रविवार, 21 जून 2020

ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 50 हजार के पार, अमेरिका के बाद यहां सबसे ज्यादा जान गई; दुनिया में अब तक 89.14 लाख संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 66 हजार 718 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 89 लाख 14 हजार 787 हो गया है। अब तक 46 लाख 67 हजार 718 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील में 24 घंटे में करीब एक हजार लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां संक्रमण और मौतों के आंकड़े अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 23,30,578 1,21,980 9,72,941
ब्राजील 10,70,139 50,058 5,43,186
रूस 5,76,952 8,002 3,34,592
भारत 4,11,727 13,277 2,28,181
ब्रिटेन 3,03,110 42,589 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,018 28,322 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,51,338 7,660 1,38,763
इटली 2,38,275 34,610 1,82,453
चिली 2,36,748 4,295 1,96,609
ईरान 2,02,584 9,507 1,61,384

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

सऊदी अरब: देशभर से कर्फ्यू हटाएगा
सऊदी अरब के गृह मंत्री ने घोषणा की है कि रविवार सुबह से देशभर में कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि 21 जून से देश में सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और उमराह श्रद्धालुओं पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगी। 50 से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी लगी रहेगी। देश में अब तक 1.54 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3941 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में अगले आदेश तक धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। देश में अब तक 1.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

चीन: बीजिंग में 22 नए मामले मिले
बीजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। यहां शनिवार को 22 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही तीन संदिग्ध केस और तीन बिना लक्षण वाले मरीज मिले। देश में अब तक 83 हजार 352 केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीजिंग में एक व्यक्ति में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।

ब्राजील: मौतों की दर 5%
ब्राजील में 24 घंटे के दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। यहां एक दिन में 34 हजार 666 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार 58 हो चुकी है। देश में महामारी से अब तक 5.20 लाख लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की दर 5% है।

फ्रांस: 1.96 लाख संक्रमित
फ्रांस में 24 घंटे के महामारी के छह सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देर शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में मृतकों का आंकड़ा 29 हजार 633 हो गया है।

चिली: 4295 मौतें
चिली में वायरस से 2 लाख 36 हजार 748 लोग प्रभावित हैं। अब तक 4295 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण के 5355 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 202 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 1682 कोरोना संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें 416 की स्थित नाजुक है। देश में अब तक 9 लाख 43 हजार 593 लोगों की जांच की जा चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
साओ पाउलो में कोरोनो से मरने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक सांकेतिक विरोध करते लोग। ब्राजील में एक दिन में 34 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NiFIRj
https://ift.tt/37LDTpD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post