जिसमें फंसे थे सलमान

  • भारत की संसद ने 21 अगस्त 1972 को भारतीय वन्य जीव संरक्षण कानून पारित किया था। इसका मकसद वन्यजीवों के अवैध शिकार, मांस और खाल के लिए अवैध व्यापार को रोकना था। वर्ष 2003 में इसमें कुछ बदलाव करते हुए दंड और जुर्माने को कठोर किया गया।
  • यह कानून न केवल जंगली जानवरों को बल्कि सूचीबद्ध पक्षियों और पौधों को भी संरक्षण देता है। दो साल पहले सलमान खान को इसी कानून के तहत काले हिरण के शिकार के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

इसके अलावा इतिहास में आज के दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः-

  • 1790: जनरल मीडोस के नेतृत्व में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने तमिलनाडु के दिंदीगुल पर कब्जा किया था।
  • 1915: प्रथम विश्व युद्ध में इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध लड़ने की घोषणा की।
  • 1938: इटली में सार्वजनिक और हाईस्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 1944: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजना बनाने को लेकर पहली बार मुलाकात की।
  • 1957: सोवियत संघ ने दुनिया की पहली इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।
  • 1959: हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
  • 1986: कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हुई।
  • 2005: बांग्लादेश और भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Birthday of world's fastest runner Usain Bolt; Bismillah Khan took the position in 2006


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34fVuX3
https://ift.tt/34i0nP8

20 से 40 साल के युवा अब तेजी से हो रहे कोरोना संक्रमित, बिना मास्क किसी से 15 मिनट तक बात न करें; जानिए कैसे रहें सेफ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अब युवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा है कि अब 20 से लेकर 40 साल के लोगों के जरिए कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। युवा खुद भी संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं चल पा रहा है, इसके चलते वे बुजुर्गों व बीमार लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(एम्स) में रुमेटोलॉजी डिपॉर्टमेंट में एचओडी डॉक्टर उमा कुमार कहती हैं कि युवाओं को इसलिए सबसे ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि इस वक्त युवा ही ऑफिस जा रहे हैं, वे ही ग्रुप में घूम रहे हैं, बाहर पार्टी कर रहे हैं। युवा कॉन्ट्रैक्ट वर्किंग करने भी बाहर जा रहे हैं। इसके चलते अब युवाओं में संक्रमण की दर बढ़ रही है। वे दूसरों को संक्रमित भी कर रहे हैं।

किसी से क्लोज कॉन्टैक्ट न बनाएं
डॉक्टर उमा कहती हैं कि कोरोना से गंभीर रूप से बीमार होने के लिए एक युवा को पर्याप्त डोज की जरूरत होती है। युवाओं में कम डोज जाने पर सिंपटम्स नहीं दिखाई देते। यदि दो कोरोना संक्रमित यूथ बिना मास्क पहने 15 मिनट तक बात करते हैं और उनके बीच की दूरी तीन फीट से कम है तो यह क्लोज कॉन्टैक्ट टाइम कहलाता है।

इसमें कोरोना की पर्याप्त डोज लोड हो जाती है, ऐसे में जान जाने का रिस्क भी ज्यादा होता है। इसलिए यदि आप युवा हैं तो किसी दोस्त या व्यक्ति के साथ क्लोज कॉन्टैक्ट बिल्कुल न बनाएं। बातचीत के दौरान मास्क लगाएं, किसी से मिलें तो कम समय में अपनी बात कहकर दूर हो जाएं। ऐसा करने से संक्रमण की डोज कम जाएगी।

युवा गाइडलाइन नहीं फॉलो कर रहे हैं

  • डॉक्टर उमा कहती हैं कि युवा आजकल न खुद को सुरक्षित रखने के उपाय फॉलो कर रहे हैं और न ही कोरोना की गाइडलाइन को मान रहे हैं। दिल्ली में भी यही हालात हैं। इन लोगों की वजह से परिवार वालों को ज्यादा रिस्क है।
  • डॉक्टर उमा कहती हैं कि एसिंप्टोमैटिक मरीजों में कोरोना का संक्रमण नहीं दिखता है, उनमें हल्के लक्षण भी होते हैं और वे लगातार दूसरे लोगों को संक्रमित करते रहते हैं। एसिंप्टोमैटिक के ज्यादातर केस युवाओं में पाए जा रहे हैं।

पांच महीने में कितना खतरा बढ़ा है?
पिछले पांच महीनों में 15 से 24 साल के युवाओं में संक्रमण का खतरा तीन गुना तक बढ़ा है। WHO ने 24 फरवरी से 12 जुलाई के तक के बीच 60 लाख कोरोना केस का अध्ययन किया। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से बच्चों और युवाओं में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है।

  1. एक दिन से लेकर 4 साल तक के बच्चों में कोरोना के मामले 0.3% से बढ़कर 2.2% तक पहुंच गए हैं।
  2. पांच से लेकर 14 साल तक के बच्चों में संक्रमण की दर 0.8% से बढ़कर 4.6% तक पहुंच गई है।
  3. 15 साल से लेकर 14 साल तक के बच्चों में संक्रमण की दर 4.5% से 15% तक पहुंच गई है।

युवाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • डॉक्टर उमा कहती हैं कि युवाओं में यदि लक्षण दिखते हैं तो उन्हें उसका तुरंत टेस्ट कराना चाहिए, इसे छिपाएं नहीं। इसके अलावा वे कोविड हेल्पलाइन पर फोन करके भी अपने सिंपटम्स के बारे में सलाह ले सकते हैं।
  • अगर ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो एक छोटा हैंड सैनिटाइजर पास में रखें। जब भी किसी सतह को छुऐं तो अच्छे से हाथों को सैनिटाइज करें। कोशिश करें कि लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। कोहनी का इस्तेमाल करके दरवाजे को खोलें।
  • युवाओं को अपनी इम्युनिटी को मेनटेन करने के लिए अच्छी डाइट और अच्छी नींद लेनी चाहिए, हमेशा पॉजिटिव रहें, बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं। कोरोना से बचाने में इम्युनिटी सबसे अहम है।

भारत में युवाओं को कितना खतरा?

  • डॉक्टर उमा कहती हैं कि भारत में यह आकलन करना थोड़ा मुश्किल है कि युवाओं को जान जाने का कितना खतरा है। यहां ऐसे लोगों की जान जाने का ज्यादा खतरा है, जिनकी इम्युनिटी कम है या कोई बीमारी है।
  • भारत में युवाओं को कोरोना का खतरा पहले से ही ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत कोरोना से मरने वालों में करीब 50 फीसदी लोग 60 साल से कम उम्र के हैं।
  • मई महीने में आए सरकार के आंकड़ों के मुताबिक भी देश में 40% से 45% कोरोना संक्रमित युवा थे। इसके पीछे एक वजह यह भी है, क्योंकि भारत में पश्चिमी देशों की तुलना युवा आबादी ज्यादा है, जबकि बुजुर्ग कम हैं।

युवा खुद को कोविड-19 से कैसे सेफ रख सकते हैं?

  • युवाओं को एक बात का हमेशा याद रखना चाहिए कि वे भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए जो जरूरी उपाय और नियम हैं, उनका पालन जरूर करें।
  • युवाओं को इसलिए भी अपने हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यदि युवा कोरोना से संक्रमित होंगे तो बुजर्गों को ज्यादा खतरा होगा और ये लोग हाई रिस्क कैटेगरी में हैं। कोरोना से 80% मौतें 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हुई है।
  • युवा और अन्य लोगों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए सभी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए, यदि बीमार महसूस करें तो खुद को आइसोलेट करते हुए, जरूरी कदम उठाना चाहिए।

1.9 अरब आबादी वाले पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में कोरोना का नया दौर

WHO के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. तकेशी कसाई का कहना है कि 'महामारी बदल रही है। 20, 30 और 40 साल की उम्र तक के लोग कोरोना से ज्यादातर संक्रमित हो रहे हैं और इनमें से ज्यादातर इससे अंजान हैं। करीब 1.9 अरब आबादी वाले पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में कोरोना नए दौर में प्रवेश कर गया है। इसके चलते इन देशों की सरकारों को स्थायी रूप से संक्रमण के कई गुना तक बढ़ने की चुनौती का सामना करना होगा।' पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, जापान आदि देश आते हैं, अब यहां पर बड़ी संख्या में 40 साल से कम उम्र के लोग वायरस का शिकार हो रहे हैं।

युवाओं को क्यों माना जा रहा है जिम्मेदार?

ब्रिटेन, जापान और जर्मनी से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक कई देशों में युवाओं को कोरोनावायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इन देशों के अधिकारियों का कहना है कि युवा लॉकडाउन के चलते बोर हो गए हैं, इसलिए अब वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और घर से बाहर निकल रहे हैं, रेव पार्टियां कर रहे हैं।

दुनिया के युवा क्या लापरवाही कर रहे हैं?

  • जापान के टोक्यो शहर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर आई है। यहां भी नए मामलों में तेजी की वजह युवाओं को माना जा रहा है, क्योंकि यहां युवाओं ने लेटनाइट पार्टी और बार जाना शुरू कर दिया है।
  • जापान में 20 और 29 साल के लोगों में सबसे ज्यादा संक्रमण पाया गया है। कुछ ऐसे ही हालात ऑस्ट्रेलिया में भी देखने में आ रहे हैं। इसके चलते यहां विक्टोरिया में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट लॉकडाउन भी लगाया गया है।
  • स्पेन के बार्सिलोना, उत्तरी फ्रांस और जर्मनी में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते स्पेन और जर्मनी ने भी नाइट लॉकडाउन लगा दिया है। फ्रांस में 15 और 44 साल के लोगों में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

युवाओं को भी जान का खतरा है
WHO के डायरेक्टर जनरल टेडरस एडनॉम गैब्रिएसिस कहते हैं कि 'हमारे सामने ये चुनौती है कि युवाओं को कोरोनावायरस के खतरे के बारे में कैसे समझाएं। युवाओं की भी कोरोना से जान जा सकती है और वो दूसरों में भी इसे फैला सकते हैं।' WHO ने युवाओं को पार्टी नहीं करने की चेतावनी जारी की है। संगठन ने युवाओं से अपील भी की है कि वे इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करें।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
WHO Coronavirus Latest Alert/India Update | World Health Organization (WHO) To Youth On Coronavirus Infectious Disease (COVID-19)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2En9W4F
https://ift.tt/2EksPVJ

मिट्टी के गणेश में पंचतत्व; कैसे बनाएं मिट्टी से गणपति की मूर्ति, इसका महत्व क्या है और प्रतिमा बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

22 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर मिट्टी के गणेश ही स्थापित करना चाहिए क्योंकि मिट्टी में स्वाभाविक पवित्रता होती है। काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्मशास्त्रों के जानकार पं. गणेश मिश्र का कहना है कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा पंचतत्व से बनी होती है। उस मूर्ति में भूमि, जल, वायु, अग्नि और आकाश के अंश मौजूद होते हैं। इसलिए उसमें भगवान का आवाहन और उनकी प्रतिष्ठा करने से कार्य सिद्ध होते हैं।

  • मिट्टी के गणेश की पूजा से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वहीं प्लास्टर ऑफ पेरिस और अन्य केमिकल्स से बनी गणेश जी की मूर्ति में भगवान का अंश नहीं रहता। इनसे नदियां भी अपवित्र होती हैं। ब्रह्मपुराण और महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि नदियों को गंदा करने से दोष लगता है।

मिट्टी के गणेश ही क्यों

  1. शिवपुराण में श्रीगणेश जन्म की कथा में बताया है कि देवी पार्वती ने पुत्र की इच्छा से मिट्टी का ही पुतला बनाया था, फिर शिवजी ने उसमें प्राण डाले थे। वो ही भगवान गणेश थे।
  2. शिव महापुराण में धातु की बजाय पार्थिव और मिट्‌टी की मूर्ति को ही महत्व दिया है।
  3. लिंग पुराण के अनुसार शमी या पीपल के पेड़ की जड़ की मिट्टी की मूर्ति बनाना शुभ माना गया है। इसके अलावा गंगा तीर्थ और अन्य पवित्र जगह से भी मिट्‌टी ली जा सकती है।
  4. जहां से भी मिट्‌टी लें वहां ऊपर से चार अंगुल मिट्टी हटाकर, अंदर की मिट्टी लेकर भगवान गणेश की मूर्ति बनानी चाहिए।
  5. विष्णुधर्मोत्तर पुराण के अनुसार गंगा और अन्य पवित्र नदियों की मिट्टी से बनी मूर्ति की पूजा करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं।
  6. भविष्यपुराण में सोना, चांदी और तांबे से बनी मूर्तियों के साथ ही मिट्टी की मूर्ति को भी बहुत पवित्र माना है। इसके अलावा विशेष पेड़ों की लकड़ियों से बनी मूर्तियां भी पवित्र मानी गई हैं।
पं. गणेश मिश्रा का कहना है कि इस तरह बनाई गई मिट्‌टी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने से उसमें भगवान का अंश आ जाता है। मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की पूजा करने से करोड़ों यज्ञों का फल मिलता है।

कैसे बनाएं मिट्‌टी के गणेश
पं. मिश्र का कहना है कि मिट्‌टी को इकट्‌ठा कर के साफ जगह रखें। फिर उसमें से कंकड़, पत्थर और घास निकाल कर मिट्‌टी में हल्दी, घी, शहद, गाय का गोबर और पानी मिलाकर पिण्डी बना लें। इसके बाद ऊँ गं गणपतये नम: मंत्र बोलते हुए गणेशजी की सुन्दर मूर्ति बनाएं। ऐसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने से उसमें भगवान का अंश आ जाता है। मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की पूजा करने से करोड़ों यज्ञों का फल मिलता है।

कैसी हो गणेश जी की मूर्ति

  1. पं. मिश्र बताते हैं कि गणेशजी को वक्रतुंड कहा गया है। यानी इनकी सूंड टेढ़ी होनी चाहिए। बाईं ओर मुड़ी हुई सुंड वाले गणेश जी की पूजा करने से मोक्ष मिलता है। वहीं दाईं और मुड़ी हुई सूंड वाले गणेश जी की पूजा से लौकिक और भौतिक सुख मिलता है। गणेशजी के दाएं और बाएं हाथ से सुंड की दिशा समझनी चाहिए।
  2. जिस मूर्ति में गणेश जी का वाहन न हो ऐसे प्रतिमा की पूजा करने से बचना चाहिए। ग्रंथों में देवी-देवताओं की पूजा वाहन के साथ ही करने का विधान है।
  3. धर्म ग्रंथों में गणेश जी का एक नाम धूम्रवर्ण है। यानि गणेश जी का रंग धुएं के समान है। इसलिए हल्का स्लेटी रंग भी गणेश प्रतिमा पर किया जा सकता है।
  4. गणेश जी को भालचंद्र कहा जाता है इसलिए गणेश जी की मूर्ति इस तरह बनाए जिनके भाल यानी ललाट पर चंद्रमा बना हुआ हो।
  5. ऐसी गणेश मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए जिसमें उनके हाथों में पाश और अंकुश दोनों हो। शास्त्रों में गणेश जी का ऐसा ही रुप बताया गया है।

मिट्टी के गणेश की स्थापना और पूजा
गणेश चतुर्थी पर सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद गिली मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बनाकर सुखा लें। इसके बाद उस पर शुद्ध घी और सिंदूर मिलाकर श्रृंगार कर सकते हैं। श्रृंगार करने के बाद जनेऊ पहनाएं। इसके बाद मूर्ति को घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में स्थापित करें। धूप-दीप जलाएं। दूर्वा, फल-फूल अर्पित करें। लड्डुओं का भोग लगाएं। कर्पूर जलाकर आरती करें। गणेश उत्सव में रोज सुबह-शाम पूजा करें। अनंत चतुर्दशी पर इस मूर्ति का विसर्जन करें।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Ganesh Chaturthi 2020; How To Make Mitti Ke Ganpati, Know How Do You Make Shree Ganesh Step By Step?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j3aFHk
https://ift.tt/2EjmXfB

Popular Post