रविवार, 6 सितंबर 2020

झारखंड में नेटवर्क नहीं मिला तो ऑनलाइन कक्षा के लिए बनाई 10 फीट ऊंची मचान, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अगस्त 2022 तक बनकर तैयार होगा

यह है नेशनल स्कूल के इंटर का छात्र भोला पंडित। कोरोना के कारण स्कूल बंद होने के बाद घर पर है। घर में ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला तो कई बार कक्षाएं छूट गईं। अंत में साइंस के छात्र भोला ने नेटवर्क के लिए नया उपाय निकाला। उसने खेत में 10 फीट ऊंची मचान बना डाली, ताकि नेटवर्क मिल सके।

अब भोला ऑनलाइन कक्षाएं इसी मचान पर बैठकर कर रहा है। वह झारखंड के दुमका जिले में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके घर में किसी के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है, इसलिए उसने दूसरों की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एंड्रॉयड फोन खरीदा है।

महाकाल का पूरा शिखर और गर्भगृह होगा स्वर्ण मंडित

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शिखर को श्रीयंत्र आकार में आप पहली बार देख रहे हैं। महाकाल का पूरा शिखर व गर्भगृह स्वर्ण मंडित होगा। इसमें 250 किलो सोना लगने की संभावना है। धर्मशास्त्रियों का कहना है कि ऐसे मंदिर इसलिए बनाए जाते हैं कि मंदिर में प्रधान देवता के अलावा किसी अन्य देवता की स्थापना की जरूरत नहीं रहती।

स्मार्ट सिटी मिशन

महाकाल मंदिर के पीछे रुद्रसागर के आसपास नया महाकाल वन आकार ले रहा है। यहां करीब 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के काम चल रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इनमें पब्लिक प्लाजा, कमल ताल, मुख्य प्रवेश द्वार, रुद्रसागर घाट, हेरिटेज वॉल, महाकाल कॉरिडोर तथा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा फेसिलिटी सेंटर-2 का निर्माण किया जा रहा है।

कंधे पर रसद लादकर पहुंचा रहे लोग

चीन से चल रहे विवाद के बीच लद्दाख स्थित पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे की प्रमुख चोटियों के कुछ अहम मोर्चों पर भारतीय सेना के जवानों ने झंडा गाड़ दिया है। इस इलाके के आसपास के ग्रामीण भारतीय जवानों की मदद कर रहे हैं। चुशुल गांव के करीब 60 लोग ब्लैक टॉप माउंटेन पर पानी और आवश्यक वस्तुएं ले जा रहे हैं। पहले भारतीय सेना ने प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को पोर्टर के रूप में काम पर रखा था।

इसके लिए उन्हें भुगतान किया जाता था। लेकिन अब लोगों ने सेना का साथ देने के लिए मुफ्त सेवा की पेशकश की है। आज पांचवें दिन लगातार चुशुल के लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। सेना के ट्रक आधे रास्ते तक पानी ले जाते हैं। उसके बाद स्वयंसेवकों को ब्लैक टॉप माउंटेन के शीर्ष तक लगभग 3 से 4 किमी तक पानी और जरूरी सामान ले जाना पड़ता है। चुशुल गांव ब्लैक टॉप के सबसे निकट स्थित है।

कोरोना के चलते काम में देरी

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अब अगस्त 2022 तक बनकर तैयार होगा। पहले यह पुल साल 2020 के अंत तक पूरा होने की बात कही जा रही थी, पर लॉकडाउन के चलते देरी हो रही है। अब फिर निर्माण कार्य तेजी से चल पड़ा है। यह पुल रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच बनाया जा रहा है।

1.3 किमी लंबे रेल ब्रिज की नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है। यह 324 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। ब्रिज 17 केबल्स पर टिका होगा। अभी फ्रांस के तरन नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बना हुआ है। इस ब्रिज का सबसे ऊंचा खंभा 340 मीटर है।

तेज हवा के साथ हुई बारिश

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शाम के वक्त मौसम ने करवट ली। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में कुछ जगहों पर हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद

मंडी जिला के दवाड़ा नामक स्थान पर बीती रात को पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया। सुबह तक पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरते रहे और सुबह भी साढ़े 8 बजे भारी मात्रा में पत्थर गिरने से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मौके पर औट थाना की पुलिस टीम तैनात है और मंडी से कुल्लू सारा ट्रैफिक वाया बजौरा डायवर्ट किया गया है।

प्रकृति प्रेमियों को लुभाती है सड़क

राजस्थान के धार जिले के बदनौर कस्बे से 8 किमी दूर बड़ाछ गांव के बाहर खड़ की धुनी के पहाड़ों के बीच से गुजरती सड़क। हरियाली की सुरंग की तरह नजर आती है। दोनों छोर पर घने पेड़ से करीब 50 फीट लंबी सुरंग प्रकृति प्रेमियों को लुभाती है। युवक यहां सेल्फी लेते हैं। दूर-दूर से प्री-वेडिंग सूट के लिए जोड़े यहां आते हैं।

दिन का तापमान 34 डिग्री पार

भोपाल में पिछले हफ्ते की तेज बारिश से तर शहर में लोग अब तीखी धूप और उमस से बेहाल हैं। दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 33 दिन बाद दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंचा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
If the network is not found in Jharkhand, then the 10 feet high scaffolding for online class will be ready by August 2022, the world's highest railway bridge over the Chenab River.


from Dainik Bhaskar /national/news/if-the-network-is-not-found-in-jharkhand-then-the-10-feet-high-scaffolding-for-online-class-will-be-ready-by-august-2022-the-worlds-highest-railway-bridge-over-the-chenab-river-127691032.html
https://ift.tt/3jUQTOB

पुणे के बुधवार पेठ में टेम्परेचर चेक, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर जरूरी; कई तो ग्राहकों को नहला भी रहे हैं

एक लाख अस्सी हजार से ज्यादा मरीजों के साथ पुणे देश का सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाला शहर बन चुका है। बाकी दुनिया की तरह महामारी ने यहां रहने वालों की लाइफस्टाइल बदलकर रख दी है। शहर की पुरानी रौनक लगभग गायब हो चुकी है। बदलाव देश के तीसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया यानी बुधवार पेठ में भी देखने को मिल रहा है।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन, एनजीओ और यहां रहने वाली सेक्स वर्कर महिलाओं की ओर से जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। लॉकडाउन लगने के 4 महीनों तक एक भी केस सामने नहीं आया था। पर अब आने लगे हैं, पिछले कुछ दिन में ही 40 से ज्यादा केस सामने आए हैं। हालांकि, अब एक्टिव केस सिर्फ 15 ही बचे हैं। गनीमत यह कि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।

लॉकडाउन लगते ही आखिर किया क्या?
बुधवार पेठ के वार्ड ऑफिसर सचिन टामखेड़े कहते हैं, ‘लॉकडाउन लगते ही इस इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। रेड लाइट एरिया में जाने वाली हर सड़क को ब्लॉक कर दिया। पुलिस की एक टीम 24 घंटे यहां तैनात रहती थी। यहां होने वाली वेश्यावृति को पूरी तरह से रोक दिया गया।’ इसके साथ ही घर-घर जा कर सैनिटाइजेशन का काम किया गया। यहां रहने वाली ज्यादातर महिलाओं और उनके परिवार के लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें कोई लक्षण मिला तो उन्हें दवाइयां दी गईंं। जो महिलाएं यहां से अपने घर जाना चाहती थीं, उन्हें घर पहुंचाने के इंतजाम किया गया। मार्च से शुरू हुई यह प्रक्रिया अब तक जारी है।

इलाके में भीड़ को देखते हुए यहां रहने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों को सख्ती से पालन करवाने के लिए निगम की टीम इस इलाके में छापेमारी करती है और बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माना लगाती है। इसका परिणाम यह हुआ कि भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद यहां अभी तक इतने कम केस हैं।

अनलॉक-1 के ठीक बाद यहां नियमों के साथ देह व्यापार को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी गई थी। हालांकि, 5 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह में इसे 15 दिनों के लिए बंद करना पड़ा। अब हालात फिर से सामान्य हो चुके हैं। यहां काम करने वाले एनजीओ ‘सहेली संघ' की तेजस्वी सेवेकारी के मुताबिक, ज्यादातर सेक्स वर्कर अब वापस काम पर आ चुकी हैं। निगम अधिकारियों के साथ मिलकर एनजीओ ने एक खास एसओपी तैयार की है। ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने के लिए उन्हें वीडियो-ऑडियो क्लिप के जरिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

तेजस्वी कहती हैं, "हम यहां कई साल से काम कर रहे हैं, लेकिन कभी भी इस तरह की परेशानी नहीं देखने को मिली। राज्य का पहला मामला पुणे में ही आया था। जानकारी जैसे ही हमें हुई, हमने यहां की महिलाओं को कोरोना को लेकर आगाह किया।’ वह कहती हैं, "यहां तकरीबन 2500 रजिस्टर्ड सेक्स वर्कर्स हैं। शुरू में उन्हें समझाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन शहर में जैसे-जैसे केस बढ़े महिलाएं खुद सामने आईं और उन्होंने ग्राहकों को मना करना शुरू कर दिया। तकरीबन 4 से 5 दिन में यह इलाका सील हो गया और कंटेनमेंट जोन नहीं होने के बावजूद पूरे लॉकडाउन के दौरान तकरीबन 100 दिनों तक यह इलाका सील रहा।’

सेक्स वर्कर ने कहा-भूखे मरने की नौबत आई
तेजस्वी सेवकारी कहती हैं, "जब इन औरतों के लिए भूख से मरने की नौबत आ गई तो इन्होंने संक्रमण से बचने के लिए वीडियो कॉल के जरिए या ‘फोन सेक्स' का विकल्प भी आजमाना शुरू कर दिया। ये गूगल पे या पेटीएम के जरिए पैसे ले रही हैं।’ बुधवार पेठ में 7 साल से बतौर सेक्स वर्कर काम करने वाली सुप्रिया (बदला हुआ नाम) कहती हैं, "ऐसी परेशानी हमने नोटबंदी के समय भी नहीं देखी थी। हमारा इलाका सील था। हम घरों में कैद थे, बाहर सामान लाने भी नहीं जा सकते थे। कमाई पूरी तरह से बंद हो गई थी। हमने भी तय किया था कि हम अपनी खातिर दूसरे की जान खतरे में नहीं डालेंगे।"

पड़ताल में भी ये सब बातें और दावे सच निकले

इस तमाम दावों के बावजूद हमने एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मिलकर इस इलाके की पड़ताल की। उन्हें ग्राहक बनाकर एक ब्रोथल पर भेजा गया। वे जैसे ही ब्रोथल के भीतर जाने लगे तो उनसे मास्क और हाथ में ग्लव्स पहनने को कहा गया।

ब्रोथल पर पहुंचने पर हाथ में डंडा लेकर बैठी ब्रोथल (कोठे) की संचालिका ने उन्हें रोक लिया। कमरे में घुसने से पहले ही उनसे रेट तय किया गया और उसने एडवांस में पैसे लिए गए। संचालिका ने उनके हाथ सैनिटाइज करवाए और उनसे अपने पर्स और मोबाइल को बाहर जमा करवाने को कहा।

भास्कर की पड़ताल में ये बात सामने आई कि यहां आने वाले हर ग्राहक की जांच हो रही है। मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य है। साथ ही आने वाले हर ग्राहक को नहलाया भी जा रहा है।

इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद एक महिला को चुना और उन्हें लेकर एक कमरे की और जाने लगे। महिला उन्हें लेकर एक बाथरूम में गई और वहां उन्हें नहाने के लिए कहा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे में मौजूद महिलाओं के चेहरे मास्क या कपड़े से ढंके हुए हैं।

वीडियो में नजर आने वाले शख्स ने बताया कि यहां पुलिस की कड़ाई की वजह से वायरस का संक्रमण नहीं फैला। यहां 4-5 संस्थाओं ने मिलकर राशन बांटने और सब्जियां और फल देने का काम किया। जिनकी तबियत खराब होती है उसे अलग-अलग हॉस्पिटल में ले जाया गया। वे पिछले 6 महीने से लगातार सभी के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Ground report From Pune’s red light area in Budhwar Peth


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bv3Kny
https://ift.tt/3lT1rPW

एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा, हर कैदी पर रोज खर्च हो रहे 118 रुपए; देश की जेलों में 4.78 लाख से ज्यादा कैदी

(धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया) आम लोगों से दूर और चार दीवारी के अंदर जेल की दुनिया से आम आदमी अंजान रहता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट (प्रिजन स्टेटिस्टिक्स इंडिया 2019) हाल ही में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश की 1350 जेलों पर वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कुल 5,958 करोड़ रुपए खर्च हुए।

इसमें सिर्फ कैदियों पर किया गया कुल खर्च करीब 2060.96 करोड़ रुपए है। 2019 के अंत तक देश की जेलों में करीब 4.78 लाख से अधिक कैदी थे। इस तरह जेलों में बंद प्रति कैदी, प्रति दिन का खर्च करीब 118 रुपए रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न राज्य सरकारें जो पैसा खर्च करती हैं, वह मंजूर बजट खर्च से करीब 860 करोड़ रुपए कम रहा। जबकि कुल जेल कर्मचारियों में से महज आधे से कुछ ज्यादा के लिए ही आवास की सुविधा उपलब्ध है। कैदियों पर खर्च होने वाले अलग-अलग खर्चों में सबसे ज्यादा 986 करोड़ रुपए का खर्चा खाने का है।

24 करोड़ रुपए से ज्यादा कैदियों के ट्रेनिंग और एजुकेशन पर खर्च

इसके बाद करीब 89.48 करोड़ रुपए का खर्च दवाई का है। जबकि 24 करोड़ रुपए से ज्यादा कैदियों की ट्रेनिंग और एजुकेशन पर खर्च किया गया है। कैदियों के कपड़ों और कुछ चीजों पर 22.56 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसी तरह कैदियों की वेलफेयर एक्टिविटी पर 20.27 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए।

2019 तक 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

रिपोर्ट में बताया गया है कि दिसंबर 2019 तक 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू हो चुकी थी। जेलों पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। बीते साल की तुलना में 2019-20 के दौरान करीब 675 करोड़ रुपए अधिक खर्च किए गए। देश की जेलों में कुल 60,790 अधिकारी-कर्मचारी हैं। जबकि करीब 27 हजार पोस्ट खाली हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रिपोर्ट में कैदियों और जेलों की स्थिति आंकड़ों और राज्य सरकारों की ओर से जारी आंकड़ों के जरिए बताई गई है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i5ANRt
https://ift.tt/3i4rVvC

ब्लैक टॉप पर डटे हमारे सैनिकों की मदद कर रहे हैं गांवों के लोग, कंधों पर रसद पहुंचा रहे हैं

चीन से चल रहे विवाद के बीच लद्दाख स्थित पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी किनारे की प्रमुख चोटियों के कुछ अहम मोर्चों पर भारतीय सेना के जवानों ने झंडा गाड़ दिया है। इस इलाके के आसपास के गांव के लोग भारतीय जवानाें की मदद कर रहे हैं। चुशूल गांव के करीब 60 लोग ब्लैक टॉप माउंटेन पर पानी और आवश्यक वस्तुओं पहुंचा रहे हैं।

पहले भारतीय सेना ने प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को पोर्टर के रूप में काम पर रखा था। इसके लिए उन्हें भुगतान किया जाता था। लेकिन अब लोगों ने भारतीय सेना का साथ देने के लिए मुफ्त सेवा की पेशकश की है। आज पांचवें दिन लगातार चुशूल के लाेगाें ने अपनी सेवाएं दीं। रविवार से मान मरक गांव के ग्रामीण यह काम करेंगे।

इस इलाके के आसपास करीब 170 परिवार रहते हैं।

सेना के ट्रक आधे रास्ते तक पानी ले जाते हैं। उसके बाद स्वयंसेवकों को ब्लैक टॉप माउंटेन के शीर्ष तक लगभग 3 से 4 किलोमीटर तक पानी और अन्य जरूरी सामान ले जाना पड़ता है। चुशूल गांव ब्लैक टॉप के सबसे नजदीक है। यहां करीब 170 परिवार रहते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चुशूल गांव के करीब 60 लोग ब्लैक टॉप माउंटेन पर पानी और आवश्यक वस्तुओं पहुंचा रहे हैं।- फोटो मोरूप स्तनजिन


from Dainik Bhaskar /national/news/the-people-of-the-villages-are-helping-our-soldiers-standing-on-the-black-top-carrying-the-logistics-on-the-shoulders-127690910.html
https://ift.tt/323912I

एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा, हर कैदी पर रोज खर्च हो रहे 118 रुपए; देश की जेलों में 4.78 लाख से ज्यादा कैदी

(धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया) आम लोगों से दूर और चार दीवारी के अंदर जेल की दुनिया से आम आदमी अंजान रहता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट (प्रिजन स्टेटिस्टिक्स इंडिया 2019) हाल ही में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश की 1350 जेलों पर वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कुल 5,958 करोड़ रुपए खर्च हुए।

इसमें सिर्फ कैदियों पर किया गया कुल खर्च करीब 2060.96 करोड़ रुपए है। 2019 के अंत तक देश की जेलों में करीब 4.78 लाख से अधिक कैदी थे। इस तरह जेलों में बंद प्रति कैदी, प्रति दिन का खर्च करीब 118 रुपए रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न राज्य सरकारें जो पैसा खर्च करती हैं, वह मंजूर बजट खर्च से करीब 860 करोड़ रुपए कम रहा। जबकि कुल जेल कर्मचारियों में से महज आधे से कुछ ज्यादा के लिए ही आवास की सुविधा उपलब्ध है। कैदियों पर खर्च होने वाले अलग-अलग खर्चों में सबसे ज्यादा 986 करोड़ रुपए का खर्चा खाने का है।

24 करोड़ रुपए से ज्यादा कैदियों के ट्रेनिंग और एजुकेशन पर खर्च

इसके बाद करीब 89.48 करोड़ रुपए का खर्च दवाई का है। जबकि 24 करोड़ रुपए से ज्यादा कैदियों की ट्रेनिंग और एजुकेशन पर खर्च किया गया है। कैदियों के कपड़ों और कुछ चीजों पर 22.56 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसी तरह कैदियों की वेलफेयर एक्टिविटी पर 20.27 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए।

2019 तक 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

रिपोर्ट में बताया गया है कि दिसंबर 2019 तक 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू हो चुकी थी। जेलों पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। बीते साल की तुलना में 2019-20 के दौरान करीब 675 करोड़ रुपए अधिक खर्च किए गए। देश की जेलों में कुल 60,790 अधिकारी-कर्मचारी हैं। जबकि करीब 27 हजार पोस्ट खाली हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रिपोर्ट में कैदियों और जेलों की स्थिति आंकड़ों और राज्य सरकारों की ओर से जारी आंकड़ों के जरिए बताई गई है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/ncrb-report-reveals-118-rupees-being-spent-daily-on-every-prisoner-of-the-country-more-than-478-lakh-prisoners-in-jails-of-the-country-127690886.html
https://ift.tt/2Gu2lSF

IPL के शेड्यूल पर आज खत्म हो जाएगा सस्पेंस, रेलवे 19 राज्यों के 38 शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा

भारत-चीन के बीच तनाव जारी है। शनिवार को ही खबर आई कि चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव से पांच लड़कों को अगवा कर लिया। 55 साल पहले भी आज ही के दिन यानी 6 सितंबर 1965 को पश्चिमी सीमा पर तनाव था। तब भारत ने पंजाब के रास्ते पाकिस्तान में घुसकर उसके हमले का जवाब दिया था। भारत ने यह जंग जीत ली थी। ...बहरहाल, शुरू करते हैं आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. आईपीएल के सीजन-13 का शेड्यूल जारी हो जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट यूएई में होना है। 19 सितंबर से 10 नवंबर तक कुल 60 मैच खेले जाएंगे।

2. सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शोविक को रिया के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

3. नई दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह छह महीने बाद खुलने जा रही है।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. रेलवे 80 और ट्रेनें चलाएगा

रेलवे 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होंगे। ये ट्रेनें 38 शहरों को जोड़ेंगी। इनमें राजस्थान के 5 और मध्यप्रदेश के 4 शहर शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के मुताबिक, जिस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी है, उसके लिए क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी।

-पढ़ें पूरी खबर

2. चीन की सेना ने अरुणाचल के 5 लड़कों को बंधक बनाया

चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के सुबानसिरी जिले के बॉर्डर इलाके से पांच लड़कों को अगवा कर लिया। शनिवार को यह खबर सरकार के हवाले से नहीं, बल्कि अरुणाचल के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग के जरिए सामने आई। फिलहाल इसकी शुरुआती जांच अरुणाचल पुलिस को सौंपी गई है।

- पढ़ें पूरी खबर

3. जियो की कहानी: इससे रिलायंस कर्ज मुक्त हुआ

मुकेश अंबानी ने 5 सितंबर 2016 को रिलायंस जियो को फ्री 4G डेटा और वॉयस कॉलिंग के साथ देश में लॉन्च किया था। तब देश में 12 टेलीकॉम कंपनियां थीं। अब 5 ही बचीं। 31 मार्च 2020 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1.61 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन जियो में आए इन्वेस्टमेंट की वजह से कंपनी ने खुद को मार्च 2021 के तय समय से पहले ही यानी 18 जून 2020 को कर्ज मुक्त घोषित कर दिया।

- पढ़ें पूरी खबर

4. सुशांत केस में रिया का भाई 9 सितंबर तक रिमांड पर

सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को 9 सितंबर तक रिमांड पर रखा है। पूर्व स्टाफर सैमुअल मिरांडा भी 4 दिन की रिमांड पर है। इस केस में अब तक 6 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

5. भास्कर एक्सप्लेनर: संसद का मानसून सत्र

14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। इस बार प्रश्नकाल नहीं होगा। शून्यकाल की अवधि एक घंटे से घटाकर आधा घंटा कर दी गई है। इस पर सरकार की आलोचना हो रही है। इस मानसून सत्र में ऐसे कई कदम उठाए गए हैं, जो 1952 से अब तक के संसदीय इतिहास में पहली बार दिखेंगे।

- पढ़ें पूरी खबर

6. अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर विवाद
:अटलांटिक मैगजीन के मुताबिक- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को लूजर्स (हारने वाला) कहा है। इस बयान के बाद अब उनको डेमोक्रेट्स और दूसरे विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, ट्रम्प खुद को आर्म्ड फोर्सेस का चैंपियन बताते रहे हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

अब 6 सितंबर का इतिहास

  • 1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1965: भारत ने पंजाब के रास्ते पाकिस्तान पर हमला बोला था।
  • 2018: सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Suspense to end on IPL schedule, Railways will start special trains for 38 cities of 19 states


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z72a6k
https://ift.tt/3h5v0dv

1800 करोड़ रुपए की लागत से तेलंगाना में बन रहा तिरुपति जैसा यदाद्री मंदिर; ज्यादातर काम पूरा, शुभारंभ की तारीख इसी महीने घोषित हो सकती है

तेलंगाना सरकार का सबसे महत्वाकांक्षी सपना साकार होने वाला है। आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी के मुकाबले तेलंगाना में बन रहे यदाद्री लक्ष्मी-नृसिंह स्वामी मंदिर का काम करीब 90% पूरा हो गया है। मंदिर के आसपास निर्माण अभी जारी है। सितंबर महीने में ही इसके शुभारंभ की घोषणा होने की संभावना है। 2016 में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के लिए तिरुपति जैसा ही मंदिर बनाने की योजना पर काम शुरू किया, क्योंकि आंध्र से अलग होने पर तिरुपति तेलंगाना के हिस्से में नहीं आया था।

पौराणिक महत्व के यदाद्री मंदिर को 1800 करोड़ रुपए की लागत से भव्य रूप दिया जा रहा है। इसमें 39 किलो सोने और करीब 1753 टन चांदी से मंदिर के सारे गोपुर (द्वार) और दीवारें मढ़ी जाएंगी। ये भारत में ग्रेनाइट पत्थर से बना सबसे बड़ा मंदिर होगा। इसमें 2.5 लाख टन ग्रेनाइट पत्थर लगा है। पहले तेलंगाना सरकार की योजना मार्च 2020 में इसके शुभारंभ की थी, लेकिन कोरोना के चलते इसमें देरी हुई है। मंदिर की शुभारंभ की तारीख खुद मुख्यमंत्री ही बताएंगे।

इसे यदाद्रीगिरीगुट्टा मंदिर भी कहा जाता है। हैदराबाद से करीब 60 किमी दूर यदाद्री भुवनगिरी जिले में मौजूद मंदिर का क्षेत्रफल करीब 9 एकड़ था, इसके विस्तार के लिए 300 करोड़ रुपए में 1900 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई। इसके लिए इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट्स ने करीब 1500 नक्शों और योजनाओं पर काम किया, उनमें से इसका डिजाइन फाइनल किया गया। डिजाइन हैदराबाद के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट और दक्षिण भारतीय फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर आनंद साईं ने तैयार की है।

यदाद्री मंदिर पहाड़ी पर मौजूद है। काफी दूर से ही मंदिर के ऊंचे गोपुर (द्वार) देखे जा सकते हैं।

स्कंद पुराण में है मंदिर का उल्लेख

यदाद्री मंदिर का उल्लेख स्कंध पुराण में मिलता है। कथा है कि महर्षि ऋष्यश्रृंग के पुत्र यद ऋषि ने यहां भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। उनके तप से प्रसन्न विष्णु ने नृसिंह रुप में दर्शन दिए थे। महर्षि यद की प्रार्थना पर भगवान नृसिंह यहीं तीन रूपों में विराजित हो गए। दुनिया में एकमात्र ध्यानस्थ पौराणिक नृसिंह प्रतिमा इसी मंदिर में है।

मंदिर में मौजूद लक्ष्मी-नृसिंह की मुख्य प्रतिमा।

गुफा में मौजूद है नृसिंह की तीनों प्रतिमाएं
भगवान नृसिह की तीन मूर्तियां एक गुफा में हैं। साथ में माता लक्ष्मी भी हैं। करीब 12 फीट ऊंची और 30 फीट लंबी इस गुफा में ज्वाला नृसिह, गंधभिरंदा नृसिंह और योगानंदा नृसिंह प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसका पुनर्निर्माण वैष्णव संत चिन्ना जियार स्वामी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ था। निर्माण आगम, वास्तु और पंचरथ शास्त्रों के सिद्धांतों पर किया जा रहा है, जिनकी दक्षिण भारत में खासी मान्यता है।

मंदिर के बाहर लगने वाली हनुमान प्रतिमा की डिजाइन। ये प्रतिमा कई किमी दूर से दिखाई देगी। (डिजाइन में दी गई ऊंचाई फीट में है।)

156 फीट ऊंची तांबे की हनुमान प्रतिमा
यदाद्री मंदिर क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर भगवान हनुमान की एक खड़ी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर में लक्ष्मी-नृसिंह के साथ ही हनुमान का मंदिर भी है। इस वजह से हनुमान को मंदिर का मुख्य रक्षक देवता माना गया है। इस प्रतिमा को करीब 25 फीट के स्टैंड पर खड़ा किया जा रहा है, यह कई किमी दूरी से दिखाई देगी। मंदिर की भव्यता का अंदाजा पर्यटकों को इस प्रतिमा की ऊंचाई से हो जाएगा।

ये मंदिर का मुख्य द्वार है। मंदिर में कुल 6 द्वार हैं।

सबसे ऊंचा होगा राजगोपुरम, 5 सभ्यताओं की झलक
मंदिर का मुख्य द्वार जिसे राजगोपुरम कहा जाता है, वह करीब 84 फीट ऊंचा होगा। इसके अलावा मंदिर के 6 और गोपुर (द्वार) होंगे। राजगोपुरम के आर्किटेक्चर में 5 सभ्यताओं- द्रविड़, पल्लव, चोल, चालुक्य और काकातिय की झलक मिलेगी।

तिरुपति की तरह लड्डू प्रसादम् कॉम्प्लेक्स
तिरुपति की तरह ही यदाद्री मंदिर में भी लड्डू प्रसादम् मिलेगा। इसके लिए अलग से एक कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है, जहां लड्डू प्रसादम् के निर्माण से लेकर पैकिंग तक की व्यवस्था होगी।

मंदिर के अंदर इस समय लाइटिंग और फाइनल टचिंग का काम जारी है। इसी हॉल में होकर श्रद्धालु मंदिर की मुख्य गुफा तक पहुंचेंगे।

क्यू कॉम्प्लेक्स में कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं
मंदिर में दर्शन के लिए क्यू कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई करीब 12 मीटर होगी। इसमें रेस्ट रूम सहित कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं होंगी। इसे पर्यटकों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाजनक बनाने पर काम चल रहा है।

अन्नप्रसाद के लिए रोज 10 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था
अन्नप्रसाद आदि के लिए भी पूरी व्यवस्था होगी। रोज लगभग 10 हजार लोगों के लिए खाना तैयार होगा। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, उसके हिसाब से अन्न प्रसादम् की व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर परिसर में अलग-अलग जगह अन्न प्रसादी के काउंटर भी लगाए जाएंगे।

1000 साल तक मौसम की मार झेल सकने वाले पत्थर
मंदिर के निर्माण के लिए जिन पत्थरों का उपयोग किया गया है, वे हर तरह के मौसम की मार झेल सकते हैं। उनके मूल स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होगा। लगभग 1000 साल तक ये पत्थर यथा स्थिति में रह सकें, इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।

कैसे पहुंच सकते हैं यदाद्री मंदिर तक
एयरपोर्ट - यदाद्री मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे पास का एयरपोर्ट हैदराबाद का है। हैदराबाद से यदाद्री भुवनगिरी जिला महज 60 किमी दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी या बस से यदाद्री पहुंचा जा सकता है।
रेलवे स्टेशन - मंदिर से सबसे पास का रेलवे स्टेशन यदाद्री भुवनगिरी ही है। यहां से लगभग सभी रूट की ट्रेनें मिल जाती हैं। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब 13 किमी है।

मंदिर के लिए सभी प्रमुख शहरों से फोरलेन सड़कें बनाई जा रही हैं ताकि किसी भी दिशा से आने वाले यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत ना हो।

मंदिर तक फोरलेन सड़कें, बस डिपो भी नए बने
मंदिर तक पहुंचने के लिए हैदराबाद सहित सभी बड़े शहरों से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़कें तैयार की जा रही हैं। मंदिर के लिए अलग से बस-डिपो भी बनाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को मंदिर तक आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

वीआईपी विला से लेकर यात्री निवास तक सारी सुविधा

इसमें आम यात्रियों से लेकर वीआईपी तक की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों के लिए अलग-अलग तरह के गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। वीआईपी व्यवस्था के तहत 15 विला भी बनाए गए हैं। एक समय में 200 कारों की पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The construction of the temple in Telangana, the largest temple in granite stone in India, on the lines of Tirupati at a cost of 1800 crores, will be announced soon.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i3m35D
https://ift.tt/3i46DOJ

55 साल पहले भारत ने पंजाब के पाकिस्तान पर हमला रास्ते बोला था; 2 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक रिश्तों को मंजूरी दी

भारतीय इतिहास में 1965 में पाकिस्तान से हुए युद्ध को उतना महत्व नहीं दिया जाता जितना 1962 के चीन युद्ध या 1971 के पाकिस्तान युद्ध को देते हैं। लेकिन, अहम यह है कि 1965 में आज ही के दिन भारत ने पंजाब के रास्ते पाकिस्तान के लाहौर पर हमला बोला था। भारतीय फौजें पंजाब फ्रंट से लाहौर तक पहुंच गई थीं। सियालकोट, लाहौर के साथ ही कश्मीर के कुछ उपजाऊ हिस्से भी भारत के कब्जे में थे।

संयुक्त राष्ट्र के दखल के बाद 23 सितंबर को सीजफायर की घोषणा हुई। दोनों ही देश दावे करते हैं कि यह युद्ध उन्होंने जीता। पाकिस्तान तो आज भी इस दिन को डिफेंस डे के तौर पर मनाता है। इस खुशी में कि उसने भारत को आगे बढ़ने से रोका। बाद में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने पाक प्रधानमंत्री अयूब खान के साथ ताशकंद समझौता किया। ताशकंद उस समय सोवियत संघ में था, और आज उज्बेकिस्तान का हिस्सा है। 1965 के युद्ध के बाद ही लालबहादुर शास्त्री ने प्रसिद्ध नारा दिया था- जय जवान, जय किसान।

सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक रिश्तों की जीत

सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर 2018 को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। उसने 1861 के इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) के सेक्शन 377 को रद्द किया था। इस सेक्शन के हिसाब से तो समलैंगिकता एक अपराध थी, जिसे दंडित किया जाना चाहिए। इसे भारत के एलजीबीटी अधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत बताया जाता है। हालांकि, अब भी एलजीबीटी राइट्स एक्टिविस्ट समलैंगिक शादियों की वैधता को लेकर लड़ रहे हैं।

कोर्ट के फैसले को न केवल समलैंगिक, बल्कि ह्यूमन राइट्स कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण
मानते हैं। इस फैसले के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया था।

विक्टोरिया ने पूरा किया दुनिया का चक्कर

1522 में विक्टोरिया दुनिया का पहला ऐसा जहाज बन गया जिसने दुनिया का पूरा चक्कर लगाया हो। यह एक स्पेनिश जहाज था, जिसकी कमांड पुर्तगाली एक्सप्लोरर फर्डीनांड मैगेलन के पास थी। उन्होंने 20 सितंबर 1519 को इंडोनेशिया के लिए सबसे अच्छा रास्ता तलाशने के लिए सफर शुरू किया था। यह खोज 5 जहाजों के साथ शुरू हुई थी, जिसमें विक्टोरिया और 260 क्रू मेंबर शामिल थे। तीन साल बाद 6 सितंबर 1522 को जब यह जहाज दुनिया का पूरा चक्कर लगाकर स्पेन के सेविले में लौटा तब सिर्फ 18 क्रू मेंबर बचे थे। मैगेलन की भी मौत हो चुकी थी।

विक्टोरिया जहाज का रेप्लिका। यह तस्वीर नागोया, जापान में ली गई है।

इतिहास के पन्नों में दर्ज अन्य अहम घटनाएं इस प्रकार हैं-

  • 1716ः पहला लाइट हाउस उत्तरी अमेरिका के बोस्टन में बनाया गया।
  • 1870: अमेरिका में पहली बार किसी महिला ने स्थानीय चुनावों में वोट डाला। हालांकि, राष्ट्रीय चुनावों में वोटिंग का अधिकार महिलाओं को 1920 में मिला था।
  • 1901: अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को गोली मार दी गई थी। आठ दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
  • 1915ः पहला युद्धक टैंक बनाया गया। इंग्लैंड में बने टैंक के पहले प्रोटोटाइप को "लिटिल विलि' के नाम से पुकारा गया।
  • 1916: पहला सुपर मार्केट अमेरिका के टेनेसी में खुला।
  • 1937: इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू हुआ।
  • 1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1969: अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  • 1972: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।
  • 1986: इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
  • 1988: 11 साल की उम्र में थॅामस ग्रेगोरी इंग्लिश चैनल पार करने वाला सबसे कम उम्र के तैराक बने।
  • 1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला था।
  • 1991: सोवियत संघ ने तीन बाल्कन राष्ट्रों एस्टोनिया, लाट्विया और लिथुआनिया को 50 साल के कम्युनिस्ट शासन से आजाद किया था।
  • 1997: एक हफ्ते तक शोक मनाने के बाद प्रिंसेस डायना को ब्रिटेन ने अंतिम विदाई दी थी।
  • 2007: इजरायल ने ऑपरेशन ऑर्चर्ड चलाते हुए सीरिया के न्यूक्लियर रिएक्टर को उड़ाया था।
  • 2008: अमेरिका और भारत के बीच न्यूक्लियर डील को न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप ने मंजूरी दी थी। इससे अमेरिका को यह अनुमति मिल गई थी कि वह भारत को एनर्जी प्रोग्राम को तेजी देने के लिए न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी बेच सके।
  • 2012: बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 6th/ What Happened Today | India Pakistan War 1965 | Supreme Court repeals Section 377 IPC | Decriminalisation of same sex relations | LGBT rights| LGBTQ Rights in India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i46CKF
https://ift.tt/35bjQli

भाजपा के हर बूथ पर वॉट्सऐप प्रमुख, राजद जमीन से ज्यादा ट्विटर पर; कांग्रेस की डिजिटल मेंबरशिप और नीतीश के रथ पर पेनड्राइव में भाषण

करीब 11-12 बजे की बात है। घर पर चार-पांच लोग आए हैं। उनमें से कुछ परिचित भी हैं। हालचाल पूछने के बाद चाय-पानी के लिए बोला तो उन्होंने कहा- 'नहीं, अभी फलाने के यहां से पीकर ही आए हैं।' थोड़ी देर बाद उन्होंने क्षेत्र के विधायकजी के कामों को गिनाना शुरू किया। फिर कहा कि विधायकजी आपसे जुड़ना चाहते हैं। चूंकि लोग परिचित थे, इसलिए हम मना कैसे करते, बोले ठीक है।

इसके बाद उन्होंने वोटर आईडी कार्ड और मोबाइल नंबर मांगा। हमने भी दे दिया। उन्होंने अपना फोन निकाला और वोटर आईडी का और हमारा फोटो लिया। फिर मोबाइल नंबर पर कुछ मैसेज आया, जो उन्होंने अपने मोबाइल में दर्ज कर लिया। कुछ ही देर बाद हमारे मोबाइल पर एक संदेशा आया- 'आप फलां पार्टी के सदस्य बन गए हैं।'

यह कहानी किसी एक घर की नहीं है, बल्कि बिहार के घर-घर की है। कोरोनाकाल में मेहमानों का आना भले न हो रहा हो, लेकिन नेताजी के नुमाइंदों का आना शुरू हो गया है। पांच साल बाद आने वाले भी हालचाल भले न पूछे,लेकिन मोबाइल नंबर जरूर पूछ रहे हैं। क्योंकि मौसम चुनाव का है और अब इसकी बानगी भी देखने को मिलने लगी है। कोरोना के चलते रैली तो हो नहीं रही, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोबाइल पर ही जोड़ा जा रहा। कोई वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ रहा है, कोई फेसबुक ग्रुप में तो कोई लोगों को डिजिटल मेंबर बना रहा है। हर पार्टी अपने-अपने तरीके से वोटरों को साधने में जुटी है।

बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है... ये गाना और नारा पिछले चुनाव में खूब चला था। इस बार के चुनाव के लिए जदयू और नीतीश का क्या नारा है और वे लोगों तक कैसे पहुंच रहे हैं, यह भी जान लीजिए...

जदयू का चुनावी रथ सजधज कर तैयार है, उसके चारों तरफ पोस्टर लगे हैं। सामने नीतीश की तस्वीर लगी है, सिर्फ नीतीश की। जिस पर बिहार की पुकार फिर से नीतीश कुमार, नीतीश सबके हैं, जैसे स्लोगन लिखे गए हैं। इस हाईटेक रथ में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी हैं, साथ ही साउंड सिस्टम और जनरेटर भी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सीडी और पेन ड्राइव दिए हैं। जिसमें नेताओं के भाषण और हिंदी-भोजपुरी में बने गाने हैं।

सीएम नीतीश की पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए हाईटेक रथ बनवाया है। इसमें दो बड़ी एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और जनरेटर लगे हैं।

ऐसे एक दो रथ नहीं, बल्कि 150 से ज्यादा रथ जदयू तैयार कर रही है, जो हर विधानसभा में घुमेंगे। एक रथ को बनाने में करीब डेढ़ लाख का खर्च आया है। जिन गलियों में रथ नहीं जा पाएगा वहां पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन करेंगे।

चूंकि कोरोना का समय है तो ऐसे में मैदानी रैली के बजाए अब पार्टी वर्चुअल मोड में चली गई है। इसके लिए बाकायदा हर जिले में टीमें भी बनाई गई हैं। इतना ही नहीं गांवों में भी चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दी जा रही है। मंगलवार को जदयू ने चुनाव प्रचार के लिए एक नई वेबसाइट भी लॉन्च की। जेडीयू लाइव डॉटकॉम। सीएम नीतीश कुमार 7 सितंबर को वर्चुअल रैली करेंगे। पार्टी ने इसे निश्चय संवाद नाम दिया है।

भाजपा: हर वार्ड के लिए एक वॉट्सऐप प्रमुख बनाया

भाजपा हर चुनाव में पन्ना प्रमुख पर फोकस करती थी, लेकिन इस बार इनकी जगह वॉट्सऐप एडमिन ने ले ली है। पार्टी ने ऊपर से लेकर नीचे तक हर एक वार्ड के लेवल पर वॉट्सऐप एडमिन और सोशल मीडिया प्रमुख बनाया है। जिन्हें ऑडियो, वीडियो और पार्टी के संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग लेवल पर ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोगों से पार्टी वर्चुअल संवाद कर रही है। इस मामले में भाजपा बाकी पार्टियों से बहुत आगे है। सोशल मीडिया पर भाजपा के सबसे ज्यादा फॉलोअर हैं, चाहे फेसबुक हो या ट्विटर या फिर यूट्यूब। और वो इसका फायदा भी उठा रही है।

इसके अलावा भाजपा ने अपना एक हाईटेक और एडवांस रथ भी तैयार किया। जिस पर लिखा है 'भाजपा है तैयार, आत्मनिर्भर बिहार'। ऊपर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की तस्वीर लगी है। नीचे बिहार के स्थानीय नेताओं की। रथ पर माइक के साथ मंच की भी व्यवस्था है, यानी नेताजी के भाषण के लिए मंच और स्टेज अलग से नहीं बनाना पड़ेगा।

भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए स्पेशल रथ तैयार किया है। रथ पर लगे पोस्टर के ऊपरी हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरे हैं।

कोरोना और प्रवासी मजदूरों का पलायन चुनाव में कहीं भारी न पड़े, इसलिए भाजपा गांवों पर फोकस कर रही है। आलाकमान ने पार्टी के बड़े नेताओं को गांव में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने को कहा है। भाजपा पंचायती राज के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन कहते हैं, 'हमने हर पंचायत के स्तर पर एक शक्ति प्रमुख, उप शक्ति प्रमुख और आईटी प्रमुख को बनाया है। इसके अलावा, हर बूथ स्तर पर हमने एक सात लोगों की टीम बनाई है, उसे सप्तर्षि नाम दिया है। इसमें हर वर्ग के लोग हैं, महिलाएं भी शामिल हैं। इनका काम एक-एक बूथ तक जाकर लोगों से मिलने का है। अभी तक हमारे कार्यकर्ता 62 हजार बूथों तक पहुंच चुके हैं।

भाजपा ने बिहार से आने वाले हर राज्यसभा-लोकसभा सांसद से हर रोज अपने क्षेत्र की दो पंचायत में जाने को कहा है। साथ ही सितंबर में हर सांसद के लिए कम से कम 60 पंचायतों के दौरे का लक्ष्य रखा गया है।

राजद: सोशल मीडिया पर फोकस

राजद चाहती थी कि चुनाव टल जाए, क्योंकि वह भाजपा के मुकाबले डिजिटल मीडिया के मामले में काफी पीछे है। राजद के लिए रैली और घर-घर जाकर मिलना ही आमतौर पर कैंपेनिंग का जरिया रहा है। लेकिन इस बार कोरोना प्रोटोकॉल के चलते रैली और भीड़ जुटाने की इजाजत नहीं है। इस बार लालू यादव भी जेल में हैं,जिसका असर चुनाव कैंपेन पर हो रहा है।

राजद जमीनी स्तर पर पहले से कमजोर हो गई है। तेजस्वी यादव कोशिश जरूर कर रहे हैं, लेकिन वह लोगों से उस तरह कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं जिस अंदाज में लालू होते थे। इसलिए लोगों तक पहुंचने के लिए राजद तेजी से सोशल मीडिया को अपना रही है। उसने हर जिले के नाम से ट्विटर पर पेज बनाया है, जिससे हर घंटे पोस्ट किए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर अकाउंट इस साल मार्च या उससे बाद के बने हैं। लालू यादव जेल से ही सोशल मीडिया पर नीतीश और भाजपा पर पलटवार कर रहे हैं। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और पार्टी के दूसरे नेता लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

हालांकि, ब्रह्मपुर से राजद विधायक शंभूनाथ यादव कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ सोशल मीडिया पर ही प्रचार कर रहे हैं। हम लोग अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। ये काम हमारे लिए नया नहीं है, हम तो साल भर यह काम करते हैं। कोरोना की वजह से जरूर मूवमेंट कम हुआ है। यहां कोरोना का बहुत असर नहीं है।

कांग्रेस: घर- घर जाकर लोगों को बना रही डिजिटल मेंबर

कोरोनाकाल में हाथ भले नहीं मिला सकते, लेकिन साथ तो मिला ही सकते हैं। इसी तर्ज पर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बना रहे हैं। वे लोगों से वोटर आईडी कार्ड और उनकी फोटो लेते हैं। फिर उस व्यक्ति के मोबाइल पर एक ओटीपी आता है जिसे वे अपने पोर्टल में दर्ज कर देते है। इसके बाद वह व्यक्ति कांग्रेस का मेंबर हो जाता है। थोड़ी देर बाद उसके नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज भी आ जाता है। इसके अलावा, कांग्रेस वॉट्सऐप ग्रुप में भी लोगों को मेंबर बनने की अपील कर रही है और लिंक भेज रही है।

बक्सर जिले के मझरियां गांव के रहने वाले ये लोग हाल ही में कांग्रेस के मेंबर बने हैं। फोटो- मंगलेश तिवारी

जब हमने इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से बात की तो बोल, 'हमें आलाकमान से कोई टारगेट तो नहीं मिला है, लेकिन हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की है। अभी तक डेढ़ लाख नए सदस्य बन चुके हैं। हर दिन करीब 10 हजार नए सदस्य बन रहे हैं। इसके साथ ही अब हम अलग- अलग लेवल पर वर्चुअल मीटिंग भी कर रहे हैं और लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है।'

वहीं, बक्सर से कांग्रेस विधायक संजय तिवारी कहते हैं, 'हमारी डिजिटल मेंबरशिप भाजपा के मिस्ड कॉल की तरह नहीं है। हमारे कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचते हैं, उन्हें कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताते हैं, मोदी सरकार और बिहार सरकार की नाकामियों के बारे में बताते हैं। जब वे कांग्रेस से जुड़ने में दिलचस्पी दिखाते हैं तो हम उन्हें सदस्य बनाते हैं। इसके लिए बाकायदा हम उस व्यक्ति की फोटो और वोटर कार्ड लेते हैं, तब सदस्य बनाते हैं।'

कई भाजपा वाले भी हो गए कांग्रेसी

कांग्रेस की डिजिटल मेंबरशिप के दौरान कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। हमने जब लोगों से इस बारे में जानने की कोशिश की तो कुछ लोग ऐसे मिले जो थे तो भाजपाई लेकिन इस बार कांग्रेस के मेंबर बन गए हैं। इसमें भी दो तरह के लोग हैं। एक जो भाजपा से नाराजगी की वजह से कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं और दूसरे वो जो घर पर आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर सदस्य बन रहे है।

हमने बक्सर के मझरियां गांव के लोगों से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में काम नहीं हो रहा है, इसलिए हम भाजपा छोड़ रहे हैं। गांव के ही एक बुजुर्ग श्रीनिवास उपाध्याय ने बताया, 'मैं शुरुआत में कांग्रेसी था, फिर कांग्रेस कमजोर हुई तो भाजपा का सदस्य बन गया। सालों तक भाजपा के लिए काम किया। लेकिन अब फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं, क्योंकि हमारे सांसद हमारा काम नहीं करते हैं। मिलने पर सिर्फ आश्वासन देते हैं।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस 4 सितंबर से बिहार में वर्चुअल रैली की शुरुआत करेगी। कांग्रेस ने पहले चरण में 100 रैली का टारगेट रखा है। हर चरण में 8-10 हजार लोगों को जोड़ने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें :

1. 15 साल में कितना बदला बिहार / जीडीपी 7 गुना और बजट आठ गुना बढ़ा, लेकिन सबसे पांच गरीब राज्यों में आज भी शामिल, इस दौरान 2.6 गुना अपराध भी बढ़ा

2. बिहार में वोटिंग बढ़ी तो सरकार को फायदा / पिछले 20 साल में पांच बार विधानसभा के चुनाव हुए; तीन बार सीएम बदले, 6 बार नीतीश ने शपथ ली



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Nitish's high-tech chariot ready, BJP creates a team of seven people at every booth, Congress launches digital membership, RJD more active on Twitter than land


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvZIv1
https://ift.tt/3lTIDjE

मास्क-ग्लव्स-पीपीई किट्स जैसे कोविड वेस्ट से बनाएंगे ईंटें; वेस्ट इक्ट्‌ठा करने ईको बिन रखेंगे, अगले डेढ़ महीने की बुकिंग भी हुई

कोरोनावायरस की महामारी से आज पूरा विश्व जूझ रहा है, इस महामारी के साथ अब कई और परेशानियां भी सामने आ रही हैं। इसमें सबसे बड़ी परेशानी है कोविड मेडिकल वेस्ट। कोरोना के इस दौर में मास्क, पीपीई किट और ग्लव्स का इस्तेमाल करना हर शख्स की जरूरत बन चुकी है, ऐसे में इनका इस्तेमाल भी पहले की तुलना में काफी बढ़ा है। कोविड मेडिकल वेस्ट डिस्पोज होने के बाद यह सारा वेस्ट लैंडफिल साइट्स में पहुंचता है, जो उसके आस-पास रहने वालों के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है।

कोविड मेडिकल वेस्ट से आई इस पर्यावरणीय आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश की है गुजरात के सोशल एंटरप्रेन्योर बिनीश देसाई ने। कोविड मेडिकल वेस्ट के मैनेजमेंट पर काम कर रहे बिनीश को ‘रीसायकल मैन ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। वो इससे पहले भी वेस्ट से बिल्डिंग मटेरियल समेत करीब 150 प्रकार के प्रोडक्ट बना चुके हैं। बिनीश कहते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी वेस्ट नहीं है, जो चीज आपके लिए वेस्ट है, वो किसी और के लिए एसेट्स हो सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च के बाद से देश में हर दिन 101 मीट्रिक टन कोविड से जुड़ा बायोमेडिकल वेस्ट निकल रहा है।

मार्च के बाद से देश में रोजाना 101 मीट्रिक टन कोविड बायोमेडिकल वेस्ट निकल रहा है

बीड्रीम कंपनी के फाउंडर बिनीश देसाई इंडस्ट्रियल वेस्ट से सस्टेनेबल बिल्डिंग मटीरियल बनाने की टेक्नोलॉजी का ईजाद कर चुके हैं। बिनीश ने बताया कि उनका पहला इनोवेशन पेपर मिल से निकलने वाले कचरे को रीसाइकल करके पी-ब्लॉक ब्रिक्स ईंट बनाना था। अब बिनीश कोविड मेडिकल वेस्ट जैसे यूज्ड मास्क, ग्लव्स और पीपीई किट से भी पी-ब्लॉक 2.0 बनाने जा रहे हैं। बिनीश बताते हैं कि मार्च 2020 के बाद से ज्यादातर लोग सिंगल यूज मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक बार इस्तेमाल के बाद ये मास्क या खुले में या कूड़े के ढेर में फेंक दिए जाते हैं। लॉकडाउन में घर बैठा था तो मैंने सोचा क्यों न मैं इस वेस्ट से भी ईंटें बनाने का काम शुरू करूं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च के बाद से देश में हर दिन 101 मीट्रिक टन कोविड से जुड़ा बायोमेडिकल वेस्ट निकल रहा है। इसके अलावा, हमारे देश में एक दिन में 609 मीट्रिक टन बायोमेडिकल वेस्ट निकलता है।"

वेस्ट कलेक्शन और डिसइंफेक्शन की प्रक्रिया के दौरान टीम मेंबर पीपीई किट पहनकर काम करेंगे

कोविड वेस्ट कलेक्शन की प्रक्रिया के बारे में बिनीश बताते हैं, 'इसके लिए हम हॉस्पिटल, रेस्त्रां, सलून समेत पब्लिक प्लेस पर ईको बिन रखेंगे। जब यह बिन भर जाएंंगी तो सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की गाइडलाइन के मुताबिक इस बिन को 72 घंटे तक आइसोलेट किया जाएगा यानी इसे टच नहीं किया जाएगा। 72 घंटे के बाद इन बिन को हमारी टीम पूरी सावधानी और नियमों का पालन करते हुए हमारे सेंटर तक लाएगी।

यूज किए हुए पीपीई किट और मास्क से गुजरात के बिनिश ईंट बनाने का काम कर रहे हैं।

यह टीम पीपीई किट पहनी होगी। यहां आने के बाद बिन को डिसइंफेक्ट किया ​जाएगा और फिर इसकी फर्स्ट वॉशिंग होगी। इसके बाद इसमें से पीपीई किट और मास्क को अलग करके दोबारा वॉश किया जाएगा। यह पूरा काम भी हमारे टीम मेंबर पीपीई किट पहनकर करेंगे। इस प्रक्रिया के बाद इस कोविड वेस्ट पूरी तरह डिसइंफेक्ट हो जाता है। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कागज की स्लेज और बाइंडर के साथ निश्चित अनुपात में मिलाकर ब्रिक्स तैयार की जाएंगी।" बिनीश कहते हैं कि बाइंडर का फॉर्मूला हमारा ट्रेड सीक्रेट है, इसलिए हम उसके बारे में आपसे ज्यादा कुछ शेयर नहीं कर सकते हैं।

पी-ब्लॉक 2.0 बनाने में 52% PPE मटेरियल, 45% गीले कागज़ के स्लज और 3% गोंद का इस्तेमाल

बिनीश बताते हैं, 'इस ईंट को बनाने में 52 % PPE मटेरियल, 45% गीले कागज के स्लज और 3% गोंद का इस्तेमाल किया जाएगा। बायोमेडिकल वेस्ट से ईंट बनाने की प्रक्रिया ठीक वैसी ही है जैसे पेपर मिल के वेस्ट से ब्रिक्स बनाई जाती है।' बिनीश ने सबसे पहले अपनी होम लैब में काम किया और फिर अपनी फैक्ट्री में कुछ सैंपल ईंटें तैयार कींं। प्रयोग सफल रहने पर बिनीश ने इन ईंटों को वलसाड की ही एक सरकारी लैब से टेस्टिंग के लिए भेजा। बिनीश बताते हैं कि कोराना महामारी के चलते हम अपने सैंपल्स को नेशनल लैब नहीं भेज पाए। हमारे ब्रिक्स प्रोटोटाइप ने टेस्टिंग के दौरान सभी क्वालिटी टेस्ट को पास किया है।

बिनिश ने यूज किए गए पीपीई किट और मास्क से यह ईंट तैयार की है। यह ईंट ट्रेडिशनल ईंट की तुलना में हल्की भी होती है और एक ईंट की कीमत 2 रुपए 80 पैसे है।

रोजाना 4 हजार ब्रिक्स तैयार होंगी, अगले डेढ़ महीने तक की बुकिंग भी हो गई है

बिनीश बताते हैं कि इन ईंट का साइज 12 x 8 x 4 इंच है। एक स्क्वायर फुट ईंट बनाने के लिए 7 किलोग्राम बायोमेडिकल वेस्ट का इस्तेमाल हुआ है। ये ईंट वॉटर और फायर प्रूफ हैं, यह ईंट ट्रेडिशनल ईंट की तुलना में हल्की भी होती है। एक ईंट की कीमत 2 रुपए 80 पैसे है। इन ईंटों का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन में किया जाएगा। बिनीश कहते हैं कि वे सितंबर के दूसरे सप्ताह से ईंटे बनाना शुरू करेंगे। उनके प्लांट में रोजाना 4 हजार ब्रिक्स तैयार होंगी। अगले डेढ़ महीने तक इन ब्रिक्स की भी प्री बुकिंग हो चुकी है।

च्युइंगम से शुरू हुआ वेस्ट से बेस्ट बनाने का सफर

वेस्ट से बेस्ट बनाने के सफर के बारे में बिनिश ने बताया कि जब वे छठवीं क्लास में थे तो एक दिन क्लासरूम में उनकी पैंट पर च्युइंगम चिपक गई। क्लास में कागज के टुकड़े से च्युइंगम को जैसे-तैसे निकाला और इस कागज में ही लपेटकर जेब में यह सोच कर रख लिया कि बाद में इसको बाहर फेंक देंगे। स्कूल खत्म होने के बाद ​जब बिनिश का ध्यान इस कागज पर गया तो देखा कि कागज में रखी हुई च्युइंगम पत्थर जैसी हो चुकी है। यहां से बिनिश को आइडिया मिला कि क्यों ना इससे ईंटे बनाई जाए। बिनिश की बात किसी ने नहीं सुनी तो उन्होंने अकेले ही प्रयोग शुरू कर दिया।

बिनिश ने 16 साल की उम्र में अपनी कंपनी बनाकर ऑर्गेनिक बाइंडर के साथ इस तरह की ईंट बनाने का प्रयोग शुरू किया। बिनिश ने अब इस तरह की ईंटे बनाने के लिए पेपर मिल वेस्ट, जिप्सम वेस्ट, मेटल और टैक्सटाइल वेस्ट का इस्तेमाल किया। वे इस वेस्ट से विभिन्न तरह की डिजाइन की ईंटें और बिल्डिंग मटेरियल बनाते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में उनकी बनाई हुई ईंटों से 1000 से अधिक टॉयलेट भी बनाए जा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बिनीश को ‘रीसायकल मैन ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। वो इससे पहले वेस्ट से बिल्डिंग मटेरियल समेत 150 प्रकार के प्रोडक्ट बना चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/359ORpG
https://ift.tt/2QVH8Dn

राफेल फाइटर जेट के क्रैश होने का दावा पड़ताल में निकला झूठा, फेक ट्वीट से फैलाई जा रही अफवाह

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर राफेल फाइटर जेट के क्रैश होने का दावा किया जा रहा है। मैसेज के साथ एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है। यह ट्वीट भारतीय वायुसेना का बताया जा रहा है।

और सच क्या है ?

  • पिछले 24 घंटों में किसी भी न्यूज एजेंसी ने राफेल के क्रैश होने से जुड़ी कोई खबर जारी नहीं की है। पड़ताल के अगले चरण में हमने वायरल हो रहे ट्वीट के स्क्रीनशॉट की पड़ताल की।
  • वायरल हो रहे ट्वीट के स्क्रीनशॉट में, 4 सितंबर रात 11:33 बजे का समय दिख रहा है। वायुसेना के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हमें 4 सितंबर को ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला।
  • 4 सितंबर को भारतीय वायुसेना की तरफ से आखिरी ट्वीट शाम 7:51 मिनट पर किया गया है। वायुसेना अध्यक्ष के एक दौरे के संबंध में।
  • इन सबसे स्पष्ट है कि राफेल विमान क्रैश होने का दावा झूठा है। वायुसेना का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा ट्वीट भी फर्जी है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact Check: Claim of Rafale fighter jet crashing is false, rumor spread based on fake tweet screenshot


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F0PyGY
https://ift.tt/2EVQFbc

Popular Post