शुक्रवार, 26 जून 2020

28 जून से नियम के साथ राज्य में खुलेंगे सैलून, कोरोना के इलाज के लिए भारी मात्रा में रेमडेसिवीर खरीदेगी सरकार; केंद्रीय दल का आज महाराष्ट्र दौरा

महाराष्ट्र पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 4,841 नए केस सामने आए हैं। एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147741 हो गई है। वहीं, कोरोनावायरस की वजह से 192 लोगों के मरने की खबर भी सामने आई है। इनमें से 109 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है जबकि अन्य 43 लोगों की मौत उससे पहले हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 6931 हो गई है।

महाराष्ट्र में अभी भी 63,342 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 77,453 लोग ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। इनमें से 3661 मरीज गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

मुंबई में 27,659 एक्टिव पेशेंट
मुंबई की बात करें तो यहां पर कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 70,878 हो गई है। जबकि 4,062 लोगों की अब तक मौत हुई है। हालांकि, तकरीबन 50 प्रतिशत से अधिक लोग ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। फिलहाल 27,659 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में मुंबई में 1350 कोरोना के केस सामने आए हैं।

मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में जांच के लिए जा रहे बीएमसी के स्वास्थ्यकर्मी, लगभग सभी ने पीपीई किट पहनी हुई है।

केंद्रीय दल का आज महाराष्ट्र दौरा
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखए हुए केन्द्र सरकार की ओर से आज महाराष्ट्रआ रहा है। यह दल कोरोनावायरस से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक केन्द्रीय दल 26 से 29 जून को महाराष्ट्र सहित तीन राज्यों का दौरा करेगा। यह दल राज्य के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा और कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए चल रहे प्रयासों को मजबूत करने के लिए उनके साथ समन्वय करेगा।

नियम के साथ राज्य में 28 जून से खुलेंगे सैलून
महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से पिछले तीन महीने से बंद सैलूनों को 28 जून से खोलने का फैसला राज्य सरकार की ओर से किया गया है। राज्य आपदा एवं पुनर्वास मंत्री विजय वड्डेटीवार ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मानक संचालन प्रक्रिया के तहत स्वच्छता और सफाई के पालन के साथ सैलूनों को खोले जाने की मंजूरी देने पर सहमत हो गए। हालांकि, सैलूनों में काम करने वाले कर्मी और ग्राहक दोनों के लिए मास्क पहनना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है। वहीं एक तौलिये का इस्तेमाल दूसरे ग्राहक के लिए किया जाना भी मना है। हालांकि, सरकार ने अभी ब्यूटी पार्लर को बंद रखने का निर्णय लिया है।

12 नाइयों ने तीन महीने में की आत्महत्या
वड्डेटीवार ने कहा कि पिछले तीन महीनें में वित्तीय संकटों का सामना करने की वजह से कम से कम 12 नाइयों ने आत्महत्या कर ली। इसी बीच एक सवाल के जवाब में मुंबई शहर के गार्डियन मंत्री असलम शेख ने कहा कि जिम और सैलून राज्य में जल्द खोले जाएंगे।

30 दिन में डबल हो रहे केस
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार गरीब कोरोना मरीजों को ध्यान में रखकर पॉलिसी बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में 52 फीसदी रिकवरी रेट है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 30 दिन में डबल हो रहे हैं। महाराष्ट्र में मृत्युदर 10 लाख लोगों पर सिर्फ 60 है। हर रोज 20 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं और अब तक 8 लाख 50 हजार से ज्यादा टेस्ट हम कर चुके हैं जो देशभर में सबसे ज्यादा है।

सिर्फ 4-5 फीसदी मरीज ऑक्सिजन या वेंटिलेटर सपोर्ट पर
राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐक्टिव केस 60 से 65 हजार के बीच हैं। इनमें से 80 प्रतिशत लोग असिम्टोमैटिक (बिना लक्षण वाले) हैं जबकि 10-15 प्रतिशत लोगों में लक्षण दिखता है। सिर्फ 4-5 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं राज्य में जिन्हें ऑक्सिजन या वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

कोरोना के इलाज के लिए भारी मात्रा में रेमडेसिवीर खरीदेगी सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने तय किया है कि वह वायरस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां रेमडेसिवीर और फेविपिरावीर भारी मात्रा में खरीदेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए ये दवाइयां खरीदी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये दवाइयां महंगी हैं, इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें खरीदने का फैसला किया है।

एक हजार मौतों के मामलों को सरकार ने छिपाया-फडणवीस
भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में कोविड-19 से करीब 1000 लोगों की मौत की जानकारी अब तक सामने नही लायी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फिर से लिखी चिट्ठी में फडणवीस ने उनसे कोरोना वायरस से हुई मौत की जानकारी कथित रूप से छुपाने के संबंध में जांच कराए जाने का अनुरोध किया।

पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों की परीक्षा टालने का आग्रह
महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मेडिकल के पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों की परीक्षा टाल दी जाए। जन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मेडिकल के पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों को राज्य में कोविड-19 के मरीजों और मामलों को देखना होता है। उन्होंने कहा कि या तो उनकी परीक्षाएं टाल दी जाएं या जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई के अप्पा पाड़ा इलाके में अचानक आये कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मास स्क्रीनिंग का काम शुरू हुआ है।


from Dainik Bhaskar /national/news/maharashtra-coronavirus-live-updates-cases-latest-news-mumbai-pune-thane-amravati-nashik-june-26-127449075.html
https://ift.tt/2CITbQx

लादेन को शहीद बताने वाले इमरान पर भड़का विपक्ष, सांसद ने कहा- प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा के लिए खतरा

संसद में ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान घर में ही घिर गए। विपक्षी सांसद मुस्तफा नवाज ने इमरान खान को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। बिलावल भुट्टो के मुताबिक- इमरान ने बता दिया है कि वो कट्टरपंथियों के कितने बड़े समर्थक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि प्रधानमंत्री शायद ये भूल गए कि लादेन की वजह से ही पाकिस्तान में आतंकवाद फैला।
गुरुवार को इमरान ने एक चर्चा के दौरान लादेन को शहीद बताया था। अब उनके मंत्री प्रधानमंत्री का बचाव कर रहे हैं। फवाद चौधरी ने कहा- हो सकता है प्रधानमंत्री की जुबान फिसल गई हो।

लादेन आतंकी था और रहेगा
पीएमएल-एन नेता और पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- प्रधानमंत्री लादेन को शहीद बताते हैं। लादेन ही वो व्यक्ति था जो आतंकवाद को पाकिस्तान लाया। वो आतंकी था और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानी पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा- इमरान का इतिहास बताता है कि वो हमेशा कट्टरपंथियों का समर्थन करते रहे हैं। अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारों को उन्होंने राहत दी। आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला करने वाले आतंकियों को उन्होंने भागने में मदद की।

इमरान ‘तालिबान खान’
पीपीपी के प्रवक्ता और वरिष्ठ सांसद मुस्तफा नवाज ने कहा, “लादेन को शहीद बताने के बाद इमरान खान साफ तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। अगर लादेन शहीद है तो प्रधानमंत्री ये बताएं कि अल-कायदा ने हमारे जिन बेगुनाह लोगों और सैनिकों को मारा, उनको क्या कहेंगे? इमरान ने साबित कर दिया है कि वो तालिबान खान ही हैं। आखिर वो हमारे युवाओं को क्या मैसेज देना चाहते हैं। इमरान ही वो व्यक्ति हैं जिन्होंने तालिबान को देश में ऑफिस खोलने की मंजूरी दी थी।

बैकफुट पर सरकार
इमरान के बचाव में सरकार भी एक्टिव होती दिखी। उनके स्पेशल एडवाइजर शाहबाज गिल ने कहा- प्रधानमंत्री ने दो बार ये भी कहा था कि लादेन मारा गया था। अकसर चर्चा में रहने वाले मंत्री फवाद चौधरी ने कहा- प्रधानमंत्री के बयान को तूल देना समझ से बाहर है। हो सकता है उनकी जुबान फिसल गई हो।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इमरान खान ने गुरुवार को संसद में लादेन को शहीद बताया था। अब पाकिस्तान के विपक्षी नेता उन्हें आतंकियों और आतंकवाद का समर्थक बता रहे हैं। अमेरिकी सील कमांडोज ने लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में 2 मई 2011 को मारा गिराया था। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31hxMbp
https://ift.tt/2Nwwq4k

बीएसई 302 अंक और निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 299 अंक ऊपर बंद हुआ था

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 302.68अंक ऊपर और निफ्टी 90पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 343.59 अंक नीचे और निफ्टी 69.75 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 4 बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें 212.63 अंक तक की बढ़त और 369.2 अंक तक की गिरावट रही थी। कारोबार के अंत में बीएसई 26.88 अंक नीचे 34,842.10 पर और निफ्टी 16.40 पॉइंट नीचे 10,288.90 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 299.66 अंक ऊपर 25,745.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.09 फीसदी बढ़त के साथ 107.84 अंक ऊपर 10,017.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.10 फीसदी बढ़त के साथ 33.43 पॉइंट ऊपर 3,083.76 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 8.93 अंक ऊपर 2,979.55 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,91,170 हो गई है। इनमें 1,90,136 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,85,671 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 15,308 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,710,205 हो चुकी है। इनमें 491,783 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 126,780 हो चुकी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इनसाइडर ट्रेडिंग प्रोहिबिटेड नियमों में बदलाव किया है। इसी के साथ प्रफरेंशियल इश्यू की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। गुरुवार को सेबी ने बोर्ड मीटिंग के बाद यह जानकारी दी।

09:30 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल और कोटक बैंकके शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:28 AM बीएसई 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 4 के शेयरों में गिरावट है; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:25 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:23 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:15 AMबीएसई 243.24 अंक ऊपर 35,085.34 पर और निफ्टी 91.60 पॉइंट ऊपर 10,380.50 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुरुवार को चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 8.93 अंक ऊपर 2,979.55 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NBD5tX
https://ift.tt/2BG25Oh

जे पी नड्डा ने कहा- यूपीए के समय प्रधानमंत्री रिलीफ फंड का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन में डायवर्ट हुआ, यह देश के साथ धोखा है

कांग्रेस-भाजपा में चीन के मुद्दे पर शुरू हुई बहस अब वंशवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों तक पहुंच गई है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लगातार दूसरे दिन गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (पीएमएनआरएफ) का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को दिया गया था। सोनिया पीएमएनआरएफ के बोर्ड में भी थीं और आरजीएफ की अध्यक्ष भी थीं।

'रिलीफ फंड की रकम जरूरतमंदों की मदद के लिए थी'
नड्डा ने एक के बाद तीन ट्वीट किए। उन्होंने कहा, देश के लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई पीएमएनआरएफ में इसलिए डोनेट की थी, ताकि जरूरत के वक्त जनता की मदद की जा सके। इस फंड की रकम को एक परिवार के फाउंडेशन में डायवर्ट करना ना सिर्फ फ्रॉड है, बल्कि देश की जनता से धोखा भी है।

'कांग्रेस के राजवंश को माफी मांगनी चाहिए'
नड्डा ने कहा है कि एक परिवार की दौलत की भूख की वजह से देश को बड़ा नुकसान हुआ। अपने फायदे के लिए की गई इस बेरोकटोक लूट पर कांग्रेस के राजवंश को माफी मांगनी चाहिए।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से 3 लाख डॉलर (तब 90 लाख रुपए) मिले थे। इसके बदले फाउंडेशन ने चीन के साथ फ्री ट्रेड को बढ़ावा देने वाली स्टडी करवाईं। फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। जबकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पी. चिदंबरम ट्रस्टी हैं। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार 2005 में रहना छोड़े और 2020 के सवालों का जवाब दे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
JP Nadda said money of Prime Minister Relief Fund diverted to Rajiv Gandhi Foundation during UPA


from Dainik Bhaskar /national/news/jp-nadda-said-money-of-prime-minister-relief-fund-diverted-to-rajiv-gandhi-foundation-during-upa-127449060.html
https://ift.tt/3g2PYd4

नेपाल और पाकिस्तान के बाद अब भूटान भारत के खिलाफ, कोरोना का हवाला देते हुए असम के किसानों का पानी रोका

नेपाल और पाकिस्तान के बाद अब भारत का पड़ोसी देश भूटान भी इसके खिलाफ हो रहा है। भूटान ने कोरोना का हवाला देते हुए अपने भारत के किसानों की खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नहर मेंपानी छोड़नाबंद कर दिया है। स्थानीय लोग इस नहर को डोंग कहते हैं। इससे असम के बक्सा जिले के 25 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए 1953 से ही पानी मिलता रहा है।
किसानों ने पानी रोके जाने के खिलाफ बीते दिनों किसानों ने कालीपुर-बोगाजुली-कालंदी आंचलिक डोंग बांध समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की है कि केंद्र सरकार भूटान से किसानों को पानी दिलाने का रास्ता साफ करवाए। समय से पानी नहीं मिलने सेकरीब 5 हजार से ज्यादा किसानों की खेती पर इसका असर हो सकता है।
भूटान ने कोरोना की वजह से सीमा बंद किए
भूटान के एक लोकल अखबार के संपादक तेनजिंग लमसांग के मुताबिक, भूटान ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 21 दिन तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी है। हर साल असम के किसान भूटान जाकर वहां के एक नहर से डोंग में पानी डायवर्ट करते थे। मौजूदा हालात में ऐसा संभव नहीं है, यही वजह है कि किसानों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

भूटान में भारी बारिश से कई बांधों को नुकसान पहुंचा है। ये फोटो शेरिंग नमग्याल नामके फेसबुक यूजर ने पोस्ट की है।

भारी बारिश से भूटान में सिंचाई से जुड़ी सुविधाओं पर असर
भारी बारिश से भूटान में सिंचाई से जुड़ी सुविधाओं पर असर पड़ा है। कई जगहों पर छोटे नहरों के तटबंध टूट गए हैं। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन इनकी मरम्मत में जुटा है। यह भी किसानों तक पानी नहीं पहुंच पाने की एक वजह बताई जा रही है। अभी तक केंद्र या असम सरकार ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। भूटान सरकार ने भी आधिकारिक तौर पर पानी बंद करने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो असम के बक्सा जिले से गुजरने वाली एक नहर की है। इसे स्थानीय लोग डोंग कहते हैं। इन्हीं छोटे नहरों के जरिए भूटान से असम के किसानों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचता है।(फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/after-nepal-and-pakistan-bhutan-now-against-india-citing-corona-stopping-assams-farmers-water-127449035.html
https://ift.tt/2YA9oQq

5 दिन में करीब 80 हजार मरीज बढ़े, इनमें 50 हजार सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से; देश में अब तक 4.91 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 91हजार 170हो गई। देश में पिछले पांच दिनों में 80 हजार मरीज बढ़े। इनमें, सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50701 पॉजिटिव मिले। यह संख्या 70% से ज्यादा है। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन में 19536, दिल्ली में 17034 और तमिलनाडु में 14131 संक्रमित पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 18 हजार 185 संक्रमित बढ़े और 13 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड 4842पॉजिटिव मिले। अब यहां 1.47 लाख से ज्यादा मरीज हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना से 6931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4.69% है।

सबसे संक्रमित 3 राज्यों में इस तरह बढ़े मामले

21 जून 22 जून 23 जून 24 जून 25 जून
महाराष्ट्र 3870 3721 3214 3214 4842
दिल्ली 3000 2909 3947 3788 3390
तमिलनाडु 2532 2710 2515 2865 3509

5 दिन, जब देश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े

तारीख केस
25 जून 18185
24 जून 16753
23 जून 15600
21 जून 15150
20 जून 15918

कोरोना अपडेट्स

  • मेरठ के डिवीजनल कमिश्नर ने बताया कि नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुज्जफरनगर में नाइट कर्फ्यू के समय की समीक्षा की गई। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जो लोग बिना मास्क और सार्वजनिक जगहों पर थूकते नजर आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • महाराष्ट्र में 28 जून से सैलून और ब्यूटी पार्लर खोले जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वीडियो-कांफ्रेंस के जरिए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' का शुभारंभ करेंगे। ये योजना उन मजदूरों के लिए जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
  • मुंबई पुलिस के प्रवक्ता प्रणय अशोक ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अपने स्टाफ और पुलिसकर्मियों के लिए तीन कोविड सेंटर बनाए हैं। ये केंद्र कल्याण, मरोल और मरीन ड्राइव में हैं। इनमें एक हजार बेड की व्यवस्था है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां गुरुवार को 147 संक्रमित मिले और 8 की जान गई। इंदौर में 46 और भोपाल में 32 पॉजिटिव बढ़े। 29 मरीजों के साथ राजभवन परिसर हॉटस्पॉट बन गया। यहां 4 दिन में 15 मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 595 हो गई, इनमें 2434 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 542 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 4841 नए मरीज सामने आए और 192 मौतें हुईं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 47 हजार 806 हो गई, इनमें 63 हजार 342 एक्टिव केस हैं। मुंबई में 1365 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।यहां 71 हजार के करीब मरीज मिल चुके हैं, जबकि 4060 ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों की दर 4.69% है।

यह फोटो मुंबई के मलाड ईस्ट के अप्पा पाड़ा इलाके की है। यहां पिछले तीन में 70 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद गुरुवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। इस दौरान पूरा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट पहने नजर आया।

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को636 कोरोना मरीज मिले और 15 की जान गई। सहारनपुर जिले में तीन कोरोना मरीज मिले। इसके साथ जिले में 346 हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 193 हो गई, इनमें 6463 एक्टिव केस हैं। उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज में 2 पॉजिटिव की मौत हो गई। यूपी मेंकोरोना से 611 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बिहार:यहां गुरुवार को 215 मामले आए और एक मरीज की मौत हुई। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 28 लोगों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8488संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 1952 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक56 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान:यहां गुरुवार को 287 मामले सामने आए और 4 लोगों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 52,जयपुर में 40 और पाली में 30 मरीज बढ़े। प्रदेश मेंसंक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 296 हो गया, इनमें 3077 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 379 लोग जान गंवा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 3390 नए मामले सामने आए। वहीं, एक दिन में 17 हजार 305 लोगों की जांच हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dtrWpO
https://ift.tt/2NxZQPH

पुलवामा के त्राल इलाके में एक आतंकी मारा गया, सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में 3 आतंकी ढेर किए

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अवंतीपोरा के त्राल इलाके में स्थित चेवा उल्लार में गुरुवार शाम से एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेस ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। इससे पहले गुरुवार सुबह बारामूला जिले के सोपोर इलाके में 2 आतंकी ढेर कर दिए थे।

जम्मू-कश्मीर में इस महीने 15 एनकाउंटर में अब तक 44 आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों के मददगारों को पकड़ने का सिलसिला भी जारी है। बडगाम के नरबल इलाके में बुधवार को आर्मी और पुलिस ने कार्रवाई कर लश्कर-ए-तैयबा के 5 मददगारों को गिरफ्तार किया था। उनके पास एके-47 राइफल, 28 राउंड गोलियां और लश्कर-ए-तैयबा के 20 पोस्टर मिले थे।

बालाकोट में 3 संदिग्ध पैकेट मिले, हेरोइन होने का शक
मेंढर पुलिस ने दब्बी के जंगलों से गुरुवार को ये पैकेट बरामद किए। इन पर पाकिस्तान के लाहौर की एक दुकान का पता लिखा है।

इन तीन पैकेट का कुल वजन 1.5 किलो है।

26 दिन में 15 एनकाउंटर

तारीख जगह आतंकी मारे गए
1 जून नौशेरा 3
2 जून त्राल (पुलवामा) 2
3 जून कंगन (पुलवामा) 3
5 जून कालाकोट (राजौरी) 1
7 जून रेबन (शोपियां) 5
8 जून पिंजोरा(शोपियां) 4
10 जून सुगू(शोपियां) 5
13 जून निपोरा(कुलगाम) 2
16 जून तुर्कवंगम(शोपियां) 3
18-19 जून अवंतीपोरा और शोपियां 8
21 जून शोपियां 3
23 जून बंदजू (पुलवामा) 2
25 जून सोपोर (बारामूला) 2
25-26 जून त्राल (पुलवामा) 1
कुल 43


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस ने पिछले महीने से सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। मई में पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ का इनपुट मिला था। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NBy5pb
https://ift.tt/3eChhKJ

पूर्वी राजस्थान में बारिश से पहले उठा धूल का गुबार, मुजफ्फरपुर में पहली बारिश में ही अस्पताल में भरा पानी

राजस्थान में तय समय से एक दिन पहले 48 घंटे में मानसून जयपुर समेत 27 जिलाें तक पहुंच गया। अब पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलाें बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और पूर्वी राजस्थान के 2 जिलाें झुंझुनूं और सीकर में मानसून की दस्तक बाकी है। इस बीच, गुरुवार काे चूरू और जैसलमेर में उठे धूल के गुबार काे देखकर ऐसा लगा मानाे मानसून काे देखकर आंधी भाग रही है। धूल के इस तरह के गुबार अब देखने काे नहीं मिलेंगे, क्याेंकि बारिश में ऐसा नजारे नहीं बन सकते।

पहली ही बारिश से अस्पतालमें भरा पानी

फोटो बिहार के मुजफ्फरपुर की है। यहां बुधवार रात से जारी बारिश से शहर के सदर अस्पतालके मेटरनिटी वार्ड में पानी भर गया,जिसके बाद यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को वेटिंग रूप में रखा गया।

पहली ही बारिश से झरने में आया पानी

फोटो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की है। जिले में मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी। गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। पहली ही बारिश के बाद मेनाल के प्रसिद्ध झरने में बहाव देखा जा सकता है।

ओंकारेश्वर मेंहरियाली की चादर

फोटो मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर की है।बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वरतीर्थ में नर्मदा-कावेरी संगम स्थल रमणीय स्थलों में से एक है, पहली बारिश के बाद हरियाली की चादर से यहां के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार आ गया।

मिट्‌टी के बर्तन बनाने को मजबूरराष्ट्रीय तीरंदाज

फोटो झारखंड के जमशेदपुर की है। ये हैं राष्ट्रीय तीरंदाज शिवकुमार कुंभकार। सरायकेला-खरसावां के कुम्हरासाई के शिवकुमार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि तीरंदाजी जारी रख सकें। पैतृक व्यवसाय मिट्टी के बर्तन बनाने का है। पिता भीमसेनकाफी कमजोर हो चुके हैं। घर में आमदनी का और कोई रास्ता नहीं है। शिव ने कहा कि रिवॉर्ड के पैसे से धनुष खरीदा था, कुछ पैसे घर में भी दिए। अब सहयोग नहीं मिला तो तीरंदाजी को छोड़ना ही पड़ेगा।

मर्सिडीज को बैलगाड़ी से खींचकर किया विरोध प्रदर्शन

फोटो देश की राजधानी दिल्ली की है। यहां डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने सचिवालय पर प्रदर्शन किया तो न्यू मोती नगर में लोगों ने लक्जरी कार मर्सिडीज को बैलगाड़ी से खींचकर सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dust gusts before rains in eastern Rajasthan, water filled in hospital in first rains in Muzaffarpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dE7rGN
https://ift.tt/31k4aKq

अमेरिका में मरीजों की संख्या 25 लाख के पार, सीडीसी ने कहा- यहां 2 करोड़ के संक्रमित होने की आशंका; दुनिया में अब तक 97 लाख से ज्यादा संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 97 लाख 10 हजार 205 लोग संक्रमित हैं। इनमें 52 लाख 55 हजार 758 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 91 हजार 783 लोगों की मौत हो चुकी है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में दो करोड़ लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि कोरोना को लेकर अगर कोई देश कन्फ्यूज नहीं है तो वह है पाकिस्तान।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 25,04,588 1,26,780 1,052,293
ब्राजील 12,33,147 55,054 6,49,908
रूस 6,13,994 8,605 3,75,164
भारत 4,91,170 15,308 2,85,671
ब्रिटेन 307,980 43,230 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,566 28,330 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,68,602 8,761 1,56,074
चिली 2,59,064 4,903 2,19,327
इटली 2,39,706 34,678 1,86,725
ईरान 2,15,096 1,0130 1,75,103

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

हम कोरोना को लेकर कन्फ्यूज नहीं: इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि कोरोना को लेकर अगर कोई देश कन्फ्यूज नहीं है तो वह है पाकिस्तान। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार कोरोना को लेकर कन्फ्यूज है। हमारे ऊपर भारत के जैसे प्रतिबंध लगाने का दबाव बनाया गया था। पाकिस्तान में 13 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। देश में अब तक 1 लाख 92 हजार 970 संक्रमित हैं, जबकि 3903 लोगों की मौत हो चुकी है।

लाहौर में पुलिस अधिकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में आने से लोगों को रोक रहे हैं, ताकि लोगों की भीड़ जमा न हो और कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके।

मैक्सिको: संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार
मैक्सिको में 24 घंटेमें महामारी के 6,104 नए मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक ही दिन में 736 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,060 हो गई है। एक दिन पहले यहां कोरोना के 5473 नए मामले सामने आए थेऔर 947 लोगों की मौत हुई थी।

मैक्सिको के एक अस्पताल में कोरोना संदिग्ध व्यक्ति में ऑक्सीजन का लेवल चेक करता स्वास्थयकर्मी। देश में अब तक 25 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

ब्राजील: एक दिन में 39,483 संक्रमित

ब्राजील में 24 घंटे में 39,483 नए मामले सामने आए हैं और 1141 लोगों की मौत हुई है।संक्रमितों की संख्या 12 लाख 28 हजार 114 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यहां अब तक 54,971 की जान जा चुकी है। एक दिन पहले ब्राजील में 40 हजार से ज्यादा मामले आए थे और 1185 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

स्वास्थ्यकर्मी मैरिलिया कोरेया (38), स्वास्थ्य सचिव निजोमार मोंटेइरो (38) और बोट ड्राइवर एडिमिल्टन वैलेंटे (34) मैराजो द्वीप पर नदी के किनारे रहने वाले समुदाय की कोरोना जांच करने पहुंचे।

बीजिंग में 11 नए मामले मिले
बीजिंग में 24 घंटे में संक्रमण के 11 नए मामले मिले हैं। म्युनसिपल हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को कहा कि 3 संदिग्ध और एक बिना लक्षण वाला मरीज भी मिला है। 11 से 25 जून के बीच 280 संक्रमित मिले हैं, जो देश में रहने वाले हैं। वहीं, 22 बिना लक्षण वाले मरीजों का इलाज चल रहा है। चीन में अब तक 83,462 मामले मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल:संक्रमितों की संख्या 22,400
इजराइल में महामारी के 356 नए मामले सामने आए हैं। देश में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,400 हो गई।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की संख्या 309 हो गई है। महामारी से अब तक16,007 लोग ठीक हो गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के एक संयुक्त बयान के अनुसार, तटीय शहरों बाट यम और अशदोद में मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं दस लोगों से ज्यादा की सभाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मास्क पहनकर बेर्शेबा शहर के पास हैटजिम सैन्य अड्डे में नए इजराइली वायु सेना के पायलटों के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए।

फिलीस्तीन: संक्रमण के54 नए मामले
फिलीस्तीन में 24 घंटे में54 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या1,588 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री माई अल-कैला ने गुरुवार को कहा कि हेब्रोन में 41, बेथलेहम में 10, रामल्लाह में दो और नब्लस में एक मामलासामने आया है। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कोरोना के मामले बढ़ते देखहेब्रोन और नब्लस में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
न्यूयॉर्क में प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। यहां लोग अब रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YwyYFX
https://ift.tt/3eLOMu0

5 दिन में करीब 80 हजार मरीज बढ़े, इनमें 50 हजार सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से; देश में अब तक 4.91 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 91हजार 170हो गई। देश में पिछले पांच दिनों में 80 हजार मरीज बढ़े। इनमें, सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50701 पॉजिटिव मिले। यह संख्या 70% से ज्यादा है। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन में 19536, दिल्ली में 17034 और तमिलनाडु में 14131 संक्रमित पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 18 हजार 185 संक्रमित बढ़े और 13 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड 4842पॉजिटिव मिले। अब यहां 1.47 लाख से ज्यादा मरीज हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना से 6931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4.69% है।

सबसे संक्रमित 3 राज्यों में इस तरह बढ़े मामले

21 जून 22 जून 23 जून 24 जून 25 जून
महाराष्ट्र 3870 3721 3214 3214 4842
दिल्ली 3000 2909 3947 3788 3390
तमिलनाडु 2532 2710 2515 2865 3509

5 दिन, जब देश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े

तारीख केस
25 जून 18185
24 जून 16753
23 जून 15600
21 जून 15150
20 जून 15918

कोरोना अपडेट्स

  • मेरठ के डिवीजनल कमिश्नर ने बताया कि नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुज्जफरनगर में नाइट कर्फ्यू के समय की समीक्षा की गई। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जो लोग बिना मास्क और सार्वजनिक जगहों पर थूकते नजर आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • महाराष्ट्र में 28 जून से सैलून और ब्यूटी पार्लर खोले जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वीडियो-कांफ्रेंस के जरिए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' का शुभारंभ करेंगे। ये योजना उन मजदूरों के लिए जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
  • मुंबई पुलिस के प्रवक्ता प्रणय अशोक ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अपने स्टाफ और पुलिसकर्मियों के लिए तीन कोविड सेंटर बनाए हैं। ये केंद्र कल्याण, मरोल और मरीन ड्राइव में हैं। इनमें एक हजार बेड की व्यवस्था है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां गुरुवार को 147 संक्रमित मिले और 8 की जान गई। इंदौर में 46 और भोपाल में 32 पॉजिटिव बढ़े। 29 मरीजों के साथ राजभवन परिसर हॉटस्पॉट बन गया। यहां 4 दिन में 15 मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 595 हो गई, इनमें 2434 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 542 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 4841 नए मरीज सामने आए और 192 मौतें हुईं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 47 हजार 806 हो गई, इनमें 63 हजार 342 एक्टिव केस हैं। मुंबई में 1365 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।यहां 71 हजार के करीब मरीज मिल चुके हैं, जबकि 4060 ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों की दर 4.69% है।

यह फोटो मुंबई के मलाड ईस्ट के अप्पा पाड़ा इलाके की है। यहां पिछले तीन में 70 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद गुरुवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। इस दौरान पूरा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट पहने नजर आया।

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को636 कोरोना मरीज मिले और 15 की जान गई। सहारनपुर जिले में तीन कोरोना मरीज मिले। इसके साथ जिले में 346 हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 193 हो गई, इनमें 6463 एक्टिव केस हैं। उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज में 2 पॉजिटिव की मौत हो गई। यूपी मेंकोरोना से 611 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बिहार:यहां गुरुवार को 215 मामले आए और एक मरीज की मौत हुई। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 28 लोगों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8488संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 1952 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक56 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान:यहां गुरुवार को 287 मामले सामने आए और 4 लोगों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 52,जयपुर में 40 और पाली में 30 मरीज बढ़े। प्रदेश मेंसंक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 296 हो गया, इनमें 3077 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 379 लोग जान गंवा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 3390 नए मामले सामने आए। वहीं, एक दिन में 17 हजार 305 लोगों की जांच हुई।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-26-june-127448959.html
https://ift.tt/2NuUB39

पूर्वी राजस्थान में बारिश से पहले उठा धूल का गुबार, मुजफ्फरपुर में पहली बारिश में ही अस्पताल में भरा पानी

राजस्थान में तय समय से एक दिन पहले 48 घंटे में मानसून जयपुर समेत 27 जिलाें तक पहुंच गया। अब पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलाें बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और पूर्वी राजस्थान के 2 जिलाें झुंझुनूं और सीकर में मानसून की दस्तक बाकी है। इस बीच, गुरुवार काे चूरू और जैसलमेर में उठे धूल के गुबार काे देखकर ऐसा लगा मानाे मानसून काे देखकर आंधी भाग रही है। धूल के इस तरह के गुबार अब देखने काे नहीं मिलेंगे, क्याेंकि बारिश में ऐसा नजारे नहीं बन सकते।

पहली ही बारिश से अस्पतालमें भरा पानी

फोटो बिहार के मुजफ्फरपुर की है। यहां बुधवार रात से जारी बारिश से शहर के सदर अस्पतालके मेटरनिटी वार्ड में पानी भर गया,जिसके बाद यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को वेटिंग रूप में रखा गया।

पहली ही बारिश से झरने में आया पानी

फोटो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की है। जिले में मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी। गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। पहली ही बारिश के बाद मेनाल के प्रसिद्ध झरने में बहाव देखा जा सकता है।

ओंकारेश्वर मेंहरियाली की चादर

फोटो मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर की है।बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वरतीर्थ में नर्मदा-कावेरी संगम स्थल रमणीय स्थलों में से एक है, पहली बारिश के बाद हरियाली की चादर से यहां के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार आ गया।

मिट्‌टी के बर्तन बनाने को मजबूरराष्ट्रीय तीरंदाज

फोटो झारखंड के जमशेदपुर की है। ये हैं राष्ट्रीय तीरंदाज शिवकुमार कुंभकार। सरायकेला-खरसावां के कुम्हरासाई के शिवकुमार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि तीरंदाजी जारी रख सकें। पैतृक व्यवसाय मिट्टी के बर्तन बनाने का है। पिता भीमसेनकाफी कमजोर हो चुके हैं। घर में आमदनी का और कोई रास्ता नहीं है। शिव ने कहा कि रिवॉर्ड के पैसे से धनुष खरीदा था, कुछ पैसे घर में भी दिए। अब सहयोग नहीं मिला तो तीरंदाजी को छोड़ना ही पड़ेगा।

मर्सिडीज को बैलगाड़ी से खींचकर किया विरोध प्रदर्शन

फोटो देश की राजधानी दिल्ली की है। यहां डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने सचिवालय पर प्रदर्शन किया तो न्यू मोती नगर में लोगों ने लक्जरी कार मर्सिडीज को बैलगाड़ी से खींचकर सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dust gusts before rains in eastern Rajasthan, water filled in hospital in first rains in Muzaffarpur


from Dainik Bhaskar /national/news/dust-gusts-before-rains-in-eastern-rajasthan-water-filled-in-hospital-in-first-rains-in-muzaffarpur-127449013.html
https://ift.tt/382SuNr

Popular Post