बुधवार, 9 सितंबर 2020

शक के घेरे में आए संदीप सिंह बोले- सात साल में सुशांत को कभी ड्रग्‍स लेते और डिप्रेशन में नहीं देखा, मैं अपने दुबई कनेक्‍शन की जांच को भी तैयार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके दोस्‍त संदीप सिंह सवालों के घेरे में हैं। उन पर अभिनेता की मौत के बाद पुलिस को थम्स अप दिखाने और एंबुलेंस के ड्राइवर से कई बार बात करने समेत विदेश भागने की तैयारी करने तक के आरोप लगे। भास्कर से हुई बातचीत में उन्होंने आरोपों पर अपना पक्ष रखा...

सुशांत से कब से संपर्क में नहीं रह पा रहे थे आप?

मैं और सुशांत 2011 से एक-दूसरे को जानते हैं। 2018 तक हम लोग रेगुलर टच में भी रहे। वो सब मैंने इंस्‍टाग्राम पर डाला है। मगर अब मेरी इज्‍जत पर बात आ रही थी तो मुझे सर्टिफिकेट दिखाना पड़ा। चैट सार्वजनिक किए। कोई भी उनको जानने वाला 14 जून को तो नहीं आया। गलती थी कि उस दिन अकेली मीतू दीदी और सुशांत के परिवार वालों की मदद की। हम लोग बिहारी हैं साहब। अनजान की अर्थी को भी कांधा दे देते हैं।

बहरहाल, 2019 में मैं पीएम मोदी फिल्‍म बना रहा था। सुशांत 'दिल बेचारा' और 'छिछोरे' में व्‍यस्‍त रहे। लिहाजा हम संपर्क में नहीं रह सके थे। यह लाजिमी है। काम के चलते तो हम अपने स्‍कूल और कॉलेज फ्रेंड्स के साथ भी टच में नहीं रह पाते हैं। इंसानियत का कोई वजूद नहीं है। मुझे लगा कि जैसे मैं उनके पास जा रहा हूं, वैसे ही इंडस्‍ट्री भी खड़ी होगी।

आप लोग रेगुलर टच में नहीं थे तो उनके निधन की जानकारी कैसे मिली?

मेरे पड़ोसी हैं संजीत कुमार। मैं उस दिन अपनी बिल्डिंग में संजय निरूपम जी को पिक करके आ रहा था। हम तीनों लंच पर मिल रहे थे। उस दौरान मैंने अपने दोस्‍त को क्रॉस चेक करने को कहा कि क्‍या वाकई सुशांत नहीं रहे। टीवी पर न्‍यूज आने के बाद महेश शेट्टी को कॉल किया और सुशांत के घर निकल पड़े।

वहां पहुंचने पर पता चला या सिद्धार्थ पिठानी से बात हो सकी कि बॉडी को उतारा किसने था?

मैं तो किसी को जानता नहीं था, जो पूछूं। साथ ही वहां पुलिस अधिकारी इतने थे कि हम किसी से क्‍या बातचीत करते। हम कायर तो हैं नहीं कि वो देख वहां से भाग जाते। मीतू दीदी को अकेला छोड़ देते। पिछले 50 दिनों में मेरे रिलेटिव, दोस्‍त लगातार फोन कर बता रहे हैं कि मैं सबसे बड़ा बेवकूफ हूं, जो इस सिचुएशन में वहां रहा। इंडस्‍ट्री के बाकी लोग तो अपनी इमेज बचाने के चक्‍कर में वहां पहुंचे तक नहीं। तूने आ बैल मुझे मार वाली सिचुएशन पैदा कर ली।

कूपर हॉस्पिटल में एक चश्‍मदीद ने कहा कि सुशांत की टांगें टूटी हुईं थीं। गले पर सुइयां चुभोने के निशान थे?

उस इंसान को सबसे पहले पुलिस और सीबीआई को जाकर ये सारी बातें बोलनी चाहिए। मीडिया में पब्लिसिटी गेन नहीं करनी चाहिए। उसे महाराष्‍ट्र सरकार से लेकर सबको एक लेटर लिखना चाहिए इन सब चीजों के बारे में। बताए कि उसके पास सारी समस्‍याओं का हल है। ऐसा कुछ नहीं है।

आपने भी तो पूरी बॉडी देखी ही होगी?

मैंने सिर्फ चेहरा देखा था। वो भी अंतिम संस्‍कार के वक्‍त, जब चेहरे से कपड़ा हटाया जाता है। जब अंतिम समय में लकड़ी रखी जाती है और माला चढ़ाई जाती है।

मुंबई पुलिस, सीबीआई ने आप से क्‍या पूछा?

जो सवालात आप पूछ रहे हैं, वही थे। उन्‍होंने मीतू दीदी को भी बुलाया। जो लोग उस वक्‍त पर मौजूद थे, सबको बुला रहे हैं। जांच एजेंसियों ने सिर्फ मुझसे ये पूछा कि मैं उन्‍हें 15 और 16 जून का सीक्‍वेंस बता दूं। क्‍या-क्‍या हुआ?

दोनों के सवाल कॉमन थे या कुछ अलग भी रहे?

मुंबई पुलिस के अपने सवाल थे। सीबीआई के अपने सवाल हैं। सब एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन सवालों को पब्लिक तो नहीं कर सकते।

आप सुशांत के दोस्त हैं तो सच बताइये कि क्या वो वाकई डिप्रेशन में था या नशे की लत थी?

सात सालों के सफर में कभी ड्रग्‍स नहीं लिया। कभी डिप्रेशन में नहीं रहे। हमेशा मौज-मस्‍ती करते रहे। सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था। कभी मेरे सामने डिप्रेशन में नहीं दिखा।

सुशांत की बहनों के भी आप करीबी रहे हैं, क्या आपको लगता है कि बहनों ने सुशांत की केयर नहीं की और इसी कारण रिया का दखल बढ़ गया?

मैं यह नहीं जानता, क्‍योंकि सुशांत के परिवार से मैं कभी मिला नहीं। परिवार ने भी कहा ही है कि वो मुझे नहीं जानते थे उससे पहले। यह सच है। परिवार से भी उस मोड़ पर मिलना हुआ, जब अंतिम संस्‍कार हो रहा था। वो शादी या जन्‍मदिन का फंक्‍शन तो था नहीं, जो एक-दूसरों को प्रॉपरली इंट्रोड्यूस करते। आशीर्वाद भी नहीं। बातचीत भी नहीं। सब घर चले गए।

सुशांत की मौत वाले दिन उनकी बड़ी बहन मीतू के साथ संदीप सिंह।

जांच एजेंसियों की जांच में कभी सवाल उठे कि आखिर बॉडी किसने उतारी? उसके ऐसा करने से बॉडी पर से निशान मिटे होंगे?

यह तो वो इंसान ही जाने, जिसने बॉडी उतारी हो। मगर मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, एनसीबी, ईडी, सीबीआई जांच कर रहे हैं। पब्लिक और मीडिया को जरा इंतजार करना चाहिए। देश की न्‍याय व्‍यवस्था पर भरोसा करना चाहिए। जांच जोर-शोर से चालू है। हकीकत सामने आ जाएगी।

क्या दिशा और सुशांत की मौत में कोई कनेक्शन हो सकता है?

ये बात मैं कैसे कह सकता हूं? यही सवाल तो देश के सवाल हैं। यह सवाल उस इंसान से पूछा जा रहा है, जो फैमिली के साथ सपोर्ट में खड़ा था। अंतिम संस्‍कार में, डेथ सर्टिफिकेट निकालने में। यही तो जांच चल रही है तीन महीनों से कि कोई कनेक्‍शन था या नहीं।

आप कह रहे हैं कि एम्बुलेंस के ड्राइवर का पेमेंट आपने किया था? लेकिन एंबुलेंस के मालिक ने कहा था कि पेमेंट सैमुअल मिरांडा ने किया था?

उस दिन मालिक नहीं, ड्राइवर अक्षय आया था। उसने एबीपी पर साफ-साफ बोला कि उसने संदीप सिंह को चार बार फोन इसलिए किया कि उसका आठ हजार का बिल था। फिर मैंने वो नंबर दीपक साहू को दिया। दीपक साहू ने 22 तारीख को कैश पेमेंट कर दिया। इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया किसी और का इंटरव्‍यू करती रही। नेगेटिव इंटरव्‍यू से टीआरपी ज्‍यादा मिलती है।

सुरजीत सिंह राठौड़ का कहना है कि आपने उन्हें कूपर हॉस्पिटल से बाहर निकलवाया था? उसने आपको मास्टरमाइंड भी कहा?

वो कभी खुद का करणी सेना का मेंबर कहते हैं। कभी एनसीपी का बताते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि बतौर प्रोड्यूसर उन्‍होंने सुशांत पर फिल्‍म अनाउंस कर दी है। पहले वो अपनी सफाई दें। कूपर हॉस्पिटल में पुलिस ने मुझसे पूछा था कि यह इंसान कौन है? क्‍या मैं जानता हूं? उस पर मैंने ना में जवाब दिया। तब उनसे साइड होने को कहा गया। उसे वो अपने तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। वो सुशांत पर फिल्‍म कैसे बना रहे हैं, वो तो उन्‍हें पता होगा ही।

अब जो हालात हैं, आप का दिल क्‍या कहता है, यह मर्डर है या सुसाइड?

यह सवाल मुझसे क्‍यों पूछा जा रहा है, जो मैं खुद जानना चाहता हूं। पूरी जनता और परिवार जानना चाहता है। अब यह सच्‍चाई छिपने वाली नहीं है। जो लोग मेरी दोस्‍ती और इंसानियत को गाली दे रहे हैं, बिना किसी सबूत के, उन्‍हें पछतावा होगा।

रिया की क्या गलती रही? जैसा कि रिया ने कहा कि प्यार ही गुनाह हो गया, आप क्या मानते हैं?

मुझे यह तो नहीं मालूम। मैं अपनी ही इज्‍जत बचा लूं, वही काफी है। उंगली तो संजय लीला भंसाली, सलमान खान, करण जौहर और सूरज पंचोली तक पर उठ रही है।

सुशांत की मौत वाले दिन बहन के साथ आप थे, उस दिन के बारे में कुछ बताएं?

डेथ सर्टिफिकेट को लेकर परिवार को जो मदद चाहिए थी, वो मैंने की। बाद में भी संपर्क में रहा। पर उसी काम को लेकर।

बीच में खबर आई थी कि आप मुंबई छोड़कर विदेश जाने की तैयारी में हैं। आपके पीआर के वीजा एजेंट्स से संपर्क की चर्चा भी थी?

मैं तो यही हूं। जांच एजेंसियों को सहयोग भी कर रहा हूं।

रिया कह रही हैं कि वे सुशांत को बहुत सालों से जानती थीं, आप भी कई सालों से सुशांत के दोस्त रहे, क्या कभी उन्होंने रिया का जिक्र किया?

सुशांत ने कभी भी जिंदगी में साल 2018 तक रिया का जिक्र नहीं किया।

कभी सुशांत ने वर्चुअल रिएलिटी और ऑर्गेनिक खेती वाले प्रोग्राम में अपने इनवेस्‍टमेंट को लेकर बात की थी?

आप मेरे चैट्स देख लें, जो पब्लिक डोमेन में हैं अब। हमारी बातें घूमने-फिरने, गीत-संगीत पर होती थीं।

कांग्रेस ने आपके बीजेपी से कनेक्शन पर सवाल उठाए थे, जबकि खुद भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी आपके दुबई कनेक्शन की बात करते हैं?

सुब्रह्मण्यम स्वामी जिम्‍मेदार और अनुभवी नेता हैं। उन्‍होंने लिखा कि संदीप सिंह के दुबई आने-जाने की जांच होनी चाहिए। इसमें उन्‍होंने क्‍या गलत कहा। मैं जांच को तैयार हूं। जैसे एक आम आदमी दुबई आता-जाता है, वहां वीजा का ज्‍यादा प्रॉब्‍लम नहीं है। वहां इंडिया जैसा माहौल ही फील होता है। उसमें क्‍या गलत है।

रिया बार-बार कह रही हैं कि सुशांत ड्रग्स लेते थे, क्या आपके सामने कभी ऐसी कोई बात आई?

देखिए मैं रिया को नहीं जानता। वो भी मुझे नहीं जानती, जैसा उन्‍होंने कहा भी है। मेरे पास उनका नंबर भी नहीं है। उनके मुताबिक जिस तरह सुशांत ने कभी मेरा जिक्र उनसे नहीं किया, ठीक उसी तरह सुशांत ने भी मेरे सामने कभी रिया का जिक्र नहीं किया। तो रिया क्‍या बोलना चाहती हैं, वो उनका ईमान जाने। उनसे पूछताछ चालू है। मुझ पर जो आरोप लगे हैं, उससे हिला हुआ हूं। पिछले 60 दिनों से मेरी मम्‍मी, मेरी बहन मेरा परिवार ठीक से रह नहीं पा रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
संदीप के मुताबिक वो और सुशांत 2011 से एक-दूसरे को जानते थे और 2018 तक रेगुलर टच में भी रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3icVQSp
https://ift.tt/2R6ZTUn

रिया और शोविक ने एनसीबी को ड्रग्स से जुड़े 24 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताए; स्टार्स के घर तक मरिजुआना से लेकर कोकीन तक की सप्लाई

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मामले में जांच क्या शुरू हुई पूरा बॉलीवुड ही बेनकाब हो गया। सुशांत की गर्ल फ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चतुर्वेदी और मुंबई के चार ड्रग पेडलर्स ने बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन का बड़ा खुलासा किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने रिया और शोविक ने दो दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताए जो ड्रग्स लेते हैं। इसमें कई बड़े एक्टर, एक्ट्रेस, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शामिल हैं।

इसके अलावा उन पार्टियों के बारे में भी जानकारी दी, जहां ड्रग्स ली जाती है। अब एनसीबी इन सभी सेलेब्स पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि जल्द ही इन्हें एनसीबी की तरफ से समन भेजा जा सकता है।

ड्रग सिंडिकेट में शामिल लोगों की लिस्ट भी तैयार
रिया, शोविक और चार ड्रग पेडलर्स से पूछताछ के बाद एनसीबी ने 25 से ज्यादा लोगों की लिस्ट बनाई है, जिन पर ड्रग सिंडिकेट में शामिल होने का शक है। इसमें भी कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं, जो मरिजुआना से लेकर हाई क्वालिटी कोकीन तक लेते थे। एनसीबी ने इन बयानों के आधार पर ही कहा कि रिया और शोविक ड्रग सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर्स हैं।

दिल्ली और गोवा में उतरते हैं बड़े कंसाइनमेंट, कनाडा से जुड़े हैं तार
2 सितंबर को ड्रग ट्रैफिकर फयाज अहमद को एनसीबी ने गोवा से गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में फयाज ने भी बॉलीवुड और ड्रग माफिया को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। फयाज ने बताया था कि कुछ दिनों पहले ही ड्रग्स का एक बड़ा कंसाइनमेंट नई दिल्ली के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में आया था। इसे कनाडा के रहने वाले दान पटेल नाम के शख्स ने भेजा था। इसका भारत में रहकर ड्रग्स का कारोबार करने वाले वाले कई लोगों से सीधा कनेक्शन है।
फयाज के मुताबिक आमतौर पर ड्रग्स के बड़े कंसाइनमेंट दिल्ली या फिर गोवा के कैलंगुट-अंजुना रोड स्थित एक दुकान पर आते हैं। यहां से मुंबई में एक्टिव पेडलर्स तक भेजे जाते हैं। एक ग्राम बड की कीमत 5 हजार से 6 हजार रुपए तक होती है। इसका खुलासा एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने किया था, जिन पर रिया मामले की जांच का जिम्मा है।

अमेरिका में भी पकड़ा गया था रैकेट, बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया था
सितंबर 2019 में अमेरिका की ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (डीईए) ने सबसे बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस वक्त भी इसमें भारतीय कनेक्शन सामने आया था। आरोप लगा था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एक पूर्व सहयोगी और भारत की एक दवा कंपनी भी इस रैकेट में शामिल है। इस दवा कंपनी में मैंड्रेक्स और एफेड्रिन जैसे ड्रग बनाए जाते थे। इसके अलावा बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस के नाम भी शामिल आए थे। जिन पर केन्या से ड्रग्स लेकर इंटरनेशनल लेवल पर सप्लाई करने का आरोप लगा था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ड्रग मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hbmhGE
https://ift.tt/2GA6Gno

रिया और शोविक ने एनसीबी को ड्रग्स से जुड़े 24 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताए; स्टार्स के घर तक मरिजुआना से लेकर कोकीन तक की सप्लाई

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मामले में जांच क्या शुरू हुई पूरा बॉलीवुड ही बेनकाब हो गया। सुशांत की गर्ल फ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चतुर्वेदी और मुंबई के चार ड्रग पेडलर्स ने बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन का बड़ा खुलासा किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने रिया और शोविक ने दो दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताए जो ड्रग्स लेते हैं। इसमें कई बड़े एक्टर, एक्ट्रेस, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शामिल हैं।

इसके अलावा उन पार्टियों के बारे में भी जानकारी दी, जहां ड्रग्स ली जाती है। अब एनसीबी इन सभी सेलेब्स पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि जल्द ही इन्हें एनसीबी की तरफ से समन भेजा जा सकता है।

ड्रग सिंडिकेट में शामिल लोगों की लिस्ट भी तैयार
रिया, शोविक और चार ड्रग पेडलर्स से पूछताछ के बाद एनसीबी ने 25 से ज्यादा लोगों की लिस्ट बनाई है, जिन पर ड्रग सिंडिकेट में शामिल होने का शक है। इसमें भी कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं, जो मरिजुआना से लेकर हाई क्वालिटी कोकीन तक लेते थे। एनसीबी ने इन बयानों के आधार पर ही कहा कि रिया और शोविक ड्रग सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर्स हैं।

दिल्ली और गोवा में उतरते हैं बड़े कंसाइनमेंट, कनाडा से जुड़े हैं तार
2 सितंबर को ड्रग ट्रैफिकर फयाज अहमद को एनसीबी ने गोवा से गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में फयाज ने भी बॉलीवुड और ड्रग माफिया को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। फयाज ने बताया था कि कुछ दिनों पहले ही ड्रग्स का एक बड़ा कंसाइनमेंट नई दिल्ली के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में आया था। इसे कनाडा के रहने वाले दान पटेल नाम के शख्स ने भेजा था। इसका भारत में रहकर ड्रग्स का कारोबार करने वाले वाले कई लोगों से सीधा कनेक्शन है।
फयाज के मुताबिक आमतौर पर ड्रग्स के बड़े कंसाइनमेंट दिल्ली या फिर गोवा के कैलंगुट-अंजुना रोड स्थित एक दुकान पर आते हैं। यहां से मुंबई में एक्टिव पेडलर्स तक भेजे जाते हैं। एक ग्राम बड की कीमत 5 हजार से 6 हजार रुपए तक होती है। इसका खुलासा एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने किया था, जिन पर रिया मामले की जांच का जिम्मा है।

अमेरिका में भी पकड़ा गया था रैकेट, बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया था
सितंबर 2019 में अमेरिका की ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (डीईए) ने सबसे बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस वक्त भी इसमें भारतीय कनेक्शन सामने आया था। आरोप लगा था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एक पूर्व सहयोगी और भारत की एक दवा कंपनी भी इस रैकेट में शामिल है। इस दवा कंपनी में मैंड्रेक्स और एफेड्रिन जैसे ड्रग बनाए जाते थे। इसके अलावा बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस के नाम भी शामिल आए थे। जिन पर केन्या से ड्रग्स लेकर इंटरनेशनल लेवल पर सप्लाई करने का आरोप लगा था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ड्रग मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/riya-revealed-names-of-many-bollywood-celebs-related-to-drugs-drugs-connection-of-bollywood-127700929.html
https://ift.tt/35khgJE

किसी ने इकलौता बेटा खोया तो किसी की 6 संतानें अनाथ हुईं; कोई मौत से भी बदतर जिंदगी जी रहा

नशा नस्लें तबाह कर रहा है। राजस्थान में नशे के अड्‌डे बन चुके गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और बीकानेर में भास्कर टीम की 28 दिनों की पड़ताल में कई रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं। इन जिलों में शायद ही कोई गांव होगा, जहां नशे ने किसी की जान न ली हो। कहीं बेबस मांएं हैं, तो कहीं लाचार विधवाएं और अनाथ बच्चे। गौर से देखिए नशे के अंजाम की हकीकत। आनंद चौधरी की ग्राउंड रिपोर्ट...

केस-1; बेटा दर्द से चीखता है तो बेबस मां नशे की गोलियां देती है

विजय का 2 बार ऑपरेशन हो चुका है, 20 से भी ज्यादा टांके लग चुके हैं।

ये तस्वीर हनुमानगढ़ के 35 साल विजय की है। 5 साल से नशे का आदी है। पेट का 2 बार ऑपरेशन हो चुका है, 20 से भी ज्यादा टांके लग चुके हैं। वजन 85 से 40 रह गया, पर लत नहीं छूटी। गंगानगर के 35 साल के राजेश का वजन नशे के कारण 3 साल में 80 से 35 किलो रह गया। पेट का दो बार ऑपरेशन हो चुका है। नशा न मिलने पर जब रात में दर्द से कांपता है तो लाचार मां खुद उसे गोलियां देती है।

केस-2; 17 साल की उम्र में नशे की लत लगी, 20 में मौत हो गई

17 साल की उम्र में इकलौते बेटे विनोद को कॉलेज भेजा था, वहीं नशे की लत लग गई, फेफड़ों में संक्रमण हुआ और 4 लाख रुपए खर्च होने के बाद भी वो नहीं बचा।

हनुमानगढ़ जिले के विनोद महरिया की नशे की लत के कारण 20 साल की उम्र में मौत हो गई। 17 साल की उम्र में घरवालों ने अपने इकलौते बेटे विनोद को कॉलेज में पढ़ने भेजा था। वहीं से नशीली गोलियाें का आदी हो गया। परिजनों को दो साल पहले तब पता चला जब फेफड़ों में संक्रमण हुआ। 4 लाख रु. इलाज पर खर्च हो गए, पर विनोद नहीं बचा। पिता हर साल अनाज बेचकर कर्ज उतारते हैं। विनोद की मौत के छह माह बाद एक बेटी हुई।

केस-3; नशे ने पति की जान ली पत्नी मजदूरी कर बच्चे पाल रही

नशे की गोलियों के कारण 30 साल के प्रवीण 6 बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से चले गए।

हनुमानगढ़ के मटोरियावाली ढाणी के प्रवीण यादव की पिछले साल 3 नवंबर को 30 साल की उम्र में नशीली गोलियां खाने से मौत हो गई। उसकी 6 संतानें हैं जिनकी जिम्मेदारी अकेली मां पर आ पड़ी है। परिजनों को 3 साल पहले तब पता चला जब उनका शरीर बिल्कुल कमजोर हो गया। बीकानेर ले जाकर इलाज भी कराया, लेकिन वह बचे नहीं। पत्नी मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पालती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये नशे का एक्स-रे है, नशे ने इस व्यक्ति की जिंदगी खराब कर दी। नशे के कारण इस व्यक्ति का पूरा शरीर खराब हो चुका है। (फोटो: अनिल शर्मा)


from Dainik Bhaskar /national/news/some-lost-their-only-son-and-some-6-children-were-orphaned-someone-is-living-a-life-worse-than-death-127700942.html
https://ift.tt/33eBwKd

भारत के वीर सपूत कैप्‍टन विक्रम बत्रा आज 46 साल के होते; अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना को 100 साल पूरे हुए

यारों के यार और भारत माता के वीर सपूत लेफ्टिनेंट विक्रम बत्रा का जन्म 1974 में पालमपुर में हुआ था। जिस समय दुश्मन ने कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था, तब सेना की 12 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में तैनात थे। विक्रम बत्रा के नेतृत्व में टुकड़ी ने हम्प व राकी नाब स्थानों को जीता और इस पर उन्हें कैप्टन बना दिया था।

श्रीनगर-लेह मार्ग के ठीक ऊपर महत्वपूर्ण 5140 पॉइंट को पाक सेना से मुक्त कराया। बेहद दुर्गम क्षेत्र होने के बाद भी कैप्टन बत्रा ने 20 जून 1999 को सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर इस चोटी को कब्जे में लिया। कैप्टन बत्रा ने जब रेडियो पर कहा- ‘यह दिल मांगे मोर’ तो पूरे देश में उनका नाम छा गया। इसके बाद 4875 पॉइंट पर कब्जे का मिशन शुरू हुआ। तब आमने-सामने की लड़ाई में पांच दुश्मन सैनिकों को मार गिया। गंभीर जख्मी होने के बाद भी उन्होंने शत्रु की ओर ग्रेनेड फेंके। खुद जीवित नहीं रहे, लेकिन भारतीय सेना को मुश्किल जीत दिलाई। कैप्टन बत्रा को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

100 साल का हुआ एएमयू

1856 में अलीगढ़ भारतीय मुसलमानों का सांस्कृतिक केंद्र बन गया था। सर सैयद अहमद खां ने यहां एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज बनाया था। कुछ ही दिनों में यह मुसलमानों को अंग्रेजी शिक्षा देने वाला प्रमुख केंद्र बन गया। 1920 में अलीगढ़ कॉलेज एक मुस्लिम यूनिवर्सिटी बन गया। इस दौरान यह राजनीतिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बन चुका था। जब कॉलेज बना था, तब इसके पास 78 एकड़ जमीन थी, अब अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी (एएमयू) का परिसर एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

क्वीन एलिजाबेथ ने रचा इतिहास

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय इस समय यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जमैका, बारबडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी आदि देशों की महारानी हैं। वह कॉमनवेल्थ के 54 देशों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश महारानी के तौर पर इंग्लिश चर्च की सुप्रीम गवर्नर हैं। भारत समेत कॉमनवेल्थ के 15 स्वतंत्र देशों की संवैधानिक महारानी हैं। 6 फरवरी 1952 को उनका राज्याभिषेक हुआ और 2015 में 9 सितंबर को उन्होंने अपनी परदादी क्वीन विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल का कीर्तिमान तोड़ दिया। वह आज तक ब्रिटेन पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली क्वीन हैं।

क्वीन एलिजाबेथ का फरवरी 1952 में राज्याभिषेक हुआ था।

इतिहास के पन्नों में आज के दिन को इन घटनाओं की वजह से भी याद किया जाता है…

  • 1776: कांग्रेस ने औपचारिक रूप से यूनाइटेड कॉलोनी से बदलकर देश का नाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका यानी यूएसए रखा।
  • 1828: प्रसिद्ध रूसी लेखक लियो टॉलस्टॉय का जन्म हुआ।
  • 1945: पहले कंप्यूटर बग की खोज हुई।
  • 1948: यूएसएसआर की मदद से किम II-संग ने डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया बनाया।
  • 1939ः द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुंची।
  • 1965ः तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
  • 1967ः युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
  • 1976: चीन के मार्क्सवादी नेता माओ जेडोंग की मौत हुई थी। 1949 में कम्युनिस्ट टेकओवर के बाद की अवधि में उनका चीन पर प्रभुत्व रहा।
  • 1991ः तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1999ः भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिक्स डबल्स खिताब जीता।
  • 2004ः फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2005ः बीजिंग (चीन) स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
  • 2006ः अंतरराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए इजरायल ने लेबनान की आठ हफ्तों की नौसैनिक घेराबन्दी समाप्त की।
  • 2012: इसरो ने लगातार 21 सफल पीएसएलवी लॉन्च पूरे किए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Birth of Bharat Veer Support Captain Vikram Batra 46 years ago, Establishment of Aligarh Muslim University 100 years ago


from Dainik Bhaskar /national/news/birth-of-bharat-veer-support-captain-vikram-batra-46-years-ago-establishment-of-aligarh-muslim-university-100-years-ago-127700897.html
https://ift.tt/2R5xopV

कंगना आज मुंबई में Y कैटेगरी की सुरक्षा में बेधड़क घूमेंगी या क्वारैंटाइन कर दी जाएंगी? दिल्ली में आज से दो और लाइनों पर मेट्रो शुरू होगी

देश की पूर्वी सीमाओं पर चीन से तनाव है, लेकिन दो वजहों से मुंबई भी सुर्खियों में है। पहली वजह है कंगना रनोट और दूसरी है रिया चक्रवर्ती। तो चलिए, शुरू करते हैं आज की मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर
1.
आज कंगना Y कैटेगरी की सुरक्षा में मुंबई पहुंच सकती हैं। 7 दिन में वापसी का टिकट नहीं दिखाया तो एयरपोर्ट पर ही उनके हाथ पर क्वारैंटाइन की मुहर लग सकती है।
2. दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर 171 दिन बाद आज से मेट्रो शुरू होगी। सोमवार से सिर्फ यलो लाइन शुरू हुई थी।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्‍यप्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स से लाइव चर्चा करेंगे। यह चर्चा स्वनिधि योजना के तहत होगी। इस योजना के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपए का कर्ज मिलता है।

अब कल की 7 महत्वपूर्ण खबरें

1. चीन ने फिर झूठा दावा किया
एलओसी पर भारत की ओर से फायरिंग किए जाने के चीन के दावे को हमारी सेना ने झूठा बताया है। सेना ने कहा- 7 सितंबर को चीन की फौज हमारी फॉरवर्ड पोजीशन के करीब आने की कोशिश कर रही थी। उनके पास रॉड, भाले और धारदार हथियार थे। जब चीनी सैनिकों को रोका गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
-पढ़ें पूरी खबर

2. रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 84 दिन बाद रिया चक्रवर्ती मंगलवार को गिरफ्तार हो गईं। तीन एजेंसियां सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रिया के खिलाफ जांच कर रही हैं। एनसीबी ने ड्रग्स केस में रिया को अरेस्ट किया है।
-पढ़ें पूरी खबर

3. स्कूल खुलेंगे, लेकिन आंशिक तौर पर
21 सितंबर से स्कूल खुलने जा रहे हैं, लेकिन आंशिक तौर पर। वह भी 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए। ऐसे स्टूडेंट्स टीचर्स से गाइडेंस लेने के लिए तय टाइम स्लॉट में स्कूल जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने मंगलवार को गाइडलाइन जारी कर दी।
-पढ़ें पूरी खबर

4. रूस ने कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' लॉन्च की
कोरोना वैक्सीन को लेकर एक और उम्मीद भरी खबर। रूस ने वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' पब्लिक के लिए रिलीज कर दी है। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि वैक्सीनेशन सरकार करेगी या इसे बाजार में उतारा जाएगा।
-पढ़ें पूरी खबर

5. बिहार में इस बार मास्क की बहार
भाजपा ने बिहार चुनाव से पहले सुशांत राजपूत की फोटो वाले 30 हजार मास्क बांटे हैं। वहीं, लोजपा ने बिहारी फर्स्ट वाले दो लाख मास्क बनाने का ऑर्डर दिया है। मिथिला पेंटिंग्स वाले मास्क भी चर्चा में हैं।
-पढ़ें पूरी खबर

6. कोरोना के बाद हार्ट और लंग्स खुद रिपेयर हो जाते हैं
कोरोना से हार्ट और लंग्स को लंबे समय तक नुकसान नहीं पहुंचता। ऑस्ट्रिया के रिसर्चर्स का दावा है कि संक्रमण खत्म होने के तीन महीने बाद हार्ट और लंग्स खुद-ब-खुद रिपेयर होने लगते हैं।
-पढ़ें पूरी खबर

7. आईपीएल की बायो-बबल दुनिया
बायो-बबल यानी ऐसा माहौल, जिसमें रहने वाले लोग बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाएं। कोरोना से बचाव के लिए आईपीएल में इस बार ऐसा ही होने जा रहा है। सभी खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और मैच ऑफिशियल्स बायो-बबल में हैं। यानी एक तय दायरे के बाद इन लोगों के करीब कोई नहीं पहुंच सकेगा।
- पढ़ें पूरी खबर

अब 9 सितंबर का इतिहास
1920:
अलीगढ़ के एंग्लो ओरियंटल कॉलेज का नाम बदलकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी किया गया था।
1945: पहली बार कम्प्यूटर बग की खोज हुई थी।
1949: भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
1967: एक्टर अक्षय कुमार का जन्म हुआ।

रूसी विचारक लियो टॉलस्टॉय का 1828 में आज ही के दिन जन्म हुआ था। उनके उपन्यास ‘युद्ध और शान्ति’ और ‘आन्ना करेनिना’ साहित्यिक जगत में बहुत मशहूर हैं। पढ़ें उन्हीं का एक विचार जो भारतीय राजनीति में तब चर्चा में आया, जब राहुल गांधी ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए इसका इस्तेमाल किया...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Will Kangana go rogue or quarantine the security of Y category in Mumbai today? Metro will start on two more lines in Delhi from today


from Dainik Bhaskar /national/news/will-kangana-go-rogue-or-quarantine-the-security-of-y-category-in-mumbai-today-metro-will-start-on-two-more-lines-in-delhi-from-today-127700891.html
https://ift.tt/2Fa9WWk

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

शिवसेना ने कंगना रनोट के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की; मुंबई पहुंचते ही क्वारैंटाइन की जा सकती हैं

शिवसेना की आईटी सेल ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आईटी सेल की मांग है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इस मांग पर पुलिस कानूनी राय ले रही है।

कंगना 9 सितंबर को 'वाई' कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी। इस बीच बीएमसी के सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस को आते ही 7 या 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है। हालांकि, वे 7 दिनों के भीतर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं तो क्वारैंटाइन से छूट मिल सकती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएमसी के नियमों के मुताबिक फ्लाइट से मुंबई आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारैंटाइन होना जरूरी है।

सोमवार को कंगना के ऑफिस पर रेड पड़ी थी
कंगना ने पिछले दिनों एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार एक्ट्रेस पर निशाना साध रही है। कंगना ने पिछले हफ्ते एक वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को केंद्र सरकार ने कंगना को वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दे दी। उसके बाद बीएमसी ने कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार निशाना साध रही है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDH2cN
https://ift.tt/3lXzaYx

ट्रम्प खुद को श्वेत अमेरिकियों का रक्षक बता रहे; अश्वेतों पर हमलों की निंदा तो दूर उनका नाम तक नहीं लेते

पहले जॉर्ज फ्लॉयड फिर जैकब ब्लेक। इन दो अश्वेतों के साथ पुलिसिया जुल्म का विरोध हुआ। अश्वेतों ने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव और जुल्म होता है। लोग सड़कों पर उतरे, हिंसा हुई और दंगे भी। लेकिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नजरिया दूसरा है। वे कहते हैं- अमेरिका में कोई नस्लवाद या रंगभेद नहीं है। अगर कुछ है तो श्वेत अमेरिकियों को लेकर गलत धारणा।

जैकब ब्लेक का नाम तक नहीं लिया
हाल ही में ट्रम्प केनोशा गए। यहां जैकब ब्लेक के साथ पुलिसिया जुल्म हुआ। ब्लेक अपाहिज हो चुके हैं। हैरानी की बात है कि ट्रम्प ने जैकब का नाम तक नहीं लिया। उल्टा पुलिस की तारीफ की, जिसे पुलिस ने सात गोलियां मारीं। ट्रम्प कहते हैं- अश्वेतों का मामला उछालकर अमेरिका के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है। ये मानसिक बीमारी जैसा है। इसे हम जारी नहीं रख सकते। फिर भी अगर ऐसा (नस्लवाद या रंगभेद) का कोई मामला सामने आता है, तो शिकायत कीजिए। जल्द एक्शन लिया जाएगा। मैं लिबरल्स के लिए सिर्फ दुख जता सकता हूं। संविधान की धारा 101 खत्म कर दी गई है।

पहले कभी ऐसा नहीं हुआ
अमेरिकी राजनीति में ऐसे पहले कभी नहीं कि कोई राष्ट्रपति साफ तौर पर खुद को सिर्फ श्वेत यानी व्हाइट अमेरिकियों का उम्मीदवार बता रहा हो। पिछले महीने रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में यह दिखाने की कोशिश की गई जैसे अश्वेत और हिस्पैनिक ट्रम्प लगे नस्लभेद के आरोपों को खारिज कर रहे हैं। जबकि, यह ट्रम्प के एजेंडे में है। 2015 याद कीजिए। ट्रम्प ने कैम्पेन शुरू किया। मैक्सिको बॉर्डर क्रॉस करके आने वालों को रेपिस्ट्स करार दिया।

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने की थी। ट्रम्प ने शुरू में तो इसकी निंदा की। लेकिन, बाद में वे पुलिस के साथ खड़े हो गए। उस पर लगाम लगाने से बचने की कोशिश की। जबकि, इस घटना के खिलाफ पूरे देश में हिंसा और प्रदर्शन हो रहे थे। फ्लॉयड की मौत के बाद ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ कैम्पेन चला। ट्रम्प ने इसे नफरत फैलाने वाली हरकत करार दिया। पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

फायदा भी हुआ
ये घटनाएं बताती हैं कि अपने बयानों और ट्वीट्स के जरिए ट्रम्प जो करना चाहते थे, उनमें कामयाब भी हुए। एक वर्ग है जो श्वेत अमेरिकियों को सबसे बेहतर मानता है। वो ट्रम्प के साथ हो गया। अश्वेतों के साथ हुई घटनाओं पर उन्होंने बहुत हल्का रवैया अपनाया। कहा- पुलिस ही क्यों। हर जगह कुछ गलत किस्म के लोग होते हैं। एक एक्सपर्ट शर्लिन आईफिल कहती हैं- ट्रम्प बेहद कट्टरपंथी हैं। इसके पहले कभी ये सब चीजें नहीं देखी गईं। लेकिन, यह खेल खतरनाक है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ट्रम्प का बचाव करती हैं। कैली मैकेनी ने कहा- राष्ट्रपति सबको बराबर मानते हैं। नस्लभेद का तो कोई सवाल ही नहीं है।

सर्वे कुछ और कहते हैं...
सीबीएस न्यूज ने पिछले हफ्ते एक पोल कराया। 66 फीसदी वोटर्स ने माना कि ट्रम्प श्वेतों का समर्थन करते हैं। 50 फीसदी ने माना कि ट्रम्प ने अश्वेतों के खिलाफ काम किया। 81 फीसदी अश्वेत मानते हैं कि ट्रम्प ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। सर्वे में साफ तौर पर अश्वेत जो बाइडेन के साथ दिखे। इस बीच ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल डी. कोहेन की किताब आई। उनके मुताबिक, 2016 में प्रचार के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि अश्वेत उनका साथ नहीं देंगे।

ट्रम्प भी सियासत की नब्ज पहचानते हैं। अश्वेतों के बीच आधार मजबूत करने के लिए उन्होंने फुटबॉल स्टार हर्शेल वॉकर और पूर्व डेमोक्रेट सांसद वर्नेन जोन्स को अपने पक्ष में उतार दिया। ट्रम्प कहते हैं कि उन्होंने अश्वेतों के लिए किसी भी दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति से ज्यादा काम किया है।

कितने सही हैं ट्रम्प पर आरोप
ट्रम्प ने पिछले हफ्ते फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नस्लवाद के आरोप खारिज कर दिए थे। डिस्कवरी इंस्टीट्यूट के टकर कार्लसन मानते हैं- ट्रम्प के श्वेत अमेरिकियों का समर्थन हासिल है। लेकिन, सभी का नहीं। नस्लवाद की मुद्दा जटिल है। अमेरिकी सरकार के विभागों में इसे आप महसूस कर सकते हैं। अब अमेरिकी सरकार इसे दूर करने के लिए स्टाफर्स को ट्रेनिंग देने जा रही है। केंद्र या ट्रम्प सरकार में ऑफिस मैनेजमेंट एंड बजट के डायरेक्टर रसेल टी. वॉट कहते हैं- सरकारी विभागों में नस्लवाद या रंगभेद के आरोप सिर्फ झूठ और प्रोपेगंडा के अलावा कुछ नहीं हैं। इस मुद्दे को गलत इरादे से उछाला जा रहा है। फिर भी अगर कुछ है तो इसके दूर करने के लिए कदम उठाएंगे। अमेरिका के विकास में अश्वेतों का बड़ा योगदान है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:कैम्पेन के आखिरी दौर में मुकाबला कांटे का; बाइडेन को ट्रम्प पर मामूली बढ़त
2.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव / ट्रम्प ने कहा- जो वादे करता हूं, वे पूरे भी करता हूं; जानिए 4 साल में उनके 15 बड़े वादों का क्या नतीजा हुआ?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो पिछले हफ्ते की है। डोनाल्ड ट्रम्प केनोशा दंगा प्रभावित केनोशा गए थे। यहां एक अश्वेत जैकब ब्लेक को पुलिस ने सात गोलियां मारी थीं। वो अपाहिज हो गया है। हैरानी की बात यह है ट्रम्प ने यहां दंगाइयों और लूट की तो निंदा की, लेकिन जैकब पर एक शब्द नहीं बोले। इस घटना के बाद उन पर फिर आरोप लगे कि वे श्वेत अमेरिकियों का ही समर्थन करते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDdj3U
https://ift.tt/3h936xh

रिया को 10.30 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंचना है, बीते 2 दिन में एक्ट्रेस से 14 घंटे पूछताछ हो चुकी

सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया को 10.30 एनसीबी के ऑफिस पहुंचना है। इससे पहले सोमवार को रिया से 8 घंटे सवाल-जवाब हुए थे। बीते 2 दिनों में कुल 14 घंटे पूछताछ की जा चुकी है।

रिया को शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई
सोमवार को रिया सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट में एनसीबी के ऑफिस पहुंची और शाम करीब 6 बजे वहां से निकलीं। एनसीबी ने रिया को शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की। करीब 8 घंटे की पूछताछ में रिया ने खुद ड्रग्स लेने की बात कबूल नहीं की। हालांकि, ड्रिंक करने और स्मोकिंग की बात मानी। रिया का कहना है कि उसने जो भी किया सुशांत के लिए किया।

रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट देर रात आया। रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है।

रिया ने क्या आरोप लगाए?
सोमवार को एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और प्रियंका समेत दूसरे लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। एक्ट्रेस का आरोप है कि "प्रियंका ने डॉक्टर का फर्जी पर्चा बनवाकर सुशांत को दिया था। पर्चे में अवैध दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन था। डॉक्टर ने सुशांत की जांच किए बिना और सिर्फ प्रियंका के कहने पर डिप्रेशन की दवाएं लिख दी थीं। यह जालसाजी है और एनडीपीएस एक्ट, टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस का उल्लंघन है।

सुशांत के परिवार के वकील ने जवाब दिया
रिया की शिकायत पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा "मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है। ताकि, वह केस को अपनी तरह से हैंडल करे और सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिल पाए। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज करने का हक नहीं है।"

पुलिस ने कहा- केस सीबीआई को ट्रांसफर किया
मुंबई पुलिस ने बताया है कि रिया की शिकायत पर दर्ज किया गया केस सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है।

सुशांत की बहन कीर्ति ने कहा- एफआईआर झूठी है
श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर लिखा, "हमें कोई तोड़ नहीं सकता, यह झूठी एफआईआर भी नहीं।"



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो सोमवार की है। रिया चक्रवर्ती एनसीबी ऑफिस से बाहर आते हुए। यहां से वे बांद्रा पुलिस स्टेशन गई थीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVl3B5
https://ift.tt/3lXpc9z

रूस में वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' को पब्लिक में रिलीज किया गया, यहां 10 लाख से ज्यादा मामले; दुनिया में अब तक 2.74 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 74 लाख 79 हजार 207 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 73 हजार 109 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 96 हजार 421 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

रूस ने अपनी कोरोना वैक्सीन को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया है कि किस तरह से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार खुद टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी या फिर इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

इस वैक्सीन को रूस की गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इपिडेमियोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर बनाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि कुछ ही महीनों में यहां बहुत से लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। देश में कोरोना के 10 लाख 30 हजार 690 मामले आ चुके हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 64,85,575 1,93,534 37,58,629
भारत 42,77,584 72,816 33,21,420
ब्राजील 41,47,794 1,27,001 33,55,564
रूस 10,30,690 17,871 8,43,277
पेरू 6,91,575 29,976 5,22,251
कोलंबिया 6,71,848 21,615 5,29,279
साउथ अफ्रीका 6,39,362 15,004 5,66,555
मैक्सिको 6,37,509 67,781 4,46,715
स्पेन 5,25,549 29,516 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,88,007 10,129 3,57,388

अमेरिका: ट्रम्प बोले- वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगे बाइडेन और हैरिस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा है कि जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘बाइडेन मूर्ख आदमी हैं... आप जानते हैं। अमेरिका में सबसे कम मृत्युदर है। हम रिकॉर्ड टाइम में वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेंगे। बाइडेन तो चाहते हैं कि ‘चाइनावायरस’ हमारे देश की इकोनॉमी बर्बाद कर दे। अमेरिका इस वायरस के सामने सरेंडर कर दे।’’

ट्रम्प ने कहा- हम कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत अच्छा काम किया है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसकी वजह से बिडेन और हैरिस वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं बेकार के बयान दे रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है। हैरिस ने रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह वैक्सीन को लेकर ट्रम्प की बातों पर भरोसा नहीं करती हैं।

इजराइल: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले
इजराइल में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले आए हैं। यहां जब से कोरोना फैला है तब से कभी एक दिन में इतने मामले नहीं आए। इससे पहले तीन सितंबर को 2991 मामले आए थे। देश में अब तक 1 लाख 33 हजार 975 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1026 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 470 हो गई है और 1 लाख 5 हजार 455 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर बैन है।

तेल अवीव के रुबिन स्क्वेयर पर कोरोना से जान गंवाने वालों को एक हजार खाली कुर्सियां रखकर याद किया गया।

ब्राजील: अब तक 1.27 लाख की मौत
ब्राजील में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 10 हजार 273 नए मामले आए और 310 लोगों की जान गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 41 लाख 47 हजार 794 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 26 हजार 960 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हफ्ते भर में 6 हजार लोगों ने दम तोड़ा है। देश में अब तक 33 लाख 55 हजार 564 लोग ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में लोग कोरोना महामारी को लेकर जागरूक नहीं है। यहां के रियो डि जेनेरियो के इपानेमा बीच पर हजारों की संख्या लोग जुट रहे हैं। फोटो रविवार की है।

चीन: 15 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई है। देश में 85 हजार 134 लोग संक्रमित हुए हैं और 80 हजार 335 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 175 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है।

चीन के इंटरनेशनल फेयर के दौरान सिनोवैक बॉयोटेक की कोरोना वैक्सीन को भी दिखाया गया। -फाइल फोटो


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मॉस्को के कैफे में फेस मास्क पहने हुए वेटर। देश में कोरोना से 17 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ifl6HO
https://ift.tt/3i9DUbg

दो माह का राशन साथ लेकर सपरिवार सूरत रवाना हुआ ऑटो चालक; माता मरियम का जन्मोत्सव आज, ऑनलाइन होंगे प्रवचन; दिल्ली में 169 दिनों बाद मेट्रो सेवा शुरू

यह मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले दिनेश कुमार पटेल का परिवार है। दिनेश सूरत में लोडिंग ऑटो चलाते थे। लॉकडाउन के दौरान काम-धंधा ठप हुआ तो मई में परिवार सहित लोडिंग ऑटो से ही सूरत से सीधी आ गए। लेकिन, यहां न ही ढुलाई का काम मिला और न दूसरा रोजगार। दिनेश कहते हैं- सूरत में ग्राहकी फिक्स थी। बड़े व्यापारियों से संपर्क था इस कारण रोजाना 2 से 3 हजार रुपए कमा लेता था। इस कारण अब मजबूरन रोजगार के लिए परिवार सहित सूरत के लिए निकले हैं। दोबारा जमने में एक-दो महीने लगेंगे। इस कारण 2 महीने का राशन साथ लेकर जा रहा हूं।

पूरे शहर में जाम से जूझते रहे वाहन

सोमवार को फरीदाबाद में दो घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। इससे पूरे शहर में जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि नेशनल हाइवे से लेकर शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पानी के कारण हाइवे घंटों जाम से जूझता रहा। शहर में दो दिन से मौसम में परिवर्तन जारी है। सोमवार सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। फिर रुक रुककर हुई बारिश हुई। फोटो ओल्ड रेलवे अंडर पास की है।

नंदानगर व रेड चर्च में होगी ऑनलाइन पवित्र मिस्सा, प्रवचन

इंदौर सहित देशभर में माता मरियम का जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इंदौर में मुख्य आयोजन नंदानगर स्थित संत जोसेफ चर्च में होगा। जन्मोत्सव को लेकर चर्च परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। हालांकि चर्च में भक्तों का प्रवेश नहीं होगा। ऑनलाइन प्रवचन होंगे। मुख्य याचक फादर सायमन राज होंगे। पूजन विधि शाम 6.30 बजे प्रारंभ होगी, जिसका ऑनलाइन प्रसारण होगा।

800 से अधिक स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं

भोपाल में दुर्गा उत्सव मनाए जाने की शासन से अनुमति मिलने के बाद मूर्तिकारों ने प्रतिमाएं बनाने का काम तेज कर दिया है। उत्सव समितियों द्वारा भी प्रतिमाएं बनवाने के आर्डर दिए जाने लगे हैं। ज्यादातर समितियों ने पांच से लेकर 7 फीट की ऊंचाई तक की प्रतिमाओं के लिए ही आर्डर बुक कराए हैं। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। नगर में 800 से अधिक स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है।

मेट्रो सेवा को लेकर खुश दिखे यात्री

कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में 22 मार्च से बंद नई दिल्ली मेट्रो सोमवार को 169 दिन बाद सुबह 7 बजे हुडा सिटी सेंटर से यात्रियों को लेकर येलो लाइन समयपुर बादली के लिए रवाना हुई। 22 मार्च से बंद पड़ी मेट्रो को 3 चरणों में शुरू किया जा रहा है। सबसे पहले येलो लाइन को सोमवार से शुरू किया गया है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार इसके बाद धीरे- धीरे अन्य लाइनों को भी 12 सितंबर तक पूरी तरीके से खोल दिया जाएगा। मेट्रो सुबह 11 बजे तक एवं शाम को 4 से 8 बजे के बीच चलेगी।

बैलगाड़ी सुधरवाकर ट्रैक्टर से खींचकर ले गया किसान

नजारा मध्यप्रदेश के झाबुआ के उत्कृष्ट रोड पर किशनपुरी में सोमवार को दिखा। अपने खेत के लिए किसान बैलगाड़ी दुरुस्त करवाकर ट्रैक्टर से खींचकर ले जा रहा था। ऐसा लगा, बैल की जगह ट्रैक्टर ने ले ली और ये ट्रैक्टर गाड़ी बन गई। शहर के फोटोग्राफर कृष्णा पारीक ने ये फोटो हमें उपलब्ध कराया।

2 दिन पारा 35 डिग्री के पार पहुंचने के बाद 3 डिग्री लुढ़का

सूरत में 2 जून के बाद शुक्रवार और रविवार को शहर का तापमान सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। सोमवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री नीचे आया, लेकिन धूप और उमस के साथ गर्मी पिछले दो दिनों की तरह ही रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 74 फीसदी रही। 6 दिन बाद सोमवार को शहर में 0.6 इंच, जबकि जिले के उमरपाड़ा में दो घंटे में 2 इंच बारिश हुई।

मंदी की मार झेल रहे लोग

कोरोना की वजह से इस बार हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश की पवित्र झील, गौरीकुंड सुनसान हैं। यात्रियों के नहीं आने की वजह से यहां के लोगों को मंदी की मार झेलनी पड़ी है। झील के किनारे इक्का-दुक्का टेंट तो अभी लगे हैं और उन्हीं में जो यात्री वहां पहुंच रहे हैं, रात को रुक रहे हैं। लेकिन रास्ते में कहीं भी रुकने का कोई स्थान नहीं है। पवित्र झील के किनारे कुछ लोगों ने टेंट लगाकर ठहरने की व्यवस्था की सुविधा देने का प्रयास किया है। इसीलिए अब आने जाने वालों का कुछ क्रम शुरू हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The family went to Surat with a two-month ration; Birthday of Mother Mary today, sermons will be online; Metro service started in Delhi after 169 days


from Dainik Bhaskar /national/news/the-family-went-to-surat-with-a-two-month-ration-birthday-of-mother-mary-today-sermons-will-be-online-metro-service-started-in-delhi-after-169-days-127697610.html
https://ift.tt/3jSbP8T

एक दिन में 75 हजार 22 मरीज बढ़े, 74 हजार 123 लोग स्वस्थ भी हुए; देश में अब तक 42.77 लाख मामले

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 42 लाख 77 हजार 584 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। सोमवार को एक दिन में 75 हजार 022 मरीज बढ़े और 74 हजार 123 लोग स्वस्थ भी हो गए।

इस बीच रोहतक के पीजीआई वाइस चांसलर ओपी कालरा ने बताया कि हमें भारत बायोटेक से उनके वैक्सीन के फेज -2 ह्यूमन ट्रायल टेस्ट की अनुमति मिल गई है। हम 300 मरीजों पर इसका परीक्षण करेंगे। इनकी 12 से 65 साल के बीच है। इनमें से 15 की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। हमें मंगलवार सुबह तक वैक्सीन के डोज मिल जाएंगे।

5 राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में बीते 24 घंटे में ही 14 कोविड मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, रिकॉर्ड में कोरोना से 6 मौतें दिखाई गई हैं। इसके अलावा, सोमवार को 295 नए मरीज मिले, इनमें एमटीएच अस्पताल के 33 जूनियर डॉक्टर हैं। राजधानी भोपाल में सोमवार को 234 संक्रमित मिले। अब हर दिन 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। 10 दिन में 2139 केस बढ़े हैं।
वहीं, कोरोना मरीजों के इलाज खर्च को लेकर सोमवार को मप्र हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया। चीफ जस्टिस एके मित्तल और जस्टिस व्हीके शुक्ला की पीठ ने सरकार को निर्देश दिए कि वह इलाज की दर तय करे। निजी अस्पताल इलाज खर्च की रेट लिस्ट लगाएं।

2. राजस्थान
राज्य के सभी 33 जिलों में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के व्हिप चीफ महेश जोशी के पीएसओ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उधर,
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
उधर, सरकार ने कोरोना काल में मृतकों के अंतिम संस्कार पर नए दिशा निर्देश जारी किए। अब किसी कोरोना संक्रमित की मौत पर उनकी बॉडी प्रोटोकॉल के अनुसार पैक करके परिजनों को सौंपी जा सकेगी। परिजन अपने पैतृक श्मशान या कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

3. बिहार.
राज्य सरकार ने अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत पटना शहर में मंगलवार से धर्मस्थल-मॉल-पार्क खुल जाएंगे। साथ ही सब्जी, फल सहित अन्य सभी तरह की दुकानों के खुलने और बंद होने के लिए तय समय सीमा की पाबंदी समाप्त कर दी गई है। स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल पर भी आज से खुल जाएंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से 10 जुलाई से मंदिर बंद था। रात का कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। लोग रेस्टोरेंट में बैठकर खाना भी खा सकेंगे।
उधर, राज्य में लगातार चौथे दिन डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल की जांच की गई।

4. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 56 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की गई। अब तक 47 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19.6% पर पहुंच गया है। राज्य में सबसे ज्यादा केस पुणे में आ रहे हैं। शहर में मामले दो लाख के पार कर गए हैं।

5. उत्तर प्रदेश
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम को लखनऊ पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया। महाना 29 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए थे। दूसरी ओर, समाजवादी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद बोस का सोमवार की शाम लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 2 सितंबर को भर्ती कराया गया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-08-september-2020-127697580.html
https://ift.tt/336gWeX

आज एपल नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है; रिया से नारकोटिक्स ब्यूरो लगातार तीसरे दिन पूछताछ करेगा; कंगना पर सियासत शबाब पर

कोरोना वैक्सीन, रिया चक्रवर्ती, कंगना रनोट और बिहार चुनाव इन दिनों चर्चा में हैं। चलिए, शुरू करते हैं आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. आज एपल एक नए आईपैड और एपल वॉच सीरीज 6 की घोषणा कर सकती है। पहले 7 सितंबर को ऐसा होने का दावा किया गया था। iphone 12 की लॉन्चिंग होगी या नहीं, इस पर सस्पेंस है।

2. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। सोमवार को रिया से 8 घंटे पूछताछ हुई थी।

3. अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर मंगलवार से नींव की खुदाई का काम शुरू होगा। ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र इसके लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

अब कल की 7 महत्वपूर्ण खबरें

1. कंगना को Y कैटेगरी की सुरक्षा

कंगना और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कंगना मुंबई नहीं पहुंची हैं, मगर बीएमसी ने उनके दफ्तर पर छापा मार दिया है। कंस्ट्रक्शन की जांच की जा रही है। इस बीच, केंद्र सरकार ने कंगना को Y कैटेगरी की सुरक्षा देने की घोषणा कर दी। -पढ़ें पूरी खबर

2. चीन में बने वैक्सीन की पहली तस्वीर

कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जरूरी खबर। सोमवार को चीनी वैक्सीन की पहली झलक बीजिंग ट्रेड फेयर में दिखाई दी। इस दौरान दो वैक्सीन पेश की गईं। पहली वैक्सीन ‘कोरोनावेक' है, जिसे चीनी कंपनी सिनोवेक बायोटेक ने तैयार किया है। दूसरी वैक्सीन सिनोफार्म कंपनी ने बनाई है। -पढ़ें पूरी खबर

3. भारत को भी मिल सकती है रूसी वैक्सीन

भारत की नजर रूसी वैक्सीन पर है, क्योंकि रूस और चीन ने फेज-3 ट्रायल्स के नतीजे आने से पहले ही अपने-अपने वैक्सीन को इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। हो सकता है कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन की ही तरह गामालेया के वैक्सीन का भी भारत में ट्रायल हो। -पढ़ें पूरी खबर

4. पबजी एक गेम नहीं, एक बीमारी था

हां, ठीक पढ़ा आपने। ऐसे कई मामले हैं, जो साबित करते हैं कि पबजी एक गेम नहीं, बल्कि एक बीमारी था। पबजी के कारण किसी ने पिता का सिर काट दिया तो किसी ने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया। पबजी खेलने वालों में हर 4 में से एक भारतीय है। -पढ़ें पूरी खबर

5. अब भारत में ही बनेंगी हाइपरसोनिक मिसाइल

भारत हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी यह टेक्नोलॉजी तैयार कर चुके हैं। भारत के लिए इसे डीआरडीओ ने तैयार किया है। पांच साल के भीतर देश में ही हाइपरसोनिक मिसाइलें बनने लगेंगी। -पढ़ें पूरी खबर

6. जीडीपी गिर रही, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अगस्त के आखिरी हफ्ते में 39.77 लाख करोड़ रुपए था। एक हफ्ते में इसमें 28 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हो गई। आर्थिक मंदी के बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का सबसे बड़ा कारण भारतीय शेयर बाजारों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ना है। -पढ़ें पूरी खबर

7. नीतीश की रैली में ऐश्वर्या का जिक्र

बिहार में सरकार चला रही जदयू का चुनाव प्रचार सीएम नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली के साथ शुरू हो गया। नीतीश ने लालू और उनके परिवार पर निशाना साधा। कहा- ‘लालू परिवार में एक पढ़ी-लिखी लड़की ऐश्वर्या राय के साथ क्या हुआ?’ ऐश्वर्या की शादी लालू के बेटे तेजप्रताप से हुई थी। -पढ़ें पूरी खबर

अब 8 सितंबर का इतिहास

1933: गायिका आशा भोसले का जन्म हुआ।

1966: संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।

1966: अमेरिका में पहली बार स्टार ट्रैक प्रसारित हुआ था।

2006: महाराष्ट्र के मालेगांव में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इसमें करीब 37 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

गायक भूपेन हजारिका का 1926 में आज ही के दिन जन्म हुआ था। 2019 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया। गंगा बहती हो क्यूं...उनके सबसे चर्चित गीतों में से एक रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today Apple can launch new products, Riya will be questioned by the Narcotics Bureau for the third consecutive day; Kangana on political power


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3367mJ1
https://ift.tt/3lZb2oi

Popular Post