मंगलवार, 5 जनवरी 2021

कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का खतरा, वैक्सीन की सेफ्टी पर सवाल और 8 जनवरी को किसानों की सरकार से 9वीं मीटिंग

नमस्कार!
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पूछताछ की। शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा मियाद से पहले ही ED दफ्तर पहुंच गईं। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांसे को लंदन की कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं मार्केट क्या कह रहा है

  • BSE का मार्केट कैप 191.69 लाख करोड़ रुपए रहा। 64% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,254 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 2,095 कंपनियों के शेयर बढ़े और 996 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच्चि-मंगलुरु नेचुरल गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे।
  • अहमदाबाद में BJP-RSS की कोऑर्डिनेशन मीट शुरू होगी। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।
  • भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर कोलंबो पर पहुंचेंगे।
  • दिल्ली में नई संसद बनाने के लिए शुरू हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा।

देश-विदेश

सरकार और किसानों में नहीं बनी बात
सरकार और किसानों के बीच 8वें दौर की बातचीत में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया। विज्ञान भवन में सोमवार को करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद किसानों ने कहा कि हमने केंद्र के सामने कृषि कानूनों की वापसी की ही बात रखी। किसान नेता राकेश टिकैत बोले कि कानून वापसी नहीं तो घर वापसी भी नहीं। इधर, लगातार मीटिंगों में नतीजा न निकलने पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ताली तो दोनों हाथ से बजती है। मीटिंग में MSP को कानूनी रूप देने के मुद्दे पर भी सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, सरकार और किसान 8 जनवरी को फिर बातचीत करने पर राजी हो गए है।

वैक्सीन पर सियासत का जवाब
भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इस पर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि ये मंजूरी हड़बड़ी में दी गई है। वैक्सीन पर जारी सियासत के बीच भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एल्ला ने अपना पक्ष रखा है। एल्ला ने कहा कि वैक्सीन पर सियासत हो रही है। कुछ लोग हमारी वैक्सीन के बारे में केवल गॉसिप कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हम केवल भारतीय कंपनी नहीं है, हम वास्तव में एक ग्लोबल कंपनी हैं।

कोरोना के बाद नया खतरा
देश पर कोरोनावायरस के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। वहीं, राजस्थान और गुजरात में पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट है। पिछले कुछ दिनों में हिमाचल में 1700 और MP में 300 से ज्यादा पक्षियों की मौत हुई है। वहीं, राजस्थान में 250 और गुजरात में 50 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह वायरस बर्ड फ्लू तो है, लेकिन इससे इंसानों को कोई खतरा नहीं है।

रॉबर्ट वाड्रा से 5 घंटे पूछताछ
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) की टीम उनके घर पहुंची। यहां उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ की गई। IT ने बेनामी संपत्ति के मामले में वाड्रा के बयान दर्ज किए। इसके बाद वाड्रा ने कहा कि हमने हर सवाल का जवाब दिया है। बेनामी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला नहीं है। न्याय और सच की जीत होगी। मेरे पास छिपाने और चिंता करने के लिए कुछ भी नहीं है। वाड्रा फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं। पहले वह कोरोना के कारण जांच में शामिल नहीं हो पाए थे।

ED के सामने पेश हुईं वर्षा राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा सोमवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंची। PMC बैंक घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED की टीम ने उन्हें 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, वे एक दिन पहले ही ED ऑफिस पहुंच गईं। सूत्रों की मानें, तो वर्षा से 55 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर साढ़े तीन घंटे तक 55 सवाल किए गए। वर्षा को अब तक 4 बार समन भेजा गया था। ED को शक है कि वर्षा राउत को दिए गए लोन का कनेक्शन PMC घोटाले से है।

एक्सप्लेनर
कोवीशील्ड से जुड़े कई सवाल

भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 3 जनवरी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन- कोवीशील्ड को अप्रूवल दे दिया है। पर कई सवालों के जवाब अब भी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मसलन, डोज के बीच का अंतर कितना होना चाहिए। इस बारे में भारतीय रेगुलेटर ने कुछ नहीं कहा है। इसकी इफेक्टिवनेस को लेकर भी अलग-अलग बातें सामने आई हैं। वैक्सीन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब जानिए यहां...
पढ़िए पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
गरीब बच्चियों को फ्री बर्थडे केक

पॉजीटिव स्टोरी में आज हम आपको ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने बेटी बचाओ अभियान को अलग ही तरीके से प्रोत्साहित किया है। सूरत में रहने वाले संजय चोडवडिया गरीब तबके की 1 से 5 साल की बच्चियों को उनके जन्मदिन पर फ्री केक गिफ्ट करते हैं। शहर में बेकरी चलाने वाले संजय हर साल करीब 7 लाख रुपए की कीमत के 7000 केक बांट रहे हैं। संजय की बेकरी से बच्चियों के लिए 100 रुपए की कीमत का 250 ग्राम केक फ्री दिया जाता है। उनका यह अभियान पिछले 12 सालों से लगातार जारी है।
पढ़िए पूरी खबर...

जूलियन असांजे को ब्रिटिश कोर्ट से राहत
विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे को ब्रिटेन की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अंसाजे को अमेरिका को सौंपने से इनकार कर दिया है। असांजे अमेरिकी सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने और जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका ब्रिटेन से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट जज वेनेसा बेरैट्सर ने कहा कि असांजे को अमेरिका को नहीं सौंपा जाना चाहिए। ऐसा करना दमनकारी होगा। इससे पहले असांजे को स्वीडन में रेप के एक मामले में भी राहत मिल चुकी है।

वसूली मामले में छोटा राजन को सजा
मुंबई सेशन कोर्ट ने सोमवार को गैंगस्टर छोटा राजन और 3 गुर्गों को जबरन वसूली के मामले में दो साल की सजा सुनाई। राजन पर 2015 में पनवेल के बिल्डर नंदू वाजेकर को धमकाकर 26 करोड़ की जबरन उगाही करने का आरोप था। बिल्डर के ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज से साबित हुआ कि आरोपी बिल्डर के ऑफिस गए थे। साथ ही पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली, जिसमें छोटा राजन बिल्डर को धमकी दे रहा है। छोटा राजन को भारत लाने के बाद उस पर लगे सारे मामले CBI को ट्रांसफर हो गए थे। उसी में से यह एक मामला भी था। फिलहाल, छोटा राजन तिहाड़ जेल में है।

सुर्खियों में और क्या है...

  • स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का ट्रायल 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर भी हो सकेगा। सरकार ने भारत बायोटेक को इसकी मंजूरी दे दी है।
  • कोरोना से जुड़ी एक चिंता बढ़ाने वाली खबर चीन से आई है। यहां ऑटो पार्ट्स की पैकेजिंग के सैंपल पर वायरस मिलने की पुष्टि हुई है।
  • ब्राजील भारतीय कंपनी भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के 50 लाख डोज खरीदेगा। इसके लिए ABCVAC ने भारत बायोटेक से समझौता किया है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 04 January 2021| The risk of bird flu after Corona, India biotech counterattack on politics and not an opinion on laws farmers and government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/359YfZw
https://ift.tt/3909QLU

वैक्सीन मन को नहीं भाई; पहले आप, पहले आप कहकर बचने की जुगत लगाई



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Cartoon On corona Vaccine | Questions raised on the vaccine; Now everyone should feel like this


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pMpQYE
https://ift.tt/3b31lCq

कच्चे केले का भर्ता इस तरह बनाएंगी तो स्वाद होगा लाजवाब, घर आए मेहमानों को भी पसंद आएगी ये डिश



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
In this way, the raw banana bharta will taste great, it is tasty as well as healthy.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38avWMu
https://ift.tt/2Lm2Noq

वैक्सीन मन को नहीं भाई; पहले आप, पहले आप कहकर बचने की जुगत लगाई



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Cartoon On corona Vaccine | Questions raised on the vaccine; Now everyone should feel like this


from Dainik Bhaskar /national/news/cartoon-on-corona-vaccine-questions-raised-on-the-vaccine-now-everyone-should-feel-like-this-128089639.html
https://ift.tt/2JPMDDG

कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का खतरा, वैक्सीन की सेफ्टी पर सवाल और 8 जनवरी को किसानों की सरकार से 9वीं मीटिंग

नमस्कार!
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पूछताछ की। शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा मियाद से पहले ही ED दफ्तर पहुंच गईं। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांसे को लंदन की कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं मार्केट क्या कह रहा है

  • BSE का मार्केट कैप 191.69 लाख करोड़ रुपए रहा। 64% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,254 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 2,095 कंपनियों के शेयर बढ़े और 996 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच्चि-मंगलुरु नेचुरल गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे।
  • अहमदाबाद में BJP-RSS की कोऑर्डिनेशन मीट शुरू होगी। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।
  • भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर कोलंबो पर पहुंचेंगे।
  • दिल्ली में नई संसद बनाने के लिए शुरू हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा।

देश-विदेश

सरकार और किसानों में नहीं बनी बात
सरकार और किसानों के बीच 8वें दौर की बातचीत में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया। विज्ञान भवन में सोमवार को करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद किसानों ने कहा कि हमने केंद्र के सामने कृषि कानूनों की वापसी की ही बात रखी। किसान नेता राकेश टिकैत बोले कि कानून वापसी नहीं तो घर वापसी भी नहीं। इधर, लगातार मीटिंगों में नतीजा न निकलने पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ताली तो दोनों हाथ से बजती है। मीटिंग में MSP को कानूनी रूप देने के मुद्दे पर भी सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, सरकार और किसान 8 जनवरी को फिर बातचीत करने पर राजी हो गए है।

वैक्सीन पर सियासत का जवाब
भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इस पर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि ये मंजूरी हड़बड़ी में दी गई है। वैक्सीन पर जारी सियासत के बीच भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एल्ला ने अपना पक्ष रखा है। एल्ला ने कहा कि वैक्सीन पर सियासत हो रही है। कुछ लोग हमारी वैक्सीन के बारे में केवल गॉसिप कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हम केवल भारतीय कंपनी नहीं है, हम वास्तव में एक ग्लोबल कंपनी हैं।

कोरोना के बाद नया खतरा
देश पर कोरोनावायरस के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। वहीं, राजस्थान और गुजरात में पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट है। पिछले कुछ दिनों में हिमाचल में 1700 और MP में 300 से ज्यादा पक्षियों की मौत हुई है। वहीं, राजस्थान में 250 और गुजरात में 50 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह वायरस बर्ड फ्लू तो है, लेकिन इससे इंसानों को कोई खतरा नहीं है।

रॉबर्ट वाड्रा से 5 घंटे पूछताछ
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) की टीम उनके घर पहुंची। यहां उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ की गई। IT ने बेनामी संपत्ति के मामले में वाड्रा के बयान दर्ज किए। इसके बाद वाड्रा ने कहा कि हमने हर सवाल का जवाब दिया है। बेनामी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला नहीं है। न्याय और सच की जीत होगी। मेरे पास छिपाने और चिंता करने के लिए कुछ भी नहीं है। वाड्रा फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं। पहले वह कोरोना के कारण जांच में शामिल नहीं हो पाए थे।

ED के सामने पेश हुईं वर्षा राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा सोमवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंची। PMC बैंक घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED की टीम ने उन्हें 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, वे एक दिन पहले ही ED ऑफिस पहुंच गईं। सूत्रों की मानें, तो वर्षा से 55 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर साढ़े तीन घंटे तक 55 सवाल किए गए। वर्षा को अब तक 4 बार समन भेजा गया था। ED को शक है कि वर्षा राउत को दिए गए लोन का कनेक्शन PMC घोटाले से है।

एक्सप्लेनर
कोवीशील्ड से जुड़े कई सवाल

भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 3 जनवरी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन- कोवीशील्ड को अप्रूवल दे दिया है। पर कई सवालों के जवाब अब भी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मसलन, डोज के बीच का अंतर कितना होना चाहिए। इस बारे में भारतीय रेगुलेटर ने कुछ नहीं कहा है। इसकी इफेक्टिवनेस को लेकर भी अलग-अलग बातें सामने आई हैं। वैक्सीन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब जानिए यहां...
पढ़िए पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
गरीब बच्चियों को फ्री बर्थडे केक

पॉजीटिव स्टोरी में आज हम आपको ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने बेटी बचाओ अभियान को अलग ही तरीके से प्रोत्साहित किया है। सूरत में रहने वाले संजय चोडवडिया गरीब तबके की 1 से 5 साल की बच्चियों को उनके जन्मदिन पर फ्री केक गिफ्ट करते हैं। शहर में बेकरी चलाने वाले संजय हर साल करीब 7 लाख रुपए की कीमत के 7000 केक बांट रहे हैं। संजय की बेकरी से बच्चियों के लिए 100 रुपए की कीमत का 250 ग्राम केक फ्री दिया जाता है। उनका यह अभियान पिछले 12 सालों से लगातार जारी है।
पढ़िए पूरी खबर...

जूलियन असांजे को ब्रिटिश कोर्ट से राहत
विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे को ब्रिटेन की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अंसाजे को अमेरिका को सौंपने से इनकार कर दिया है। असांजे अमेरिकी सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने और जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका ब्रिटेन से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट जज वेनेसा बेरैट्सर ने कहा कि असांजे को अमेरिका को नहीं सौंपा जाना चाहिए। ऐसा करना दमनकारी होगा। इससे पहले असांजे को स्वीडन में रेप के एक मामले में भी राहत मिल चुकी है।

वसूली मामले में छोटा राजन को सजा
मुंबई सेशन कोर्ट ने सोमवार को गैंगस्टर छोटा राजन और 3 गुर्गों को जबरन वसूली के मामले में दो साल की सजा सुनाई। राजन पर 2015 में पनवेल के बिल्डर नंदू वाजेकर को धमकाकर 26 करोड़ की जबरन उगाही करने का आरोप था। बिल्डर के ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज से साबित हुआ कि आरोपी बिल्डर के ऑफिस गए थे। साथ ही पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली, जिसमें छोटा राजन बिल्डर को धमकी दे रहा है। छोटा राजन को भारत लाने के बाद उस पर लगे सारे मामले CBI को ट्रांसफर हो गए थे। उसी में से यह एक मामला भी था। फिलहाल, छोटा राजन तिहाड़ जेल में है।

सुर्खियों में और क्या है...

  • स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का ट्रायल 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर भी हो सकेगा। सरकार ने भारत बायोटेक को इसकी मंजूरी दे दी है।
  • कोरोना से जुड़ी एक चिंता बढ़ाने वाली खबर चीन से आई है। यहां ऑटो पार्ट्स की पैकेजिंग के सैंपल पर वायरस मिलने की पुष्टि हुई है।
  • ब्राजील भारतीय कंपनी भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के 50 लाख डोज खरीदेगा। इसके लिए ABCVAC ने भारत बायोटेक से समझौता किया है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 04 January 2021| The risk of bird flu after Corona, India biotech counterattack on politics and not an opinion on laws farmers and government


from Dainik Bhaskar /national/news/top-news-of-04-january-2021-the-risk-of-bird-flu-after-corona-india-biotech-counterattack-on-politics-and-not-an-opinion-on-laws-farmers-and-government-128089638.html
https://ift.tt/35c4mwp

जंगलों को जीवित इकाई घोषित करने की याचिका स्वीकार हुई

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें दावा किया गया है कि 2001 से अब तक उत्तराखंड में आग के कारण 44,000 हेक्टेयर क्षेत्र के जंगल खत्म हो चुके हैं। यह 61,000 फुटबाल मैदानों के बराबर हैं। जंगलों में आग लगने की घटनाओं के पीछे भू-माफिया और लकड़ी माफिया की भूमिका है। इसकी जांच की जानी चाहिए।

याचिका में मांग है कि कुछ अधिकारों के साथ उत्तराखंड के जंगलों को ‘जीवित ईकाई’ घोषित किया जाए। जिससे कि इन्हें नष्ट होने से बचाया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद मामले में सुनवाई करने का निर्णय लिया है। इससे पहले याचिकाकर्ता से और दस्तावेज मांगे हैं। याचिका पर अब अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

शीर्ष अदालत में यह जनहित याचिका ऋतुपर्ण उनियाल ने दायर की है। चीफ जस्टिस बोबड़े ने इस याचिका पर सुनवाई करने से पहले याचिकाकर्ता से सवाल किया, ‘आपका मामला केवल उत्तराखंड तक ही सीमित है। ऐसे में आपको हाईकोर्ट जाना चाहिए था।

आप वहां पर क्यों नहीं गए। हम इसे कैसे सुन लें?’ याचिकाकर्ता ने इस पर दलील दी कि 2016 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी कर राज्य के संपूर्ण एनिमल किंगडम को ‘जीवित ईकाई’ घोषित किया था। इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसलिए वे अब शीर्ष अदालत में आए हैं। इसके बाद अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली।

जीवन की परिभाषा में पशु-पक्षियों का जीवन भी
याचिकाकर्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने ही अपने पहले के फैसलों में ‘जीवन’ शब्द को विस्तारित तौर पर परिभाषित किया है। इसमें पशु-पक्षियों के जीवन सहित सभी प्रकार का जीवन शामिल है। पशु-पक्षियों का जीवन बचाने के लिए जंगल बचाना बेहद जरूरी है। ऐसे में जंगलों को कुछ अधिकारों के साथ ‘जीवित ईकाई’ का दर्जा दिया जाना चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच याचिका पर अब अगले सप्ताह सुनवाई करेगी।


from Dainik Bhaskar /national/news/petition-to-declare-forests-as-living-entity-accepted-in-supreme-court-128089565.html
https://ift.tt/3959Ni1

सोमवार, 4 जनवरी 2021

भारतीय खिलाड़ी बोले- फैंस स्टेडियम जाएं और हम क्वारैंटाइन में रहें, यह जू में जानवरों जैसा बर्ताव

भारतीय क्रिकेट टीम को लगता है कि उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा। दोनों टीमें 4 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच खेलने के लिए सोमवार को सिडनी के लिए रवाना हो गई हैं। यह मैच 7 जनवरी से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। टीम को कोरोना प्रोटोकॉल के चलते सिडनी के होटल में क्वारैंटाइन रखा जा सकता है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी नाराजगी जताई है।

टीम इंडिया के सूत्रों के हवाले से क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने लिखा- यदि आप स्टेडियम में फैंस (20 हजार लोगों) को एंट्री देते हैं। उन्हें आजादी से जीने की अनुमति देते हैं और हमसे कहते हैं कि सीधे होटल जाओ और क्वारैंटाइन में रहो। खासकर तब जब हमारा कोरोना टेस्ट भी निगेटिव हो, तो यह जू में जानवरों को रखने जैसा बर्ताव है। हम नहीं चाहते, ऐसा हो।

आम नागरिक की तरह नियमों का पालन करेंगे
उन्होंने कहा- हमसे सिडनी में जो कहा जाएगा, वह नियम का पालन हम करेंगे। हम चाहते हैं कि हम भी हर ऑस्ट्रेलियन नागरिक की तरह ही हम भी नियमों का बराबरी से नियमों का पालन करें। इसलिए यदि दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिलती है, तभी कोई मतलब बनता है कि हमसे क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा जाए।

सिडनी-ब्रिस्बेन में रूम से निकलने की अनुमति नहीं होगी
टीम सूत्रों ने खुलासा किया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की मेडिकल टीम ने पिछले हफ्ते सख्त निर्देश दिए थे कि उन्हें होटल रूम से निकलने की अनुमति नहीं मिलेगी। खासकर सिडनी और ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान। भारतीय खिलाड़ियों ने उनकी यह बात स्वीकार भी कर ली थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने तुरंत ही मेडिकल टीम से कह दिया था कि यह स्थिति उन्हें स्वीकार करने में मुश्किल होगी।

क्वींसलैंड सरकार की हिदायत
हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था भारतीय टीम क्वारैंटाइन नियमों के कारण ब्रिस्बेन में नहीं खेलना चाहती है, क्योंकि वहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के अलावा बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, क्वींसलैंड सरकार ने सख्त लहजे में हिदायत दी है कि अगर नियमों के हिसाब से चलना हो, तो ही टीम इंडिया ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेलने के लिए आए।

रोहित समेत 5 खिलाड़ियों पर नियम तोड़ने की जांच चल रही
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी पर बायो-बबल तोड़ने का आरोप लगा है और जांच चल रही है। एक जनवरी को एक वीडियो और कुछ फोटो वायरल हुए थे, जिसमें पांचों खिलाड़ी एक होटल के अंदर बैठकर खाना खाते दिख रहे। इसके बाद इन सभी पर नियम तोड़ने का आरोप लगा और सभी को आइसोलेट किया गया। हालांकि, पांचों खिलाड़ी टीम के साथ सिडनी पहुंचेंगे।

इस विवाद पर भारतीय टीम के सूत्रों ने कहा- सभी खिलाड़ी बारिश होने के कारण होटल के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे। यह हमारे समझ से परे है कि क्यों इन खिलाड़ियों को आइसोलेट किया गया। उन्हें फ्लाइट में भी अलग बैठाने के लिए कहा गया है। खासकर तब जब उनका भी कोरोना टेस्ट निगेटिव आता है, तब भी उन्हें अलग ही रखा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने काफी त्याग किया
भारतीय टीम IPL के दौरान सितंबर के बाद से लगातार क्वारैंटाइन और बायो-बबल में ही है। ऑस्ट्रेलिया में भी उन्हें सख्त नियमों का पालन करना पड़ रहा है। इस सवाल के जवाब में सूत्रों ने कहा- हमारे खिलाड़ियों ने इस दौरे के लिए काफी कुर्बानी दी है। जैसे मोहम्मद सिराज के पिता का इंतकाल हो गया, लेकिन वे घर नहीं गए और पिता को आखिरी विदाई नहीं दे सके। हमारे बाकी खिलाड़ी भी लगातार 6 महीने से बायो-बबल में रह रहे हैं। यह आसान नहीं होता।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टीम इंडिया ने 4 टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 8 विकेट से शिकस्त दी थी। इसी के साथ दोनों टीम के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35608pX
https://ift.tt/3b13gY9

सरकार को उम्मीद- आंदोलन आज खत्म हो सकता है, किसान बोले- बात नहीं बनी तो विरोध तेज होगा

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का आज 40वां और अहम दिन है। आज किसानों की सरकार के साथ 8वें राउंड की बातचीत होगी। सरकार को उम्मीद है कि आज आंदोलन खत्म हो सकता है। वहीं किसान संगठनों ने कहा है कि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि बातचीत का नतीजा नहीं निकला तो 13 जनवरी को कृषि कानूनों की कॉपी जलाकर लोहड़ी मनाएंगे।

30 दिसंबर की मीटिंग में 2 मुद्दों पर सहमति बनी थी
1. पराली जलाने पर केस दर्ज नहीं होंगे: अभी 1 करोड़ रुपए जुर्माना और 5 साल की कैद का प्रोविजन है। सरकार इसे हटाने को राजी हुई।
2. बिजली अधिनियम में बदलाव नहीं: किसानों को आशंका है कि इस कानून से बिजली सब्सिडी बंद होगी। अब यह कानून नहीं बनेगा।

...इसलिए किसानों की उम्मीद बढ़ी और रुख नरम हुआ
2 मुद्दों पर सहमति बनने के बाद किसानों के रुख में नरमी दिखी और उन्होंने 31 दिसंबर को होने वाली ट्रैक्टर रैली को टाल दिया। आज इन 2 अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।
1. किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।
2. किसानों का कहना है कि MSP पर अलग कानून बने, ताकि उन्हें सही दाम मिलें।

हल निकलने की क्या उम्मीद?
न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में किसानों के बड़े मुद्दों का हल भी निकल सकता है। सरकार समर्थन मूल्य (MSP) और एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) के मुद्दों पर लिखित में भरोसा दे सकती है। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था की जा सकती है कि प्राइवेट कंपनियां मंडियों में MSP से कम भाव पर फसलों की खरीद नहीं कर पाएं।

पिछली 7 में से सिर्फ 1 बैठक का नतीजा निकला

पहला दौरः 14 अक्टूबर
क्या हुआः
मीटिंग में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि सचिव आए। किसान संगठनों ने मीटिंग का बायकॉट कर दिया। वो कृषि मंत्री से ही बात करना चाहते थे।

दूसरा दौरः 13 नवंबर
क्या हुआः
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किसान संगठनों के साथ मीटिंग की। 7 घंटे तक बातचीत चली, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

तीसरा दौरः 1 दिसंबर
क्या हुआः
तीन घंटे बात हुई। सरकार ने एक्सपर्ट कमेटी बनाने का सुझाव दिया, लेकिन किसान संगठन तीनों कानून रद्द करने की मांग पर ही अड़े रहे।

चौथा दौरः 3 दिसंबर
क्या हुआः साढ़े 7 घंटे तक बातचीत चली। सरकार ने वादा किया कि MSP से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। किसानों का कहना था सरकार MSP पर गारंटी देने के साथ-साथ तीनों कानून भी रद्द करे।

5वां दौरः 5 दिसंबर
क्या हुआः
सरकार MSP पर लिखित गारंटी देने को तैयार हुई, लेकिन किसानों ने साफ कहा कि कानून रद्द करने पर सरकार हां या न में जवाब दे।

6वां दौरः 8 दिसंबर
क्या हुआः
भारत बंद के दिन ही गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की। अगले दिन सरकार ने 22 पेज का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान संगठनों ने इसे ठुकरा दिया।

7वां दौर: 30 दिसंबर
क्या हुआ:
नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल ने किसान संगठनों के 40 प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दो मुद्दों पर मतभेद कायम, लेकिन दो पर रजामंदी बनी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रविवार की फोटो दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों की है। किसानों की सरकार के साथ पिछली मीटिंग में 2 मुद्दों पर सहमति बन गई थी।


from Dainik Bhaskar /national/news/farmers-protest-kisan-andolan-delhi-burari-live-updates-haryana-punjab-delhi-chalo-march-latest-news-today-4-january-128085997.html
https://ift.tt/3pJ3nM2

खत्म हुआ वैक्सीन का इंतजार, विवादों में टीम इंडिया और अटल टनल में पुलिस ने टूरिस्ट को बनाया मुर्गा

नमस्कार!
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में श्मशान में हुए हादसे में 23 लोगों की जान चली गई। शिवराज कैबिनेट में नए मंत्री शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने 11 मजदूरों को मार डाला। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • किसानों से सरकार की आठवें दौर की बातचीत होगी। इसमें MSP पर फैसला हो सकता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नेशनल एन्वायर्नमेंटल स्टैंडर्ड्स लैब का शिलान्यास करेंगे। वे नेशनल एटॉमिक टाइमस्केल का लोकार्पण भी करेंगे।

देश-विदेश
बातचीत से पहले किसानों की चेतावनी

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की आज सरकार के साथ 8वें दौर की मीटिंग होगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सोमवार को होने वाली बैठक में किसानों के बड़े मुद्दों का हल भी निकल सकता है। सरकार समर्थन मूल्य (MSP) और एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) के मुद्दों पर लिखित में भरोसा दे सकती है। इधर, बातचीत से पहले रविवार को सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि 13 जनवरी को नए कृषि कानूनों की कॉपी जलाकर लोहड़ी मनाई जाएगी और 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर किसान दिवस मनाया जाएगा।

कोरोना वैक्सीन के लिए इंतजार खत्म
कोरोना वैक्सीन के लिए देश के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंजूरी दे दी है। वहीं जायडस कैडिला हेल्थकेयर की जायकोव-डी को फेज-3 ट्रायल का अप्रूवल मिला है। DCGI वी जी सोमानी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। सोमानी ने कहा कि कुछ साइड इफेक्ट जैसे- हल्का बुखार, दर्द और एलर्जी हर वैक्सीन में कॉमन होते हैं, लेकिन ये दोनों वैक्सीन 110% सुरक्षित हैं। वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद PM मोदी ने कहा- भारत में बनीं दो वैक्सीन को मंजूरी मिलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

लगातार विवादों में टीम इंडिया
भारत का ऑस्ट्रेलिया टूर नियम-कायदों को लेकर लगातार विवादों में है। विवाद दो हैं। पहला- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी पर बायो बबल तोड़ने का आरोप लगा है, जिसकी जांच चल रही है। दूसरा- टीम इंडिया कोरोना के सख्त नियमों की वजह से ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहती है। इस बीच, अपडेट ये है कि बायो बबल तोड़ने का आरोप झेल रहे पांचों खिलाड़ी टीम के साथ ही सोमवार को सिडनी रवाना होंगे, जहां तीसरा टेस्ट खेला जाना है। उधर, क्वींसलैंड सरकार ने कहा है कि अगर नियमों के हिसाब से चलना हो, तो ही टीम इंडिया ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेलने के लिए आए।

गाजियाबाद में बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए। ये सभी बारिश से बचने के लिए गैलरी की छत के नीचे खड़े थे। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई। जिस शख्स का दाह संस्कार हो रहा था, उनके एक बेटे की भी मौत हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। मलबे में दबे लोगों के शरीर के अंग कट गए थे। ढाई महीने पहले ही श्मशान घाट में 60 फीट लंबी गैलरी बनाई गई थी। लेकिन, घटिया क्वालिटी की वजह से यह रविवार को ढह गई।

अटल टनल में पुलिस की गुंडागर्दी
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग पास के नजदीक अटल टनल में पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पुलिसवाले एक टूरिस्ट को मुर्गा बनाकर बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। किसी दूसरे टूरिस्ट ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को भारी ट्रैफिक के बावजूद यह टूरिस्ट ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले कुल्लू में 24 दिसंबर को पुलिस ने 7 पर्यटकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि वे अटल टनल में गाड़ी खड़ी कर नाच-गाना कर रहे थे।

एक्सप्लेनर
इंस्टेंट लोन ऐप का मकड़जाल

तेलंगाना में पिछले दिनों इंस्टेंट लोन ऐप से लोन लेने वाले तीन लोगों ने सुसाइड कर ली। इसके बाद हैदराबाद पुलिस इन ऐप्स के खिलाफ 27 मामले दर्ज कर चुकी है। पिछले हफ्ते हुई धरपकड़ में चीनी मूल के तीन लोगों समेत करीब 30 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने गूगल से इस तरह के करीब 200 ऐप्स को ब्लॉक करने को कहा है। ये इंस्टेंट लोन ऐप्स कर क्या रहे हैं? लोग इनके जाल में क्यों फंस रहे हैं? जानिए यहां...

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
गरीब बच्चियों की पढ़ाई का जिम्मा

आज की पॉजिटिव खबर में हम बात कर रहे हैं गुजरात के वडोदरा की रहने वाली निशिता राजपूत की। निशिता 12 साल की उम्र से ही गरीब बच्चियों की एजुकेशन पर काम कर रही हैं। वे दानदाताओं से पैसा इकट्ठा करके लड़कियों की पढ़ाई में मदद करती हैं। निशिता उनकी स्कूल फीस भी भरती हैं। पिछले दस साल में वे बच्चियों की फीस के लिए 3.25 करोड़ रुपए दे चुकी हैं। इस साल उन्होंने दस हजार बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का टारगेट रखा है।

पढ़ें पूरी खबर...

शिवराज कैबिनेट में नए मंत्री
मध्य प्रदेश में आखिरकार रविवार को कैबिनेट का विस्तार हो गया। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए गए। राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कैबिनेट में अब भी 4 पद खाली बचे हैं। सूत्रों ने बताया कि 1 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति मिली थी। इसके बाद नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय किया गया।

पाकिस्तान में आतंकी हमला
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार रात कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कोल माइंस में काम कर रहे 11 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पहले वर्कर्स को अगवा कर लिया और पास की पहाड़ियों में ले गए। वहां उन्हें गोली मार दी गई। इस इलाके में पहले भी सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस चौकियों पर हमले होते रहे हैं। इस वजह से यहां पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सुर्खियों में और क्या है

  • देश में अब तक 17.4 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। यह कुल आबादी का करीब 13% है। इनमें 5.9% लोग संक्रमित मिले। यानी हर 100 टेस्ट पर सिर्फ 6 लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई।
  • कोरोना से अमेरिका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कैलिफोर्निया के अस्पतालों में बेड्स की कमी के बाद यहां गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की गई है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 03 January 2021| Waiting for the vaccine ended, Team India and Atal tunnel in dispute


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/358gDlD
https://ift.tt/3pMy82M

वैक्सीन पर चुनावी गणित भारी, पब्लिक पूछे- कब आएगी मेरी बारी?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dainik Bhaskar | Cartoon News | Electoral mathematics heavy on the vaccine, public ask - when will it be my turn? | News and Updates Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LcXvM6
https://ift.tt/2X9uSSN

घमंड करना वर्तमान में तो सुख दे सकता है, लेकिन भविष्य में नुकसान जरूर पहुंचाता है

कहानी - एक राजा भगवान महावीर स्वामी से मिलने जाया करते थे। वे महावीर को कीमती आभूषण और अन्य उपहार देने की कोशिश करते थे। लेकिन, स्वामीजी हर बार राजा से कहते थे, इन्हें गिरा दो। राजा उनकी आज्ञा मानकर वे चीजों वहीं गिरा कर लौट जाते थे।

काफी दिन ऐसे ही चलता रहा। एक दिन राजा ने अपने मंत्री से कहा, 'मैं इतनी कीमती चीजें महावीर स्वामी को देने के ले जाता हूं, लेकिन वे सभी चीजें वहीं गिराने को क्यों कह देते हैं? मैं भी वो चीजें वहीं गिराकर आ जाता हूं। मैं एक राजा हूं, उन्हें भेंट देना चाहता हूं, लेकिन वे मेरी चीजों का कोई मान नहीं रख रहे हैं। मेरी समझ में ये नहीं आ रहा है कि स्वामीजी ऐसा क्यों कर रहे हैं।'

मंत्री बहुत बुद्धिमान था। उसने कहा, 'आप इस बार खाली हाथ जाएं। कोई भी चीज लेकर ही मत जाइए। फिर देखते हैं, वे क्या गिराने के कहते हैं।' राजा को मंत्री की बात अच्छी लगी।

राजा अगली बार खाली हाथ गया तो महावीर स्वामी ने कहा, 'अब खुद को गिरा दो।' राजा को समझ नहीं आया कि खुद को कैसे गिराएं?' उसने महावीर से कहा, 'आपकी बातें मेरी समझ में नहीं आ रही हैं। आप रोज चीजें गिराने के लिए क्यों कह रहे हैं?'

महावीर स्वामी ने कहा, 'आप राजा हैं। आपको लगता है कि आप चीजें देकर किसी को भी जीत सकते हैं। मैंने आपको खुद को गिराने के लिए कहा तो इसका मतलब ये है कि हमारे अंदर जो मैं होता है, वह अहंकार के रूप में होता है। मैं ये कहना चाहता हूं कि अपना अहंकार गिरा दो और फिर यहां खड़े रहो।'

राजा को बात समझ आ गई कि गुरु के सामने घमंड लेकर नहीं जाना चाहिए।

सीख - भगवान इंसान का घमंड तोड़ने के लिए गुरु को माध्यम बनाते हैं। गुरु जानते हैं कि अहंकार भविष्य में नुकसान पहुंचाता है। ये एक ऐसी बुराई है, जिसका प्रदर्शन करने पर वर्तमान में तो सुख मिलता है, लेकिन इससे सबकुछ बर्बाद हो सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, motivational story of mahavir swami, inspirational story of mahavir swami


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ofutdw
https://ift.tt/2KXbBBw

दान लेकर गरीब बच्चियों की फीस देती हैं निशिता, अब तक 30 हजार बच्चियों पर 3.25 करोड़ खर्च कर चुकीं

आज की पॉजिटिव खबर में हम बात कर रहे हैं गुजरात के वडोदरा की रहने वाली निशिता राजपूत की। निशिता 12 साल की उम्र से ही गरीब बेटियों की एजुकेशन पर काम कर रही हैं। वो लोगों से दान लेकर लड़कियों की पढ़ाई में मदद करती हैं। निशिता उनकी फीस के पैसों का इंतजाम भी करती हैं। पिछले दस साल में अब तक वो 3.25 करोड़ रुपए की फीस भर चुकी हैं। इस साल उन्होंने 10 हजार बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का टारगेट रखा है।

151 छात्राओं की फीस भरने से की शुरुआत
28 साल की निशिता के पिता गुलाब सिंह भी समाज-सेवा के काम से जुड़े हुए हैं। वो गरीब और वंचित लोगों की मदद करते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से निशिता के मन में भी बेटियों के लिए कुछ करने की इच्छा जागी। उन्होंने 2010 में 151 छात्राओं की फीस भरने से इस मुहिम की शुरुआत की थी। अब तक वो 30 हजार से ज्यादा छात्राओं की फीस भर चुकी हैं।

निशिता ने दस साल पहले गरीब तबके की बच्चियों की शिक्षा के लिए उनकी फीस भरने की मुहिम शुरू की थी।

निशिता बताती हैं- गरीब तबके की बच्चियों की पढ़ाई अक्सर पैसों की तंगी के चलते अधूरी रह जाती है। इसलिए मैंने विचार किया कि कुछ ऐसा करूं कि उनकी पढ़ाई बीच में न छूटे। फिर मैंने दानदाताओं से संपर्क करना शुरू किया। उनसे जो पैसे मिलते उसे बच्चियों की एजुकेशन में खर्च करती गई और मेरा मिशन आज यहां तक आ पहुंचा है। मेरा सपना ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का है। इसके लिए अब मैं जिला स्तर पर भी कोशिश कर रही हूं।

हमने कुछ बच्चियों से बात की, तो उन्होंने बताया कि निशिता दीदी के चलते ही वो अपनी पढ़ाई कर पा रही हैं। दीदी फीस भरने के अलावा स्कूल बैग, कॉपी-किताबें देकर भी मदद करती हैं। त्योहारों पर अक्सर वो उनके लिए कपड़े भी लाती हैं।

निशिता गरीब तबके के छात्राओं की मदद के साथ-साथ बुजुर्ग नागरिकों के खाने के लिए टिफिन भी उपलब्ध कराती हैं।

बुजुर्गों के लिए टिफिन सर्विस भी चलाती हैं
सीनियर सिटिजन गोविंदभाई जरिया ने बताया- मैं वडोदरा की एक बस्ती में अकेला ही रहता हूं। आय का कोई साधन नहीं है। निशिता पिछले तीन साल से मेरे पास टिफिन पहुंचा रही हैं। मैं उनका बहुत आभारी हूं। बुजुर्ग महिला दमयंतीबेन भी निशिता की मुहिम की तारीफ करती हैं। दमयंतीबेन बताती हैं कि निशिता करीब साढ़े तीन सालों से उनके लिए रोज टिफिन पहुंचा रही हैं। इसके अलावा दवाई और कपड़ों का भी खर्च उठाती हैं। निशिता एक सगी बेटी की तरह मेरी सेवा कर रही हैं।

टिफिन पहुंचाने का काम महिलाएं करती हैं, जिससे इन महिलाओं को रोजगार भी मिला हुआ है। बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने के अलावा निशिता हर साल ऐसे दानदाताओं की तलाश भी करती हैं, जो 151 बच्चियों को अडॉप्ट कर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाते हैं।

पढ़ाई के साथ-साथ निशिता छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन जैसी चीजें भी उपलब्ध करा रही हैं।

वडोदरा के दानदाता प्रवीण भट्ट बताते हैं- निशिता का काम सराहनीय है। इसीलिए हम जैसे कई लोग उनसे जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा ही हम इन बच्चियों को मदद कर पा रहे हैं। मैं और मेरे कई दोस्त समय-समय पर बच्चियों की फीस भरने के लिए उनके पास चेक पहुंचाते रहते हैं। यह सिलसिला पिछले 9 सालों से चल रहा है।

मेडिकल स्टोर और लैब में महिलाओं के लिए डिस्काउंट
निशिता ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए शहर के 120 मेडिकल स्टोर और करीब 30 लैब में डिस्काउंट भी शुरू करवाया है। इसके तहत महिलाओं को मेडिकल स्टोर में 10% और लैब में 10 से 15% तक का डिस्काउंट मिलता है। इसका फायदा शहर की करीब 10 हजार महिलाएं ले रही हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वडोदरा की रहने वाली निशिता बच्चियों की फीस भरने के साथ उनके लिए कॉपी-किताब और स्कूल बैग का इंतजाम भी करती हैं। त्यौहारों पर उनके लिए कपड़े भी लाती हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rKknU5
https://ift.tt/3nalxoq

नारियल टिकिया की इंस्टेंट रेसिपी, इसे शाम के नाश्ते में चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Instant recipe of coconut tikia, can also be served with tea for evening snacks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rQ1EGz
https://ift.tt/386OvRI

उस शख्सियत का जन्म, जिसकी वजह से नेत्रहीनों का पढ़ना-लिखना संभव हो पाया

फ्रांस में एक छोटा सा कस्बा है कुप्रे। यहां 1809 में आज ही के दिन जन्म हुआ लुई ब्रेल का। वही लुई ब्रेल, जिन्होंने नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। लुई बचपन से नेत्रहीन नहीं थे, लेकिन बचपन में उनके साथ एक हादसा हुआ और उनकी आंखों की रोशनी चली गई। दरअसल, लुई के पिता साइमन रेले ब्रेल शाही घोड़ों के लिए काठी बनाने का काम किया करते थे। उन पर काम का बोझ ज्यादा रहता था। इसलिए उन्होंने अपनी मदद के लिए 3 साल के लुई को भी अपने काम में लगा लिया।

एक दिन लुई पिता के साथ काम करते वक्त वहां के औजारों से खेलने लगे। एक औजार उनकी आंख में लग गया। बहुत खून बहा। उस वक्त परिवार ने इसे मामूली चोट समझकर मरहम-पट्टी कर दी। जैसे-जैसे लुई की उम्र बढ़ रही थी, वैसे-वैसे घाव भी गहरा होता जा रहा था। 8 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लुई की आंखों की रोशनी चली गई।

ऐसे आया ब्रेल लिपि बनाने का आइडिया
लुई की उम्र उस वक्त 16 साल थी। उसी समय उनकी मुलाकात फ्रांस की सेना के कैप्टन चार्ल्स बार्बियर से हुई। चार्ल्स ने लुई को नाइट राइटिंग और सोनोग्राफी के बारे में बताया। इसी की मदद से सैनिक अंधेरे में पढ़ा करते थे। ये लिपि कागज पर उभरी हुई होती थी और 12 बिंदुओं पर आधारित थी। यहीं से लुई को ब्रेल लिपि का आइडिया आया।

लुई ने उसी लिपि में सुधार किया और 12 बिंदुओं की जगह 6 बिंदुओं में तब्दील कर दिया। लुई ने ब्रेल लिपि में 64 अक्षर और चिन्ह बनाए। इसमें विराम चिन्ह और संगीत के नोटेशन लिखने के लिए भी जरूरी चिन्ह बनाए गए। 1825 में लुई ने ब्रेल लिपि का आविष्कार कर दिया।

लुई ब्रेल का कहना था कि दुनिया में नेत्रहीन लोगों को भी उतना ही महत्व दिया जाना चाहिए, जितना आम लोगों को दिया जाता है।

1851 में उन्हें टीबी की बीमारी हो गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और 6 जनवरी 1852 को मात्र 43 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन के 16 साल बाद 1868 में रॉयल इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड यूथ ने इस लिपि को मान्यता दी। भारत सरकार ने 2009 में लुई ब्रेल के सम्मान में डाक टिकिट जारी किया था। इतना ही नहीं, लुई की मौत के 100 साल पूरे होने पर फ्रांस सरकार ने उनके दफनाए शरीर को बाहर निकाला और राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दोबारा दफनाया।

दुनिया को मिली सबसे ऊंची इमारत
आज ही के दिन 2010 में दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का उद्घाटन हुआ था। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है। इसका निर्माण 2004 से शुरू हुआ था। इसको बनाने में 1.10 लाख टन कॉन्क्रीट और 55 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ था।

बुर्ज खलीफा में 163 फ्लोर हैं। इसके 76वें फ्लोर पर दुनिया का सबसे ऊंचा स्वीमिंग पूल और 158वें फ्लोर पर दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद बनी है। 144वें फ्लोर पर दुनिया का सबसे ऊंचा नाइटक्लब है।

इस बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा 26 हजार ग्लास से मिलकर बना है। इसी वजह से ये शीशे की तरह दिखती है। इसे बनाने के लिए रोज करीब 12 हजार मजदूरों ने काम किया। ऐसा बताया जाता है कि ऊंचाई के कारण बिल्डिंग के टॉप फ्लोर का टेम्परेचर ग्राउंड फ्लोर की तुलना में 15 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।

बुर्ज खलीफा को बनाने में 2 अरब डॉलर का खर्च आया था।

भारत और दुनिया में 4 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं :

  • 2016: भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया का निधन।
  • 2006: दुबई के शासक शेखमकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
  • 2004: भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
  • 1998: बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया।
  • 1994: हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन का निधन।
  • 1990: पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
  • 1972: नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन।
  • 1966: भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के बीच ताशकंद में भारत-पाक वार्ता।
  • 1962: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
  • 1951: चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
  • 1948: बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1932: ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
  • 1906: किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
  • 1906: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की।
  • 1762: इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर हमले का ऐलान किया।
  • 1643: मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्‍यूटन का जन्‍म।
  • 1642: इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 4 January Update | Louis Braille Facts and Braille Script Invention Date, 1990 Pakistan Train Accident


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pLwy13
https://ift.tt/3of7RJS

पहले एक महीने में 14 मुकदमे दर्ज हुए, 51 लोगों को जेल में भेजा गया; इनमें एक भी हिंदू नहीं

हाशिम पेशे से वकील हैं और बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने नवंबर में उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली एक हिंदू लड़की का धर्म-परिवर्तन करवाकर एक मुसलमान लड़के से शादी करवाई थी। अब हाशिम के परिवार के आठ सदस्य जेल में हैं। जिस लड़के ने हिंदू लड़की से शादी की थी, उसके भी पांच परिजन जेल में हैं। लड़की फिलहाल पुलिस सुरक्षा में हैं, लेकिन अभी तक अदालत में उसके बयान नहीं हो सके हैं।

हाशिम बताते हैं, 'मैंने 28 नवंबर को दिल्ली में शादी रजिस्टर करवाकर एटा के एसएसपी और जलेसर थाने के SHO को इस बारे में नोटिस और लड़की की तरफ से एक याचिका भेजी थी। पुलिस ने मुझसे कोई बात नहीं की। एक-एक करके मेरे रिश्तेदारों को उठाना शुरू कर दिया। लड़के के परिजनों को भी उठा लिया गया।'

यूपी पुलिस ने ये कार्रवाई लव जिहाद रोकने के लिए लाए गए नए अध्यादेश के तहत की है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 नवंबर को गैर कानूनी धर्म परिवर्तन रोकथाम अध्यादेश ( Prohibition of Unlawful Religious Conversion Ordinance, 2020 -PURC) को मंजूरी दी थी। इस अध्यादेश में लव जिहाद या किसी खास धर्म का उल्लेख नहीं है, लेकिन यूपी में इसे लव जिहाद के खिलाफ कानून कहा जा रहा है।

इस नए कानून के लागू होने के पहले एक महीने में यूपी में कुल 14 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनके तहत 51 लोगों को जेल में भेजा गया। ये संयोग ही है कि जेल भेजे गए सभी लोग मुसलमान हैं। जो मुकदमे दर्ज हुए हैं उनमें से 13 में हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर या दबाव डालकर उनका धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाए गए हैं। दो मुकदमे पीड़ित महिलाओं की ओर से जबकि 12 रिश्तेदारों की तरफ से दर्ज करवाए गए हैं।

बिजनौर जिले में ऐसे तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ऐसे ही एक केस में 18 साल के शाकिब को जेल भेजा गया है। उन पर एक नाबालिग दलित लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप हैं। बिजनौर के एसपी संजय कुमार ने शाकिब की गिरफ्तारी के बाद कहा था, 'लड़की को अपना नाम सोनू बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। अगवा कर ले गया, लड़की किसी तरह उसके चंगुल से छूटी है।' इस मामले में लड़की, उसके पिता और परिवार के लोगों के पुलिस के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि लड़की पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था और वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

शाकिब के चचेरे भाई नफीस खान अब उनकी जमानत कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वो बताते हैं, 'वो उस दिन एक पार्टी में गया था। पास के गांव की लड़की भी साथ थी। पब्लिक ने दोनों को पकड़कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने लव जिहाद का झूठा केस लगाकर जेल भेज दिया है।'

5 दिसंबर को लव जिहाद कानून के तहत गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति राशिद खान 19 दिसंबर को रिहा हो गए। पुलिस को उनके खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने का कोई सबूत नहीं मिला। लेकिन, उनकी पत्नी पिंकी (जो अब नाम और धर्म बदलकर मुस्कान हो गई हैं) ने अपने पेट में पल रहा बच्चा खो दिया। पिंकी अब इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हैं। जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज होने के बाद पिंकी को उनकी ससुराल से अलग करके नारी सुरक्षा गृह में भेज दिया गया था। बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें पति राशिद के घर भेजा गया। भर्राई आवाज में पिंकी कहती हैं, 'उन्होंने मेरे बच्चे को मार दिया।'

वहीं एक मुसलमान लड़के के साथ घर छोड़कर गई सीतापुर की एक हिंदू लड़की के पिता कहते हैं, 'जिनके भी नाम लिखकर दिए थे पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। लेकिन हमारी बेटी अभी तक नहीं मिली है। हमें अपनी बेटी वापस चाहिए। वो उसका धर्म परिवर्तन करवा देंगे जो हमें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।'

यूपी में प्रेम-विवाह के मामलों का एक दूसरा पहलू भी है। नया कानून लागू होने के बाद से बरेली, मेरठ और कानपुर में मुसलमान लड़कियों के हिंदू लड़कों से शादी के मामले सामने आए हैं। लेकिन इनमें से किसी भी मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है बल्कि मेरठ और बरेली में प्रेमी जोड़े को सुरक्षा भी दी है।

ऐसे में सवाल उठता है कि यूपी पुलिस कार्रवाई में भेदभाव कर रही है और सिर्फ मुसलमानों को निशाना बना रही है। इस सवाल पर यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कहते हैं, 'जहां कानून के तहत कोई शिकायत आती है तो पुलिस जांच करती है और कार्रवाई करती है। जहां कोई मैटर होता है कार्रवाई की जाती है, जहां कुछ नहीं होता वहां छोड़ा भी जाता है।'

लेकिन सिर्फ मुसलमान ही गिरफ्तार क्यों हो रहे हैं, इस सवाल पर सिद्धार्थ नाथ सिंह कहते हैं, 'ये प्रोपगेंडा विपक्ष के लोग चला रहे हैं, सरकार धर्म के आधार पर काम नहीं करती है, हमारा संविधान भी उसकी इजाजत नहीं देता है। हमारी नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की है। ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ नहीं पाया गया और लोगों को छोड़ा भी गया है।'

वहीं रिटायर्ड IPS अधिकारी विभूति नारायण राय कहते हैं, 'पुलिस पर ये आरोप बिलकुल सही लग रहे हैं। एक ही दिन में दो मामले आए थे, एक जगह हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से शादी की थी जबकि दूसरी जगह मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी की थी। दोनों मामलों में पुलिस का रवैया बिलकुल अलग था।'

इसकी वजह बताते हुए राय कहते हैं, 'सरकार अगर निष्पक्ष हो और कानून का शासन लागू करना चाहे तो लव जिहाद जैसे कानून की जरूरत नहीं है। ये बदनीयती से लाया गया कानून है, उसी तरह लागू किया जा रहा है।
इसका समाज पर बुरा असर पड़ेगा। एक तरह से हम पीछे जा रहे हैं।'

राय कहते हैं, 'पहले यूपी में सरकार अंतर-धार्मिक विवाहों और अंतरजातीय विवाहों को बढ़ावा दे रही थी। अंतर धार्मिक विवाह होंगे तो कट्टरता खत्म होगी, अंतरजातीय शादियां होंगी तो जातिवाद खत्म होगा। लेकिन सरकार अब इन्हें बढ़ावा देने के बजाए इन्हें रोक रही है। पुलिस सरकार के इशारे पर चल रही है इसलिए पक्षपातपूर्ण दिख रही है।'

इस नए अध्यादेश ने उन लोगों के मन में डर पैदा किया है जो धर्म की बंदिशों को पार कर प्रेम करने की हिम्मत कर रहे थे। ऐसे ही एक लड़के ने फोन पर बताया, 'अब हमें यूपी से बाहर भी जाना पड़ सकता है।' वहीं हाशिम को अदालत में लड़की के बयान दर्ज होने का इंतजार है। वो नहीं जानते कि लड़की क्या बयान देगी। यदि बयान उनके खिलाफ हुआ तो उनके परिजनों को जेल में लंबा वक्त बिताना पड़ सकता है। हाशिम कहते हैं, 'मैंने एक वकील के तौर पर अपने क्लाइंट के लिए पेशेवर काम किया। मुझे नहीं पता था कि मैं इतनी बड़ी मुसीबत में फंस जाउंगा। मेरा पूरा घर खाली पड़ा है, लॉक लगा है। मैं डर में जी रहा हूं।'



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
In the first one month, 14 cases were filed, 51 people were sent to jail, not a single Hindu among them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pIHRXO
https://ift.tt/3ogbQGc

PM मोदी करेंगे कॉन्क्लेव का शुभारंभ; एटॉमिक टाइमस्केल का लोकार्पण भी होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले वह नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव (National Metrology Conclave) का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह दुनियाभर के मेट्रोलॉजी से जुड़े वैज्ञानिकों को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा PM मोदी नेशनल एन्वायरमेंटल स्टैंडर्ड्स लैब (National Environmental standard lab) और नेशनल एटॉमिक टाइमस्केल (National Atomic Timescale) का लोकार्पण भी करेंगे। ये सारे कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल होंगे।

क्या है इन लैब्स की खासियत?

  • नेशनल एटॉमिक टाइमस्‍केल भारतीय मानक समय 2.8 नैनो सेकंड की सटीकता के साथ देता है।
  • नेशनल मेट्रोलॉजी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए लैब में जांच और मेजरमेंट में सहयोग करेगी।
  • नेशनल एन्वायरमेंटल स्टैंडर्ड्स लैब में उन डिवाइस की क्वालिटी चेक की जाएगी जिसके जरिए वायु और औद्योगिक प्रदूषण और उत्सर्जन की जांच की जाती है।

कल मोदी कोच्चि–मंगलुरू नेचुरल गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे
पीएम मोदी 5 जनवरी को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोच्चि-मंगलुरू नेचुरल गैस पाइपलाइन का शुभारंभ करेंगे। यह प्रोग्राम ‘एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड’की योजना को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
450 किलोमीटर की इस पाइपलाइन को गेल (इंडिया) लिमिटेड ने तैयार किया है। इसकी ट्रांसपोर्टेशन क्षमता 1.20 लाख मीट्रिक मानक घन मीटर प्रतिदिन है। यह कोच्चि (केरल) में लिक्वीफाइड नेचुरल गैस (LNG) रीगैसिफिकेशन टर्मिनल से मंगलुरु (दक्षिणा कन्नड़ जिला, कर्नाटक) तक नेचुरल गैस ले जाएगा।

ये पाइपलाइन एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों से होकर गुजरेगी। परियोजना की कुल लागत लगभग तीन हजार करोड़ रुपये है। यह पाइपलाइन घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पहुंचाएगा। इसकी मदद से ट्रांसपोर्ट एरिया को CNG मिलेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुनियाभर के मेट्रोलॉजी से जुड़े वैज्ञानिकों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल होंगे। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ohFwTy
https://ift.tt/3b2qWez

जनहित याचिकाओं पर चीफ जस्टिस की बेंच सुनवाई करेगी; अवमानना मामले यूयू ललित की बेंच देखेगी

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं के सुनवाई के लिए जजों की बेंच का आज से नया रोस्टर लागू हो जाएगा। अलग-अलग तरह के मामलों के लिए कोर्ट ने अलग-अलग बेंच तय कर दी है। जनहित और पत्र याचिकाओं पर चीफ जस्टिस ( CJI) एसए बोबडे, जस्टिस रमाना, जस्टिस नरीमन, जस्टिस ललित, जस्टिस खानविलकर, जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस नागेश राव की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस कई अन्य तरह के मामलों की बेंच में भी शामिल होंगे।

कौन सी बेंच किस तरह के मामलों की सुनवाई करेगी?

  • चुनाव, सामाजिक न्याय और हैबियस कॉर्पस के मामले CJI की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने रखे जाएंगे।
  • कोर्ट की अवमानना के मामलों पर CJI और जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी।
  • धार्मिक और चैरिटेबल (धर्मार्थ) से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच को दिया गया है।
  • मध्यस्थता के मामलों को CJI, जस्टिस रमना, जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​और जस्टिस इंदिरा बनर्जी की बेंचों को दिया गया है।

रोस्टर सिस्टम पर चार जजों ने उठाए थे सवाल
2018 में सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों ने चीफ जस्टिस पर वरिष्ठता को दरकिनार करके मामले आवंटित करने का आरोप लगाया था। चारों जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह आरोप लगाया था। इसी के बाद तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्र ने फरवरी 2018 में सब्जेक्ट वाइस रोस्टर सिस्टम की शुरुआत की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
2018 में सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों ने चीफ जस्टिस पर वरिष्ठता को दरकिनार करके मामले आवंटित करने का आरोप लगाया था। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38bDwGF
https://ift.tt/391dViM

आज फिर किसानों की सरकार से मीटिंग, दो मसले अब भी अनसुलझे; आज नहीं बनी बात, तो आगे क्या होगा?

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 40वां दिन है। आज ही दिल्ली में 8वीं बार सरकार और किसान फिर साथ बैठेंगे। 30 दिसंबर को हुई बैठक में दो मसले सुलझा लिए गए थे। लेकिन दो मसले अभी भी अनसुलझे ही हैं। इन्हीं दोनों मसलों पर आज बात होनी है। अगर बात बन जाती है, तो हो सकता है कि आंदोलन खत्म हो जाए। लेकिन सवाल ये है कि अगर आज भी बात नहीं बनी तो क्या होगा? कितना लंबा चलेगा किसान आंदोलन? कितने किसान संगठन इस आंदोलन में शामिल हैं? क्या सभी की यही मांगें हैं? आइए जानते हैं...

आंदोलन में कितने किसान संगठन शामिल हैं?
किसान आंदोलन में 35 संगठनों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 31 अकेले पंजाब के हैं और बाकी 4 हरियाणा-मध्य प्रदेश के हैं। इन 35 में से 10 किसान संगठन ऐसे हैं, जिनका राजनीतिक पार्टियों से कनेक्शन है। इनमें 8 पंजाब के हैं और 2 हरियाणा-मध्य प्रदेश के।

किसान संगठनों के चर्चित चेहरे कौन से हैं?
1. गुरनाम सिंह चढूनी:
हरियाणा के भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं। 60 साल के गुरनाम कुरुक्षेत्र के चढूनी गांव के रहने वाले हैं। बीते दो दशकों से किसानों के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। चढूनी सियासत में भी हाथ आजमा चुके हैं। वो पिछले साल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी बलविंदर कौर भी 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ चुकी हैं।

2. डॉक्टर दर्शन पालः क्रांतिकारी किसान यूनियन से जुड़े हैं। एमबीबीएस-एमडी डॉक्टर दर्शन पाल कई साल तक सरकारी नौकरी कर चुके हैं। करीब 20 साल पहले नौकरी छोड़ी और तब से अब तक किसानों की आवाज उठा रहे हैं। डॉक्टर दर्शन पाल किसान नेतृत्व के उन चेहरों में शामिल हैं जो क्षेत्रीय भाषाओं के साथ ही अंग्रेजी में भी किसानों की बात पूरी मजबूती से मीडिया के सामने रखते हैं।

3. बलबीर सिंह राजेवालः 77 साल के बलबीर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उनकी औपचारिक पढ़ाई भले ही सिर्फ 12वीं कक्षा तक हुई है लेकिन उनका अध्ययन इतना अच्छा रहा है कि यूनियन का संविधान भी उन्होंने ही लिखा है। इस वक्त वो भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के अध्यक्ष भी हैं। ये संगठन पंजाब में किसानों के बड़े संगठनों में से एक है।

4. जोगिंदर सिंह उगराहांः पंजाब के सबसे मजबूत और सबसे बड़े किसान संगठनों में से एक भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के अध्यक्ष हैं। जोगिंदर सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। दिल्ली पहुंचे किसानों में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज़्यादा है जो जोगिंदर के नेतृत्व में यहां आए हैं।

5. जगमोहन सिंहः फिरोजपुर के रहने वाले जगमोहन भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के नेता हैं। पंजाब में भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के बाद इसी संगठन को सबसे मजबूत माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के बाद से ही जगमोहन सिंह पूरी तरह से सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित हो गए।

6. राकेश टिकैतः उत्तर प्रदेश से आने वाले राकेश टिकैत एक जमाने में किसानों के सबसे बड़े नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। माना जा रहा है कि सरकार से बातचीत और सुलह का रास्ता खोजने की कोशिशों में किसानों की तरफ से टिकैत ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

क्या इन सभी किसान संगठनों की एक ही मांगें हैं?
हां, आंदोलन कर रहे सभी किसान संगठनों की 4 प्रमुख मांगें हैं। एक और संगठन है, जिसकी अलग मांगें हैं। उसके बारे में नीचे बात करेंगे। पहले इन किसान संगठनों की मांगों की बात करते हैं।

  1. किसान खेती से जुड़े तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कानूनों से कॉर्पोरेट घरानों को फायदा होगा।
  2. किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकार की तरफ से लिखित आश्वासन चाहते हैं।
  3. बिजली बिल कानून का भी विरोध है। सरकार 2003 के बिजली कानून को संशोधित कर नया कानून लाने की तैयारी कर रही थी। किसानों का कहना है कि इससे किसानों को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो जाएगी।
  4. किसानों की एक मांग पराली जलाने पर लगने वाले जुर्माने का प्रस्ताव भी है। इसके तहत पराली जलाने पर किसान को 5 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है।

जो एक संगठन है, उसकी मांगें क्या हैं?
भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और कुछ लेफ्ट समर्थित किसान संगठनों की इन 4 मांगों से हटकर भी कुछ अलग मांगें हैं। ये वही संगठन हैं, जिन्होंने आंदोलन के दौरान जेल में बंद शरजील इमाम और उमर खालिद जैसे लोगों की रिहाई के पोस्टर दिखाए थे। हालांकि, इन संगठनों की मांगों को इतना समर्थन नहीं मिल रहा है। इन लोगों की मांगें क्या हैं? जानते हैं...

  1. बिजली बिल (2020) समेत तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।
  2. MSP पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं।
  3. जितने भी एक्टिविस्ट्स, बुद्धिजीवियों और छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें रिहा किया जाए। साथ ही उन पर लगे सभी आरोप हटाए जाएं।
  4. पराली के लिए उचित व्यवस्था की जाए या फिर एक क्विंटल धान पर 200 रुपए का बोनस दिया जाए, ताकि किसान खुद व्यवस्था कर लें।
  5. किसानों को जो कर्ज दिया गया है, उसके ब्याज पर ब्याज न लगाया जाए।

सरकार ने अभी कितनी मांगों को मान लिया है?
सरकार ने 30 दिसंबर को हुई मीटिंग में किसान संगठनों की चार में से दो मांगों को मान लिया है। पहली है पराली जलाने पर कोई केस दर्ज नहीं होगा। सरकार इस प्रावधान को हटाने को राजी हो गई है। दूसरी है बिजली बिल में बदलाव नहीं करने की। सरकार ने इस कानून को बनाने से मना कर दिया है।

तो अब कौनसी मांगें बची हैं?
अभी किसानों की दो मांगे बची हुई हैं। पहली मांग ये है कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। और दूसरी मांग ये है कि MSP पर सरकार कानून बनाए।

अब दो स्थिति बनती हैं, बात बनी तो क्या होगा? नहीं बनी तो क्या होगा?

बात बनी, तो क्या होगा?
अगर सरकार आज किसानों की बाकी दोनों मांगें मान लेती है, तो 40 दिन से चल रहा किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा। किसान संगठनों का कहना है, 'तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने और MSP पर कानून बनाने की मांग पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।'

बात नहीं बनी, तो क्या होगा?
आंदोलन तो खत्म होने से रहा, बल्कि इससे भी और बड़ा रूप ले सकता है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह का कहना है, 'हम ये आंदोलन देश को बचाने के लिए कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि 4 तारीख को मामला निपट जाए, लेकिन अगर नहीं निपटता है तो हम इस आंदोलन को और तेज कर देंगे।'

दिवाकर सिंह का कहना है कि अगर आज बात नहीं बनती है, तो 6 या 7 जनवरी से हम ट्रैक्टर रैली करेंगे। इसके साथ ही जो आंदोलन अभी दिल्ली तक सीमित है, उसे बढ़ाकर अब पूरे देश में ऐसे ही आंदोलन किए जाएंगे। इन अलावा 26 जनवरी के दिन राजपथ पर परेड निकाली जाएगी। उनका कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से ही आंदोलन करेंगे। वो ये भी कहते हैं कि अब सबकुछ सरकार पर निर्भर करता है, वो क्या चाहती है? वो आंदोलन जारी रहने देना चाहती है या आंदोलन खत्म करना चाहती है?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Narendra Singh Tomar Farmers Meeting Explainer | When Will Kisan Andolan End? Delhi Singhu Border Latest News And Update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rTm7KS
https://ift.tt/3pM2KBn

Popular Post