सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

चीन में शहर की पूरी 90 लाख की आबादी की 5 दिन में टेस्टिंग, नया दावा- नोट, कांच और स्टील पर 28 दिन तक जिंदा रह सकता है वायरस; अब तक 3.77 करोड़ केस

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.77 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.81 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

चीन किंगडाओ शहर की पूरी 90 लाख आबादी का टेस्ट करने की योजना बना रहा है। ये टेस्ट महज 5 दिन में कर लिए जाएंगे। हाल ही में किंगडाओ में वायरस के माइनर आउटब्रेक की बात सामने आई थी। रविवार को क्विंगडाओ में संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए थे।

इसके बाद से अब तक करीब 1 लाख 40 हजार लोगों की टेस्टिंग की भी जा चुकी है। चीन ने तीन दिन के अंदर इस शहर के पांच जिलों के सभी लोगों की टेस्टिंग की योजना बनाई है। फिलहाल चीन में संक्रमण कंट्रोल में है। देश में अब तक 85 हजार 578 मामले सामने आए हैं और 4634 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी सीएसआईआरओ ने कोरोनावायरस को लेकर नए दावे किए हैं। एजेंसी ने अपनी रिसर्च में पाया है कि कोरोनावायरस नोट, कांच और स्टील की सतह पर 28 दिनों तक जिंदा रह सकता है। अन्य मुलायम सतह वाली चीजों जैसे कि प्लास्टिक और मोबाइल फोन स्क्रीन पर भी यह लंबे समय तक टिका रह सकता है। यह स्टडी वायरोलॉजी जर्नल में पब्लिश की गई है।

मैक्सिको: वैक्सीन के लिए 1166 करोड़ रु. का एडवांस दिया

मैक्सिको ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की मदद से चलाई जा रही कोवैक्स स्कीम के तहत कोरोना वैक्सीन खरीदने का ऐलान किया है। इसके लिए इसने 159.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1166 करोड़) रु. की एडवांस रकम जमा की है। मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3175 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 17 हजार 503 हो गया है। अब तक यहां 83 हजार 781 मौतें हुई हैं।

मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी के एक लैब में वैक्सीन से जुड़े रिसर्च में जुटी एक एक्सपर्ट। अब तक मैक्सिको में 8 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। - फाइल फोटो

इजराइल: संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के करीब

इजराइल में बीते 24 घंटे में 618 नए मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 90 हजार 493 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अब तक यहां 2 लाख 28 हजार 658 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 1980 मौतें हुई हैं। रविवार को इजराइल के तेल अवीव यूनिवर्सिटी (टीएयू) ने कहा कि वह कोविड-19 के इलाज के लिए एक एंटीबॉडी कॉकटेल विकसित कर रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि चूंकि एंटीबॉडीज प्राकृतिक हैं और खून में स्थिर रहते हैं, इसलिए एक इंजेक्शन कोविड-19 से कई हफ्तों या यहां तक कि कई महीनों तक बचा सकता है।

इजराइल की राजधानी येरूशलम में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।- फाइल फोटो

साउथ कोरिया: सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों में राहत

साउथ कोरिया में संक्रमण के मामले कम होने के बाद सोमवार से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों में राहत दी गई है। यहां नाइटक्लब, बार और रेस्टोरेंट दोबारा खोलने की इजाजत दे दी गई है। स्टेडियम की कैपेसिटी से 30% दर्शकों के साथ खेल आयोजनों की इजाजत होगी। प्रधानमंत्री चुंग से-क्यून ने रविवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम देश भर में सोशल डिस्टेंसिंग में राहत देंगे, लेकिन, खतरे को नजरअंदाज नहीं करेंगे। डोर टू डोर बिजनेस, धार्मिक आयोजनों पर पाबंदियां जारी रहेंगी।

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल की लैब में एक युवक का स्वैब सैंपल लेती मेडिकल स्टाफ।

फ्रांस: 24 घंटे में रिकॉर्ड 26 हजार 896 मामले
फ्रांस में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 26 हजार 896 मामले सामने आए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा संक्रमित बीते शुक्रवार को मिले थे। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 18 हजार 873 हो गया है। फ्रांस में बीते कुछ हफ्तों में नए मामले बढ़े हैं। बीते एक हफ्ते से यहां हर दिन 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। यहां राजधानी पेरिस और उसके आसपास के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सरकार ने पेरिस समेत कई इलाकों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक अस्पताल में संक्रमित मरीज के इलाज में जुटे डॉक्टर।

नेपाल: संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार
नेपाल में बीते 24 घंटे में 5,008 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 5 हजार 684 हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुछ हफ्तों से देश में संक्रमण बढ़ा है। यहां पर बीते 4 हफ्ते में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है। राजधानी काठमांडू सबसे ज्यादा प्रभावित है। देश के संक्रमण के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई काठमांडू में सामने आए हैं। संक्रमण से अब तक यहां 614 लोगों की जान गई है। शनिवार को नेपाल के सिविल एविएशन मंत्री योगेश भट्टराई संक्रमित मिले थे।

नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक क्रीमैटोरियम के बाहर सैनिटाइजेशन में जुटे पीपीई किट पहने नेपाली आर्मी के सैनिक।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चीन के जियांग्सु राज्य के एक प्रोडक्शन प्लांट में कोरोनावायरस टेस्टिंग किट की जांच में जुटी कंपनी की दो महिला कर्मचारी।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dkxaWq
https://ift.tt/2SLKPfF

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post