शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

दुनिया में 138 वैक्सीन प्री-क्लिनिकल फेज में, जानिए देश में बन रही वैक्सीन कब तक आएगी?

कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी? यह ऐसा सवाल है जो 2020 में अमूमन हर किसी की जुबान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी (WHO) की मानें तो दुनियाभर में भारत समेत 170 से ज्यादा जगहों पर वैक्सीन तैयार करने की कोशिश चल रही है। इन 170 में से 138 जगहों पर वैक्सीन अभी प्री-क्लिनिकल फेज में है। कुछ जगह पर वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच गई है। 25 वैक्सीन ऐसी हैं, जो फेज-1 ट्रायल में हैं। 15 वैक्सीन फेज-2 ट्रायल में है। 7 जगह ऐसी हैं, जहां वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में है।

भारत की बात करें तो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी जनवरी 2021 में वैक्सीन आने की उम्मीद जताई है। साथ ही कहा है कि डेढ़ साल में दुनिया को कोरोना से निजात मिल सकती है।

फाइजर और बायोएनटैक का दावा अप्रूवल के स्टेज पर उनकी वैक्सीन

  • पहली वैक्सीन को लेकर दुनिया की सबसे बड़ी दवा कंपनी में से एक फाइजर और बायोएनटैक ने 9 नवंबर 2020 को दावा किया। कंपनी का कहना है कि कोरोना की पहली वैक्सीन संक्रमण को रोक पाने में लगभग पूरी तरह कारगर है।
  • नवंबर के अंत तक कंपनी इसके इस्तेमाल को लेकर आवेदन कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैक्सीन का 6 देशों के 43 हजार 500 लोगों पर ट्रायल किया जा चुका है।
  • यह दुनिया की पहली वैक्सीन है जिसने नतीजे दिखाएं है। इस वैक्सीन से अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की में हुए टेस्ट में 90% लोगों के अंदर वायरस से लड़ने की एंटीबॉडी डेवलप हुई है।

भारत में 3 वैक्सीन पर चल रहा काम

भारत में फिलहाल सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन समेत तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। जिसमें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन, ऑक्सफोर्ड /एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड और जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन शामिल है।

1. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के तीसरे फेज में

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन फाइनल ट्रायल में पहुंच चुकी है। कोवैक्सीन में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी शामिल है। संकेत मिल रहे हैं कि इसके ट्रायल के नतीजे दिसंबर और जनवरी में आ जाएंगे।

2. ऑक्सफोर्ड/ एस्ट्राजेनेका

यह वैक्सीन भी फाइनल ट्रायल में पहुंच चुकी है। इसको बनाने में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट भी शामिल है। इसके क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे जनवरी 2021 तक आ सकते हैं।

3. जायडस कैडिला की वैक्सीन

जायडस कैडिला की बनाई वैक्सीन के भी नतीजे अच्छे आए हैं। इनके भी जल्द फेज-3 के ट्रायल शुरू हो जाएंगे। इसके ह्यूमन ट्रायल के लिए 12 संस्थाओं को चुना गया है। इन संस्थाओं में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और हैदराबाद की निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भी शामिल है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
In pre-clinical phase of vaccine at 138 places in the world, know how long people will get vaccine being made in India?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36VG5eh
https://ift.tt/2KsZQ5n

पिछले साल से कितना अलग होगा इस बार का IPL ऑक्शन, कितनी टीमें खेलेंगी अगले साल?

IPL को खत्म हुए अभी दस दिन भी नहीं हुए हैं। लेकिन, अगले IPL की तैयारी शुरू हो गई है। BCCI अगले साल 28 मार्च के आसपास से IPL शुरू करना चाहता है। अगले साल के IPL को लेकर कई तरह के बदलाव की चर्चा चल रही है। न सिर्फ IPL में बल्कि इसके ऑक्शन में भी इस बार काफी कुछ बदला हुआ हो सकता है। ये सब तय होगा BCCI की दिसंबर में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में।

IPL के लिए ऑक्शन कब होगा? ऑक्शन किस तरह का होगा? कितनी टीमें ऑक्शन में हिस्सा लेंगी? ये सब इस AGM में तय होगा। आइये जानते हैं IPL ऑक्शन को लेकर वो सब कुछ जो इस बार हो सकता है।

IPL 2021 के लिए ऑक्शन कब होगा?

BCCI इस बार रणजी ट्रॉफी से पहले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी करवा सकती है। इससे 2021 के अप्रैल-मई में होने वाले IPL-14 के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों को घरेलू खिलाड़ी चुनने में सहूलियत होगी। पिछले साल 19 दिसंबर को IPL-13 के लिए ऑक्शन हुआ था। इस बार ये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद जनवरी में हो सकता है।

टीमों की संख्या में भी कोई बदलाव हो सकता है क्या?

BCCI टीमों की संख्या बढ़ाने पर विचार रही है। IPL के विस्तार पर दिसंबर में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में फैसला हो सकता है। ऐसी उम्मीद है कि 2021 में IPL में खेलने वाली टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 9 कर दी जाए। इसके लिए बीसीसीआई मेगा ऑक्शन की भी तैयारी कर रही है। इस बारे में अनौपचारिक रूप से IPL की सभी फ्रेंचाइजी मालिकों को बता दिया गया है।

नई फ्रेंचाइजी किस शहर की हो सकती है?

नई फ्रेंचाइजी के लिए अहमदाबाद का नाम सबसे आगे है। वैसे भी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने अहमदाबाद में 1 लाख 10 हजार दर्शक क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया है। इससे यहां होने वाले मैचों में IPL को अधिक दर्शक भी मिल सकेंगे। अगर एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी बढ़ने की बात आती है तो पुणे, कानपुर या लखनऊ का नाम भी रेस में आ सकता है।

नई फ्रेंचाइजी खरीदने की रेस में कौन से बड़े नाम शामिल हो सकते हैं?

  • देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी पहले भी IPL फ्रेंचाइजी खरीदने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। अब जबकि, अहमदाबाद का नाम सबसे आगे चल रहा है तो इस गुजराती बिजनेसमैन के लिए IPL से जुड़ने की एक वजह मिल गई है।
  • अडानी को आरपीजी ग्रुप के संजीव गोयनका से कड़ी टक्कर मिल सकती है। गोयनका IPL का हिस्सा रही पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक रह चुके हैं।
  • साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल भी IPL की नई फ्रेंचाइजी खरीदने के उत्सुक बताए जाते हैं। उनके साथ साउथ के बड़े बिजनेसमैन भी हैं। मोहनलाल हाल ही में खत्म हुए IPL के दौरान दुबई भी गए। तब से इस तरह की अटकलें लग रही हैं।

ये मेगा ऑक्शन होता क्या है? हर साल जो ऑक्शन होता है उससे ये कितना अलग होगा?

  • हर साल जो ऑक्शन होता है उसमें सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करती है जबकि कुछ खिलाड़ियों को ट्रांसफर विंडो के जरिए खरीदती और बेचती हैं। रिलीज किए खिलाड़ी की जगह पर नए खिलाड़ी ऑक्शन में खरीदती है। लेकिन, मेगा ऑक्शन में हर टीम अधिक से अधिक पांच खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है। अधिकतम तीन खिलाड़ी रिटेंशन के जरिए जबकि अधिकतम तीन खिलाड़ी राइट टू मैच कार्ड के जरिए। लेकिन इनकी कुल संख्या पांच से ज्यादा नहीं हो सकती है।
  • इससे पहले 2011, 2014 और 2018 में मेगा ऑक्शन हो चुका है। 2018 के ऑक्शन में मुंबई ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था। जबकि, कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या को राइट टू मैच कार्ड से खरीदा था।
  • इसी तरह चेन्नई धोनी, रैना और रवीन्द्र जडेजा को, बेंगलुरु ने कोहली डिविलियर्स और सरफराज खान, दिल्ली ने ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और क्रिस मॉरिस, पंजाब ने अक्षर पटेल, हैदराबाद ने डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार, राजस्थान ने स्टीव स्मिथ को तो कोलकाता ने सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को रिटेन किया था।

कौन सी टीमें मेगा ऑक्शन के पक्ष में?

सूत्रों के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन के पक्ष में हैं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले IPL के आखिरी लीग मैच के बाद कह भी चुके हैं, 'टीम के कोर ग्रुप में बदलाव की जरूरत है। हमें अगले 10 साल के बारे में सोचना है। ये सब कुछ BCCI द्वारा लिए गए निर्णय पर निर्भर करेगा।' वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन नहीं चाहती हैं और मौजूदा टीम के साथ ही अगला सीजन खेलना चाहती हैं।

आकाश चोपड़ा चेन्नई की टीम के लिए ऐसा बोल चुके हैं

कौन सी टीम किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं?

मेगा ऑक्शन होने की स्थिति में मुंबई, दिल्ली जैसी टीमें अपने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहेंगी। वहीं, चेन्नई, राजस्थान, पंजाब, बेंगलुरु जैसी टीमें नए सिरे से पूरी टीम बनाना चाहेंगी। ऐसे में मुंबई 2018 की ही तरह रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या को रिटेन कर सकती है। वहीं, दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और कगिसो रबाडा को हर कीमत पर अपने साथ रखना चाहेगी।

क्या इस बार भी देश से बाहर होगा IPL?

कोरोना की वजह से मार्च से मई 2020 के बीच होने वाला IPL सितंबर से नवंबर 2020 के बीच हुआ। वो भी भारत की जगह दुबई, शारजाह और अबुधाबी में। लेकिन, 2021 में होने वाला IPL देश में ही हो BCCI इसकी तैयारी कर रही है। जनवरी में होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए BCCI ने 10 स्टेट यूनिट को अप्रोच किया है और उनसे बायो-बबल के बारे में सवाल पूछे हैं। अगर 10 में से 6 यूनिट भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे देते हैं, तो मुश्ताक अली ट्रॉफी 2 हफ्ते में पूरी कराई जा सकती है। इससे IPL के लिए भी एक तरह की तैयारी हो जाएगी।

टीम बढ़ती है तो क्या ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार इंडिया पर कोई असर पड़ेगा?

अगर 1 नई टीम आती है, तो इसका असर IPL के ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार इंडिया पर पड़ सकता है। स्टार पर पहले से ही IPL के हाई लाइसेंसिंग फी की वजह से काफी दबाव है। ऐसे में 9 टीमें खेलती हैं, तो मैचों की संख्या बढ़कर 76 हो जाएंगी। 16 एक्स्ट्रा मैच जुड़ने से स्टार इंडिया को 872 करोड़ रुपए एक्स्ट्रा लाइसेंसिंग फीस के रूप में देने होंगे, जो उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL Auction Date Time 2021; How Many Indian Premier League Teams Are There In 2021? Everything You Need To Know


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HhhGXA
https://ift.tt/3kMIRY3

भारत में 75 करोड़ हुए इंटरनेट यूजर; 12 GB के साथ मंथली डेटा यूज में दुनिया में सबसे आगे

भारत में इंटरनेट ने 15 अगस्त 2020 को 25 साल पूरे किए। इसी महीने देश में 75 करोड़ यूजर का आंकड़ा भी पार हो चुका है। खास बात यह है कि पिछले चार साल में इंटरनेट यूजर दोगुने हुए हैं। यानी शुरुआती 21 साल में जितने यूजर जुड़े, उतने ही 2017 से अब तक जुड़ चुके हैं। यह बढ़ोतरी अकेले नहीं हुई, डेटा की खपत भी बढ़ी है। अब हर व्यक्ति हर महीने एवरेज 12 GB डेटा का इस्तेमाल कर रहा है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। 5 इंडिकेटर्स से समझते हैं देश में इंटरनेट के इस्तेमाल का स्टेटस...

1. पांच राज्यों में देश का 35% इंटरनेट यूजर बेस, बचे 23 राज्यों और 9 UTs में 65%

भारत में इंटरनेट यूजर बेस को रफ्तार मिली पिछले चार साल में। आंकड़ों में देखें तो 2016 में जहां 34 करोड़ लोग इंटरनेट से जुड़ गए थे, वहीं 2020 में अब 76 करोड़ लोग इंटरनेट यूज कर रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले साल जून से अगस्त 2020 तक ही 10 करोड़ यूजर बढ़े हैं। यानी हर महीने करीब 71 लाख यूजर जुड़े हैं।

जब हम इन आंकड़ों का ब्रेकअप देखते हैं तो पता चलता है कि उन्हीं राज्यों में यूजर बढ़े हैं, जहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर था। टॉप 5 राज्यों में महाराष्ट्र (6.4 करोड़), आंध्रप्रदेश (5.9 करोड़), तमिलनाडु (5.1 करोड़), गुजरात (4.5 करोड़) और कर्नाटक (4.6 करोड़) शामिल हैं, जहां देश का 35% यूजर बेस रहता है। अब आप ही सोचिए कि बाकी 23 राज्यों और 9 केंद्रशासित प्रदेशों (UTs) में 65% इंटरनेट यूजर हैं और इनमें उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य शामिल हैं।

2. अभी दुनिया में सबसे आगे; अगले 5 साल में दोगुना हो जाएगा डेटा का इस्तेमाल
जियो के 2016 में लॉन्च और फ्री डेटा की पेशकश ने इंटरनेट यूजर भी बढ़ाए और डेटा का इस्तेमाल भी। असर यह हुआ कि अन्य कंपनियों को भी डेटा सस्ता करना पड़ा। डेटा इस्तेमाल की बात करें तो 2017 में हर महीने प्रतिव्यक्ति डेटा खपत 1.2 GB थी, जो जून-2020 में 10 गुना बढ़कर 12 GB तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि यह रफ्तार और बढ़ने वाली है। एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट की जून में आई रिपोर्ट कहती है कि भारत में 2025 तक हर यूजर की डेटा खपत बढ़कर 25 GB तक पहुंच जाएगी।

3. मोबाइल इंटरनेट के यूजर सबसे ज्यादा और जरूरी नेटवर्क न होने से पिछड़ गए गांव

इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले जिस रफ्तार से शहरों में बढ़े, उतनी रफ्तार गांवों में नहीं मिल सकी। इसकी दो वजहें हैं। पहली- जो यूजर बढ़े, वह मोबाइल इंटरनेट से बढ़े। दूसरी- गांवों में नेटवर्क की कमी ने यूजर्स को इंटरनेट से जुड़ने से रोका। इसी वजह से जून में 61% इंटरनेट कनेक्शन शहरों में थे और सिर्फ 39% गांवों में।

सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एसपी कोचर कहते हैं कि हमारे यहां 97% ब्रॉडबैंड कनेक्शन मोबाइल्स पर हैं। इसके बाद भी 50% आबादी को ही पर्याप्त नेटवर्क कवरेज मिल पा रहा है। नेटवर्क बढ़ाने के साथ ही उसकी कीमतें और सर्विस क्वालिटी भी बढ़ाना जरूरी है।

4. सस्ता इंटरनेट देकर सबसे आगे निकला जियो, हर दूसरा इंटरनेट कनेक्शन उसके पास

इंटरनेट यूजर बढ़े हैं तो एक बड़ा कारण रहा है जियो का सस्ता डेटा। कई एनालिस्ट दावा करते हैं कि जियो भले ही इस मार्केट में सबसे नया प्लेयर है, उसने जिस तेजी से अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया, बाकी नहीं कर सके। यही वजह है कि रिलायंस जियो को टक्कर देने वाला दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहा। ब्रॉडबैंड मार्केट में जियो का मार्केट शेयर 56.4% हो गया, जबकि भारती एयरटेल 22.2% के साथ दूसरे नंबर पर है। यानी हर दूसरा इंटरनेट यूजर जियो के नेटवर्क पर है और हर चौथा यूजर एयरटेल के नेटवर्क पर।

5. चार साल में 200 रुपए से सीधे 11 रुपए पर आ गया है 1 GB डेटा

आज इंटरनेट एक एसेंशियल कमोडिटी यानी आवश्यक वस्तु बन चुका है, जिसके बिना जिंदगी की कल्पना ही नहीं की जा सकती। IIT-बेंगलुरू के प्रोफेसर देबब्रत दास ने कहा कि इंटरनेट ने लॉकडाउन में एक बार फिर साबित किया कि वह गेम-चेंजर है। छोटे-छोटे कारोबारियों ने इंटरनेट की मदद से लॉकडाउन में अपना घर चलाया। ऑनलाइन एजुकेशन, फाइनेंस और हेल्थकेयर तक सबकुछ तो मिल रहा है इस पर।

दास जो कह रहे हैं, उसमें कुछ भी नया नहीं है। जियो के आने के बाद से इंटरनेट कंपनियों का पूरा फोकस डेटा के साथ-साथ वैल्यू एडेड सर्विसेस पर आ गया है। इस वजह से उनके कमाने के तौर-तरीके भी बदल गए हैं। प्रति व्यक्ति औसत रेवेन्यू में गिरावट आई है और साथ में डेटा भी सस्ता हो गया है। कंपनियों को प्रति यूजर होने वाली आय भी घटी है, लेकिन सब्सक्राइबर्स बढ़ाकर वह इसकी भरपाई की कोशिश कर रही हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Internet Users 2020 India Vs China US Japan Update | Internet Population In Gujarat Maharashtra Tamil Nadu | What Percent Of Indian Population Uses Internet? Know Everything About


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lIlq3n
https://ift.tt/3pNcoEz

एक एक्सीडेंट देखकर शुरू हुई थी ट्रैफिक सिंगल में यलो लाइट के जुड़ने की कहानी

20 नवंबर 1923 को अमेरिकी पेटेंट ऑफिस ने 46 साल के एक शख्स गैरेट मोर्गन को ऑटोमेटेड ट्रैफिक सिग्नल के लिए पेटेंट नंबर दिया था। इसका मतलब यह नहीं कि ट्रैफिक सिग्नल का अविष्कार मोर्गन ने किया था। बल्कि उन्होंने STOP और GO के बीच एक तीसरा विकल्प जोड़ा था जो ड्राइवर को गाड़ी बंद और शुरू करने से पहले सतर्क कर सके। यही विकल्प आगे जाकर यलो लाइट में तब्दील हुआ। मोर्गन का जन्म अमेरिका के केंटकी में साल 1877 में हुआ था। 14 साल की उम्र में वह जॉब की तलाश में ओहियो चले गए। इधर-उधर काम करने के बाद मोर्गन ने 1907 में अपनी रिपेयर शॉप खोली। 1920 में मोर्गन ने 'द क्लीवलैंड कॉल' अखबार निकालना शुरू किया।

उस समय ओहियो में काफी ट्रैफिक हुआ करता था। ट्रैफिक सिग्नल भी STOP और GO कमांड पर स्विच होते थे। इससे ड्राइवरों को सिग्नल चालू और बंद होने का संकेत नहीं मिलता था, और हादसे की स्थिति बनती थी। मोर्गन ने एक बार सिग्नल पर एक्सीडेंट होते देखा तो उनके दिमाग में सतर्क करने वाले इस तरह के सिग्नल का आइडिया आया। जिसका काम STOP और GO के पहले चेतावनी देना था।

91 साल के हुए मिल्खा सिंह
20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) के एक सिख परिवार में मिल्खा सिंह का जन्म हुआ था। खेल और देश से बहुत लगाव था, इस वजह से विभाजन के बाद भारत भाग आए और भारतीय सेना में शामिल हो गए। कुछ वक्त सेना में रहे लेकिन खेल की तरफ झुकाव होने की वजह से उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें 400 से ज्यादा सैनिकों ने दौड़ लगाई। मिल्खा 6वें नंबर पर आए।

1956 में मेलबर्न में आयोजित ओलिंपिक खेल में भाग लिया। कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन आगे की स्पर्धाओं के रास्ते खोल दिए। 1958 में कटक में आयोजित नेशनल गेम्स में 200 और 400 मीटर में कई रिकॉर्ड बनाए। इसी साल टोक्यो में आयोजित एशियाई खेलों में 200 मीटर, 400 मीटर की स्पर्धाओं और राष्ट्रमंडल में 400 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीते। उनकी सफलता को देखते हुए, भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

मिल्खा सिंह पाकिस्तान में आयोजित एक दौड़ के लिए गए। इसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने उन्हें 'द फ्लाइंग सिख' नाम दिया। 1960 को रोम में आयोजित समर ओलिंपिक में मिल्खा सिंह से काफी उम्मीदें थी। 400 मीटर की रेस में वह 200 मीटर तक सबसे आगे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी गति धीमी कर दी। इससे वह रेस में पिछड़ गए और चौथे नंबर पर रहे। 1964 में उन्होंने एशियाई खेल में 400 मीटर और 4x400 रिले में गोल्ड मेडल जीते।

भारत और दुनिया में 20 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं

  • 1750: मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म कर्नाटक के देवनाहल्ली में हुआ था। टीपू का पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान शाहाब था। टीपू के पिता मैसूर साम्राज्य के सैनिक थे और 1761 में मैसूर के शासक बने। टीपू की वीरता देखकर उन्हें उनके पिता ने शेर-ए -मैसूर खिताब से नवाजा था।
  • 1815: यूरोप में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूस, पर्शिया, ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया था।
  • 1815: 12 साल चला नेपोलियन युद्ध खत्म हो गया था।
  • 1910: रूसी लेखक लियो टॉलस्टॉय की मृत्यु हुई थी। वॉर एंड पीस उनकी सबसे चर्चित किताब है।
  • 1917: कोलकाता में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई थी।
  • 1959: संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने बच्चों के अधिकारों के घोषणापत्र को मान्यता दी थी। इस वजह से विश्वभर में हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।
  • 1981: भारत ने भास्कर-II उपग्रह लॉन्च किया गया था।
  • 1984: उर्दू के मशहूर शायर फैज अहमद फैज का निधन हुआ था।
  • 1985: बिल गेट्स ने विंडोज -1 ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में उतारा था।
  • 1989: भारतीय महिला फ्री स्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म हुआ था।
  • 1997: कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलंबिया' सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History, Aaj Ka Itihas From India World; Flying Sikh Milkha Singh Birthday, Bhaskara Satellite II Launch Date


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330WHzS
https://ift.tt/32Y6xCQ

भारत की पहली कोरोना वैक्सीन लॉन्च, रजिस्ट्रेशन शुरू? जानें वायरल मैसेज का सच

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत में कोरोना की वैक्सीन लॉन्च हो गई है।

मैसेज के साथ एक ऐप की लिंक भी शेयर की जा रही है। दावा है कि इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही लोगों को वैक्सीन का लाभ मिलेगा।

और सच क्या है?

  • दावे की पुष्टि के लिए हमने इंटरनेट पर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए वैक्सीन से जुड़े अपडेट खंगालने शुरू किए।
  • इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में फाइजर वैक्सीन है। अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक की ये जॉइंट वैक्सीन फेज-3 ट्रायल में 95% असरदार साबित हुई है। वैक्सीन को हाई-रिस्क आबादी के लिए इस साल के आखिर तक अप्रूवल दिया जा सकता है।
  • दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, भारत में इस समय भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल्स चल रहे हैं। इसके नतीजे दिसंबर-जनवरी में आ सकते हैं।
  • सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो अगले साल की शुरुआत तक कोवैक्सीन और कोवीशील्ड अप्रूव हो जाएंगी। जायडस कैडिला की बनाई वैक्सीन को लेकर भी अब तक अच्छे शुरुआती नतीजे आए हैं। इसके भी फेज-3 ट्रायल्स शुरू होने वाले हैं।
  • ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट हमें इंटरनेट पर नहीं मिली, जिससे पुष्टि होती हो कि भारत में कोविड-19 की वैक्सीन लॉन्च हो गई है। जैसा कि वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है।
  • केंद्र सरकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक से ट्वीट कर बताया है कि वैक्सीन लॉन्च होने का दावा झूठा है।

ये भी पढ़ें...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Vaccine Launch In India; Truth behind Fake News


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pDYJj8
https://ift.tt/330mZ5c

सर्वाइकल कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें भारत में, 2050 तक WHO नए केस 40% तक घटाएगा

दुनियाभर में सर्वाइकल कैंसर के मामले घटाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्लोबल प्लान जारी किया। पहली बार भारत समेत दुनिया के 194 देश इस कैंसर को खत्म करने के लिए साथ आए हैं। WHO का लक्ष्य 2050 तक सर्वाइकल यानी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के 40% तक नए मामलों को घटाना है और 5 लाख मौतों को कम करना है।

यह है WHO का प्लान

  • WHO के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर खत्म करने के लिए इसकी वैक्सीन, स्क्रीनिंग और ट्रीटमेंट पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
  • 194 देशों में 15 साल की उम्र वाली 90% लड़कियों को 2030 तक वैक्सीन दी जाएगी ताकि इस कैंसर की वजह बनने वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस को रोका जा सके।
  • 35 साल या इससे अधिक उम्र वाली 70% महिलाओं की हाई परफॉर्मेंस स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • 45 साल या इससे अधिक उम्र वाली 90% महिलाओं की जांच की जाएगी और मामले सामने आने पर इलाज किया जाएगा।

क्या है सर्वाइकल कैंसर
मुम्बई के जसलोक हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी की कंसल्टेंट डॉ. अंजना सैनानी कहती हैं, 'सर्वाइकल कैंसर की वजह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है। एक से अधिक पार्टनर के साथ संबंध बनाने पर इस वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। वेजाइना से किसी तरह की ब्लीडिंग होने, अधिक लिक्विड डिस्चार्ज होने, गंध आने और सेक्स के दौरान दर्द होने पर अलर्ट हो जाएं। ऐसे लक्षण दिखने पर पैप स्मियर, सर्वाइकल बायोप्सी, पेट का अल्ट्रासाउंड कराकर इसकी जांच करा सकती हैं।

कोरोनाकाल में क्यों लागू किया प्लान
WHO के मुताबिक, कोरोना महामारी में कैंसर से होने वाली मौतों का खतरा घटाने के लिए इसे लागू किया गया है। वैक्सीन, जांच और इलाज में सामने आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए यह रणनीति बेहद जरूरी है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पाती हैं। स्कूलों में वैक्सीन प्रोग्राम पूरी तरह से नहीं चल पा रहे हैं।

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ की रिपोर्ट कहती है कि देश में सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों को कम करना चुनौती साबित हो रहा है। 2018 में सर्वाइकल कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुईं।

सर्वाइकल कैंसर को रोकना क्यों जरूरी, अब इसे समझिए
दुनियाभर में 2018 में सामने आए सर्वाइकल कैंसर के मामलों पर पेश की गई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 2018 में जितने सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आए हैं, उनमें से एक तिहाई तो सिर्फ भारत और चीन को मिलाकर हैं। चीन में इस कैंसर के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं भारत में सबसे ज्यादा मौतें हुईं।

देश में 2018 में सर्वाइकल कैंसर के 97,000 मामले सामने आए और 60,000 मौतें हुईं। वहीं, चीन में 1,06,000 मामले सामने आए और 48 हजार मौतें हुईं। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 30 से 49 साल की उम्र वाली 30% से भी कम महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की जांच कराती हैं।

ऐसे करें बचाव
वुमन हेल्थ जर्नल एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं इसकी जांच नहीं कराती हैं इसलिए यह कैंसर फैलता है और जानलेवा हो जाता है। इससे बचाव के लिए जरूरी है, बिना कंडोम कई व्यक्तियों के साथ यौन संबंध न बनाएं। हर तीन साल में एक बार पैप स्मियर टेस्ट जरूर कराएं। धूम्रपान और सिगरेट से दूरी बनाएं और फल-सब्जियों को डाइट में अधिक शामिल करें। इसका टीका लगवाना न भूलें और मोटापा कंट्रोल में रखें।

ये भी पढ़ें...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
WHO News; World Health Organization Released Global Plan To Eradicate Cervical Cancer By 2050


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36QGuyu
https://ift.tt/3kKKGEY

थोड़े से वेरिएशन के साथ बनाएं ग्वार फली की सब्जी, इसका स्वाद बढ़ाने के लिए कटे हुए आलू मिलाएं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Make guar bean curry with little variation, add chopped potatoes to enhance its taste


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lNi8f3
https://ift.tt/36OWPUp

पढ़िए, मैगजीन अहा! ज़िंदगी की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. हर साल 21 नवम्बर को विश्व टेलीविज़न दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1966 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला वर्ल्ड टेलीविज़न फोरम आयोजित किया गया था। टेलीविज़न के आविष्कार, इतिहास से लेकर अब तक के सफर को जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

21 नवम्बर विश्व टेलीविज़न दिवस के मौके पर, एक नजर 'टेलीविज़न' के इतिहास पर

2. ये बातें तो सभी जानते हैं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। लेकिन, नेहरूजी की ऐसी बहुत-सी बातें और किस्से हैं, जो अनकहे ही रह गए हैं। पं. नेहरू की जन्मतिथि के अवसर पर पाठकों के लिए पेश हैं, उनके जीवन के कुछ ऐसे ही अनकहे किस्से...

पं. नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर नेहरूजी की वो बातें और किस्से, जिससे आप भी हैं बेखबर

3. शहरी जीवन में अक्सर लोग मैदान की हरी-भरी घास से दूर हो जाते हैं। इमारतों में रहने वाले लोगों के पास फिर आर्टिफिशियल घास का ही विकल्प रह जाता है। शहरी जीवन में घास के महत्व को दर्शाता है ये लेख...

अज्ञेय की कविता ‘हरी घास पर क्षण भर आया’ दर्शाती हैं शहरी जीवन में घास का महत्व

4. कभी-कभी जिस बात से आपको ज़्यादा डर लगता हो, मुकद्दर आपकी क़िस्मत की लकीर को उसी सिरे से जोड़ देता है। ऐसे ही एक किस्से को बयां करता है ये लेख...

जीवन में डर का प्रवेश ज्यादातर किसी हादसे या दुर्घटना की वजह से होता है, इसे खुद पर हावी ना होने दें

5. कोरोना के चलते बच्चे पढ़ाई और मनोरंजन के लिए मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग करने पर मजबूर हैं। इसका असर बहुत घातक हो सकता है। जानें, क्या है इसका उपाय इस लेख में...

मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग कितना घातक है बच्चों के लिए? क्या हैं इसके उपाय

6. आपने कई तस्वीरें देखी होंगी, जो आधुनिक एप की मदद से तरह-तरह के भ्रम पैदा करती हैं। लेकिन, हम आपके लिए लाए हैं आंखों को धोखा देने वाली असली प्राकृतिक तस्वीरें, देखें इस लेख में...

आंखों को धोखा देने वाली ये तस्वीरें बताती हैं कि प्रकृति से बड़ा जादूगर कोई नहीं

7. आजकल बच्चे अकसर सिर झुकाए मोबाइल पर गेम खेलते दिखाई देते हैं। सड़क पर चलते हुए भी वो इन खेलों को खेलना बंद नहीं करते, फिर चाहे टकरा ही क्यों न जाएं। ऐसे में याद आते हैं बचपन के वो खेल जिन्हें हम गली-कूचों में, उछल-कूद मचाते खेला करते थे...

मोबाइल गेम्स के जमाने में याद आतें हैं बचपन के वो खेल 'कोड़ा दीवानशाही पीछे देखे मार खाई'

8. जिस तरह समय का कारवां अपनी गति-प्रगति के साथ चलता है, उसी तरह रेल के पहिए भी निरंतर गतिमान रहकर लोगों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाते हैं। जानें, रेलगाड़ी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इस लेख में...

भारत के कई प्रांत तथा लोगों को जोड़ने का माध्यम बनी रेलगाड़ियों के कुछ रोचक तथ्य

9. भारत में अधिकतर लोगों का पसंदीदा भोजन दाल-भात या दाल-चावल है। दाल-भात के पीताम्बर-श्वेताम्बर संयोजन और तन्मयता पर यह लेख पाठकों को स्वादिष्ठ मालूम होगा।

कई लोगों के पसंदीदा भोजन में से एक है दाल-भात, बिना इसके है भोजन अधूरा

10. बाग़ बाज़ार नहीं होता, इसलिए अमरूद वहां से खरीदे नहीं जा सकते, चुराए ही जा सकते हैं। पढ़ें, दो बच्चों की बाग़ से अमरूद चुराने की ये कहानी...

बचपन की यादों को ताजा करती ये कहानी 'गुलाबी इच्छाएं'



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Read the magazine Aha! This week's selected stories of life are just a click 20 november 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330GlaK
https://ift.tt/36P7aQ4

सचिन के बाद विराट दूसरे भारतीय, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में सबसे ज्यादा रन बनाए

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच चुकी है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे, 3 टी-20 और 4 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे। वे जनवरी में पिता बन जाएंगे। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन समेत कई दिग्गजों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो जाएगा।

यदि आंकड़ों को देखें तो यह सही भी लगता है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने 20 टेस्ट की 38 पारियों में 53.20 की औसत से 1809 रन बनाए हैं। वहीं, कोहली ने 12 टेस्ट की 23 पारी में 1274 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 55.39 का रहा।

बतौर भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया में कोहली टॉप स्कोरर
वहीं, बतौर भारतीय कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 731 रन बनाए हैं। इस मामले में भी उन्होंने सचिन, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट की 10 पारियों में 21.25 की औसत से 170 रन बनाए हैं। वे टॉप स्कोरर में 7वें नंबर पर हैं। उनसे आगे अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने धोनी से एक टेस्ट कम खेलकर 29.83 की औसत से 179 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में 2 शतक जड़े
भारतीय कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 6 टेस्ट खेले, जिसकी 11 पारियों में 731 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक भी जड़े। कोहली ने बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। दिसंबर 2014 के एडिलेड टेस्ट में कप्तान कोहली ने 115 और 141 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 7 टेस्ट जीत सकी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 98 टेस्ट खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया ने 28 मैच जीते और 42 हारे हैं। एक मुकाबला टाई और 27 टेस्ट ड्रॉ खेले गए हैं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में 48 टेस्ट खेले, जिसमें से 7 जीते और 29 हारे हैं। 12 टेस्ट ड्रॉ खेले गए।

ऑस्ट्रेलिया में भारत ने सिर्फ 1 टेस्ट सीरीज जीती
दोनों टीम के बीच अब तक 26 टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें टीम इंडिया ने 9 सीरीज जीतीं और 12 हारी हैं। 5 सीरीज ड्रॉ खेली गईं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में 12 टेस्ट सीरीज खेलीं, जिसमें से सिर्फ 1 सीरीज जीती और 8 हारी हैं। 3 टेस्ट सीरीज ड्रॉ खेली गईं। टीम इंडिया ने यह सीरीज दिसंबर 2018 में जीती थी।

डे-नाइट टेस्ट में 50% फैंस को एंट्री मिलेगी

टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर को एडिलेड में डे-नाइट मैच से होगी, जिसमें सरकार ने 50% दर्शकों को मैच देखने की मंजूरी दे दी। इस स्टेडियम की कैपेसिटी 54 हजार दर्शक की है। इसके बाद क्रिसमस वीक में होने वाले बॉक्सिंग डे-टेस्ट में 25 हजार फैन्स को एंट्री मिलेगी। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख है। फैन्स की सुरक्षित एंट्री को लेकर विक्टोरियन गवर्नमेंट और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब मिलकर कोविड सुरक्षा प्लान तैयार करेंगे।

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
1st ODI (डे नाइट) 27 नवंबर सिडनी
2nd ODI (डे नाइट) 29 नवंबर सिडनी
3rd ODI (डे नाइट) 2 दिसंबर कैनबरा
1st T20 ( नाइट) 4 दिसंबर कैनबरा
2nd T20 (नाइट) 6 दिसंबर सिडनी
3rd T20 (नाइट) 8 दिसंबर सिडनी
1st Test (डे नाइट) 17-21 दिसंबर एडिलेड
2nd Test 26-30 दिसंबर मेलबर्न
3rd Test 07-11 जनवरी सिडनी
4th Test 15-19 जनवरी ब्रिस्बेन


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Virat Kohli Sachin Tendulkar; Know Who Scored Most Test Runs Against Australia? India tour of AUS


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KsYO9v
https://ift.tt/3pSf303

एंकर बनाम आम आदमी: किसकी आजादी बड़ी है?

जस्टिस डीवाय चंद्रचूड ने सुप्रीम कोर्ट में 11 नवंबर को टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी को जमानत देते हुए कहा, ‘यह संदेश सभी हाई कोर्ट तक पहुंचने दें। कृपया व्यक्तिगत आजादी की सुरक्षा के लिए अपने न्याय के अधिकार का इस्तेमाल करें। क्योंकि बतौर संवैधानिक अदालत यही हमारे अस्तित्व का कारण है… अगर अदालत आज हस्तक्षेप नहीं करती, तो हम बर्बादी के रास्ते पर बढ़ रहे हैं…।’

जस्टिस चंद्रचूड द्वारा ‘व्यक्तिगत आज़ादी’ के इस सराहनीय सिद्धांत के बारे में बताने के एक दिन बाद ही मेघायल हाईकोर्ट ने राज्य में गैर-जनजातीय लोगों पर हो रहे हमलों के बारे में सोशल मीडिया पर लिखने पर शिलॉन्ग की वरिष्ठ पत्रकार फैट्रिशिया मुखिम के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला वापस लेने से इनकार कर दिया। मुखिम कोई टीवी सेलिब्रिटी नहीं हैं। वे कोई राजनीतिक प्रतिनिधि नहीं हैं, इसलिए उनके खिलाफ फैसला होने पर मंत्री या दल समर्थन में ट्वीट नहीं करेंगे। वे जेल गईं तो शायद ही हंगामा हो। लेकिन इस देश की नागरिक होने के नाते उनके पास निजी आज़ादी का मौलिक अधिकारी है।

वास्तव में यह ‘व्यक्तिगत स्वतंत्रता’ को लागू करने का भेदभावपूर्ण तरीका है, जो न्यायिक तंत्र के दोहरे मापदंड को सामने लाता है। यह वही सुप्रीम कोर्ट है, जिसने जम्मू-कश्मीर में जेलों में बंद लोगों की कई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं पर अपना कर्तव्य पूरा नहीं किया। यह वही अदालत है जिसने वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि आप जमानत का सामान्य आवेदन क्यों नहीं देतीं? यानी तीन साल से जेल में बंद भारद्वाज को जरूरी प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया, जबकि एक सेलिब्रिटी पत्रकार के लिए ‘जरूरी प्रक्रिया’ की उपेक्षा की गई।

यह वही अदालत है जो हाथरस मामले से जुड़ी खबरें करने पर केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की यूएपीए के तहत उप्र पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने में अनिच्छुक थी।
यह जमानत याचिकाओं में न्यायिक हस्तक्षेप की मनमर्जी है, जिसपर सवाल उठाने चाहिए। राजस्थान राज्य बनाम बालचंद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के कुछ नियम तय किए, जबकि केस के मेरिट के आधार पर विवेक से फैसला लेने की अनुमति भी दी थी। लेकिन न्यायिक विवेक की धारणा प्रक्रियात्मक निरपेक्षता के साथ चलनी चाहिए, न कि लहर और दिखावे के आधार पर।

हां, राजनीतिक बदले के भाव से लगाया गया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप जमानती होना चाहिए लेकिन यही सिद्धांत तब भी लागू होना चाहिए था, जब एक पत्रकार प्रशांत कनौजिया को राम मंदिर से जुड़े ट्वीट को रिट्वीट करने पर उप्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दो महीने जेल में रखा गया। सच यह है कि जमानत याचिकाओं पर प्रतिक्रिया गिरफ्तार हुए व्यक्ति की हैसियत और राजनीतिक माहौल के आधार पर तय होती है।

‘व्यक्तिगत स्वतंत्रता’ की धारणा के खोखलेपन का फादर स्टैन स्वामी के मामले से बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। पिछले महीने 83 वर्षीय फादर स्वामी को यूएपीए के तहत एलगर परिषद केस में गिरफ्तार किया गया। फादर स्वामी ने विशेष अदालत में याचिका लगाई कि उन्हें पानी पीने के लिए स्ट्रॉ और सिपर के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए क्योंकि वे पारकिंसन बीमारी के कारण गिलास नहीं पकड़ सकते। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के वकील ने आवेदन पर जवाब देने के लिए 20 दिन का समय मांगा। स्ट्रॉ से पानी पीने देने के निवेदन पर जवाब के लिए तीन हफ्तों का समय, क्या इससे ज्यादा हास्यास्पद कुछ हो सकता है?

इससे पहले इसी अदालत ने स्वास्थ्य के आधार पर दायर फादर स्वामी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। अब सोचिए अगर फादर स्वामी मानवाधिकार कार्यकर्ता की जगह कोई राजनेता या ‘प्रतिष्ठित’ नागरिक होते तो। जैसा कि कई मामलों में देखा गया है, जैसे ही एक नेता या प्रभावशाली शख्सियत गिरफ्तार होती है, उन्हें अस्पाल में शिफ्ट कर दिया जाता है। इसके विपरीत एक और 80 वर्षीय एलगर आरोपी वरवरा राव, जिन्हें जून 2018 में गिरफ्तार किया गया था, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक 80 साल के कवि-कार्यकर्ता द्वारा सबूतों को मिटाने या न्याय से भागने की कितनी ज्यादा आशंका है, कि उसे जमानत नहीं दी जाती?

इसीलिए जस्टिस चंद्रचूड के अच्छे शब्दों की गूंज उनकी अदालत से बाहर तक जानी चाहिए, अगर वाकई वे न्यायिक तंत्र के लिए नैतिक और कानूनी मार्गदर्शक के रूप में काम करना चाहते हैं। यह वह देश है, जहां 70% कैदी विचाराधीन हैं। 2019 के अंत में करीब एक लाख लोग एक साल से ज्यादा विचाराधीन थे। मामले लंबित होने से जेलों में भीड़ बढ़ रही है। आखिर क्यों छोटे अपराधों में जमानत के लिए महीनों सुनवाई का इंतजार करना पड़ता है, जबकि बड़े लोगों की त्वरित सुनवाई होती है? विशेषाधिकार वालों के साथ ‘विशेष व्यवहार’ की धारणा समान नागरिकता के संवैधानिक मौलिक सिद्धांत के विरुद्ध है। एक टीवी एंकर की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, एक आम आदमी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता से बड़ी नहीं है।

(ये लेखक के अपने विचार हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राजदीप सरदेसाई, वरिष्ठ पत्रकार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IRxm4F
https://ift.tt/32X4vT9

अब हुनर के सामने कथित आम चेहरा मायने नहीं रखता

आज मैं ऐसे कलाकारों की बात करना चाहूंगी, जो लगातार अपने काम से लोगों को इंप्रेस करते रहे हैं। जिन्होंने टैलेंट के चलते अपने कथित आम लुक को जीत के आड़े नहीं आने दिया। जैसे राजकुमार राव। वो इस दीवाली की शान रहे। उनकी दो फिल्में ‘छलांग’ और ‘लूडो’ रिलीज हुईं। ‘छलांग’ सामान्य थी, मगर जिस शिद्दत से उन्होंने अदायगी की, उससे फिल्म को अलग ऊंचाई मिली।

ठीक ऐसे ही लूडो में भी उनका काम जानदार है। मिथुन के फैन वाले किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया। वो किरदार पूरी तरह सीरियस सुर में रहता है, मगर उसे देख हंसी छूटती है। दोनों बिल्कुल विपरीत मिजाज के किरदार हैं, मगर राजकुमार की एक्टिंग की रेंज ने उन्हें दिलचस्प बनाया। यह रातोंरात नहीं हुआ है। शुरुआती रिजेक्शंस उन्हें भी झेलने पड़े। जैसा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ होता था। लोग उन्हें यह कहकर काम नहीं देते थे कि उनका चेहरा जरा अपरंपरागत है। नवाज उन मेकर्स को जवाब देते कि उनका चेहरा तो 80% उन इंसानों के चेहरे जैसा है, जो भारतीय हैं।

राजकुमार राव को भी यह सब झेलना पड़ा। उन्होंने एक बार कहा था कि वे कॅरिअर की शुरुआत में पूरे दिन ऑडिशन देते रहते थे। ज्यादातर रिजेक्ट हो जाते थे। मगर वे हताश नहीं होते थे। रात सोने से पहले कोई स्क्रिप्ट पढ़ते, कोई फिल्म देखते। फिर सोते। ताकि उनका एक्टर बनने का सपना जागृत रहे। आज वे वह सपना जी रहे हैं। उनमें आर्टिस्ट वाली भूख बड़ी तेज है कि उन्हें ग्रेट सिनेमा या परफॉर्मेंस बनाना है। हालांकि बहुत दफे ग्रेट सिनेमा नहीं बन पाता। पर राजकुमार की खासियत है कि वे एवरेज फिल्म को भी दिलचस्प बना देते हैं। जैसी छलांग थी। लूडो को मिलाकर उन्होंने फिर इस बात को रेखांकित कर दिया कि वे यह सब करने में माहिर हैं।

अब तथाकथित आम से चेहरे को ऑडिएंस स्वीकार कर रही है। वह भी बतौर हीरो। दर्शक भी उन सबसे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। उन्हें समझ आ गया है कि हीरो सिर्फ लार्जर दैन लाइफ वाला ही नहीं होता। खूबसूरती के पैमाने बदल गए हैं। उन्हें देखने का नजरिया अलग हो चुका है। वह इसलिए कि एक हीरो अगर बहुत अच्छा एक्टर हो तो कथित आम चेहरा भी लोगों को खास लगने लगता है।

इस चीज को बच्चन साहब ने पचास साल पहले किया था। शुरुआत में तो उन्हें भी लंबूजी जैसे तंज झेलने पड़े थे। अमिताभ बच्चन ने मगर टैलेंट से खूबसूरती के मायने बदल दिए। जो मेकर्स उस वक्त इन ट्रैडिशनल चीजों से खूबसूरती परिभाषित करते थे, उन्हें खुद को बदलना पड़ा। जो टिपिकल खूबसूरती का पैमाना था, उसके तहत धर्मेंद्र, ऋषि कपूर आदि आते थे।

अब ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम आदि हैं। अजय देवगन भी कथित तौर पर शुरुआत में उस आम चेहरे से ताल्लुक रखते थे। पर फिर जब उन्होंने बाइक पर अपने अंदाज में फ्लिक कर जो एंट्री मारी तो लोग उनके दीवाने हो गए। तथाकथित आम या खास लुक मायने नहीं रखने लगा। आज तक लोग उस सीन को नहीं भूलते।

अब ऑडिएंस और हमारे स्टार्स भी बदल गए हैं। मुझसे मनोज बाजपेयी ने कहा था, ‘आयुष्मान, राजकुमार, नवाज, पंकज त्रिपाठी सब कहते हैं कि उन्हें मनोज बाजपेयी के कारण जगह मिली है।’ मनोज बाजपेयी अक्सर कहा करते हैं कि वो जरा जल्दी आ गए इंडस्‍ट्री में। वो इस दौर में आए होते तो जो कुछ राजकुमार राव, आयुष्मान आदि कर रहे हैं, वह सब वो भी कर रहे होते। इन सबका लुक भी ‘बॉय नेक्स्ट डोर’ का था, पर सफलता ‘लार्जर दैन लाइफ।’

कई बार हालांकि हार्डकोर कमर्शियल फिल्म बन रही है तो वहां बिल्कुल हैंडसम सितारों की दरकार रहती है। जो अपने डोले शोले, डील-डौल से लार्जर दैन लाइफ लगते रहते हैं। जैसे ‘वॉर’ के लिए ऋतिक रोशन या‍ फिर टाइगर श्रॉफ की जरूरत होती है। ताकि वैसे दर्शक भी एंटरटेन हो सकें, जिन्हें काले चश्मों में हेलीकॉप्टर से हीरो उतरे तो रोमांच की अनुभूति हो। ऑडिएंस बिल्कुल मदहोश हो जाए। वैसे सेटअप का मकसद ही एस्केपिस‍ट एंटरटेनमेंट है। वहां तो लार्जर दैन लाइफ हीरो चाहिए ही।

राजकुमार राव आदि की तरह ही अविनाश तिवारी बहुत अच्छे एक्टर हैं। ‘मुक्काबाज’ वाले विनीत कुमार सिंह बहुत अच्छे एक्टर हैं। विजय वर्मा ब्रिलिएंट एक्टर हैं। ऐसे और भी नाम हैं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म के चलते नाम और दाम दोनों कमा रहे हैं।
(ये लेखिका के अपने विचार हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अनुपमा चोपड़ा, संपादक, FilmCompanion.in


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Vyvmt
https://ift.tt/2IIzfAJ

एक एक्सीडेंट देखकर शुरू हुई थी ट्रैफिक सिंगल में यलो लाइट के जुड़ने की कहानी

20 नवंबर 1923 को अमेरिकी पेटेंट ऑफिस ने 46 साल के एक शख्स गैरेट मोर्गन को ऑटोमेटेड ट्रैफिक सिग्नल के लिए पेटेंट नंबर दिया था। इसका मतलब यह नहीं कि ट्रैफिक सिग्नल का अविष्कार मोर्गन ने किया था। बल्कि उन्होंने STOP और GO के बीच एक तीसरा विकल्प जोड़ा था जो ड्राइवर को गाड़ी बंद और शुरू करने से पहले सतर्क कर सके। यही विकल्प आगे जाकर यलो लाइट में तब्दील हुआ। मोर्गन का जन्म अमेरिका के केंटकी में साल 1877 में हुआ था। 14 साल की उम्र में वह जॉब की तलाश में ओहियो चले गए। इधर-उधर काम करने के बाद मोर्गन ने 1907 में अपनी रिपेयर शॉप खोली। 1920 में मोर्गन ने 'द क्लीवलैंड कॉल' अखबार निकालना शुरू किया।

उस समय ओहियो में काफी ट्रैफिक हुआ करता था। ट्रैफिक सिग्नल भी STOP और GO कमांड पर स्विच होते थे। इससे ड्राइवरों को सिग्नल चालू और बंद होने का संकेत नहीं मिलता था, और हादसे की स्थिति बनती थी। मोर्गन ने एक बार सिग्नल पर एक्सीडेंट होते देखा तो उनके दिमाग में सतर्क करने वाले इस तरह के सिग्नल का आइडिया आया। जिसका काम STOP और GO के पहले चेतावनी देना था।

91 साल के हुए मिल्खा सिंह
20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) के एक सिख परिवार में मिल्खा सिंह का जन्म हुआ था। खेल और देश से बहुत लगाव था, इस वजह से विभाजन के बाद भारत भाग आए और भारतीय सेना में शामिल हो गए। कुछ वक्त सेना में रहे लेकिन खेल की तरफ झुकाव होने की वजह से उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें 400 से ज्यादा सैनिकों ने दौड़ लगाई। मिल्खा 6वें नंबर पर आए।

1956 में मेलबर्न में आयोजित ओलिंपिक खेल में भाग लिया। कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन आगे की स्पर्धाओं के रास्ते खोल दिए। 1958 में कटक में आयोजित नेशनल गेम्स में 200 और 400 मीटर में कई रिकॉर्ड बनाए। इसी साल टोक्यो में आयोजित एशियाई खेलों में 200 मीटर, 400 मीटर की स्पर्धाओं और राष्ट्रमंडल में 400 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीते। उनकी सफलता को देखते हुए, भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

मिल्खा सिंह पाकिस्तान में आयोजित एक दौड़ के लिए गए। इसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने उन्हें 'द फ्लाइंग सिख' नाम दिया। 1960 को रोम में आयोजित समर ओलिंपिक में मिल्खा सिंह से काफी उम्मीदें थी। 400 मीटर की रेस में वह 200 मीटर तक सबसे आगे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी गति धीमी कर दी। इससे वह रेस में पिछड़ गए और चौथे नंबर पर रहे। 1964 में उन्होंने एशियाई खेल में 400 मीटर और 4x400 रिले में गोल्ड मेडल जीते।

भारत और दुनिया में 20 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं

  • 1750: मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म कर्नाटक के देवनाहल्ली में हुआ था। टीपू का पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान शाहाब था। टीपू के पिता मैसूर साम्राज्य के सैनिक थे और 1761 में मैसूर के शासक बने। टीपू की वीरता देखकर उन्हें उनके पिता ने शेर-ए -मैसूर खिताब से नवाजा था।
  • 1815: यूरोप में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूस, पर्शिया, ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया था।
  • 1815: 12 साल चला नेपोलियन युद्ध खत्म हो गया था।
  • 1910: रूसी लेखक लियो टॉलस्टॉय की मृत्यु हुई थी। वॉर एंड पीस उनकी सबसे चर्चित किताब है।
  • 1917: कोलकाता में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई थी।
  • 1959: संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने बच्चों के अधिकारों के घोषणापत्र को मान्यता दी थी। इस वजह से विश्वभर में हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।
  • 1981: भारत ने भास्कर-II उपग्रह लॉन्च किया गया था।
  • 1984: उर्दू के मशहूर शायर फैज अहमद फैज का निधन हुआ था।
  • 1985: बिल गेट्स ने विंडोज -1 ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में उतारा था।
  • 1989: भारतीय महिला फ्री स्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म हुआ था।
  • 1997: कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलंबिया' सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History, Aaj Ka Itihas From India World; Flying Sikh Milkha Singh Birthday, Bhaskara Satellite II Launch Date


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-aaj-ka-itihas-india-world-flying-sikh-milkha-singh-birthday-bhaskara-satellite-ii-launch-date-127929876.html
https://ift.tt/3fejsp3

तीर न तलवार, देखिए कार्टून की धार; निशाने पर TRP के पीछे भागते चैनलों के ठेकेदार



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Do not arrow, see the edge of the cartoon; Contractors of channels running behind TRP on target


from Dainik Bhaskar /national/news/do-not-arrow-see-the-edge-of-the-cartoon-contractors-of-channels-running-behind-trp-on-target-127929821.html
https://ift.tt/3lTrciU

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड को जेल; बिहार के शिक्षा मंत्री ढाई घंटे में फेल और बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद

नमस्कार!
गुजरात टूरिज्म विभाग का फोकस अब केवडिया पर है। अमिताभ बच्चन से प्रमोशन के लिए संपर्क किया गया है। हो सकता है कि इस बार आप बिग बी को कहते सुने, 'सिर्फ कच्छ नहीं, केवडिया भी नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा'। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 170 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 48% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 2,938 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,322 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,436 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • लोक आस्था का त्योहार छठ आज मनाया जाएगा। छठव्रती अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे।
  • कोवैक्सिन के तीसरे फेज का ट्रायल रोहतक, हैदराबाद और गोवा में शुरू होगा। हर जगह 200 वालंटियर्स को वैक्सीन दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग संयुक्त रूप से भूटान में वर्चुअली RuPay Card फेज-2 लॉन्च करेंगे।
  • मध्य प्रदेश में जेल गार्ड की भर्ती परीक्षा की शुरुआत होगी। मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में यह परीक्षा 20 नवंबर तक चलेगी।

देश-विदेश
शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद

बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस अवसर पर करीब पांच हजार श्रद्धालु बद्री विशाल के दर्शन करने पहुंचे थे। कोरोना के चलते इस साल करीब 1.45 लाख लोग ही दर्शन कर पाए। जबकि, पिछले साल यहां 12.40 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे थे।

ढाई घंटे में बिहार के शिक्षा मंत्री ने पद छोड़ा
बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने गुरुवार को पद संभालने के ढाई घंटे बाद ही इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नीतीश कुमार के साथ 16 नवंबर को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। 2010 में बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति रहते हुए चौधरी पर भर्ती घोटाले का आरोप लगा था।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड को 10 साल की जेल
पाकिस्तान की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद को अवैध फंडिंग मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई। गुरुवार को यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने दी। 17 जुलाई को गिरफ्तार हुआ हाफिज मुंबई हमले का मुख्य आरोपी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- क्रेडिट कार्ड पर ब्याज में रियायत न देंं

लोन मोरेटोरियम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की। कोर्ट ने कहा- क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को कंपाउंड इंटरेस्ट में रियायत का कोई फायदा नहीं मिलना चाहिए। क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले लोगों ने कोई लोन नहीं लिया है, बल्कि वे इससे खरीदारी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर मानहानि का दावा ठोका
अक्षय कुमार ने एक यूट्यूबर पर 500 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया है। राशिद सिद्दीकी नाम के इस यूट्यूबर पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े फर्जी वीडियो पोस्ट करने, अक्षय पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने के झूठे आरोप लगाने के आरोप लगे हैं।

डेटा स्टोरी
भारत में 75 करोड़ हुए इंटरनेट यूजर

भारत में इंटरनेट ने 15 अगस्त 2020 को 25 साल पूरे किए। इसी महीने देश में 75 करोड़ यूजर का आंकड़ा भी पार हो चुका है। खास बात यह है कि पिछले चार साल में इंटरनेट यूजर दोगुने हुए हैं। यानी शुरुआती 21 साल में जितने यूजर जुड़े, उतने ही 2017 से अब तक जुड़ चुके हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु कमाई

यह कहानी है रायबरेली के रहने वाले आनंद की। पिछले 13 साल पटना, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में नौकरी की। फिर गांव लौटे। धान और गेंहूं की खेती शुरू की लेकिन मुनाफा नहीं हुआ। मार्केट रिसर्च के बाद नींबू की खेती शुरू की। अब सालाना 6 लाख रुपए कमा रहे।

पढ़ें पूरी खबर...

सुर्खियों में और क्या है...

  • सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह जम्मू के नगरोटा में टोल प्लाजा पर आतंकियों से भरा ट्रक उड़ाया। 4 आतंकी ढेर किए। 11 AK-47 और 29 ग्रेनेड बरामद किए गए।
  • दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने कोरोना मरीजों के बढ़ने पर सख्ती बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों से अब 2000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
  • खबर आई कि सेना ने POK में हमला किया। थोड़ी देर बाद सेना ने कहा- ये फेक रिपोर्ट्स हैं। आज गोली ही नहीं चली। PoK में सेना पिनपॉइंट स्ट्राइक कर रही है, इनमें आतंकी लॉन्चपैड्स तबाह किए जा रहे हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pakistan Court Verdict Update; Mumbai Attack Maserming JuD Chief Hafiz Saeed Close Aides Gets Sentences Bollywood Suicide: Indian Government News Updates| Kangana Ranaut News | Chirag Paswan Nitish Kumar; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today


from Dainik Bhaskar /national/news/pakistan-court-verdict-update-mumbai-attack-maserming-jud-chief-hafiz-saeed-close-aides-gets-sentences-bollywood-suicide-indian-government-news-updates-kangana-ranaut-news-chirag-paswan-nitish-kumar-dainik-bhaskar-top-news-morning-briefing-today-127929820.html
https://ift.tt/396p838

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

दिल्ली में एक दिन में 131 की मौत, 18 दिन से रोजाना औसतन 6 हजार से ज्यादा केस आ रहे

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 6901 मरीज ठीक हो गए और 131 मौतें हुईं। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली के ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे।

देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 369 केस आए, 48 हजार 675 मरीज ठीक हो गए और 586 की मौत हो गई। अब तक कुल 89.58 लाख केस आ चुके हैं। 83.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस के मामले में भारत 6वें नंबर पर

भारत अब दुनिया का 6वां देश है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस, यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि बीते चार दिन में भारत इस मामले में चौथे से छठवें नंबर पर आया है। बेल्जियम और रूस में अब भारत से ज्यादा मरीज हैं। देश में बीते दो महीनों में 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 10.17 एक्टिव मरीज थे, जो 17 नवंबर को 4.47 लाख हो गए।

देश एक्टिव केस
अमेरिका 43.54 लाख
फ्रांस 18.47 लाख
इटली 7.33 लाख
बेल्जियम 4.92 लाख
रूस 4.56 लाख
भारत 4.47 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • हरियाणा के रोहतक पीजीआई के वाइस चांसलर ने बताया कि भारतीय कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का थर्ड फेज ट्रायल 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए अभी तक 200 वॉलंटियर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • चंडीगढ़ प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नोटिस जारी किया है। लोगों से कहा है कि वह दिल्ली-एनसीआर जैसी ज्यादा जोखिम वाली जगहों पर जाने से बचें। जाएं तो कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 23 नवंबर से खोलने का फैसला लिया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अफसरों को आदेश दिया है कि वह प्राइवेट अस्पतालों पर नजर रखें। देखें कि कोविड-19 मरीजों से तय फीस से ज्यादा न ली जाए।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक सोशल, एकेडमिक, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, पॉलिटिकल, धार्मिक और अन्य तरह के आयोजनों में हॉल की क्षमता के 50% लोग शामिल हो पाएंगे।

देश के 8 राज्यों में संक्रमण की दर ऊंची, इनमें चार राज्यों में घट रही, जबकि चार में बढ़ रही

  • यूपी (1.7 करोड़), बिहार (1.3 करोड़), तमिलनाडु (1.1 करोड़) में सबसे ज्यादा टेस्ट, इसीलिए तीनों में संक्रमण की दर 1.5% से कम है।
  • आबादी के हिसाब से देखें तो दिल्ली 28%, आंध्र 18%, केरल 16%, बिहार 11% और यूपी में 10% लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • देश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर वाले 10 जिलों में चार हिमाचल प्रदेश के हैं।
  • देश में सबसे ज्यादा मृत्युदर वाले 10 जिलों में सात अकेले पंजाब के हैं।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को पांच लाख पार हो गया। अब तक 5 लाख 3 हजार 84 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 7486 लोग संक्रमित पाए गए। 6901 लोग ठीक हुए और 131 मरीजों की मौत हो गई।

2. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 1209 कोरोना संक्रमित मिले। 918 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 86 हजार 655 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9338 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 74 हजार 202 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3115 हो गई है।

3. राजस्थान

बुधवार को राज्य में 2178 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 32 हजार 358 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1721 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब 19 हजार 478 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 10 हजार 779 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 2101 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 5011 लोग संक्रमित मिले। 6608 लोग रिकवर हुए और 100 लोगों की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 57 हजार 520 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 80 हजार 221 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 30 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 46 हजार 202 हो गई है।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में बुधवार को 2346 नए मरीज मिले। 2529 लोग रिकवर हुए और 29 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 16 हजार 616 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 हजार 954 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 87 हजार 221 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 7441 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित के शव को शिफ्ट करते हेल्थ वर्कर्स। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UF27Mr
https://ift.tt/3lK9QVt

अमेरिका के अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे, यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 2.56 लाख से ज्यादा

दुनियाभर में अब तक 5.65 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.93 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.53 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.58 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, यानी एक्टिव केस। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका में हालात बद से बदतर होने लगे हैं। यहां के अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। मरने वालों का आंकड़ा भी 2.56 लाख हो चुका है।

कार पार्किंग में हॉस्पिटल वॉर्ड
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कुछ राज्यों में हालात अब काबू से बाहर होते जा रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा तो बढ़ ही रहा है, साथ ही मरने वालों की संख्या भी अब काबू से बाहर होती दिख रही है। बुधवार तक यहां कुल मिलाकार 2.56 लाख लोगों की मौत हो चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 77 हजार हजार लोग इस वक्त हॉस्पिटल में हैं। नेवादा और मिशिगन जैसे राज्यों में तो स्थिती और भी खराब है। नेवादा के रेनो शहर के अस्पताल में मरीज इतने बढ़ गए कि कार पार्किंग में वॉर्ड बनाना पड़ा। यहां स्टाफ इतने मरीजों को संभाल भी नहीं पा रहा है।

टेनेसी के डायरेक्टर ऑफ क्रिटिकल केयर डॉक्टर एलिसन जॉनसन ने कहा- सही कहूं तो अब हम अवसाद में हैं और नाउम्मीद होते जा रहे हैं। हम नहीं कह सकते कि कब हालात सुधरेंगे। इसकी फिलहाल, कोई उम्मीद भी नजर नहीं आती। मैंने अपने कॅरियर में कभी नहीं सोचा कि इस तरह के हालात से सामना होगा। इदाहो में डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि सभी मरीजों को बेड दे पाना मुश्किल हो सकता है।

बुधवार को एक न्यूयॉर्क के वेलहेला हॉस्पिटल से एक गंभीर मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। यहां के मेडिकल स्टाफ ने इसे हाथ हिलाकर विदा किया।

ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन नाकाम
अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 2.56 लाख के पार हो गया है, लेकिन ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन अब भी वायरस को गंभीरता से लेने तैयार नहीं है। देश में महज एक हफ्ते में 15 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। ट्रम्प की आलोचना पहले से ज्यादा हो रही है। पिछले दिनों जो बाइडेन ने कहा था- अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा पहले से ज्यादा हो सकता है। हमें सख्त और कठोर फैसले लेने होंगे। अमेरिका में संक्रमितों और मरने वालों का आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। करीब दो हफ्ते से हर दिन औसतन एक लाख केस सामने आ रहे हैं।

बुधवार को न्यूयॉर्क सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने संकेत दिए कि यहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है। स्कूल, होटल, रेस्टोरेंट्स और बार बंद किए जा चुके हैं। मिनेसोटा में भी आज लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। यहां भी कुछ पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

ब्राजील में भी संक्रमण बढ़ा
PAHO के असिस्टेंट डायरेक्टर जार्बस बारबोसा ने बताया कि ब्राजील में भी दोबारा संक्रमण और मौतें बढ़ रही हैं। उरुग्वे के ब्राजील बॉर्डर से सटे इलाकों में भी यही हालात हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नेवादा के रेनो शहर के एक अस्पताल में वॉर्ड में बेड कम पड़ गए। अब यहां कार पार्किंग में एक इमरजेंसी वॉर्ड बनाकर यहां मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KBhZu
https://ift.tt/330o4u6

व्हाइट हाउस में ही रहना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रम्प, यहां वे बंकर की तरह सुरक्षित महसूस करते हैं

चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प दो बार मीडिया के सामने आए। अपनी बात कही और लौट गए। मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। व्हाइट हाउस से करीब 40 किलोमीटर दूर वर्जीनिया में गोल्फ खेल रहे हैं। कुछ अफसरों को बर्खास्त कर रहे हैं और कुछ अहम फैसले ले रहे हैं। इनमें से एक अफगानिस्तान और इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का है।

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया- ट्रम्प और पत्नी मेलानिया को छुट्टियों के लिए साउथ फ्लोरिडा में अपने रिसॉर्ट में जाना था। लेकिन, अब उन्होंने वॉशिंगटन में ही रहने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस के एक अफसर ने सीएनएन से कहा- यह बंकर में रहने की मानसिकता है।

फेंसिंग भी हट गईं
इलेक्शन डे पर व्हाइट हाउस के बाहर मेटल फेंसिंग की गई थी। अब यह हट चुकी है। वहां बाइडेन की इनॉगरेशन परेड के लिए स्टैंड्स बनने लगे हैं। चार साल पहले ये ट्रम्प के लिए भी बने थे। लेकिन, ट्रम्प हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। वे लोकतंत्र की जंग कानूनी तरीके से जीतना चाहते हैं। 2016 में उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से ही चुनाव जीता था। अब वे शायद ये भूल रहे हैं। अपने चार साल के टेन्योर में शायद ही कोई ऐसा मौका आया होगा जब ट्रम्प ने टीवी कैमरों से इस तरह दूरी बनाई होगी। लेकिन, 3 नवंबर के बाद से वे यही कर रहे हैं।

पेंस से दो बार लंच पर मिले
तीन नवंबर के बाद कई बार उनके पब्लिक प्रोग्राम लिस्ट किए गए, लेकिन हर बार इन्हें रद्द कर दिया गया। पिछले हफ्ते गुरुवार को उन्होंने विदेश और वित्त विभाग के अफसरों से मीटिंग की। वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस से दो बार मिले। लेकिन, करीब एक महीने से वे इंटेलिजेंस ब्रीफिंग नहीं ले रहे हैं। हालांकि, ये भी सही है कि यह ब्रीफिंग प्रेसिडेंट इलेक्ट बाइडेन तक भी नहीं पहुंच रही।

विदेशी नेताओं से बातचीत बंद
कई विदेशी नेता बाइडेन को जीत की बधाई दे चुके हैं। वहीं ट्रम्प ने इन राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क बंद कर दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से उन्होंने 30 अक्टूबर को बातचीत की थी। इसके बाद किसी विदेशी नेता से संपर्क नहीं किया। अपने दो करीबी दोस्तों बेंजामिन नेतन्याहू और नरेंद्र मोदी से भी नहीं। फॉक्स न्यूज में रिपोर्टर और ट्रम्प के मित्र गेराल्डो ने पिछले दिनों ट्वीट में कहा- वो वक्त करीब आ रहा है जब आप सम्मान से विदा लेंगे। हालांकि, ट्रम्प तो जीत का दावा कर रहे हैं।

फैसले लेने में पीछे नहीं
ट्रम्प भले ही सामने नहीं आ रहे हों, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वे फैसले नहीं ले रहे हों। डिफेंस मिनिस्टर मार्क एस्पर को उन्होंने हटाया, होमलैंड सिक्योरिटी चीफ को भी चलता किया। अफगानिस्तान और इराक से सैनिक कम करने का आदेश दिया। खबर आई कि वे ईरान को उसकी वादाखिलाफियों की सजा भी देना चाहते थे। इमीग्रेशन पर जल्द ही नया और सख्त फैसला ले सकते हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि अगले कुछ दिन शांति से नहीं गुजरेंगे।

बाइडेन भी बिजी
ट्रम्प खामोशी से और पर्दे के पीछे से फैसले कर रहे हैं। वहीं, प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन रोज मीडिया से बात कर रहे हैं और एडमिनिस्ट्रेशन पर फोकस कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह ट्रम्प टीवी देखते हैं। इसके बाद ओवल ऑफिस पहुंचते हैं और देर शाम तक वहीं रहते हैं। राष्ट्रपति ने अब तक कोरोना से मारे गए अमेरिकी लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चुनाव हारने के बाद 15 नवंबर को डोनाल्ड ट्रम्प गोल्फ खेलते नजर आए थे। तीन नवंबर के बाद उनका ज्यादातर वक्त व्हाइट हाउस में ही गुजर रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KnjnE7
https://ift.tt/3lKPxHv

दिल्ली में एक दिन में 131 की मौत, 18 दिन से रोजाना औसतन 6 हजार से ज्यादा केस आ रहे

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 6901 मरीज ठीक हो गए और 131 मौतें हुईं। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली के ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे।

देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 369 केस आए, 48 हजार 675 मरीज ठीक हो गए और 586 की मौत हो गई। अब तक कुल 89.58 लाख केस आ चुके हैं। 83.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस के मामले में भारत 6वें नंबर पर

भारत अब दुनिया का 6वां देश है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस, यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि बीते चार दिन में भारत इस मामले में चौथे से छठवें नंबर पर आया है। बेल्जियम और रूस में अब भारत से ज्यादा मरीज हैं। देश में बीते दो महीनों में 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 10.17 एक्टिव मरीज थे, जो 17 नवंबर को 4.47 लाख हो गए।

देश एक्टिव केस
अमेरिका 43.54 लाख
फ्रांस 18.47 लाख
इटली 7.33 लाख
बेल्जियम 4.92 लाख
रूस 4.56 लाख
भारत 4.47 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • हरियाणा के रोहतक पीजीआई के वाइस चांसलर ने बताया कि भारतीय कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का थर्ड फेज ट्रायल 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए अभी तक 200 वॉलंटियर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • चंडीगढ़ प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नोटिस जारी किया है। लोगों से कहा है कि वह दिल्ली-एनसीआर जैसी ज्यादा जोखिम वाली जगहों पर जाने से बचें। जाएं तो कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 23 नवंबर से खोलने का फैसला लिया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अफसरों को आदेश दिया है कि वह प्राइवेट अस्पतालों पर नजर रखें। देखें कि कोविड-19 मरीजों से तय फीस से ज्यादा न ली जाए।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक सोशल, एकेडमिक, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, पॉलिटिकल, धार्मिक और अन्य तरह के आयोजनों में हॉल की क्षमता के 50% लोग शामिल हो पाएंगे।

देश के 8 राज्यों में संक्रमण की दर ऊंची, इनमें चार राज्यों में घट रही, जबकि चार में बढ़ रही

  • यूपी (1.7 करोड़), बिहार (1.3 करोड़), तमिलनाडु (1.1 करोड़) में सबसे ज्यादा टेस्ट, इसीलिए तीनों में संक्रमण की दर 1.5% से कम है।
  • आबादी के हिसाब से देखें तो दिल्ली 28%, आंध्र 18%, केरल 16%, बिहार 11% और यूपी में 10% लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • देश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर वाले 10 जिलों में चार हिमाचल प्रदेश के हैं।
  • देश में सबसे ज्यादा मृत्युदर वाले 10 जिलों में सात अकेले पंजाब के हैं।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को पांच लाख पार हो गया। अब तक 5 लाख 3 हजार 84 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 7486 लोग संक्रमित पाए गए। 6901 लोग ठीक हुए और 131 मरीजों की मौत हो गई।

2. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 1209 कोरोना संक्रमित मिले। 918 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 86 हजार 655 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9338 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 74 हजार 202 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3115 हो गई है।

3. राजस्थान

बुधवार को राज्य में 2178 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 32 हजार 358 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1721 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब 19 हजार 478 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 10 हजार 779 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 2101 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 5011 लोग संक्रमित मिले। 6608 लोग रिकवर हुए और 100 लोगों की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 57 हजार 520 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 80 हजार 221 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 30 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 46 हजार 202 हो गई है।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में बुधवार को 2346 नए मरीज मिले। 2529 लोग रिकवर हुए और 29 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 16 हजार 616 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 हजार 954 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 87 हजार 221 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 7441 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित के शव को शिफ्ट करते हेल्थ वर्कर्स। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। 


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-19-november-2020-127926270.html
https://ift.tt/3fcVuKF

Popular Post