शनिवार, 29 अगस्त 2020

सैनिटाइज करने, धोने और धूप में सुखाने से दो हजार रुपए के 17 करोड़ नोट खराब हुए

कोरोना काल में बड़ी संख्या में भारतीय करंसी खराब हो गई। वजह- लोगों ने नोटों को सैनिटाइज किया, उन्हें धोया और घंटों तक धूप में सुखाया। यही वजह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तक पहुंचने वाले खराब नोटों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दो हजार रुपए के 17 करोड़ नोट खराब हुए। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 300 गुना ज्यादा है। दूसरे नंबर पर 200 रुपए के नोट हैं। वहीं, तीसरे नंबर 500 रुपए के नोट हैं। पिछले साल की तुलना में इन सभी नोटों के खराब होने की संख्या बढ़ी है।

बैंकों में भी गडि्डयों पर सैनिटाइजर का स्प्रे

रिपोर्ट में कहा गया है कोरोना काल में लोगों को डर था कि करंसी भी ‘संक्रमित’ हो सकती है। इस तरह की कई रिपोर्ट्स आने के बाद लोगों ने करंसी को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। वहीं शुरुआत में लोगों ने नोटों को धो डाला। इतना ही नहीं नोटों को घंटों तक धूप में सुखाया भी। बैंकों में भी गड्डियों पर सैनिटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। इसका नतीजा ये हुआ कि पुरानी तो छोड़िए नई करंसी ने भी सालभर में दम तोड़ दिया।

10 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के नोट खराब

आरबीआई द्वारा जारी खराब नोटों की रिपोर्ट से साफ है कि 10 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के नोट पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खराब हुए हैं। दो हजार के नोट की छपाई बंद हो चुकी है। पिछले साल दो हजार के 6 लाख नोट आरबीआई बदलने के लिए पहुंचे थे। इस बार ये संख्या 17 करोड़ से भी ज्यादा हो गई।

20 रुपए की नई करंसी 20 गुना खराब

500 की नई करंसी दस गुना ज्यादा खराब हो गई। 200 के नोट तो पिछले साल की तुलना में 300 गुना से भी ज्यादा खराब हो गए। 20 रुपए की नई करंसी एक साल में बीस गुना ज्यादा खराब हो गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पिछले साल दो हजार के 6 लाख नोट आरबीआई बदलने के लिए पहुंचे थे। इस बार ये संख्या 17 करोड़ से भी ज्यादा हो गई।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gEALP8
https://ift.tt/3gIRTDb

मेसी मैदान में भागते कम और चलते ज्यादा हैं, इसी तकनीक से अपनी ऊर्जा बचाते हैं

दुनिया के नंबर एक फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को कई मौकों पर लोग धीमा खिलाड़ी कह देते हैं। 23 दिसंबर 2017 में रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच हुए मैच में मेसी कुल 8 किलोमीटर दौड़े, लेकिन इसमें 83 फीसदी वह वॉक करते रहे।

हालांकि मेसी के एक गोल के साथ बार्सिलोना यह मैच जीत गई। खेल पत्रकारों का कहना है कि मेसी की यही तकनीक उन्हें दुनिया का महान खिलाड़ी बनाती है। कई नामी खिलाड़ी जहां ज्यादा भागते हैं, वहीं मेसी कम दौड़ते हैं। 2014 में फीफा विश्वकप के दौरान पत्रकारों ने कहा कि सिर्फ मेसी ही हैं, जो दूसरे खिलाड़ियों से कम दौड़कर भी मैच जिता सकते हैं।

एक कॉमेन्टेटर ने कहा कि मेसी किसी मशीन की तरह सही क्षणों के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखते हैं। मेसी अपने पास बॉल कम से कम रखते हैं, साथी खिलाड़ियों को लय में रखते हैं। वह अपनी आंखों से इशारा करके भी हारे हुए मैच में जान डाल देते हैं। खेल पत्रकार क्रिस्टीन क्यूबोरो के अनुसार मेसी अपनी आंखों से ही पूरी टीम को इशारा करके एकजुट कर लेते हैं और विरोधी टीम चित्त हो जाती है।

33 साल के लियोनेल मेसी 4 साल की उम्र से फुटबॉल खेल रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बार्सिलोना से अपना 20 साल पुराना रिश्ता खत्म कर वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड एफसी से जुड़ सकते हैं।

कॅरिअर : ग्यारह साल लगे 10 नंबर की जर्सी हासिल करने में
मेसी की जर्सी का नंबर 10 है। फुटबॉल में जर्सी नंबर का संबंध प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। बार्सिलोना से जुड़ने के बाद मेसी 30 नंबर की जर्सी पहनते थे। मेसी ने सीनियर प्लेयर के तौर पर कॅरिअर का पहला गोल इसी जर्सी के साथ किया। बाद में टीम में रेगुलर हो जाने के बाद वह 19 नंबर की जर्सी पहनने लगे। 24 जुलाई 2008 को स्कॉटलैंड के क्लब हिबरनियन के खिलाफ मैच में पहली बार मेसी ने 10 नंबर की जर्सी पहनी। बार्सिलोना में इससे पहले महान खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो यह जर्सी पहनते थे।

परिवार : मैनेजमेंट भाई-पिता के पास, मां चैरिटी देखती हैं
मेसी की बचपन में ऊंचाई औसत से कम थी। हॉर्मोन्स के कारण शारीरिक विकास बाधित हो रहा था। उनके इलाज का सारा खर्च बार्सिलोना ने उठाया। शुरुआत में उन्हें पैरों में रोज इंजेक्शन तक लगवाना पड़ता था। मेसी परिवार में अपनी मां के बहुत करीब हैं। उन्होंने अपने बाएं कंधे पर मां के चेहरे का टैटू बनवा रखा है। मेसी का पूरा परिवार मिलकर उनका मैनेजमेंट देखता है। मेसी जब 14 साल के थे, तब से उनके पिता जॉर्ज उनके एजेंट हैं। बड़ा भाई रोड्रिगो, मेसी का डेली शेड्यूल और पब्लिसिटी देखता है। मां चैरिटी के काम देखती हैं।

डाइट प्लान : मैच के 10 दिन पहले डाइट में बदलाव कर देते हैं
मेसी मैच से 10 दिन पहले डाइट प्लान बदल देते हैं। वे कार्बोहाइड्रेट लेना कम कर देते हैं और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देते हैं। दिन में तीन प्रोटीन शेक लेते हैं और कम से कम 8-10 गिलास पानी पीते हैं। मैच के पांच दिन पहले हर मील के पहले वेजीटेबल सूप पीते हैं। मैच के एक दिन पहले फिश, चिकन, प्राॅन्स, आलू, हरी सब्जियां और ऑरेंज खाते हैं। मैच के 6 घंटे पहले मेसी एग व्हाइड, प्रोटीन और कार्ब लेते हैं। मैच के डेढ़ घंटे पहले वह केले, आम और सेब लेते हैं।

मेसी के वर्कआउट रूटीन की बात की जाए तो उसमें रनिंग, एक्सरसाइज, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। उनकी डाइट में 5 चीजें सबसे जरूरी थीं- पानी, ऑलिव ऑयल, होल ग्रेंस, ताजे फल और सब्जियां। इसके अलावा नट्स और सीड्स। इस डाइट से मसल्स रिकवरी जल्दी होती है। वह दिन में तीन बार प्रोटीन शेक जरूर लेते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि मेसी 2018 वर्ल्ड कप में हारने के बाद पूरी तरह से वीगन डाइट लेने लगे थे।

जन्म- 24 जून 1987 (अर्जेंटीना)
शिक्षा- बारहवीं
पत्नी- एंटोनेला रोकुजो
संपत्ति- 761 करोड़ रु (फोर्ब्स के अनुसार)

रिकार्ड

बार्सिलोना मैच
606,गोल- 634
इंटरनेशनल मैच
138, गोल-70

कुल गोल- 704, हैट्रिक- 48
कुल अवॉर्ड- 75, फीफा वर्ल्ड प्लेयर 2014, वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल 2014, बैलन डी'ओर- 5 बार
टीम अवॉर्ड- अंडर 20 वर्ल्ड कप 2005, ओिलंपिक गोल्ड 2008, फीफा वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट- 2014

बार्सिलोना के साथ 20 साल का सफर
2000 दिसंबर : बार्सिलोना यूथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
2004 मई : पहली बार ला लिगा टाइटल जीता।
2005 जून : सीनियर टीम प्लेयर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
2012 मार्च : 231 गोल के साथ एफसी बार्सिलोना क्लब के टॉप स्कोरर बन गए।
2018 अगस्त : बार्सिलोना के कप्तान चुने गए।
2020 अगस्त 25 : बार्सिलोना छोड़ने की घोषणा कर दी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पत्नी एंटोनेला और तीन बेटे थिएगो, किरो और मेटेओ के साथ मेसी।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QBB9TP
https://ift.tt/2QFUhA1

तेलंगाना में 1000 करोड़ की लागत से 45 एकड़ में बन रहा संत रामानुजाचार्य का मंदिर; 120 किलो सोने की प्रतिमा स्थापित होगी

भारत में पहली बार समानता की बात करने वाले वैष्णव संत रामानुजाचार्य स्वामी का तेलंगाना में भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर 45 एकड़ में बन रहा है। इसका 80 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। मंदिर की लागत 1000 करोड़ से ज्यादा है।

मंदिर की खासियत है कि यहां रामानुजाचार्य की दो मूर्तियां होंगी। पहली मूर्ति अष्टधातु की, जो 216 फीट ऊंची है। वह स्थापित की जा चुकी है। इसे ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ (समानता की प्रतिमा) नाम दिया गया है। दूसरी प्रतिमा 120 किलो सोने की बनाई जा रही है। इसे मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंदिर की खासियत है कि यहां रामानुजाचार्य की दो मूर्तियां होंगी।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EEyW7I
https://ift.tt/3hFCuou

from Dainik Bhaskar /national/news/temple-of-sant-ramanujacharya-being-built-on-45-acres-in-telangana-at-a-cost-of-1000-crores-120-kg-gold-statue-will-be-installed-127664033.html
https://ift.tt/3lsCnz8

सैनिटाइज करने, धोने और धूप में सुखाने से दो हजार रुपए के 17 करोड़ नोट खराब हुए

कोरोना काल में बड़ी संख्या में भारतीय करंसी खराब हो गई। वजह- लोगों ने नोटों को सैनिटाइज किया, उन्हें धोया और घंटों तक धूप में सुखाया। यही वजह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तक पहुंचने वाले खराब नोटों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दो हजार रुपए के 17 करोड़ नोट खराब हुए। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 300 गुना ज्यादा है। दूसरे नंबर पर 200 रुपए के नोट हैं। वहीं, तीसरे नंबर 500 रुपए के नोट हैं। पिछले साल की तुलना में इन सभी नोटों के खराब होने की संख्या बढ़ी है।

बैंकों में भी गडि्डयों पर सैनिटाइजर का स्प्रे

रिपोर्ट में कहा गया है कोरोना काल में लोगों को डर था कि करंसी भी ‘संक्रमित’ हो सकती है। इस तरह की कई रिपोर्ट्स आने के बाद लोगों ने करंसी को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। वहीं शुरुआत में लोगों ने नोटों को धो डाला। इतना ही नहीं नोटों को घंटों तक धूप में सुखाया भी। बैंकों में भी गड्डियों पर सैनिटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। इसका नतीजा ये हुआ कि पुरानी तो छोड़िए नई करंसी ने भी सालभर में दम तोड़ दिया।

10 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के नोट खराब

आरबीआई द्वारा जारी खराब नोटों की रिपोर्ट से साफ है कि 10 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के नोट पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खराब हुए हैं। दो हजार के नोट की छपाई बंद हो चुकी है। पिछले साल दो हजार के 6 लाख नोट आरबीआई बदलने के लिए पहुंचे थे। इस बार ये संख्या 17 करोड़ से भी ज्यादा हो गई।

20 रुपए की नई करंसी 20 गुना खराब

500 की नई करंसी दस गुना ज्यादा खराब हो गई। 200 के नोट तो पिछले साल की तुलना में 300 गुना से भी ज्यादा खराब हो गए। 20 रुपए की नई करंसी एक साल में बीस गुना ज्यादा खराब हो गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पिछले साल दो हजार के 6 लाख नोट आरबीआई बदलने के लिए पहुंचे थे। इस बार ये संख्या 17 करोड़ से भी ज्यादा हो गई।

from Dainik Bhaskar /national/news/sanitizing-currency-notes-17-crore-notes-were-spoiled-127664031.html
https://ift.tt/3lsCjiS

इस दशक में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 10 साल में ओलिंपिक के 50% मेडल जीते

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर शनिवार को अवाॅर्ड दिए जाएंगे। कोरोना के कारण अवॉर्ड पहली बार ऑनलाइन दिए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव विनेश फोगाट इसमें शामिल नहीं होंगी। 74 अवॉर्डी में से 60 शामिल होंगे। सबसे बड़े खेल रत्न अवॉर्ड के इस बार 5 में से 3 अवाॅर्ड महिला खिलाड़ियों को दिए जाने हैं।

यह संयोग नहीं, बल्कि मौजूदा दशक में महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का नतीजा है। 2010 के पहले ओलिंपिक में सिर्फ एक महिला खिलाड़ी ने मेडल जीता था। इसके बाद 10 साल में भारत ने जितने ओलिंपिक मेडल जीते, उसमें से आधे महिला खिलाड़ियों को मिले हैं।

सानिया ने 5 ग्रैंड स्लैम टाइटल पर कब्जा किया

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 5 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते। वे इस दौरान डबल्स की रैंकिंग में नंबर-1 पर भी पहुंचीं।

इस बार की खेल रत्न

  • विनेश फोगाट को 2014, 2018 काॅमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड। दोनों गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर बनीं थीं।
  • रानी रामपाल की कप्तानी में महिला हाॅकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल किया। 226 मैच में 112 गोल कर चुकी हैं।
  • मणिका बत्रा ने 2018 काॅमनवेल्थ गेम्स के टेबल टेनिस में दो गोल्ड सहित चार मेडल जीते थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
10 साल में भारत ने जितने ओलिंपिक मेडल जीते, उसमें से आधे महिला खिलाड़ियों को मिले हैं।  

from Dainik Bhaskar /national/news/female-players-dominate-the-current-decade-50-of-olympic-medals-won-in-10-years-127664004.html
https://ift.tt/31D8T9T

देश में 1976 के बाद अगस्त में हुई सबसे ज्यादा बारिश, 44 साल का रिकाॅर्ड टूटा

देश में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बारिश का 44 साल का रिकाॅर्ड टूट गया है। इससे पहले अगस्त महीने के दौरान 1976 में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई थी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, “एक से 28 अगस्त तक देशभर में 296.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि अगस्त में औसत बारिश 237.2 मिमी है। यानी देश में इस महीने में औसत से 25% ज्यादा बारिश हाे चुकी है।"

इससे पहले 1976 में अगस्त महीने में औसत से 28.4% ज्यादा बारिश हुई थी। 1901 से लेकर 2020 के दौरान अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश 1926 में हुई थी, तब औसत से 33% ज्यादा बारिश दर्ज हुई। जुलाई के दौरान औसत से 10% कम बारिश हुई थी। आईएमडी ने बताया कि एक जून से लेकर 28 अगस्त तक देशभर में 749.6 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान औसत बारिश 689.4 मिमी है। यानी औसत से 9% ज्यादा बारिश हुई है।

पूर्वानुमान सही साबित हुआ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, सितंबर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार काे कहा, “मानसून के संबंध में अब तक का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है और देशभर में मानसून का वितरण बेहतर तथा एक समान है।

अगस्त में औसत से ज्यादा या कम बारिश

क्षेत्र कितना ज्यादा या कम?
मध्य भारत 57% ज्यादा
पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत 18% ज्यादा
दक्षिण भारत 42% ज्यादा
उत्तर-पश्चिम भारत 1% ज्यादा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश 25% कम

(नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और लदाख 20% कम)

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो ओडिशा के कोरधा की है। यहां भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और आवासीय इलाकों में बाढ़ आ गई है।

from Dainik Bhaskar /national/news/the-highest-rainfall-in-august-after-1976-the-44-year-record-broke-127664003.html
https://ift.tt/2EEz2fA

पहले 1 करोड़ टेस्ट में 3.2 लाख मरीज मिले थे, इस बार एक करोड़ में 8.13 लाख संक्रमित मिले; अब हर 10 लाख की आबादी में 29 हजार लोगों की जांच हो रही

देश में शुक्रवार को कोरोना के 3 करोड़ टेस्ट पूरे हुए। पहले 1 करोड़ टेस्ट में 3.2 लाख संक्रमित मिले थे। दूसरे 1 करोड़ टेस्ट में 14.4 लाख और तीसरे में 1 करोड़ टेस्ट में 8.42 लाख संक्रमित मिले थे। राहत की बात है कि इस बार एक करोड़ लोगों की जांच में संक्रमितों के मिलने का आंकड़ गिरकर 8.13 लाख हो गया।
देश में अब तक 34 लाख 61 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 26 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। 62 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

10 लाख की आबादी में 29 हजार लोगों की जांच हो रही
देश में अब हर 10 लाख की आबादी में 29 हजार लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो रही है। इनमें 2,499 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। अमेरिका में इतनी ही आबादी में 2.40 लाख लोगों की जांच हो रही है और इनमें 18,295 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ब्राजील में 10 लाख की आबादी पर 66,602 टेस्ट हो रहे और 17,730 संक्रमित मिल रहे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देश में अब तक 34 लाख 61 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

from Dainik Bhaskar /national/news/in-the-first-1-crore-test-32-lakh-patients-were-found-this-time-813-million-were-infected-in-one-crore-now-29-thousand-people-are-being-investigated-in-every-10-lakh-population-127663995.html
https://ift.tt/2EEo6Ph

सुशांत केस में रिया का सीबीआई से सामना, आईपीएल शुरू होने से पहले कोरोना; रोहित-विनेश जैसे खेल रत्नों का सम्मान आज

खबरें जिन पर आज रहेंगी नजरें...

  • राष्ट्रपति आज ऑनलाइन खेल पुरस्कार देंगे। क्रिकेटर रोहित शर्मा, रेसलर विनेश फोगाट, हॉकी कैप्टन रानी रामपाल समेत पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान मिलेगा।
  • कैश फ्लो के संकट से जूझ रही फ्यूचर ग्रुप की बोर्ड मीटिंग आज होगी। इसमें ग्रुप अपना कारोबार रिलायंस को बेचने का फैसला करेगा।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार चुनाव को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में बिहार के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल होंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे।
  • आज मोहर्रम है। हर साल इस दिन जुलूस के साथ ताजिए दफन किए जाते हैं। लेकिन, इस बार कोरोना के चलते ऐसा नहीं होगा।

कल की जरूरी खबरें, जो आप जानना चाहेंगे

  • बिना परीक्षा प्रमोट नहीं होंगे फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूजीसी की अनुमति के बिना राज्य एग्जाम रद्द नहीं कर सकते। कोर्ट ने शुक्रवार को कोरोना के बीच कॉलेज की फाइनल ईयर की परीक्षाएं करवाने के खिलाफ दायर अर्जी पर फैसला सुनाते हुए ये कहा। कोर्ट ने यूजीसी की 6 जुलाई की गाइडलाइंस को सही माना है। कोर्ट ने कहा, 'राज्यों को परीक्षा रद्द करने का अधिकार है, लेकिन स्टूडेंट्स बिना परीक्षा दिए प्रमोट नहीं होंगे। हालांकि, मौजूदा हालात में डेडलाइन को आगे बढ़ाने और नई तारीखों के लिए राज्य यूजीसी से सलाह करके फैसला ले सकते हैं।'

पढ़ें पूरी खबर...

  • सुशांत केस में रिया से सीबीआई की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। क्या सुशांत को बॉलीवुड में कोई परेशान कर रहा था? क्या कभी सुशांत का किसी से झगड़ा हुआ? क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड में कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था? रिया से सीबीआई ने इस तरह के करीब 15 सवाल किए। आठ दिन से जारी सीबीआई जांच में ये पहला मौका था जब रिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ करीब आठ घंटे चली।

पढ़ें पूरी खबर...

  • आईपीएल में प्रैक्टिस शुरू होने से पहले कोरोना

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के एक खिलाड़ी और 12 स्टाफ मेंबर्स को कोरोना हो गया है। शुक्रवार को टीम प्रैक्टिस शुरू होने वाली थी। लेकिन, कोरोना का केस आने के बाद खिलाड़ियों को सात दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया गया। जिस खिलाड़ी को कोरोना हुआ है, उसका नाम भी सामने नहीं आया। माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी भारतीय है और तेज गेंदबाज है। चेन्नई की टीम में चार भारतीय तेज गेंदबाज हैं। इनके नाम हैं- शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, केएम आसिफ और मोनू कुमार।

पढ़ें पूरी खबर...

  • सरकार ने फ्लाइट में खाना सर्व करने की इजाजत दी

सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में खाना सर्व करने की इजाजत दे दी है। डोमेस्टिक फ्लाइट में पैक्ड स्नैक्स, खाना और बेवरेज दिए जा सकेंगे। इंटरनेशनल फ्लाइट में गर्म खाना मिलेगा। लेकिन, मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों से सख्ती से निपटा जाएगा। एविएशन रेग्युलेटर, डायरेक्ट्रोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एयरलाइंस से कहा है कि कोई पैसेंजर मास्क नहीं पहने तो उसका नाम नो-फ्लाई लिस्ट में डाल सकते हैं। यानी उसकी हवाई यात्रा पर कुछ समय के लिए रोक लगाई जा सकती है।

पढ़ें पूरी खबर...

  • फ्रांस से आए राफेल 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे

फ्रांस से आए 5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हरियाणा के अंबाला एयरबेस में कार्यक्रम होगा। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले को चीफ गेस्ट के तौर पर आने का न्योता दिया जाएगा। ये पांचों विमान 29 जुलाई को भारत पहुंचे थे। उसके 24 घंटे में ही इन्हें ऑपरेट करने की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। ये एयरफोर्स के 17 गोल्डन एरोज स्क्वॉड्रन में शामिल किए जाएंगे। फ्रांस से आए विमानों में तीन सिंगल सीटर और दो टू-सीटर हैं। फिलहाल ये विमान लद्दाख के इलाकों में पहले से उड़ान भर रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

अब एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर

  • 1612 में सूरत की लड़ाई में पुर्तगालियों को अंग्रेजों ने हरा दिया था। इसके बाद सर थॉमस रो को इंग्लैंड के शासक जेम्स प्रथम ने राजदूत बनाकर जहांगीर के दरबार में भेजा। वहां उसे सूरत में अंग्रेज कोठी खोलने की इजाजत मिली।
  • 1905 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। उनके सम्मान में आज खेल दिवस मनाया जाता है।
  • 1949 में आज ही के दिन सोवियत संघ (अब रूस) ने पहला परमाणु परीक्षण किया। इसका कोड नाम 'RDS-1' था।
  • 1974 में आज ही के दिन चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की। बाद में चरण सिंह जनता सरकार में देश के प्रधानमंत्री बने।
  • 1998 में सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान मिला था। ये सम्मान पाने वाले सचिन पहले क्रिकेटर थे।

और आखिर में.... आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। हॉकी के साथ ही उन्हें शायरी का भी शौक था। ध्यानचंद ने अमिताभ बच्चन के लिए शायरी लिखी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
NEET JEE Main 2020 Exam | Ramesh Pokhriyal Nishank News | Rohit Sharma Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020 | Sushant Singh Rajput Death Case; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today

from Dainik Bhaskar /national/news/top-news-morning-briefing-today-from-dainik-bhaskar-on-29-august-2020-127663958.html
https://ift.tt/2EzFd4A

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

फ्रांस से आए 5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे, राजनाथ मौजूद रहेंगे; फ्रांस के रक्षा मंत्री को भी न्योता भेजा जाएगा

फ्रांस से आए 5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हरियाणा के अंबाला एयरबेस में कार्यक्रम होगा। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले को चीफ गेस्ट के तौर पर आने का न्योता दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले ये यह जानकारी दी है।

राजनाथ रूस में रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे
रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह के रूस दौरे से लौटने के बाद राफेल को सेना के बेड़े में शामिल करने की योजना है। राजनाथ 4 सितंबर से 6 सितंबर तक रूस में रहेंगे। वहां शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

राफेल लद्दाख में उड़ान भर रहे हैं
फ्रांस से राफेल विमान 29 जुलाई को भारत पहुंचे थे। उसके 24 घंटे में ही इन्हें ऑपरेट करने की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। ये एयरफोर्स के 17 गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन में शामिल किए जाएंगे। फ्रांस से आए विमानों में तीन सिंगल सीटर और दो टू-सीटर हैं। राफेल विमान लद्दाख के इलाकों में पहले से उड़ान भर रहे हैं।

परमाणु मिसाइल ले जाने की क्षमता राफेल को सबसे अलग बनाती है
राफेल 28 किमी प्रति घंटे से 1,915 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से उड़ सकता है। यह हवा से हवा में ही नहीं, बल्कि हवा से जमीन पर भी हमला कर सकता है। इससे परमाणु हमला भी किया जा सकता है। पाकिस्तान के सबसे ताकतवर फाइटर जेट एफ-16 और चीन के जे-20 में भी यह खूबी नहीं है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फ्रांस से आए राफेल विमानों में तीन सिंगल सीटर और दो टू-सीटर हैं। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar /national/news/rajnath-singh-to-induct-rafales-on-sept-10-french-defence-minister-also-invited-for-event-127661054.html
https://ift.tt/3gBJamz

एम्स आज पोस्टमॉर्टम की फोरेंसिक रिपोर्ट सौंप सकता है; नारकोटिक्स ब्यूरो भी जांच शुरू करेगा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज सीबीआई जांच का 8वां दिन है। केंद्रीय जांच एजेंसी आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी सीबीआई टीम पूछताछ कर सकती है। गुरुवार को ईडी ने उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की। उन्हें एक्सिस बैंक की एक ब्रांच में ले जाकर सवाल-जवाब किे। इस दौरान उनके लॉकर को भी खंगाला गया। इस बीच दिल्ली से मुंबई पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम भी आज से इस केस में ड्रग्स एंगल को लेकर अपनी जांच शुरू करेगी।

सीबीआई ने गुरुवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और केशव से 14 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्टहाउस में हुई। शौविक के बयान भी रिकॉर्ड किए गए। पिठानी से लगातार सातवें दिन जांच एजेंसी ने पूछताछ की।

एम्स आज सौंप सकता है सुशांत के पोस्टमार्टम की फोरेंसिक रिपोर्ट
सुशांत की पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट की फॉरेंसिक पड़ताल कर रहा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) आज अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि एम्स की एक टीम सोमवार को मुंबई जा सकती है। टीम पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात करेगी। गुरुवार को एम्स में फोरेंसिंक जांच टीम के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा था कि सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बहुत सारी चीजें अधूरी हैं। अब हत्या के एंगल से जांच होनी चाहिए। सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था।

20 लोगों से पूछताछ करेगी एनसीबी की टीम
एनसीबी टीम ने ड्रग्स सप्लाई मामले में 20 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें चक्रवर्ती परिवार के अलावा गोवा के बिजनेसमैन गौरव आर्य, स्वेद लोहिया, क्वान एंटरटेनमेंट की पार्टनर जया साहा, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान, फारूख बटाटा और बकुल चंदानी सहित अन्य लोग के नाम शामिल हैं। एनसीबी इन सभी लोगों से पूछताछ करेगी।

रिया के पिता से ईडी ने गुरुवार को 6 घंटे तक पूछताछ की है। आज उन्हें सीबीआई टीम भी तलब कर सकती है।

ड्रग्स एंगल में किसकी क्या भूमिका?
सूत्रों ने बताया कि गौरव आर्य, अक्षित शेट्टी के साथ फरार है। उन्होंने यह भी कहा कि 16 अगस्त को गोवा में एक रेव पार्टी पर छापा मारा गया था, जिसमें आर्य ड्रग्स की सप्लाई करने में शामिल था। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने अक्टूबर, 2018 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मुंबई के खार में सर्वोदय वीडियो लाइब्रेरी के मालिक बकुल चंदानी को दिसंबर 2018 में मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोकीन और एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था।

ईडी की रिक्वेस्ट पर एनसीबी कर रही जांच
ड्रग पेडलर्स के साथ रिया की साठगांठ सार्वजनिक हो जाने के बाद ईडी की रिक्वेस्ट पर एनसीबी भी मामले की छानबीन में जुट चुकी है। इससे पहले दिन में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के जब्त किए गए दो मोबाइल फोन से कुछ सनसनीखेज चीजें सामने आईं। ईडी के दस्तावेजों में रिया के कथित बैंक धोखाधड़ी और ड्रग पेडलर्स के साथ संदिग्ध साठगांठ का पता भी चलता है। सूत्रों ने बताया कि रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड के पासवर्ड को चुरा लिया था और इसके लिए उसने दिवंगत अभिनेता के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा की मदद ली।

रिया के यौन शोषण के आरोप में बहन ने दिया जवाब
गुरुवार को रिया ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि सुशांत के अपने परिवार से संबंध ठीक नहीं थे, उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। उनके आरोप पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने जवाब दिया है। श्वेता सिंह कीर्ति ट्वीट किया, ‘काश, भाई उस लड़की से कभी न मिले होते। किसी को उसकी मर्जी के बिना गले ड्रग्स देना और फिर उसे समझाना कि तुम ठीक नहीं हो, उसे मनोचिकित्सकों के पास ले जाना, ये किस स्तर का हेरफेर है। तुम अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी।’

अगले ट्वीट में श्वेता ने लिखा, 'रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई को प्यार नहीं करते। हां ठीक है, इसी वजह से मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी, क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला की भाई चंडीगढ़ जा रहा है और वह ठीक नहीं है। मुझे अपना बिजनेस रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा। दुख की बात यह थी कि जब मैं वहां पहुंची अपने भाई से मिल भी नहीं पाई। परिवार उसके साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।' वहीं, अन्य ट्वीट में श्वेता ने लिखा कि जब सुशांत चंडीगढ़ में रिया ने 2-3 दिन में लगातार 25 कॉल किए, क्यों? ऐसी क्या इमरजेंसी थी?

बहन ने कहा-आपने नेशनल मीडिया में आकर मेरे भाई की छवि को धूमिल किया
आप ने नेशनल मीडिया पर पर आकर मेरे भाई की छवि को धूमिल करने का काम किया। आपको लगता है कि आप ने जो किया है उसे भगवान नहीं देख रहे हैं। मैं ईश्वर में विश्वास करता हूं और मुझे विश्वास है, अब मैं यह देखना चाहता हूं कि वह आपके लिए क्या करेगा।

भाजपा नेता ने कहा- एनआईए भी इस केस में हो सकता है शामिल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने कहा, ‘सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक मौत की सीबीआई जांच कर रही है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एनसीबी एनडीपीएस अधिनियम के तह ड्रग मामले की जांच कर रही है। केस लगातार बड़ा होता जा रहा है। एक साथ कई केस और नेटवर्क जुड़ रहे हैं। इसमें एनआईए को भी शामिल होना पड़ सकता है।’

34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून को मुंबई में बांद्रा के अपने फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को फिर एक बार आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Cfgua
https://ift.tt/31wSV0W

फाइनल ईयर के एग्जाम 30 सितंबर से पहले करवाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है, कई राज्य परीक्षाएं करवाने के खिलाफ

कोरोना के बीच कॉलेज की फाइनल ईयर की परीक्षाएं करवाने के खिलाफ दायर अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। इस मामले में छात्रों की तरफ से पैरवी कर रहे सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने ट्वीट कर फैसला आज आने के संकेत दिए। उन्होंने लिखा, "इंतजार खत्म हो चुका है, यूजीसी मामले में अब सुप्रीम कोर्ट आदेश जारी करेगा। सभी को शुभकामनाएं।"

18 अगस्त को आखिरी सुनवाई हुई थी
यूजीसी की गाइडलाइन के खिलाफ लगाई गई अर्जी पर सुनवाई करते हुए 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एमआर शाह की बेंच में है।

आखिरी सुनवाई में क्या हुआ?
यूनिवर्सिटी और दूसरे हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की फाइनल ईयर या सेमेस्टर की परीक्षाओं को 30 सितंबर तक कराने की यूजीसी की गाइडलाइन को चुनौती देनी वाली अर्जियों पर 18 अगस्त को आखिरी सुनवाई हुई थी। इस दौरान महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और ओडिशा की दलीलें भी सुनी गईं।इन राज्यों ने पहले परीक्षाएं रद्द करने का फैसला खुद ही ले लिया था। सुनवाई के दौरान यूजीसी ने इन राज्यों के फैसले को कानून के खिलाफ बताया था।

सरकार ने कहा- यूजीसी को नियम बनाने का अधिकार
सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट में कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षा कराना ही छात्रों के हित में है। सरकार की ओर से यूजीसी का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा था। उन्होंने कहा कि परीक्षा के मामले में नियम बनाने का अधिकार यूजीसी के पास ही है।

इससे पहले यूजीसी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षा रद्द करने का राज्य सरकारों के फैसले से देश में हायर एजुकेशन के स्टैंडर्ड पर असर पड़ेगा।

स्टूडेंट्स क्या चाहते हैं?
कुछ छात्र भी फाइनल ईयर की परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इंटरनल इवैल्यूशन या पिछले सालों की परफॉर्मेंस के आधार पर प्रमोट करने की मांग की है। इससे पहले 31 छात्रों की तरफ से केस लड़ रहे वकील अलख आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि हमारा मुद्दा यह है कि यूजीसी की गाइडलाइंस कितनी लीगल हैं?

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सरकार की दलील है कि परीक्षाओं के मामले में नियम बनाने का अधिकार यूजीसी के पास ही है। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YssbfU
https://ift.tt/3lriCrR

फ्रांस ने 19 नए इलाकों को रेड जोन घोषित किया, देश में पिछले महीने के मुकाबले संक्रमितों की संख्या चार गुना ज्यादा बढ़ रहे; दुनिया में अब तक 2.46 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 45 लाख 34 हजार 211 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 70 लाख 80 हजार 960 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 35 हजार 312 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने गुरुवार को देश के 16 नए इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया। इसके साथ ही देश में 21 रेड जोन हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में दोबारा संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ हफ्तों से देश में हर एक लाख लोगों पर 39 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। यह पिछले महीने के मुकाबले चार गुना ज्यादा है। देश में सितंबर से स्कूल खोलने की इजाजत दी जाएगी। स्कूल खोलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। 6 साल से ज्यादा के सभी बच्चों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 60,46,634 1,84,796 33,47,940
ब्राजील 37,64,493 1,18,726 29,47,250
भारत 33,84,575 61,694 25,83,063
रूस 9,75,576 16,804 7,92,561
साउथ अफ्रीका 6,18,286 13,628 5,31,338
पेरू 6,13,378 28,124 4,21,877
मैक्सिको 5,79,914 62,594 4,00,479
कोलंबिया 5,82,022 18,468 4,17,793
स्पेन 4,51,792 28,996 उपलब्ध नहीं
चिली 4,04,102 11,072 3,77,922

पोलैंड: 46 देशों की फ्लाइट्स बैन होगी
पोलैंड सरकार ने 2 सितंबर से 46 देशों से आने वाली फ्लाइट्स को बैन करने का फैसला किया है। इसके नियमों का मसौदा तैयार कर लिया गया है। इस बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री एडम नीड नीडजिलेस्की ने कहा कि यात्रा के दौरान पाबंदियों में कुछ राहत देने पर भी विचार किया जा रहा है। अब दूसरे देशों से लौटने वाले संदिग्ध संक्रमितों को 14 दिनों के बदले 10 क्वारैंटाइन में रखने की योजना है। देश में अब तक 64 हजार 689 संक्रमित मिले हैं और 2010 मौतें हुई हैं।

पोलैंड के सोपोट बीच पर गुरुवार को अपने बच्चे के साथ टहलती एक महिला। देश ने कई टूरिस्ट प्लेसेज खोल दिए हैं।

ब्रिटेन: जून के बाद सबसे ज्यादा मामले
ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 1522 मामले सामने आए। यह 12 जून के बाद देश में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 30 हजार 368 हो गया है। यहां अब क 41 हजार 477 लोगों की जान गई है। सरकार ने चेक गणराज्य, जमैका और स्विट्जरलैंड को ग्रीन कंट्री की लिस्ट से हटा लिया है। अब इन तीन देशों से ब्रिटेन पहुंचने वालों के लिए 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी होगा।

ब्रिटेन के ब्रिस्टल स्थित एक टेस्टिंग कैंप में स्वैब सैंपल ले जाते मेडिकल स्टाफ। देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 44 हजार 235 नए मामले सामने आए और 984 मौतें हुई। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख 64 हजार 393 हो गया है। अब तक देश में 1 लाख 18 हजार 649 मौतें हुई हैं। देश ने तीन हफ्ते पहले मामले कम होने के बाद कई पाबंदियों में राहत दी थी। हालांकि, इसके बाद नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की टीम भी देश को संक्रमण कम करने में मदद कर रही है। यहां बीते शनिवार को डब्ल्यूएचओ की टीम पहुंची थी।

ब्राजील के बेलो होरिजोंटे शहर की एक बाजार में गुरुवार को डिसइनफेक्ट का छिड़काव करते सेना के जवान।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में 24 घंटे में 113 मामले
ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित विक्टोरिया राज्य में बीते 24 घंटे में 113 नए मामले सामने आए और 12 मौतें हुईं। यह पिछले कुछ हफ्तों में यहां सामने आए सबसे कम मामले हैं। विक्टोरिया में तीन हफ्ते पहले एक दिन में 700 मामने मिले थे। इसके बाद से इसे काबू करने की कोशिश शुरू की गई थी। कुछ पड़ोसी राज्यों से सटे इसके बॉर्डर सील कर दिए गए थे। देश में अब तक 25 हजार 322 लोग संक्रमित मिले हैं और 584 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बुधवार काे एक अस्पताल के बाहर बात करते स्वास्थ्यकर्मी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते डॉक्टर। देश में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hC4mdd
https://ift.tt/2EIDdqm

पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस में प्रमुख पदों पर चुनाव नहीं हुए तो 50 साल तक विपक्ष में ही बैठे रहेंगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर कांग्रेस वर्किंग कमेटी और संगठन के प्रमुख पदों पर चुनाव करवाने पर जोर दिया है। आजाद ने गुरुवार को कहा, "चुने हुए लोग लीड करेंगे तो पार्टी के लिए अच्छा होगा, नहीं तो कांग्रेस अगले 50 साल तक विपक्ष में बैठी रहेगी। हो सकता है कि नियुक्त (अपॉइंट) किए जाने वाले अध्यक्ष को 1% लोगों का भी समर्थन नहीं हो।"

'वफादार होने का दावा करने वाले ओछी राजनीति कर रहे'
आजाद ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी समेत, राज्यों के प्रमुख, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर भी चुनाव करवाने पर जोर दिया। साथ ही कहा "जो लोग चुनाव करवाने का विरोध कर रहे हैं, उन्हें अपने पद खोने का डर है। जो वफादार होने का दावा कर रहे हैं, वे हकीकत में ओछी राजनीति कर रहे हैं। इससे पार्टी और देश को नुकसान होगा।"

"आंतरिक चुनाव में 51% वोट मिलने वाले की जीत होती है। इसका मतलब ये हुआ कि चुने हुए अध्यक्ष के साथ 51% लोग होते हैं। अगर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चुनाव से तय होंगे, तो उन्हें हटाया नहीं जा सकता। इस बात में परेशानी क्या है?"

'नए अध्यक्ष का 6 महीने इंतजार कर सकता हूं'
"इस बात से परेशानी नहीं कि राहुल गांधी अगले अध्यक्ष बनते हैं या किसी और को जिम्मेदारी मिलेगी। अगर सोनिया गांधी मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रस्तावित समिति में मुझे सदस्य बनाती हैं, तो खुशी होगी। नए कांग्रेस अध्यक्ष का 6 महीने इंतजार कर सकता हूं।"

आजाद का बयान कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग के 3 दिन बाद आया है। सीडब्ल्यूसी की सोमवार को हुई मीटिंग में रिजॉल्यूशन पास कर सोनिया गांधी से अपील की गई कि जब तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) का सेशन बुलाने की स्थितियां नहीं बनें, तब तक आप ही अंतरिम अध्यक्ष बनी रहें।

आजाद ने कहा था- राहुल के आरोप साबित हुए तो इस्तीफा दे दूंगा
आजाद उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की थी। सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में यह बात सामने आई कि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर राहुल गांधी ने भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगा दिए। इस पर आजाद ने कहा था कि आरोप साबित हुए तो पार्टी छोड़ देंगे। हालांकि, बाद में सफाई दी कि राहुल ने मिलीभगत जैसी कोई बात नहीं कही थी।

सिब्बल बोले- कांग्रेस अपने ही लोगों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही
यूपी की लखीमपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने चिट्‌ठी लिखने वाले नेताओं के खिलाफ 5 प्रस्ताव पारित किए हैं। इनमें एक में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पार्टी से निकालने की मांग की गई है।

इसके विरोध में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यूपी में कांग्रेस जितिन प्रसाद को आधिकारिक तौर पर निशाना बना रही है। पार्टी को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है।’ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सिब्बल का ट्वीट शेयर कर लिखा- ‘भविष्यज्ञानी।’ तिवारी भी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्‌ठी लिखने वालों में शामिल हैं।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक: अभी सोनिया ही रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष, कहा- आगे बढ़ते हैं, जिन लोगों ने चिट्ठी लिखी, उनके लिए कोई दुर्भावना नहीं

2. कांग्रेस के 5 पूर्व सीएम समेत 23 नेताओं ने सोनिया को चिट्ठी लिखी, कहा- पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव जरूरी

3. गुलाम नबी आजाद ने कहा- चिट्ठी लीक हो गई तो इसमें क्या बड़ी बात हो गई, यह कोई सीक्रेट नहीं, इसमें पार्टी को सक्रिय-मजबूत बनाने की मांग है

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आजाद समेत 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की थी। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b5aoRh
https://ift.tt/2ErmGHU

24 घंटे में रिकॉर्ड 76826 मरीज बढ़े, 6 दिन में तीसरी बार 70 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले; देश में अब तक 33.84 लाख केस

देश में कोरोना ने बीते 24 घंटे में फिर एक नए रिकॉर्ड को छुआ। एक दिन में सबसे ज्यादा 76826 संक्रमित बढ़े। एक दिन पहले ही 75995 केस आए थे। बीते छह दिन में यह तीसरा मौका है जब एक दिन में 70 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। 22 अगस्त को 70067 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में इस बीमारी के अब तक तक 33.84 लाख केस आ चुके हैं।

हर दिन की तरह गुरुवार को भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14857 केस आए। यहां 9136 मरीज ठीक हुए, जबकि 355 की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स...

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। देश में रिकवरी रेट अब 76.24% हो गया है।
  • पंजाब में कोरोना के प्रसार को देखते हुए सरकार ने शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। राज्य में संक्रमित मंत्रियों और विधायकों की कुल संख्या 29 हो गई है।
  • राजस्थान के सीएम ऑफिस के 10 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात के तौर पर सभी बैठकों को रद्द कर दिया है।
  • उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ राज्य में अब तक 12 मंत्री पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से दो मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण की मौत हो गई।

पांच राज्यों के हाल

1. मध्यप्रदेश
बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1317 केस मिले और 1207 लोग ठीक हुए। अब संक्रमितों की संख्या 58 हजार 181, ठीक होने वालों की संख्या 44 हजार 453 और मृतकों की संख्या 1306 हो चुकी है। हर दिन 20-22 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 12.71 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

2. राजस्थान
बीते 24 घंटे में 1345 केस आए। इनमें जयपुर में 225, जोधपुर में 233, कोटा में 129, अलवर में 121, अजमेर में 113, बांसवाड़ा में 27, प्रतापगढ़ में 25, भीलवाड़ा में 55, बूंदी में 23, दौसा में 19, चूरू में 17, करौली में 9, जैसलमेर में 6 संक्रमित मिले। राज्य में 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई।

3. बिहार
बीते 24 घंटे में 1860 नए संक्रमितों की पहचान की गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 850 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 662 हो गई। बिहार में अभी कोरोना के 18 हजार 491 एक्टिव मरीज हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 857 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 33 हजार 568 हो गया है। इनमें 5 लाख 31 हजार 563 ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 9136 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 23 हजार 444 मरीज जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 5391 नए मामले सामने आए और 4331 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 8 हजार 491 केस मिले। इनमें 1 लाख 52 हजार 893 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3217 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को प्रदेश में 1 लाख 38 हजार 526 सैंपल्स की जांच की गई है। राज्य में अभी तक 50 लाख 80 हजार 205 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 93 लाख 20 हजार 725 घरों का सर्विलांस किया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YIyLiD
https://ift.tt/3lsWCfS

पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस में प्रमुख पदों पर चुनाव नहीं हुए तो 50 साल तक विपक्ष में ही बैठे रहेंगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर कांग्रेस वर्किंग कमेटी और संगठन के प्रमुख पदों पर चुनाव करवाने पर जोर दिया है। आजाद ने गुरुवार को कहा, "चुने हुए लोग लीड करेंगे तो पार्टी के लिए अच्छा होगा, नहीं तो कांग्रेस अगले 50 साल तक विपक्ष में बैठी रहेगी। हो सकता है कि नियुक्त (अपॉइंट) किए जाने वाले अध्यक्ष को 1% लोगों का भी समर्थन नहीं हो।"

'वफादार होने का दावा करने वाले ओछी राजनीति कर रहे'
आजाद ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी समेत, राज्यों के प्रमुख, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर भी चुनाव करवाने पर जोर दिया। साथ ही कहा "जो लोग चुनाव करवाने का विरोध कर रहे हैं, उन्हें अपने पद खोने का डर है। जो वफादार होने का दावा कर रहे हैं, वे हकीकत में ओछी राजनीति कर रहे हैं। इससे पार्टी और देश को नुकसान होगा।"

"आंतरिक चुनाव में 51% वोट मिलने वाले की जीत होती है। इसका मतलब ये हुआ कि चुने हुए अध्यक्ष के साथ 51% लोग होते हैं। अगर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चुनाव से तय होंगे, तो उन्हें हटाया नहीं जा सकता। इस बात में परेशानी क्या है?"

'नए अध्यक्ष का 6 महीने इंतजार कर सकता हूं'
"इस बात से परेशानी नहीं कि राहुल गांधी अगले अध्यक्ष बनते हैं या किसी और को जिम्मेदारी मिलेगी। अगर सोनिया गांधी मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रस्तावित समिति में मुझे सदस्य बनाती हैं, तो खुशी होगी। नए कांग्रेस अध्यक्ष का 6 महीने इंतजार कर सकता हूं।"

आजाद का बयान कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग के 3 दिन बाद आया है। सीडब्ल्यूसी की सोमवार को हुई मीटिंग में रिजॉल्यूशन पास कर सोनिया गांधी से अपील की गई कि जब तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) का सेशन बुलाने की स्थितियां नहीं बनें, तब तक आप ही अंतरिम अध्यक्ष बनी रहें।

आजाद ने कहा था- राहुल के आरोप साबित हुए तो इस्तीफा दे दूंगा
आजाद उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की थी। सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में यह बात सामने आई कि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर राहुल गांधी ने भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगा दिए। इस पर आजाद ने कहा था कि आरोप साबित हुए तो पार्टी छोड़ देंगे। हालांकि, बाद में सफाई दी कि राहुल ने मिलीभगत जैसी कोई बात नहीं कही थी।

सिब्बल बोले- कांग्रेस अपने ही लोगों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही
यूपी की लखीमपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने चिट्‌ठी लिखने वाले नेताओं के खिलाफ 5 प्रस्ताव पारित किए हैं। इनमें एक में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पार्टी से निकालने की मांग की गई है।

इसके विरोध में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यूपी में कांग्रेस जितिन प्रसाद को आधिकारिक तौर पर निशाना बना रही है। पार्टी को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है।’ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सिब्बल का ट्वीट शेयर कर लिखा- ‘भविष्यज्ञानी।’ तिवारी भी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्‌ठी लिखने वालों में शामिल हैं।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक: अभी सोनिया ही रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष, कहा- आगे बढ़ते हैं, जिन लोगों ने चिट्ठी लिखी, उनके लिए कोई दुर्भावना नहीं

2. कांग्रेस के 5 पूर्व सीएम समेत 23 नेताओं ने सोनिया को चिट्ठी लिखी, कहा- पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव जरूरी

3. गुलाम नबी आजाद ने कहा- चिट्ठी लीक हो गई तो इसमें क्या बड़ी बात हो गई, यह कोई सीक्रेट नहीं, इसमें पार्टी को सक्रिय-मजबूत बनाने की मांग है

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आजाद समेत 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की थी। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar /national/news/congress-will-continue-to-sit-in-opposition-for-next-50-years-if-election-doesnt-happen-in-party-says-ghulam-nabi-azad-127660993.html
https://ift.tt/2QvHArx

Popular Post