बुधवार, 11 नवंबर 2020

लगातार 8वें कारोबारी दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200+ अंकों की बढ़त के साथ 43500 के पार पहुंचा

आज लगातार आठवें कारोबारी दिन बाजार में शानदार बढ़त है। बीएसई सेंसेक्स 285.79 अंक ऊपर 43,563.44 पर और निफ्टी 92.10 अंक ऊपर 12,723.20 के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, एक समय सेंसेक्स ने 43,708.47 स्तर को भी टच किया था, जो इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर है। बुधवार को बाजार की तेजी को बैंकिंग और ऑटो शेयर लीड कर रहे हैं। जबकि एफएमसीजी सेक्टर के शेयर दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में हिंडाल्को और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 4-4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। एक्सिस बैंक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। बजाज फिनसर्व और कोटक बैंक के शेयर भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि, इंडसइंड बैंक का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला था।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे - बुधवार को अशोका बिल्डकॉन, कोल इंडिया, मिधानी, आई बुल हाउसिंग फाइनेंस, आईटीआई, इंद्रप्रस्थ गैस, गोदरेज इंडस्ट्रीज और अन्य अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

2. एनएमडीसी - कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 10% बढ़कर 772.53 करोड़ रुपए रहा।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा - कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 88 फीसदी घटकर 162 करोड़ रुपए पर आ गया।

4. गेल - सितंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 8.5 फीसदी घटकर 1,068.16 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,167.58 करोड़ रुपए या 2.59 रुपए प्रति शेयर था। कंपनी का टर्नओवर 23.7 फीसदी घटकर 14,104.80 करोड़ रुपए रहा।

5. टाटा पावर - कंपनी का मुनाफा 10% बढ़कर 371 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 15% बढ़कर 8,413 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7,329 करोड़ रुपए रहा था।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 476 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 26,316.50 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3,363.07 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कोरोना वैक्सीन की खबर से मंगलवार को बाजार लगातार सातवें दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल बीएसई सेंसेक्स 680.22 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 43,277.65 पर बंद हुआ था। हालांकि, यह एक समय 43 हजार 316 के स्तर तक भी चला गया था। निफ्टी भी पहली बार 12,631.10 स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार की तेजी को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। बैंक इंडेक्स 1071 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इंडेक्स 841 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल बजाज फाइनेंस का शेयर 9% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि टेक महिंद्रा, सिप्ला और टेक महिंद्रा के शेयर 5-5 फीसदी नीचे बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.90% की बढ़त के साथ 262.95 अंक ऊपर 29,420.90 पर बंद हुआ था। जबकि, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.14% की गिरावट के साथ 4.97 पॉइंट नीचे 3,545.53 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 1.74% की गिरावट के साथ 206.10 अंक नीचे 11,624.30 पर बंद हुआ था।

हालांकि, कल यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.79% ऊपर 6,296.85 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.55% की बढ़त के साथ 5,418.97 पर बंद हुआ था। मंगलवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.51% ऊपर 13,163.10 पर बंद हुआ था।

10:51 AM बीएसई पावर इंडेक्स में शामिल 14 कंपनियों में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि अदानी ट्रांसमिशन और एनएचपीसी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

10:41 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ कंपनियों के शेयर बढ़त और दो के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:58 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.75% की बढ़त है। इंडेक्स में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स -एनएसई

09:55 AM सेंसेक्स 402.65 अंक ऊपर 43,680.30 पर और निफ्टी 130.65 अंक ऊपर 12,761.75 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:30 AM बैंकेक्स इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ के शेयर बढ़त और दो के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में कोटक बैंक का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि छह कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36sI4pU
https://ift.tt/3eLiCQi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post