सोमवार, 1 जून 2020

आईएनएस जलाश्व 700 भारतीयों को वापस लाने कोलंबो पहुंचा, इससे पहले 1286 लोगों को वापस ला चुका है

विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार समुद्र सेतु मिशन और वंदे भारत मिशन चला रही है। रविवार को नौसेना का आईएनएस जलाश्व समुद्र सेतु परियोजना के दूसरे चरण के तहत श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। यह सोमवार देर शाम वहां रवाना होगा और 700 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु के तुतीकोरीन आएगा। इसके बाद यह एक बार फिर भारतीयों को लाने के लिए मालदीव और बंदर रवाना होगा। जलाश्व अब तक विदेशों से 1286 लोगों को वापस ला चुका है।

कोलंबो में भारतीय दूतावास को जलाश्व से भारतीयों की वापसी से जुड़े काम पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें श्रीलंका की नौसेना और स्थानीय अधिकारी भी मदद करेंगे। जलाश्वर इससे पहलेभी मालदीव की राजधानी माले से दो बार भारतीयों को लेकर वापस लौटा था।

जलाश्व पर मौजूदा नौसैनिकों को पीपीई किट उपलब्ध करवाया गया है।

जहाज को तीन जोन में बांटा गया

आईएनएस के एक्सक्यूटिव ऑफिसर गौरव दुर्गापाल ने बताया कि लोगों को लाने में नेवल हेडक्वार्टर कमांड की ओर से जारी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। जहाज को तीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन में वापस लाए जाने वाले सभी लोगों को बिठाया जाएगा। ऑरेंज जोन में लौटने वाले लोगों का ध्यान रखने वाली टीम तैनात रहेगी। वहीं, ग्रीन अफसरों और सेलर्स जहाज के ग्रीन जोन में रहेंगे। लोगों को लाने और जहाज पर बिठाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस पर मौजूद सभी अफसरों और नैसैनिकों को पीपीई किट उपलब्ध करवाया गया है।

नौसेना के जहाजों से 1488 लोग वापस आए
माले से 698 भारतीयों को लेकर आईएनएस जलाश्व पहली बार 10 मई को कोच्चि पहुंचा था। यह 595 पुरुष और 103 महिलाओं को लेकर लौटा था। इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भी शामिल थी। इसके बाद 11 मई को आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा था।17 मई को जलाश्व मालदीव से 588 भारतीयों को लेक कोच्चि बंदरगाह पहुंचा था। अब तक कुल1488 लोग नौसेना के मगर और जलाश्व से वापस लौटे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आईएनएस जलाश्व सोमवार को श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पहुंच गया। समुद्र सेतु परियोजना के तहत यह जहाज भारतीयों को लाने की अपनी तीसरी यात्रा पर यहां पहुंचा।

from Dainik Bhaskar /national/news/ins-jalashv-reached-colombo-to-bring-700-indians-back-before-1286-people-have-been-brought-back-127362671.html
https://ift.tt/2AwBClp

481 अंक ऊपर खुला बीएसई, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान 910 अंक तक ऊपर पहुंचा; निफ्टी में 265 पॉइंट ऊपर की बढ़त

सप्ताह में आज सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 481.95 अंक ऊपर और निफ्टी 146.55 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। आज बीएसई में उछाल दिख रहा है। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान910.86 अंकों तक की बढ़त देखने को मिली है।

इससे पहले शुक्रवार बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था, लेकिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 279.93 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 223.51 अंक ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 17.53 अंक नीचे 25,383.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.29 फीसदी बढ़त के साथ 120.88 अंक ऊपर 9,489.87 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 14.58 पॉइंट ऊपर 3,044.31 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.97 फीसदी बढ़त के साथ 56.13 अंक ऊपर 2,908.48 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,90,622 हो गई है। इनमें 93,348 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 91,855 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,408 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,263,911 हो चुकी है। इनमें 373,899 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 106,195 हो चुकी है।

09:43 AM बीएसई 863.31 अंक ऊपर 33,287.41 पर और निफ्टी 249.55 पॉइंट ऊपर 9,829.85 पर कारोबार कर रहा है।

09:40 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; JWS स्टील लिमिटेड के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:28 AMबीएसई के सभी 23 सेक्टरमें अभी बढ़त बनी हुई है।

09:26 AMबीएसई के सभी 32 इंडेक्स में अभी बढ़त बनी हुई है।

09:21 AMबीएसई 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरो में बढ़त है; एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.05 फीसदी बढ़त है।

09:15 AMबीएसई 622.50 अंक ऊपर 33,046.60 पर और निफ्टी 186.20 पॉइंट ऊपर 9,766.50 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
481 अंक ऊपर खुला बीएसई, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान 910 अंक तक ऊपर पहुंचा; निफ्टी में 265 पॉइंट ऊपर की बढ़त

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301ioiR
https://ift.tt/2Ao1Ruz

वॉशिंगटन समेत अमेरिका के 40 शहरों में कर्फ्यू; व्हाइट हाउस पर प्रदर्शन के दौरान ट्रम्प को अंडरग्राउंड बंकर में ले जाना पड़ा था

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में विरोधबढ़ता जा रहा है। राजधानी वॉशिंगटन डीसी समेत 40 शहरों मेंकर्फ्यू लगाया जा चुका है। रविवार रात को भी प्रदर्शनकारियों नेव्हाइट हाउस के सामने काफी प्रदर्शन किया, लिहाजा सुरक्षाबलोंको आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक,शुक्रवार को व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनों के दौरान राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रम्प को कुछ देर के लिए अंडरग्राउंड बंकर में ले जाना पड़ा था।

न्यूज चैनल सीएनएन के मुताबिक, वॉशिंगटन समेत 15 शहरोंमें करीब 5 हजार नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई है। जरूरतपड़ने के लिहाज से 2 हजार गार्ड्स को मुस्तैद रहने को कहागया है।

व्हाइट हाउस पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटने से लिया फैसला
न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक व्यक्ति के हवाले से रिपोर्ट छापी। इसकेमुताबिक, शुक्रवार को व्हाइट हाउस पर सैकड़ों की तादाद मेंप्रदर्शनकारी जुटे। सुरक्षा के लिहाज से ट्रम्प को एक घंटे से कमवक्त के लिए एक अंडरग्राउंड बंकर में ले जाया गया।प्रदर्शनकारियों के पीछे हटाने में सीक्रेट सर्विस और यूनाइटेडस्टेट्स पार्क पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अखबार के मुताबिक, ट्रम्प की टीम व्हाइट हाउस के बाहर इतनीबड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने से हैरान थे। हालांकि, यहसाफ नहीं हो पाया कि मेलानिया और बैरन ट्रम्प को बंकर में लेजाया गया या नहीं।

26 मई को फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था
मिनेपोलिस में 26 मई को फ्लॉयड को पुलिस ने धोखाधड़ी केआरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले एक पुलिस अफसर नेफ्लॉयड को सड़क पर दबोचा था और अपने घुटने से उसकीगर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था। फ्लॉयड केहाथों में हथकड़ी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें46 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने कीगुहार लगाता रहा। उसने कहा, 'आपका घुटना मेरे गर्दन पर है।मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं... ।’’ धीरे-धीरे उसकी हरकत बंद होजाती है। इसके बाद अफसर कहते हैं, ‘उठो और कार में बैठो’,तब भी उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। इस दौरान आस-पासकाफी भीड़ जमा हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकीमौत हो गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर अमेरिका में जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को व्हाइट हाउस के बाहर भी खासे लोग जुटे। सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प भी हुई।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gFTRWj
https://ift.tt/3ci0PNX

पठानकोट में एक फकीर ने गरीबों में मास्क और राशन बांटा; दिल्ली में वॉलपेंटिंग बनाकर किया काेरोना वॉरियर्स को सलाम

लॉकडाउन अनलॉक के साथ ही उम्मीदों की किरण नजर आने लगी है।आज सेहमें नई उड़ान भरनी है, ताकि अर्थव्यवस्था संभले। ऊपर दी गई फोटो राजस्थान के नागौर स्थितकुचामन सिटी की है। देश में 68 दिन का लॉकडाउन खत्म हो गया है। अनलॉक-1 के पहले दिन आज फिर से जिंदगी पटरी पर लौटने वाली है। हर तबकाकाम में गति लाने में जुटेगा। सूर्य की गतिमान आभा के साथ ऊंचाइयों की उड़ान भरने वाले परिंदे भी हमें इस तस्वीर से यही संदेश दे रहे हैं कि उठो, जागो, क्योंकि हर रोज जीतने के लिए हमें फिर से उड़ान भरनी है। भास्कर भी यही उम्मीद और कामना करता है कि हम सब अपनी मेहनत व काबिलियत से फिर शिखर को छू लेंगे और असीमित खुशियां वापस लाएंगे। आज से हमें उड़ान तो भरनी है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ।

असमंजस: जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां ...

यह तस्वीर गुजरात केसूरत शहर की है।यहां जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन यात्रा निकलेगी या नहीं इस पर असमंजस है। इस्कान के जनरल मैनेजर सरोज प्रभु ने बताया कि मंदिर की तरफ से तैयारियां चल रही हैं, लेकिन रथयात्रा निकालने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। रथ को खींचने के लिए कम से कम 500 लोग लगते हैं और सरकार ने इतने लोगों को एकजुट होने की इजाजत नहीं दी है। अगर सरकार अनुमति देती है तो हम रथयात्रा निकालेंगे।

वल्ला सब्जी मंडी के बाहर परिवार के साथ महिलाओं का प्रदर्शन

पंजाब के अमृतसर की यह तस्वीर हमें थोड़ा सोचने पर मजबूर कर देगी। असल में भिखारी नहीं महामारी के मारे हैं। कोरोनाकाल से पहले ये महिलाएं वल्ला सब्जी मंडी में बाहर से आने वाली गाड़ियों से जमीन पर गिरीं और फेंकी जाने वाली सब्जियों को साफ करके मंडी के गेट पर बेचती थीं, जिनसे चार पैसे आते थे और घर का चूल्हा जलता था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मंडी में इनके आने-जाने पर रोक लगा दी। मंडी के बाहर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले ये लोग अब दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं। कारोबारियों ने तो इनकी झुग्गियों को यहां से हटाने तक की मांग की थी। रोजगार के बाद अशियाना छिन जाने का भी इन लोगों को डर है। इस वजह सेरविवार को इन लोगों ने मंडी के बाहर परिवार सहित बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और बर्तन खड़का कर अपने लिए रोजगार की मांग की।

ये तस्वीरपठानकोट का दानवीरकी है... भीख मांगकर बांटे 3 हजार मास्क और गरीबों को राशन

ये तस्वीरपठानकोट का दानवीर शख्स की है... जिसने पीएम मोदी के मन को छुआ, भीख मांगकर बांटे 3 हजार मास्क और गरीबों को राशन बांटा। सवा महीने के भीतर ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पठानकोट के दो लोगों को प्रेरणास्रोत बताया। 24 अप्रैल को यहां की युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर की के बाद रविवार को मन की बात में मोदी ने पठानकोट के दिव्यांग राजू को प्रेरणास्रोत बताया। बचपन से पोलियोग्रस्त 45 वर्षीय राजू शहर के ढांगू रोड पर 35 सालों से भीख मांगते हैं। बकौल राजू वह भीख से कमाए पैसे से गरीब कन्याओं की शादियों में, भंडारा कराने व राशन बांटकर उनकी मदद कर रहे हैं। लाॅकडाउन के दौरान 3000 से अधिक मास्क बांटे और 100 परिवारों को राशन दिया। प्रधानमंत्री द्वारा नाम लिए जाने के बाद उसके घर लोग बधाइयां देने पहुंचने लगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी पहुंचे।

कंटेनमेंट जोन से मुक्त होने की खुशी

यह फोटो चंडीगढ की है।यूटी प्रशासन ने रविवार को मनीमाजरा के शास्त्री नगर को खोल दिया है। यहां से एक कोरोना पॉजीटिव केस आया था जिसके बाद प्रशासन ने काॅलोनी के 8 मकानों को सील कर दिया था। यहां करीब 160लोग रह रहे हैं। शास्त्री नगर शहर का तीसरा एरिया है जहां से प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन हटाया है। इससे पहले सेक्टर-38ए की ईडब्ल्यूएस काॅलोनी और सेक्टर-52 की पुनर्वास काॅलोनी को भी कंटेनमेंट से हटाकर खोल दिया गया था।एडवाइजर मनाज परिदा ने रविवार को शास्त्री नगर को खोले जाने के संबंध में ऑर्डर किए। उन्होंने कहा कि भले ही इस एरिया को कंटेनजमेंट जोन से बाहर कर दिया है, लेकिन यहां रेजिडेंट्स की हेल्थ को नियमित तौर पर मॉनिटर किया जाएगा, ताकि यहां बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

200 परिवार पानी के लिए 2 किमी दूर जाने को मजबूर...

तस्वीर मध्यप्रदेश के मुरैना स्थितरामपुरकलां की है। नौतपा की भीषण गर्मी के दिनों में घाटी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रुनधान खालसा के नौरावली गांव में 200 परिवार पानी के लिए 2 किलोमीटर का सफर कर रहे हैं। क्योंकि इस गांव के प्राथमिक स्कूल पर लगे हैंडपंप का पानी सूख गया है। इसके अलावा गांव लगे हैंडपंप का पानी खारा है तथा काफी देर बाद पानी आता है। इस हाल में गांव में रहने वाली महिलाओं, किशोरियों व युवाओं को दो किलोमीटर की दूर तय कर पहाड़ों के बीच स्थित प्राचीन कुंए से पानी लाना पड़ रहा है। इसी प्रकार के हालात बामसौली क्षेत्र के धोबीपुरा गांव में बने हुए हैं। इस फोटो कोराघवेंद्र भदौरिया ने अपने कैमरे में कैद किया है।

आज से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी

उत्तराखंड के चमोली स्थितजोशीमठ की तस्वीर है। 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खुलेगी। वन विभाग की टीम ने रास्ता खोल दिया है। इसी टीम ने यह फोटो उपलब्ध कराया है। फॉरेस्ट इंस्पेक्टर दिनेश लाल ने बताया कि निचले क्षेत्र में बर्फ पिघल चुकी है, फूल खिलने लगे हैं। जुलाई में फूलों की बहार होगी। यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं, जिसमें ब्रह्मकमल, पोटैंटिला, सनफ्लावर, एनीमून शामिल हैं।

ख्वाजा साहब की दरगाह में चिराग रोशन कर कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए मांगी दुआ

राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह रविवार को ऐतिहासिक पल की गवाह बनी। पहली बार दरगाह में 21 हजार चिराग रोशन किए गए। जश्ने ख्वाजा उस्मान हारुनी के तहत 21,000 चिराग रोशन कर कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए दुआ की गई। लॉकडाउन के दौरान हुए आयोजन का सोशल साइट पर लाइव प्रसारण किया गया। चिश्तिया सूफी मिशन की ओर से यह आयोजन किया गया। मिशन के सैयद यासिर गुर्देजी, जकरिया गुर्देजी, अली अब्बास, अली दुजाना, गजनवी सहित विभिन्न खादिमों ने दरगाह में चिराग रोशन किए। निजाम गेट से ही चिराग रोशन करने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाहजहांनी दरवाजे, बुलंद दरवाजा, सहन चिराग , क्वीन मैरी हौज, संदल खाना गेट, बाबा फरीद का दालान, शाहजहानी मस्जिद, बेगमी दालान सहित विभिन्न क्षेत्रों में चिराग रोशन किए गए। दरगाह में पहली बार इस तरह का आयोजन इतने बड़े पैमाने पर किया गया।

अव्यवस्था की बारिश...

यह तस्वीर पंजाब की पठानकोट की है।इस प्रवासी मजदूर को परिवार के साथ ट्रेन से घर जाना था, लेकिन इसकी बारी तो नहीं आई पर बारिश जरूर आ गई। 8 बसों में लुधियाना भेजे छत्तीसगढ़ के 200 मजदूर, आगे ट्रेन से होंगे रवाना, कई अभी भी इंतजार में है। जिले से रविवार को छत्तीसगढ़ के 200 प्रवासी मजदूर 8 बसों में लुधियाना भेजे गए। आगे वे ट्रेन से गए। वहीं, 2 दिन पैदल चलकर जम्मू से शनिवार रात 24 मजदूर राधा स्वामी सत्संग घर पठानकोट पहुंचे। जहां सत्संग घर के सेवकों ने उनको खाना खिलाया। रात को ठहराया। सुबह मजदूर नाश्ता कर बिना बताए पैदल ही घर जाने के लिए निकल पड़े। सत्संग घर के सेवकों को पता चला तो वे वापस ले आए और कहा कि जब तक आपकी ट्रेन नहीं आती तब तक आप हमारे मेहमान हैं।

काेरोना वॉरियर्स को सलाम...

यह फोटो देश की राजधानीनई दिल्ली की है। यहांकोरोना वॉरियर्स काउत्साहवर्धन करता नजारा देखने को मिला। कोरोना वॉरियर्स कोसलाम करती यहां एक वॉलपेंटिंग बनाई गई। इस तस्वीर में डॉक्टर, पुलिस, नर्स, डिलिवरी बॉय, सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी की मास्क पहने तस्वीर बनाई गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
A ray of hope seen in Nagaur, Rajasthan, a donor fakir in Pathankot, begging and distributing masks and rations among the poor; Salute to Corona Warriors by creating wallpaintings in Delhi

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gHXFXd
https://ift.tt/3eF1g6e

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के 6 डोज लेने से 80% हेल्थकेयर वर्कर संक्रमण से बचे, 4 डोज के बाद रिस्क घटने लगता है

कोरोना से बचाव के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के इस्तेमाल को लेकर किए गए रिसर्च में अच्छे नतीजे आए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की स्टडी के मुताबिक एचसीक्यू के 6 या ज्यादा डोज लेने वाले 80% हेल्थकेयर वर्कर इन्फेक्शन से बच गए।

रिसर्च के मुताबिक एचसीक्यू के 4 डोज लेने के बाद इन्फेक्शन का रिस्क घटने लगता है। लेकिन, बचाव के लिए पीपीई किट और दूसरे उपाय भी जरूरी हैं। हेल्थकेयर वर्कर्स को दो ग्रुप- कोरोना पॉजिटिव और कोरोना निगेटिव में बांटकर ये रिसर्च की गई। पहले ग्रुप में 378 और दूसरे में 373 लोग शामिल थे।

स्किन रैशेज जैसे साइड इफेक्ट भी दिखे
दोनों ग्रुप में एचसीक्यू के तीन साइड इफेक्ट लगभग एक जैसे थे। दोनों ग्रुप के लोगों में उल्टी, सिरदर्द और दस्त की शिकायत सामने आई। कुछ लोगों को स्किन रैशेज भी हो गए। आईसीएमआर ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि हेल्थकेयर वर्कर्स में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होने की वजह से दुनियाभर में चिंता है। ऐसे में इस स्टडी की अहमियत और बढ़ गई है।

डब्ल्यूएचओ ने पिछले हफ्ते एचसीक्यू का ट्रायल रोका
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एचसीक्यू दवा के साइड इफेक्ट बताकर इसका क्लीनिकल ट्रायल फिलहाल के लिए रोक दिया है। हालांकि, आईसीएमआर ने कहा कि वो कोरोना के इलाज में एचसीक्यू का इस्तेमाल जारी रखेगा। आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा- काउंसिल ने इस टेबलेट को काफी कारगर पाया है। इसके साइड इफेक्ट्स भी कम देखे गए हैं। सरकार ने पिछले दिनों कहा था कि गैर कोविड-19 अस्पतालों में काम कर रहे बिना लक्षण वाले स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी इस दवा का इस्‍तेमाल कर सकेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये तस्वीर मुंबई की है, वहां के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में देश का पहला ओपन ग्राउंड क्वारैंटाइन सेंटर तैयार किया गया है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301gMFP
https://ift.tt/2XmvzZP

from Dainik Bhaskar /national/news/four-or-more-dosage-of-hcq-showed-significant-decline-of-covid19-among-healthcare-workers-icmr-study-127362610.html
https://ift.tt/3gKeFw2

बीते एक महीने में डेढ़ लाख मरीज बढ़े, 4253 की मौत हुई और 83 हजार ठीक हुए; अब तक 1 लाख 90 हजार 609 केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 90 हजार 622 हो चुकी है। कल रिकॉर्ड 8763 मरीज बढ़े। 4921 संक्रमित ठीक हुए और 223 ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था, जब 8 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े और 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मई महीने में देश में 1 लाख 55 हजार 756 मरीज बढ़े हैं,82 हजार 796 ठीक हुए हैं और 4254 लोगों की मौत हुई।

30 अप्रैल 31 मई अंतर
संक्रमित 34,866 1,90,622 1,55,756
ठीक हुए 9059 91,855 82,796
अस्पताल में भर्ती 24,653 93,361 68,708
मौत 1154 5408 4254

संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 67655 29329 2286
तमिलनाडु 22333 12757 176
दिल्ली 19844 8478 473

गुजरात

16794 9919 1038

राजस्थान

8831 6032 195
मध्यप्रदेश 8089 4842 350
उत्तरप्रदेश 8075 4843 217
पश्चिम बंगाल 5501 2157 317
बिहार 3807 1520 23
आंध्रप्रदेश 3571 2340 62
कर्नाटक 3221 1218 51
तेलंगाना 2698 1428 82
जम्मू-कश्मीर 2446 927 28
पंजाब 2263

1987

45

हरियाणा

2091 1048 20
ओडिशा 1948 1126 9
असम 1340 164 4

केरल

1270

590

10
उत्तराखंड 907 102 5

झारखंड

610 256 5
छत्तीसगढ़ 492 114 1
हिमाचल प्रदेश 330 109 6
चंडीगढ़ 293 199 4
त्रिपुरा 316 172 0
लद्दाख 77 47 0
गोवा 71 44 0
मणिपुर 71 11 0

पुडुचेरी

57 23 0
नगालैंड 43 0 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 27 12 1
अरुणाचल प्रदेश 4 1 0
दादर एंड नगर हवेली 2 1 0
मिजोरम 1 1 0
सिक्किम 1 0 0
अन्य 5491 0 0

तीसरे दिन भी 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले
कल महाराष्ट्र में 2487, तमिलनाडु में 1194, दिल्ली में 1295, गुजरात में 438, उत्तरप्रदेश में 374, पश्चिम बंगाल में 371, कर्नाटक में 299, बिहार में 242, राजस्थान में 214, मध्यप्रदेश में 198, तेलंगाना में 199, हरियाणा में 168, उत्तराखंड में 158, ओडिशा में 129 और असम में 123 मरीज मिले। लगातार तीसरा दिन था जब देश में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित बढ़े। इससे पहले शनिवार को 8335 और शुक्रवार को 8138 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 82 हजार 143 संक्रमित हैं। इनमें से 89 हजार 995 का इलाज चल रहा है। 86 हजार 983 ठीक हुए हैं, जबकि 5164 की मौत हो चुकी है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
30 मई 8335
29 मई 8138
27 मई 7246
28 मई 7254
24 मई 7113

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां रविवार को 198 नए मरीज सामने आए और 7 की मौत हुई। इनमें से इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8089 मरीज हो गए हैं। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है।
  • महाराष्ट्र: प्रदेश में रविवार को 2467 संक्रमित मिले, 89 ने जान गंवाई और 1248 मरीज ठीक हुए। अब तक संक्रमण के 67 हजार 655 मामले आ चुके हैं। इनमें से 36 हजार 40 का इलाज चल रहा है। 29 हजार 329 ठीक हो चुके हैं और 2286 लोगों की मौत हुई। उद्धव सरकार ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।
मुंबई के श्री गणपतिचा कारखाना में मूर्तियों को डिसइन्फेक्ट करता कर्मचारी। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • उत्तरप्रदेश: यहां रविवार को 374 संक्रमित मरीज मिले। अब तक कुल 8075 मामले सामने आए। 217 की मौत हो चुकी है। राज्य में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की मंजूरी दे दी गई है। उधर, 1 जून को गंगा दशहरा है। वाराणसी में पुलिस लोगोंं से अपील कर रही है कि वे इस दिन घाटों पर स्नान न करें।
यह तस्वीर मेरठ की है। सिर पर सामान और गोद में बच्चे को संभालती यह महिला अपने गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन आई है।
  • राजस्थान: प्रदेश में रविवार को 214 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 54, जयपुर में 30, कोटा में 14, पाली और नागौर में 10-10, झालावाड़ में 15, भरतपुर में 18, झुंझुनूं में 7 और अजमेर में 6 संक्रमित मिले। जयपुर मे 2 मरीजों की मौत हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 195 लोग जान गंवा चुके हैं।
जयपुर का बड़ी चौपड़ इलाका कंटेनमेंट जोन है, ऐसे में लॉकडाउन में तमाम रियायतें मिलने के बाद भी इस इलाके में अभी सन्नाटा छाया हुआ है।
  • बिहार: यहां रविवार को 242 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सबसे ज्यादा 47 नए मरीज बेगूसराय में मिले। भागलपुर में 34, मधुबनी में 17, जहानाबाद, पूर्णिया और सुपौल में 13-13, पटना और मुजफ्फरनगर में 11-11 और सारण में 9 मरीज मिले। राज्य में मरीजों की संख्या 3807 हो गई, 23 लोगों ने जान गंवाई।
पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 100 बिस्तरों वाला क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर उत्तरप्रदेश के मेरठ की है। ये प्रवासी मजदूर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इनके पास तेज धूप से बचने के लिए एक ही गमछे का सहारा है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRAq46
https://ift.tt/2XRi0kh

ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर भेजेगा अमेरिका, कतर में 1648 नए मामले सामने आए; दुनिया में अब तक 62.62 लाख संक्रमित

दुनिया में अब तक 62 लाख 62 हजार 805 संक्रमित हैं। 3 लाख 73 हजार 855 की मौत हो चुकी है। राहत की खबर यह कि इसी दौरान 28 लाख 46 हजार 523 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। अमेरिका और ब्राजील दोनों महामारी से जूझ रहे हैं। लेकिन, एक-दूसरे की मदद का जज्बा बरकरार है। अमेरिका ने कहा है कि वो ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर्स और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 20 लाख टेबलेट भेजेगा। खाड़ी देश कतर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 24 घंटे में 1648 नए मामले सामने आए।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 18,37,170 1,06,195 5,99,867
ब्राजील 5,14,849 29,314 2,06,555
रूस 4,05,843 4,693 1,71,883
स्पेन 2,86,509 27,127 1,96,958
ब्रिटेन 2,74,762 38,489 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,997 33,415 1,57,507
भारत 1,90,609 5,408 91,852
फ्रांस 1,88,882 28,802 68,355
जर्मनी 1,83,494 8,605 1,65,200
पेरू 1,64,476 4,506 67,208

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका : ब्राजील को मदद
अमेरिका और ब्राजील ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि अमेरिका बहुत जल्द ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर्स और हायड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की 20 लाख गोलियां भेजेगा। बयान के मुताबिक, “ब्राजील में आम लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ खतरे का सामना कर रहे हैं। इसलिए वहां एचसीक्यू टेबलेट भेजी जा रही हैं।” अमेरिका में इस टेबलेट का इस्तेमाल जारी है। जबकि, डब्लूएचओ कह चुका है कि वो इस टेबलेट की उपयोगिता के लिए रिसर्च कर रहा है।

कतर : तेजी से बढ़ता संक्रमण
यहां हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जानकारी दी कि 24 घंटे में 1648 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 4 हजार 451 लोग स्वस्थ भी हुए। खाड़ी के इस देश में कुल 56 हजार 910 संक्रमित पाए जा चुके हैं। यहां अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। सरकार ने एक बयान में कहा है कि अगर जरूरत हुई तो देश में नई और सख्त बंदिशें लागू की जा सकती हैं।

ब्रिटेन : क्वीन एलिजाबेथ नजर आईं
महारानी एलिजाबेथ की रविवार को एक तस्वीर सामने आई। इसमें वो घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। ब्रिटेन में लॉकडाउन होने और फिर उसमें ढील दिए जाने के बाद पहली बार क्वीन नजर आईं। 94 साल की एलिजाबेथ शुरू से ही घुड़सवारी की शौकीन रही हैं। तस्वीर शुक्रवार की है लेकिन, इसे जारी रविवार को किया गया। ब्रिटेन में सरकार ने लॉकडाउन में ढील तो दी है लेकिन वहां के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक इसका विरोध कर रहे हैं।

तस्वीर शुक्रवार की है, लेकिन इसे रविवार को जारी किया गया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ घुड़सवारी करती नजर आईं।

बांग्लादेश : लॉकडाउन हटाया
तेजी से बढ़ते मामले और डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद बांग्लादेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन में ढील दे दी। यहां संक्रमण का खतरा शहरों में काफी ज्यादा है क्योंकि बेहद घनी आबादी है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, “हम लॉकडाउन हटा रहे हैं। जिंदगी अब पहले जैसी हो जाएगी। लोग पहले की तरह काम पर जा सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना जरूरी होगा।” रविवार को यहां 2545 मामले सामने आए। 40 लोगों की मौत हुई।

चीन : 16 नए मामले
हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, रविवार को चीन में 16 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, सभी संक्रमित विदेश से लौटे हैं। इस बीच, देश के कई ऐसे हिस्सों पर सरकार नजर रख रही है जहां महामारी के दूसरे दौर की आशंका है। देश के मेडिकल एक्सपर्ट्स छोटे शहरों और कस्बों के मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दे रहे हैं कि ज्यादा मामले सामने आने पर उनसे किस तरह निपटा जाए। दूसरी तरफ, कई कंपनियां वैक्सीन तैयार करने में जुटी हैं।

रविवार को शंघाई के एक मिलिट्री थीम पार्क में मौजूद लोग। शंघाई समेत चीन के कुछ हिस्सों में मास्क लगाना जरूरी है। देश में रविवार को 16 नए मामले सामने आए।

नॉर्थ कोरिया : स्कूल खुलेंगे
उत्तर कोरिया में सभी स्कूल इसी महीने फिर खोल दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। खास बात ये है कि नॉर्थ कोरिया ने अब तक एक भी मामले की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यहां संक्रमण रोकने के काफी सख्त उपाय किए गए हैं। स्कूल भी इसी सिलसिले में दो महीने से बंद थे। इनके इसी महीने खुलने की जानकारी है लेकिन, तारीख सामने नहीं आई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील में महामारी के बीच पुलिस ने रविवार को स्लम एरिया में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने मास्क लगाकर इसका विरोध किया। इनका आरोप है कि सरकार बजाए सुविधाएं देने के लोगों को यहां से हटाना चाहती है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AtrmKI
https://ift.tt/2TRuNlt

बीते एक महीने में डेढ़ लाख मरीज बढ़े, 4253 की मौत हुई और 83 हजार ठीक हुए; अब तक 1 लाख 90 हजार 609 केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 90 हजार 622 हो चुकी है। कल रिकॉर्ड 8763 मरीज बढ़े। 4921 संक्रमित ठीक हुए और 223 ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था, जब 8 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े और 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मई महीने में देश में 1 लाख 55 हजार 756 मरीज बढ़े हैं,82 हजार 796 ठीक हुए हैं और 4254 लोगों की मौत हुई।

30 अप्रैल 31 मई अंतर
संक्रमित 34,866 1,90,622 1,55,756
ठीक हुए 9059 91,855 82,796
अस्पताल में भर्ती 24,653 93,361 68,708
मौत 1154 5408 4254

संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 67655 29329 2286
तमिलनाडु 22333 12757 176
दिल्ली 19844 8478 473

गुजरात

16794 9919 1038

राजस्थान

8831 6032 195
मध्यप्रदेश 8089 4842 350
उत्तरप्रदेश 8075 4843 217
पश्चिम बंगाल 5501 2157 317
बिहार 3807 1520 23
आंध्रप्रदेश 3571 2340 62
कर्नाटक 3221 1218 51
तेलंगाना 2698 1428 82
जम्मू-कश्मीर 2446 927 28
पंजाब 2263

1987

45

हरियाणा

2091 1048 20
ओडिशा 1948 1126 9
असम 1340 164 4

केरल

1270

590

10
उत्तराखंड 907 102 5

झारखंड

610 256 5
छत्तीसगढ़ 492 114 1
हिमाचल प्रदेश 330 109 6
चंडीगढ़ 293 199 4
त्रिपुरा 316 172 0
लद्दाख 77 47 0
गोवा 71 44 0
मणिपुर 71 11 0

पुडुचेरी

57 23 0
नगालैंड 43 0 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 27 12 1
अरुणाचल प्रदेश 4 1 0
दादर एंड नगर हवेली 2 1 0
मिजोरम 1 1 0
सिक्किम 1 0 0
अन्य 5491 0 0

तीसरे दिन भी 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले
कल महाराष्ट्र में 2487, तमिलनाडु में 1194, दिल्ली में 1295, गुजरात में 438, उत्तरप्रदेश में 374, पश्चिम बंगाल में 371, कर्नाटक में 299, बिहार में 242, राजस्थान में 214, मध्यप्रदेश में 198, तेलंगाना में 199, हरियाणा में 168, उत्तराखंड में 158, ओडिशा में 129 और असम में 123 मरीज मिले। लगातार तीसरा दिन था जब देश में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित बढ़े। इससे पहले शनिवार को 8335 और शुक्रवार को 8138 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 82 हजार 143 संक्रमित हैं। इनमें से 89 हजार 995 का इलाज चल रहा है। 86 हजार 983 ठीक हुए हैं, जबकि 5164 की मौत हो चुकी है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
30 मई 8335
29 मई 8138
27 मई 7246
28 मई 7254
24 मई 7113

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां रविवार को 198 नए मरीज सामने आए और 7 की मौत हुई। इनमें से इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8089 मरीज हो गए हैं। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है।
  • महाराष्ट्र: प्रदेश में रविवार को 2467 संक्रमित मिले, 89 ने जान गंवाई और 1248 मरीज ठीक हुए। अब तक संक्रमण के 67 हजार 655 मामले आ चुके हैं। इनमें से 36 हजार 40 का इलाज चल रहा है। 29 हजार 329 ठीक हो चुके हैं और 2286 लोगों की मौत हुई। उद्धव सरकार ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।
मुंबई के श्री गणपतिचा कारखाना में मूर्तियों को डिसइन्फेक्ट करता कर्मचारी। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • उत्तरप्रदेश: यहां रविवार को 374 संक्रमित मरीज मिले। अब तक कुल 8075 मामले सामने आए। 217 की मौत हो चुकी है। राज्य में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की मंजूरी दे दी गई है। उधर, 1 जून को गंगा दशहरा है। वाराणसी में पुलिस लोगोंं से अपील कर रही है कि वे इस दिन घाटों पर स्नान न करें।
यह तस्वीर मेरठ की है। सिर पर सामान और गोद में बच्चे को संभालती यह महिला अपने गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन आई है।
  • राजस्थान: प्रदेश में रविवार को 214 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 54, जयपुर में 30, कोटा में 14, पाली और नागौर में 10-10, झालावाड़ में 15, भरतपुर में 18, झुंझुनूं में 7 और अजमेर में 6 संक्रमित मिले। जयपुर मे 2 मरीजों की मौत हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 195 लोग जान गंवा चुके हैं।
जयपुर का बड़ी चौपड़ इलाका कंटेनमेंट जोन है, ऐसे में लॉकडाउन में तमाम रियायतें मिलने के बाद भी इस इलाके में अभी सन्नाटा छाया हुआ है।
  • बिहार: यहां रविवार को 242 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सबसे ज्यादा 47 नए मरीज बेगूसराय में मिले। भागलपुर में 34, मधुबनी में 17, जहानाबाद, पूर्णिया और सुपौल में 13-13, पटना और मुजफ्फरनगर में 11-11 और सारण में 9 मरीज मिले। राज्य में मरीजों की संख्या 3807 हो गई, 23 लोगों ने जान गंवाई।
पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 100 बिस्तरों वाला क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर उत्तरप्रदेश के मेरठ की है। ये प्रवासी मजदूर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इनके पास तेज धूप से बचने के लिए एक ही गमछे का सहारा है।

from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-india-today-news-updates-live-kerala-delhi-maharashtra-rajasthan-tamil-nandu-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127362358.html
https://ift.tt/3ewggn0

आज से नाइट कर्फ्यू में पाबंदी घटेगी, बंदिशें सिर्फ कंटेनमेंट जोन में; पढ़ें देश में अब क्या, कहां और कब से बदलने वाला है?

देश ने 68 दिन का दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन देखा। वो भी चार फेज में। इस दौरान सवा सौ करोड़ की आबादी बंदिशों में रही। पहला लॉकडाउन सबसे सख्त था। और 31 मई को खत्म हुए लॉकडाउन-4 में काफी छूट मिली हुई थी। पर अब कई बंदिशें हटा ली गई हैं। केंद्र और राज्य, दोनों स्तर पर। इसलिए 1 जून यानी आज से लॉकडाउन-5 की जो शर्तें रखी गई हैं, उसका नाम अनलॉक-1 कर दिया गया है। सरकार तो यही कह रही।

चलिये देखते हैं देश में आज से क्या-क्या खुल रहा है और कहां-कहां बंदिशें जारी रहेंगी... सिर्फ 13 तस्वीरों में...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Lockdown 5 Latest News | Coronavirus India Lockdown June 1 2020 Today Latest News Updates; Rajasthan Jharkhand Madhya Pradesh Maharashtra Haryana

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gHxDTW
https://ift.tt/36RPD9t

Popular Post