बुधवार, 30 सितंबर 2020

चीन में पाया जाने वाला 'कैट क्यू वायरस' भारत में संक्रमण फैला सकता है, 883 में से दो भारतीयों में मिली इसके खिलाफ एंटीबॉडीज

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने एक और वायरस का खतरा जताया है। ICMR के मुताबिक, चीन और वियतनाम में पाया जाने वाला कैट क्यू वायरस भारत में भी संक्रमण फैला सकता है।

देश में 883 लोगों के सीरम सैम्पल की जांच की गई, इसमें दो लोगों में कैट क्यू वायरस के खिलाफ काम करने वाली एंटीबॉडीज मिली हैं। एंटीबॉडीज शरीर में तभी मिलती हैं जब उससे जुड़े वायरस का संक्रमण हुआ हो।

मच्छर और सुअर से फैलता है कैट क्यू वायरस
ICMR के संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के मुताबिक, इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले चीन और वियतनाम में देखे गए हैं। यह वायरस क्यूलेक्स मच्छरों और सुअरों से फैलता है। देश में 2014 से 2017 के बीच सीरम कलेक्ट किया गया था।

इसकी जांच के दौरान 2 लोगों में कैट क्यू वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज मिलीं। इससे एक बात साफ है कि इनमें इस वायरस का संक्रमण हुआ है। हालांकि, अब तक भारत में यह वायरस किसी भी इंसान या जानवरों में नहीं मिला है।

दोनों ही मामले कर्नाटक से जुड़े
जिन दो लोगों में कैट क्यू वायरस की एंटीबॉडी (Anti-CQV IgG) मिली हैं, वो कर्नाटक से हैं। ICMR के मुताबिक, इंसानों और सुअरों के सीरम सैंपल्स की जांच होनी चाहिए ताकि पता चल सके कि कहीं यह वायरस हमारे बीच पहले से ही मौजूद तो नहीं है। भारत में क्यूलेक्स मच्छर की प्रजाति का विस्तार होने से इस वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

कितना खतरनाक है कैट क्यू वायरस
यह खासतौर पर चीन और वियतनाम में क्यूलेक्स मच्छरों और सुअरों में पाया जाता है। यह वायरस खतरनाक है या नहीं, अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसका संक्रमण इंसेफेलाइटिस और मेनिनजाइटिस जैसे रोगों की वजह बन सकता है। मरीजों में बुखार, सिरदर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

चीन के सुअरों में बड़े पैमाने पर इसके खिलाफ एंटीबॉडीज मिल चुकी हैं। यह इस बात का संकेत है कि वहां वायरस फैल रहा है। इसमें मच्छरों और सुअरों के जरिए दूसरे जानवरों में फैलने की भी क्षमता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
cat Que Virus Icmr Warns Of Another Chinese Virus Which Could Spread Disease In Country all you need to know about cat Que Virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/349srCT
https://ift.tt/348j7z3

लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली रॉयल्स 5 साल में केकेआर के खिलाफ एक ही मैच जीत सकी; यूएई में दो हाईस्कोर भी इसी टीम के नाम

आईपीएल के 13वें सीजन का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। राजस्थान ने अपने पिछले मैच में लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। वहीं, केकेआर ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। पिछले 5 साल की बात करें, तो राजस्थान की टीम केकेआर के खिलाफ सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है। इस दौरान दोनों के बीच 5 मुकाबले खेले गए।

वहीं, इस सीजन में राजस्थान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उसने अपने दोनों मैच शारजाह में खेले हैं। दोनों बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाकर मैच जीते। केकेआर ने सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

दुबई में पिछले मैच में सुपर ओवर से निकला नतीजा
दुबई में खेले गए पिछले मैच में का नतीजा सुपर ओवर से निकला था। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को हराया। आईपीएल इतिहास में पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद कोई मैच टाई हुआ है। इस मैच में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई भी 5 विकेट पर 201 रन ही बना पाई।

सीजन में यहां कोई टीम चेज नहीं कर पाई
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। इस सीजन में अब तक यहां 5 मैच खेले गए हैं। पांचों मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी।

पिछले मैच के हीरो राहुल तेवतिया पर रहेगी नजर
पंजाब के शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर राजस्थान को जीत दिलाने वाले राहुल तेवतिया से इस मैच में भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तेवतिया ने पिछले मैच में शानदार फिफ्टी लगाकर अपनी टीम को हारा हुआ मैच जिताया था।

रॉयल्स टीम में स्मिथ, सैमसन और आर्चर की-प्लेयर्स
राजस्थान रॉयल्स में कप्तान स्मिथ के अलावा संजू सैमसन और जोस बटलर अहम बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर्स में टॉम करन और श्रेयस गोपाल रह सकते हैं। इनके अलावा बॉलिंग डिपार्टमेंट में इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले जोफ्रा आर्चर के अलावा जयदेव उनादकट बड़े प्लेयर रहेंगे।

केकेआर के लिए गिल, रसेल और नरेन की-प्लेयर्स
कोलकाता को ऑफ स्पिनर और ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के अलावा आंद्रे रसेल और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। 2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

हेड-टु-हेड
आईपीएल में राजस्थान और कोलकाता के बीच बराबरी की टक्कर रही है। दोनों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए। राजस्थान और कोलकाता ने 10-10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

कोलकाता ने 2 और राजस्थान ने एक बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, राजस्थान ने लीग के पहले सीजन में ही फाइनल (2008) खेला था। उसमें उसने चेन्नई को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

आईपीएल दोनों टीमों का सक्सेस रेट लगभग बराबर
राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 149 मैच खेले, जिसमें 77 जीते और 70 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, कोलकाता ने अब तक 180 में से 93 मैच जीते और 87 हारे हैं। इस तरह लीग में रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 52.04% और कोलकाता का 52.50% रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
KKR Vs RR Head To Head Record IPL Dream Playing 11 Match Preview Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kZP17D
https://ift.tt/3ieFNmh

क्या लद्दाख में लैंड कर चुके हैं भारतीय पैराट्रूपर? 8 महीने पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विमान से कुछ सैनिक पैराशूट के जरिए उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये भारतीय पैराट्रूपर्स हैं, जो लद्दाख में अपना मूवमेंट बढ़ा रहे हैं।

एक तरफ भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जहां सैन्य और राजनयिक स्तर की बातचीत का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो को भारतीय पैराट्रूपर्स का बताकर सीमा विवाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

और सच क्या है?

  • अलग-अलग की-वर्ड सर्च करने से भी इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि हाल में भारतीय पैराट्रूपर्स ने लद्दाख में कोई सैन्य अभ्यास किया है।
  • वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें यूट्यूब पर एक वीडियो मिला। असल में ये वायरल हो रही एक छोटी क्लिप का पूरा वीडियो है।
  • वीडियो में पहले सैनिक एयरक्राफ्ट में बैठे दिख रहे हैं। फिर एक-एक करके पैराशूट के जरिए हवा में छलांग लगाते हैं। यूनिफॉर्म और सैनिकों को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि ये भारतीय वायुसेना के जवान या पैराट्रूपर्स नहीं हैं। यूट्यूब पर ये वीडियो 23 जनवरी 2020 को ही अपलोड किया जा चुका है। इससे साफ है कि वीडियो का वर्तमान में चल रहे भारत-चीन सीमा विवाद से कोई संबंध नहीं है।
  • इस यूट्यूब वीडियो के कैप्शन के अनुसार, ये स्पैनिश फोर्स का वीडियो है। स्पैनिश फोर्स द्वारा लगाई गई पहली पैराशूट जंप की 72वीं सालगिरह सेना ने ऐसे मनाई थी। चूंकि ये किसी न्यूज एजेंसी या स्पेन की सेना का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल नहीं है। इसलिए ये पुष्टि नहीं होती कि कैप्शन की जानकारी सही है या। लेकिन, ये स्पष्ट हो रहा है कि वीडियो का भारत से कोई लेना-देना नहीं है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact Check: Did Indian Paratroopers Landed in Ladakh? 8 month old video goes viral with false claim


from Dainik Bhaskar /no-fake-news/news/fact-check-did-indian-paratroopers-landed-in-ladakh-8-month-old-video-goes-viral-with-false-claim-127764030.html
https://ift.tt/3kY1Uiv

बाबरी मामले में सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला आज; लॉकडाउन में अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़; दीपिका-श्रद्धा के खातों की जांच होगी

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 51 लाख के पार हो गई है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी बोले हैं कि अब कुछ लोग किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी काली कमाई का एक और जरिया खत्म हो गया है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. IPL में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। शाम सात बजे टॉस होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

2. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला आएगा। इस केस में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती आरोपी हैं।

3. राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आज आखिरी तारीख है।

4. 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की भी आज आखिरी तारीख है।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. 6 महीनों से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है। 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा संपत्ति वाले 828 भारतीयों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। मुकेश अंबानी की कुल इनकम 6,58,400 करोड़ रुपए है।

-पढ़ें पूरी खबर

2. दलित लड़की से गैंगरेप, रीढ़ की हड्डी तोड़ी, जीभ काट दी

उतर प्रदेश के हाथरस जिले में जिस दलित लड़की का गैंगरेप हुआ था, उसने मंगलवार तड़के 3 बजे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में अंतिम सांस ली। 14 सितंबर को दरिंदों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी थी और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। पिता ने बताया कि ये लोग गांव के ठाकुर हैं। मेरे पिता से भी मारपीट कर चुके हैं। पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट...

-पढ़ें पूरी खबर

3. मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग

चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे।

-पढ़ें पूरी खबर

4. एम्स ने सीबीआई को सौंपी सुशांत की विसरा रिपोर्ट

एम्स की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को विसरा में किसी तरह का जहर नहीं मिला है। सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच के लिए 21 अगस्त को डॉ. सुधीर गुप्ता की लीडरशिप में एम्स के पांच डॉक्टर्स की टीम बनाई गई थी।

-पढ़ें पूरी खबर

5. बाबरी मस्जिद विध्वंस केस पर केंद्रित भास्कर एक्सप्लेनर

अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को गिराए जाने के करीब 28 साल पूरे हो गए हैं। ढांचे को गिराने के क्रिमिनल केस की सुनवाई लखनऊ में स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चल रही थी। विवादित ढांचे को गिराए जाने के मामले में 32 आरोपी हैं। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार और साक्षी महाराज आरोपी हैं।

-पढ़ें पूरी खबर

6. ड्रग्स मामले में दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत के बैंक खातों की जांच होगी

​​​​​​​सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह के बैंक खातों से हुए लेन-देन की जांच करेगा। इन एक्ट्रेस से NCB के अधिकारी ड्रग्स से जुड़ी वॉट्सऐप चैट के बारे में कई घंटे की पूछताछ कर चुके हैं।

-पढ़ें पूरी खबर

अब 30 सितंबर का इतिहास

1898ः अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर की स्थापना हुई।

1993ः भारत के महाराष्ट्र में भूकंप के कारण 10,000 हजार से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि लाखों बेघर हो गए।

2010: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन को रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड में बराबर हिस्से में बांटने का फैसला सुनाया।

अब जाते-जाते जिक्र पांच बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन विश्वनाथन आनंद का। 2003 में आज ही के दिन भारतीय शतरंज के बादशाह विश्वनाथन ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती थी। पढ़िए उन्हीं के शब्दों में जीत का मूल मंत्र...

​​​​​​​


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Big decision of CBI court in Babri case today; Ambani earned 90 crores every hour in lockdown; Deepika-Shraddha's accounts will be investigated


from Dainik Bhaskar /national/news/big-decision-of-cbi-court-in-babri-case-today-ambani-earned-90-crores-every-hour-in-lockdown-deepika-shraddhas-accounts-will-be-investigated-127766436.html
https://ift.tt/3iiGbA2

19 साल पहले माधवराव सिंधिया का प्लेन क्रैश हुआ था, 1984 में ग्वालियर सीट पर अटल जी को हराया था

हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में गए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया का प्राइवेट प्लेन 30 सितंबर 2001 को क्रैश हो गया था। वे कुछ पत्रकारों के साथ यूपी के मैनपुरी में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे, तब उनके सेसना सी-90 एयरक्राफ्ट ने आग पकड़ ली थी।

खास बात यह थी कि उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनका पार्थिव शरीर लाने के लिए विशेष विमान दिल्ली भेजा था। यह महत्वपूर्ण है कि सिंधिया ने ही 1984 में वाजपेयी को ग्वालियर में लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी थी।

ग्वालियर के सिंधिया राजवंश में माधवराव का जन्म 10 मार्च 1945 को हुआ था। शुरुआती पढ़ाई सिंधिया स्कूल से और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने हायर स्टडीज की। सिंधिया उस समय कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब इंदिरा गांधी ने सत्ता गंवा दी थी। उन्हें सबसे सफल रेल मंत्रियों में से एक माना जाता है। उनके कार्यकाल में ही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गई थी।

नरसिम्हा राव की कैबिनेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी हवाला कांड की वजह से 1996 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने मध्यप्रदेश विकास कांग्रेस बना ली थी। हालांकि, सीताराम केसरी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही वे पार्टी में लौट आए थे।

1999 में जब सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठा तो सिंधिया को कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद का तगड़ा दावेदार समझा जाता था। सिंधिया लोकसभा में डिप्टी फ्लोर लीडर थे और उन्हें कांग्रेस प्रेसिडेंट और विपक्ष की नेता सोनिया गांधी का विश्वासपात्र समझा जाता था। 1971 से 1999 तक वे सांसद रहे।

फर्राटेदार हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाले ग्वालियर के पूर्व श्रीमंत सिंधिया की जमीनी पकड़ बेहद मजबूत थी। एक और खास बात यह है कि वे हमेशा खेलों से जुड़े रहे। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे।

2010: राम जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 30 सितंबर 2010 को विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन के मालिकाना हक को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने 2:1 के बहुमत से विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

हालांकि, बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में गया। पिछले साल नवंबर में फैसला आया कि विवादित जमीन पर राम जन्मभूमि बनना चाहिए और अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके लिए भूमिपूजन किया है।

आज की तारीख को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है...

  • 1687ः औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।
  • 1841ः अमेरिका के मशहूर वैज्ञानिक सैमुएल स्लॉकम ने 'स्टेप्लर' का पेटेंट कराया।
  • 1846: डॉ. विलियम मॉर्टन ने एनेस्थेशिया का इस्तेमाल कर पहली बार दांत निकाला।
  • 1947ः पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए।
  • 1967ः अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
  • 1975: AH-64 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर ने पहली बार उड़ान भरी।
  • 1984ः उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।
  • 1993ः महाराष्ट्र के लातुर में भूकंप के कारण 10,000 से अधिक लोग मारे गए। लाखों बेघर हुए।
  • 1996: तमिलनाडु की राजधानी का नाम मद्रास से बदलकर चेन्नई रखा गया।
  • 2001ः इजरायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलीस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
  • 2008: जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट के देवी मंदिर में भगदड़ से 200 से ज्यादा मौतें हुई थी।
  • 2013: कोर्ट ने चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 30th/ What Happened Today | Madhav Rao Scindia Private Plane Crashed| Allahabad High Court Ordered Three Divisions of Disputed Land In Ayodhya | Earthquake in Latur Maharashtra in 1993


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-september-30th-madhavrao-scindia-private-plane-crashed-allahabad-high-court-ordered-three-divisions-of-disputed-land-in-ayodhya-127766435.html
https://ift.tt/2G9SwcU

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

तीन साल पहले कपड़ों का ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया, कोरोना आया तो लॉन्च की पीपीई किट, 5 करोड़ रु पहुंचा टर्नओवर

दिल्ली की रहने वाली वंशिका चौधरी महिलाओं को ट्रेंड के हिसाब से लुक देने के साथ- साथ कोरोना से जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीई किट मुहैया करा रही हैं। अब तक वो 200 से ज्यादा अस्पतालों में 6 लाख से अधिक पीपीई किट सप्लाई कर चुकी हैं। उनकी कम्पनी 200 से ज्यादा होटल्स, स्कूल और रेस्टोरेंट के लिए यूनिफॉर्म तैयार करती है। उनके साथ 200 से ज्यादा लोग जुड़े हैं। पिछले साल 5 करोड़ रुपए का टर्नओवर रहा है।

26 साल की वंशिका अभी मुंबई में रहती हैं। पिछले साल ही शादी बाद वो दिल्ली से यहां शिफ्ट हुई हैं। उन्होंने स्कूली एजुकेशन दिल्ली से पूरा करने के बाद सिंगापुर से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है।

वंशिका बताती हैं, 'ग्रेजुएशन के दौरान लास्ट ईयर में हमें एक ब्रांड और बिजनेस मॉडल तैयार करने का प्रोजेक्ट मिला। यह हमारे कोर्स वर्क का हिस्सा था। मैंने इसका नाम कन्या रखा था। इस दौरान मैंने महिलाओं के फैशन ट्रेंड को देखते हुए काफी रिसर्च वर्क किया। एक्सपर्ट्स की मदद ली, उनसे फैब्रिक और मार्केटिंग के बारे में जानकारियां हासिल की। प्रोजेक्ट का काम पूरा होने तक मुझे फैशन, फैब्रिक और मार्केट के बारे में अच्छी खासी समझ हो गई थी। जब मेरा बैचलर कंप्लीट हुआ तो मैंने तय किया कि अब इसी प्रोजेक्ट को फ्यूचर प्रोफेशन में कन्वर्ट करूंगी।

वंशिका अपने पति अभिजीत काजी के साथ। अभिजीत ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है, दोनों साथ मिलकर काम करते हैं।

सिंगापुर से पढ़ाई के बाद 2015 में वंशिका दिल्ली आ गईं। यहां आकर उन्होंने रिसर्च वर्क किया, मार्केट और डिमांड के बारे में पता किया। उनके पिता टेक्सटाइल फिल्ड से जुड़े थे तो वंशिका उनके साथ काम सीखने लगी। अगस्त 2017 में उन्होंने कन्या नाम से अपनी कंपनी बनाई और वेबसाइट लॉन्च किया। तब उन्होंने करीब 1 लाख रुपए खर्च किए थे।

वंशिका बताती हैं कि रिसर्च वर्क के दौरान मुझे पता चला कि भारत में ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के लिए वेस्टर्न ड्रेस के विकल्प बहुत कम हैं। अगर है भी तो क्वालिटी गैप बहुत ज्यादा है। मैंने तय किया कि क्यों न कुछ इस तरह के ड्रेस डिजाइन किए जाए जिसकी कॉस्ट भी कम हो, क्वालिटी भी अच्छी हो और दस से पांच की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाएं उसे आराम से पहन भी सकें।

इसके बाद कुछ कपड़े हमने लॉन्च किए और ऑनलाइन उसे प्रमोट किया। लोगों का रिस्पॉन्स अच्छा मिला और ठीक ठाक कमाई हुई थी। उसके बाद हमने बड़े लेवल पर काम शुरू किया। अलग- अलग जगहों से फैब्रिक मंगाए और ट्रेंड्स के हिसाब से ड्रेस तैयार करने लगे। जैसे जैसे डिमांड बढ़ती गई वैसे-वैसे हमारा बिजनेस बढ़ता गया।

वंशिका ने महिलाओं के लिए कपड़ों का ऑनलाइन बिजनेस 2017 में शुरू किया था। आज देशभर में उनके ग्राहक हैं।

वो कहती हैं कि कुछ दिन बाद हमें अलग अलग होटल्स और रेस्टोरेंट्स से ढेर सारे ईमेल्स और मैसेज आने लगे कि आप हमारे लिए यूनिफॉर्म तैयार करिए। शुरुआत में तो हम इन्हें इग्नोर करते रहे लेकिन फिर हमने महसूस किया कि इस सेक्टर में काफी स्कोप है। इसके बाद 2019 में हमने कन्या यूनिफॉर्म नाम से एक दूसरा सेटअप स्टार्ट किया। इससे हमें अलग ही पहचान मिली। 200 से ज्यादा होटल्स, रेस्टोरेंट्स और स्कूलों के लिए हम यूनिफॉर्म तैयार करने लगे। उसके बाद मेरी शादी हो गई और मैं मुंबई शिफ्ट हो गई। हमने अपनी कंपनी और सेटअप भी यहीं शिफ्ट कर दिया। सबकुछ ठीक चल रहा था तभी इस साल कोरोना आ गया।

वंशिका कहती हैं,' कोरोना के चलते जब लॉकडाउन लगा तो हमारे कई प्रोजेक्ट्स बंद हो गए, कई ऑर्डर कैंसिल हो गए। लेकिन सच कहूं तो उसके बाद भी नुकसान की बजाए और ज्यादा मजबूत हो गए हम। मेरे हसबैंड अभिजीत काजी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। मार्केट और फाइनांस के सेक्टर में उनकी काफी अच्छी समझ है और उन्होंने इस फिल्ड में काम भी किया है। इस साल की शुरुआत में जब चीन और दूसरे देशों में कोरोना फैला हुआ था तभी मेरे हसबैंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीपीई किट को लेकर बातचीत करना शुरू कर दिया था। उन्हें पता था कि कल को इसकी जरूरत इंडिया में भी होगी।

इसके बाद हमने इसको लेकर रिसर्च वर्क करना शुरू किया, एक्सपर्ट्स से जानकारियां जुटाई, बेहतर क्वालिटी के फैब्रिक मंगाए। चूंकि पीपीई किट को लेकर पहले से ज्यादा आइडिया नहीं था तो गूगल से देखकर हमने कुछ सैंपल्स तैयार किया। फिर अपना नया वेंचर कन्या मेड नाम से शुरू किया। हमने अपनी तैयार की हुई पीपीई किट्स को डीआरडीओ के पास भेजा, वहां से अप्रूवल के बाद हम इसे मार्केट में लॉन्च कर दिया।

कोरोना के आने के बाद वंशिका ने पति के साथ मिलकर पीपीई किट बनाना शुरू किया। अभी ये लोग 6 लाख से ज्यादा पीपीई किट अलग अलग जगहों पर सप्लाई कर चुके हैं।

वो कहती हैं कि जब देश में पीपीई किट की डिमांड हुई तो हम पहले से इसके लिए तैयार थे, हमने अलग- अलग अस्पतालों में जाकर अप्रोच किया और अपने पीपीई किट के बारे में बताया। शुरू में तो वे डील नहीं कर रहे थे, हमें बार-बार कॉल, मैसेज करना पड़ा। लेकिन फिर जब डील पक्की हुई तो धीरे-धीरे हमारा नेटवर्क बढ़ता गया। अब तक हम 60 लाख से ज्यादा पीपीई किट सप्लाई कर चुके हैं। एक पीपीई किट की कीमत 400-600 रु तक के बीच में होती है। हमने बीएमसी को भी हजारों की संख्या में पीपीई किट दिए हैं। अभी गुजरात और मुंबई दोनों जगह हमारी कंपनी है।

वंशिका बताती हैं कि लॉकडाउन के दौरान पीपीई किट तैयार करने और उसकी सप्लाई करने में काफी दिक्कत हुई। तब न तो कहीं दुकानें खुलीं थी न ही कोई मजदूर काम करने को तैयार था। एक पॉली बैग के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी।

अभी वंशिका और उनके हसबैंड मिलकर तीन वेंचर्स यानी कन्या, कन्या यूनिफॉर्म और कन्या मेड पर काम कर रहे हैं। कन्या मेड की शुरुआत इसी साल कोरोना के बाद इन्होंने की है। वंशिका कहती है कि ये तीसरा वेंचर हमारे लिए सबसे बड़ा सेटअप है। आगे इसे और विस्तार करना है, हमारी कोशिश है कि मेडिकल फिल्ड से जुड़े जितने भी फैब्रिक आइटम हो हम उसे तैयार करें। वो कहती हैं कि इस फिल्ड में उतरने से पहले और उतरने के बाद भी रिसर्च वर्क ही सबसे बड़ा सफलता का मूल मंत्र है।

ये पॉजिटिव खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1. मेरठ की गीता ने दिल्ली में 50 हजार रु से शुरू किया बिजनेस, 6 साल में 7 करोड़ रु टर्नओवर, पिछले महीने यूरोप में भी एक ऑफिस खोला

2. पुणे की मेघा सलाद बेचकर हर महीने कमाने लगीं एक लाख रुपए, 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था

3. इंजीनियरिंग के बाद सरपंच बनी इस बेटी ने बदल दी गांव की तस्वीर, गलियों में सीसीटीवी और सोलर लाइट्स लगवाए, यहां के बच्चे अब संस्कृत बोलते हैं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली की रहने वाली वंशिका चौधरी ने 2017 में कन्या नाम से महिलाओं के लिए कपड़ों का ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33dyyXA
https://ift.tt/2GjNnhY

मुंबई चौथा जिला, जहां मरीज 2 लाख के पार, भोपाल में हर 100 में से 18 लोग ऐसे हैं, जिन्हें संक्रमित होने का पता नहीं चला; देश में अब तक 61.43 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 61 लाख 43 हजार 19 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 69 हजार 668 मरीज बढ़े। वहीं, 85 हजार 194 लोग स्वस्थ भी हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच, भोपाल में हुए सीरो सर्वे में कोरोना को लेकर हैरान करने वाली बात पता चली है। यहां हर 100 लोगों में से 18 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें स्वयं के संक्रमित होने का पता भी नहीं चला।

मुंबई जिले में मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है। सोमवार को सबसे ज्यादा 2044 मरीज मिले। इसके साथ मुंबई जिला देश का ऐसा चौथा जिला बन गया है, जहां मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है। मृत्यु दर भी सबसे ज्यादा 4.4% है।

शहर कुल मौतें मृत्यु दर
मुंबई 8,834 4.4%
पुणे 5,689 2.0%
दिल्ली 5,272 1.9%
बेंगलुरु 2,845 1.3%

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 70 हजार 589 नए मरीज मिले और 776 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार 292 हो गई है। वहीं, 9 लाख 47 हजार 576 एक्टिव केस और 51 लाख एक हजार 398 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 96 हजार 318 लोग दम तोड़ चुके हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि सोमवार को देश में 7 लाख 31 हजार 10 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 11 करोड़ 42 लाख 811 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

प्रदेश में 19 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार के नीचे आया है। सोमवार को 1957 कुल संक्रमित निकले इसके पहले 9 सितंबर को नए संक्रमितों की संख्या 1869 रही थी। भोपाल में हर 100 लोगों में से 18 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्हें स्वयं के संक्रमित होने का पता भी नहीं चला। यह खुलासा भोपाल में पिछले दिनों हुए सीरो सर्वे की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के 85 वार्ड में रहने वाले 7976 लोगों के ब्लड सैंपल का कोविड एंटी बॉडी टेस्ट किया गया, जिनमें से 18% (1451) में कोविड एंटी बॉडी जांच के दौरान मिली हैं।

2. राजस्थान
राज्य सरकार कोरोनावायरस से खुद को और दूसरों को बचाने के लिए 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस से जन आंदोलन की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बैठक में यह फैसला लिया। गहलोत ने कहा कि सभी मास्क पहनने के जन आंदोलन को सफल बनाएं और संक्रमण से सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़ से बचें।

3. बिहार
राज्य में कोरोना के मामले में गिरावट आ रही है। हालांकि, टेस्टिंग की संख्या एक लाख से ज्यादा है। सोमवार को 1.2 लाख लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसके साथ राज्य में अब तक 69.7 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट 2.6% हो गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में कोरोना को लेकर अच्छी खबर आ रही है। सोमवार को महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 11 हजार 921 मरीज बढ़े और 19 हजार 932 लोग स्वस्थ भी हो गए। उधर, मृत्यु की दर 2.65% है। राज्य में फिलहाल 19 लाख 75 हजार 923 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं। वहीं, 29 हजार 922 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

उधर, पिछले 24 घंटों में 189 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हजार 818 हो गई। इस दौरान चार और पुलिसकर्मियों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 245 हो गई।

5. उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। अब तक 3.31 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 53 हजार 953 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 84.75% पर पहुंच गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i9rsY9
https://ift.tt/3kUOBiJ

मुंबई चौथा जिला, जहां मरीज 2 लाख के पार, भोपाल में हर 100 में से 18 लोग ऐसे हैं, जिन्हें संक्रमित होने का पता नहीं चला; देश में अब तक 61.43 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 61 लाख 43 हजार 19 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 69 हजार 668 मरीज बढ़े। वहीं, 85 हजार 194 लोग स्वस्थ भी हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच, भोपाल में हुए सीरो सर्वे में कोरोना को लेकर हैरान करने वाली बात पता चली है। यहां हर 100 लोगों में से 18 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें स्वयं के संक्रमित होने का पता भी नहीं चला।

मुंबई जिले में मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है। सोमवार को सबसे ज्यादा 2044 मरीज मिले। इसके साथ मुंबई जिला देश का ऐसा चौथा जिला बन गया है, जहां मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है। मृत्यु दर भी सबसे ज्यादा 4.4% है।

शहर कुल मौतें मृत्यु दर
मुंबई 8,834 4.4%
पुणे 5,689 2.0%
दिल्ली 5,272 1.9%
बेंगलुरु 2,845 1.3%

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 70 हजार 589 नए मरीज मिले और 776 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार 292 हो गई है। वहीं, 9 लाख 47 हजार 576 एक्टिव केस और 51 लाख एक हजार 398 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 96 हजार 318 लोग दम तोड़ चुके हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि सोमवार को देश में 7 लाख 31 हजार 10 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 11 करोड़ 42 लाख 811 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

प्रदेश में 19 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार के नीचे आया है। सोमवार को 1957 कुल संक्रमित निकले इसके पहले 9 सितंबर को नए संक्रमितों की संख्या 1869 रही थी। भोपाल में हर 100 लोगों में से 18 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्हें स्वयं के संक्रमित होने का पता भी नहीं चला। यह खुलासा भोपाल में पिछले दिनों हुए सीरो सर्वे की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के 85 वार्ड में रहने वाले 7976 लोगों के ब्लड सैंपल का कोविड एंटी बॉडी टेस्ट किया गया, जिनमें से 18% (1451) में कोविड एंटी बॉडी जांच के दौरान मिली हैं।

2. राजस्थान
राज्य सरकार कोरोनावायरस से खुद को और दूसरों को बचाने के लिए 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस से जन आंदोलन की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बैठक में यह फैसला लिया। गहलोत ने कहा कि सभी मास्क पहनने के जन आंदोलन को सफल बनाएं और संक्रमण से सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़ से बचें।

3. बिहार
राज्य में कोरोना के मामले में गिरावट आ रही है। हालांकि, टेस्टिंग की संख्या एक लाख से ज्यादा है। सोमवार को 1.2 लाख लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसके साथ राज्य में अब तक 69.7 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट 2.6% हो गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में कोरोना को लेकर अच्छी खबर आ रही है। सोमवार को महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 11 हजार 921 मरीज बढ़े और 19 हजार 932 लोग स्वस्थ भी हो गए। उधर, मृत्यु की दर 2.65% है। राज्य में फिलहाल 19 लाख 75 हजार 923 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं। वहीं, 29 हजार 922 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

उधर, पिछले 24 घंटों में 189 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हजार 818 हो गई। इस दौरान चार और पुलिसकर्मियों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 245 हो गई।

5. उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। अब तक 3.31 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 53 हजार 953 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 84.75% पर पहुंच गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-29-september-2020-127763617.html
https://ift.tt/3mTOrtQ

दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत के बैंक खातों की जांच होगी; नारकोटिक्स ब्यूरो 7 मेल एक्टर्स से भी पूछताछ करेगा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह के बैंक खातों से हुए लेन-देन की जांच करेगा। इन एक्ट्रेस से NCB के अधिकारी ड्रग्स से जुड़ी वॉट्सऐप चैट के बारे में कई घंटे की पूछताछ कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने ड्रग्स खरीदने के लिए कोई ट्रांजैक्शन किया या नहीं।

बताया जा रहा है कि चारों एक्ट्रेस के पिछले 3 साल में क्रेडिट कार्ड्स से किए गए पेमेंट्स की जांच की गई है। NCB के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्यूसर और 7 बड़े एक्टर से भी पूछताछ के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इस मामले में अब तक हुई पूछताछ में जो नाम सामने आए हैं, उनसे सवाल करने के लिए NCB चीफ ने परमिशन दे दी है।

दीपिका ने ड्रग्स चैट की बात कबूली थी
NCB ने शनिवार को दीपिका पादुकोण से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से ड्रग्स चैट की बात कबूल की थी, हालांकि ड्रग्स लेने से इनकार किया था। बताया जा रहा है कि सारा और श्रद्धा ने पूछताछ में कहा था कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। इनसे पहले रकुलप्रीत सिंह ने रिया से ड्रग्स के बारे में चैट करना कबूल किया था।

रिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत और ड्रग पैडलर बासित परिहार की जमानत पर भी फैसला आ सकता है। इन सभी की अर्जियां लोअर कोर्ट्स से 2-2 बार खारिज हो चुकी हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bank accounts of Deepika, Sara, Shraddha and Rakul Preet will be investigated, Narcotics Bureau will also interrogate 7 mail actors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jdXXFQ
https://ift.tt/3ibU03s

कोरोना काल में हृदय रोग के मामले 20% बढ़े, लक्षणों को नजरअंदाज किया तो नौबत सर्जरी तक पहुंची; एक्सपर्ट से समझें, कैसे टाल सकते हैं सर्जरी

कोरोनाकाल में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले 20 फीसदी तक बढ़े हैं। ज्यादातर मरीज हृदय रोगों से जुड़े लक्षण दिखने के बावजूद उसे नजरअंदाज कर रहे हैं। कोरोना के डर से हॉस्पिटल जाने से बच रहे हैं। नतीजा, सर्जरी की नौबत आ रही है। हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोनाकाल में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हार्ट के ऑपरेशन्स टाले जा सकते हैं।

आज वर्ल्ड हार्ट डे, इस साल की थीम है- यूज हार्ट टू बीट कार्डियो वेस्कुलर डिसीज। इस मौके पर इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियो-थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मुकेश गोयल और नानावटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशांत पाटिल बता रहे हैं कोरोनाकाल में हार्ट को कैसे हेल्दी रखें...

72 साल की महिला के मामले से समझें क्यों अलर्ट रहना जरूरी
इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियो-थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मुकेश गोयल कहते हैं, कोरोनाकाल में इमरजेंसी यूनिट में हार्ट अटैक के मामले कम आ रहे हैं। कोरोना के कारण मरीज अस्पताल आने से डर रहे हैं। इसलिए घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। अगर हृदय रोगों से जुड़े लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टरी सलाह लेने में देरी न करें। एक ऐसा ही मामला हमारे पास आया, इससे खतरे को समझा जा सकता है।

हाल ही में फरीदाबाद की 72 साल की महिला हार्टअटैक के बाद अस्पताल पहुंची। वह पिछले 12 घंटे से सीने में जलन को अनदेखा कर रही थी। कोरोना के डर के कारण वह अस्पताल आने से बचती रही। कुछ घंटों बाद स्थानीय डॉक्टर ने उन्हें अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया।

हॉस्पिटल में जांच हुई। रिपोर्ट में सामने आया कि हार्ट अटैक के कारण दोनों हार्ट चैम्बर को अलग करने वाली दीवार फट गई थी। इसका असर फेफड़ों पर भी पड़ा और यूरिन आउटपुट होने के कारण किडनी भी फेल हुई। तीन दिन तक कार्डियक सपोर्ट पर रखने के बाद 5 घंटे तक उसकी बायपास सर्जरी हुई।

डॉ. मुकेश के मुताबिक, अगर परेशानी की शुरुआत होते ही उन्हें हॉस्पिटल लाया जाता है तो सर्जरी तक नौबत नहीं पहुंचती। ऐसे मामलों में हालत अगर अधिक बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल लाया जाता है तो मरीज़ को आर्टिफिशियल हार्ट इम्प्लान्ट भी कराना पड़ सकता है।

सर्जरी से बचने के लिए हृदय रोगी ये ध्यान रखें

सर्जरी से बचने के लिए सबसे जरूरी है, हृदय रोगी अपनी दवाएं और ट्रीटमेंट न बंद करें। घर में रहते हुए ही खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। घर में कोई बाहरी शख्स आता है तो सीधे उसके सम्पर्क में न आएं।

3 रिसर्च बताती हैं कि कोरोना के निशाने पर हार्ट भी है
हृदय रोगी पहले से कोरोना के रिस्क जोन में हैं लेकिन रिकवरी के बाद भी इसका असर हार्ट पर बरकरार रहता है। ऐसे समझें...

  • वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट कहती है, कोरोना से रिकवर हो चुके मरीजों के हार्ट पर गहरा असर पड़ा है। संक्रमण के इलाज के बाद इनमें सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं। हार्ट के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है। जो लम्बे समय तक दिखेगा।
  • अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, कोरोना से रिकवर होने वाले 100 में से 78 मरीजों के हार्ट डैमेज हुए और दिल में सूजन दिखी। रिसर्च कहती है, जितना ज्यादा संक्रमण बढ़ेगा भविष्य में उतने ज्यादा बुरे साइड-इफेक्ट का खतरा बढ़ेगा।
  • ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, कोरोना से रिकवर होने वाला हर 7 में से 1 इंसान हार्ट डैमेज से जूझ रहा है। यह सीधेतौर पर उनकी फिटनेस पर असर डाल रहा है।

हार्ट को हेल्दी कैसे रखें, 5 बातों से समझें

खानपान : मोटा अनाज और कम मीठे फल लें
गेहूं की रोटी की जगह बाजरा, ज्वार या रागी अथवा इनका आटा मिलाकर बनाई रोटी खाएं। आम, केला, चीकू जैसे ज्यादा मीठे फल कम खाएं। इनके बजाय पपीता, कीवी, संतरा जैसे कम मीठे फल खाएं। तली और मीठी चीजें जितना कम कर दें, उतना बेहतर है। जितनी भूख से उससे 20 फीसदी कम खाएं और हर 15 दिन में वजन चेक करते रहें।

वर्कआउट : 45 मिनट की एक्सरसाइज या वॉक जरूरी
सप्ताह में पांच दिन 45 मिनट तक कसरत करें। वॉकिंग भी करते हैं तो असर दिखता है। दिल की बीमारियों की एक बड़ी वजह मोटापा है। वजन जितना बढ़ेगा और हृदय रोगों का खतरा उतना ज्यादा रहेगा। फिटनेस को इस स्तर पर लाने का प्रयास करें कि सीधे खड़े होने पर जब आप नीचे नजरें करें तो बेल्ट का बक्कल दिखे। अगर एक से डेढ़ किलोमीटर जाना है तो पैदल जाएं।

लाइफस्टाइल : जल्दी सोने-जल्दी उठने का रुटीन बनाएं, 7 घंटे की नींद जरूरी
रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें। जल्दी सोने और जल्द उठने का रूटीन बनाएं। रात 10 से सुबह 6 बजे तक सोने का आदर्श समय है। इससे शरीर नाइट साइकिल में बेहतर आराम कर सकेगा। तनाव लेने से बचें, इसका सीधा असर मस्तिष्क और हृदय पर होता है।

धूम्रपान-अल्कोहल : इससे जितना दूर रहेंगे, हार्ट उतना हेल्दी रहेगा
धूम्रपान पूरी तरह छोड़ दें। लगातार धूम्रपान करने से उसका धुआं धमनियों की लाइनिंग को कमजोर करता है। इससे धमनियों में वसा के जमा होने की आशंका और भी बढ़ जाती है। इसी तरह अल्कोहल से दूरी बना लेते हैं तो हार्ट हेल्दी रहेगा।

सोशल मीडिया : हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अफवाहों से बचना भी जरूरी

डॉ. सुशांत पाटिल कहते हैं, सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर आए मैसेज में कई तरह के दावे किए जाते हैं जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। हार्ट को लेकर भी कई अफवाह वायरल होती हैं। जैसे- दिन की शुरुआत 4 गिलास पानी से करते हैं तो हृदय रोगों का खतरा नहीं होता। ऐसे मैसेजेस से बचें और कोई भी जानकारी लेने के लिए डॉक्टर पर ही भरोसा करें, वरना ये हालत को सुधारने की बजाय और बिगाड़ सकते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें हृदय रोगों से

दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें हृदय रोगों से होती हैं। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के मुताबिक, दुनियाभर में हर 3 में से 1 मौत हृदय रोग से हो रही है। इसके 80 फीसदी मामले मध्य आय वर्ग वाले देशों में सामने आते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
World Heart Day 2020: How to Minimize Operational Risk? All You Need To Know From Heart Expert


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jftreM
https://ift.tt/3cFsr16

क्या दीपिका पादुकोण ने ड्रग मामले में पूछताछ के लिए जाते समय किसानों के समर्थन में लिखे नारे वाली टी-शर्ट पहनी? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में दीपिका काले रंग की टी-शर्ट पहने दिख रही हैं। टी-शर्ट पर लिखा है - I Support Farmers.

हाल में केंद्र सरकार ने खेती से जुड़े 2 बिल पास किए हैं। जिनका देश के कुछ हिस्सों में विरोध हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने इसी किसान आंदोलन के समर्थन में ये टी-शर्ट पहनी है। कई यूजर्स का तो दावा यहां तक है कि दीपिका ने ड्रग मामले में चल रही पूछताछ के लिए जाते समय ये टी-शर्ट पहनी।

और सच क्या है ?

  • किसी भी विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट पर हमें दीपिका की वह फोटो नहीं मिली। जिसमें उनकी टी-शर्ट पर I Support Farmers लिखा हो।
  • वायरल हो रही फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से Indian Express की वेबसाइट पर हमें 20 मार्च, 2018 की एक फोटो स्टोरी मिली। इसमें दीपिका पादुकोण के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, फरहा खान, रणवीर सिंह समेत कई सेलिब्रिटी की स्पॉट फोटो हैं।
  • Indian Express की वेबसाइट पर 2 साल पुरानी इस स्टोरी में दीपिका कि वह फोटो भी है जो इस समय वायरल हो रही है। हालांकि, इस फोटो में दीपिका की टीशर्ट पर कुछ भी नहीं लिखा है। कैप्शन से पता चलता है कि ये दीपिका के मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते समय का फोटो है।
  • वायरल हो रही फोटो का 2 साल पुरानी फोटो से मिलान करने पर स्पष्ट हो रहा है कि दोनों एक ही हैं। पुरानी फोटो को एडिट करके उसपर I Support Farmers लिखा गया। चूंकि फोटो 2 साल पहले ही इंटरनेट पर आ चुकी है। इसलिए ये दावा भी झूठा है कि इसमें दीपिका ड्रग मामले की पूछताछ के लिए जाती दिख रही हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact Check: Did Deepika Padukone wear a T-shirt with slogans written in support of the farmers while going for questioning in the drug case? Know the truth of viral photo


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jdqPhJ
https://ift.tt/3kX7x0w

दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत के बैंक खातों की जांच होगी; नारकोटिक्स ब्यूरो 7 मेल एक्टर्स से भी पूछताछ करेगा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह के बैंक खातों से हुए लेन-देन की जांच करेगा। इन एक्ट्रेस से NCB के अधिकारी ड्रग्स से जुड़ी वॉट्सऐप चैट के बारे में कई घंटे की पूछताछ कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने ड्रग्स खरीदने के लिए कोई ट्रांजैक्शन किया या नहीं।

बताया जा रहा है कि चारों एक्ट्रेस के पिछले 3 साल में क्रेडिट कार्ड्स से किए गए पेमेंट्स की जांच की गई है। NCB के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्यूसर और 7 बड़े एक्टर से भी पूछताछ के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इस मामले में अब तक हुई पूछताछ में जो नाम सामने आए हैं, उनसे सवाल करने के लिए NCB चीफ ने परमिशन दे दी है।

दीपिका ने ड्रग्स चैट की बात कबूली थी
NCB ने शनिवार को दीपिका पादुकोण से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से ड्रग्स चैट की बात कबूल की थी, हालांकि ड्रग्स लेने से इनकार किया था। बताया जा रहा है कि सारा और श्रद्धा ने पूछताछ में कहा था कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। इनसे पहले रकुलप्रीत सिंह ने रिया से ड्रग्स के बारे में चैट करना कबूल किया था।

रिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत और ड्रग पैडलर बासित परिहार की जमानत पर भी फैसला आ सकता है। इन सभी की अर्जियां लोअर कोर्ट्स से 2-2 बार खारिज हो चुकी हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bank accounts of Deepika, Sara, Shraddha and Rakul Preet will be investigated, Narcotics Bureau will also interrogate 7 mail actors


from Dainik Bhaskar /national/news/bank-accounts-of-deepika-sara-shraddha-and-rakul-preet-will-be-investigated-narcotics-bureau-will-also-interrogate-7-mail-actors-127763561.html
https://ift.tt/342AZv8

Popular Post