Corona News, Corona Latest News, Corona Update, Latest News Updates, Breaking News, Hindi News Corona, National News, International News, Coronavirus India, COVID-19 tracker, Today's Headlines, World News, Aajtak ki News, Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch and read live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, business,पढ़ें आज तक के ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें
विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को खबर आई कि 69 साल पुरानी एटलस साइकिल कंपनी ने आर्थिक तंगी के कारण फैक्ट्री में काम राेक दिया है। इससे कंपनी के 450 कर्मचारियों के सामने राेजी-राेटी का संकट खड़ा हाे गया है। एक समय था, जब इस कंपनी ने सालाना 40 लाख साइकिल बनाने का रिकाॅर्ड बनाया था, लेकिन अब ले-ऑफ नोटिस में कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि संचालकाें के पास फैक्ट्री चलाने के लिए रकम नहीं है। यहां तक कि कच्चा माल खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। इसलिए वर्कर्स ले-ऑफ कर लें। इसमें कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज कराकर वापस जाना होता है।
कंपनी पिछले कई वर्षों से भारी आर्थिक संकट से गुजर रही है। कंपनी ने सभी उपलब्ध फंड खर्च कर दिए हैं। अब स्थिति यह है कि कंपनी के पास आय का कोई भी स्राेत नहीं बचा है। राेज के खर्चों के लिए भी रकम उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नोटिस में प्रबंधक ने कर्मचारियों से कहा है कि जब तक संचालक धन का प्रबंध नहीं कर लेते, तब तक कारखाने में कच्चा माल नहीं आएगा। ऐसी स्थिति में संचालक फैक्ट्री चलाने की स्थिति में नहीं हैं। नोटिस में वर्कर्स को 3 जून से ले-ऑफ करने को कहा गया है।
1951 में जानकी दास कपूर द्वारा स्थापित एटलस साइकिल कंपनी ने पहले ही साल 12 हजार साइकिल बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। 1965 तक यह देश की सबसे बड़ी साइकिल निर्माता कंपनी बन गई। 1978 में भारत में पहली रेसिंग साइकिल पेश कर एटलस दुनिया में शीर्ष साइकिल उत्पादक कंपनियों में से एक होने का गौरव भी हासिल कर चुकी है। कंपनी को ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूशन से आइएसओ 9001-2015 सर्टिफिकेशन के साथ भी मान्यता दी गई। कंपनी ने सभी आयु समूहों के लिए एक विस्तृत शृंखला भी पेश की।
एटलस की साइकिल यात्रा
1951 में स्थापना के बाद पहले साल में ही 12 हजार साइकिल बनाई गई थी।
1958 में पहली खेप निर्यात की गई।
1965 में सबसे बड़ी साइकिल निर्माता कंपनी बनी। निर्यात का भी रिकॉर्ड बनाया।
1978 में पहली रेसिंग साइकिल के साथ सभी उम्र के लोगों की श्रृंखला पेश की।
कंपनी को इटली के गोल्ड मर्करी इंटरनेशनल अवार्ड भी मिला।
2003 में एटलस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का पुनर्गठन, जयदेव कपूर अध्यक्ष बने।
2005 में विदेशों में कई कंपनियों के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया।
(स्रोत: कंपनी की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक)
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को भारतीय गानों की बड़ी सूची मुहैया कराने के मकसद से सारेगामा के साथ ग्लोबल डील की है। इसके तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सारेगामा के संगीत का इस्तेमाल वीडियो और अन्य अनुभवों के लिए किया जा सकेगा।
यूजर्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो, स्टोरी, स्टीकर और अन्य क्रिएटिव कंटेंट के लिए उसके संगीत का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यूजर अपने फेसबुक प्रोफाइल पर भी गाने जोड़ सकेंगे।
संगीत अभिव्यक्ति का एक अभिन्न हिस्सा हैः फेसबुक इंडिया
हालिया समय में फेसबुक लगातार भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने जियो के साथ साझेदारी की थी।फेसबुक इंडिया के निदेशक प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा, ‘हम मानते हैं कि फेसबुक पर संगीत अभिव्यक्ति का एक अभिन्न हिस्सा है और यह लोगों को करीब लाता है।
हमें सारेगामा के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह हमारे प्लेटफार्मों पर लोगों को विश्व स्तर पर अपने पसंदीदा रेट्रो भारतीय संगीत का उपयोग करने की अनुमति देगा।
इसमें फिल्मी गीतों, भक्ति संगीत, गजलोंजैसी शैलियों में 1,00,000 से अधिक गाने शामिल
इसके जरिए यूजर्स हमारे प्लेटफार्मों पर अपनी सामग्री को समृद्ध कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नई साझेदारी फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को सारेगामा की विशाल सूची के गानों का उपयोग करने की अनुमति देगी।इसमें फिल्मी गीतों, भक्ति संगीत, गजलों और इंडिपॉप जैसी शैलियों में 1,00,000 से अधिक गाने शामिल हैं।
साथ ही उनके वीडियो, कहानियों और अन्य रचनात्मक सामग्री में 25 से अधिक भाषाओं में हैं। सारेगामा सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनियों में से एक है। इसके पास लता मंगेशकर, रफी, मुकेश, किशोर कुमार, आशा भोसले, गुलजार, जगजीत सिंह, आरडी बर्मन, कल्याणजी आनंदजी, गीता दत्त और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जैसी दिग्गज संगीत हस्तियों के गाने हैं।
फेसबुक ने टी-सीरीज, यशराज फिल्म्स और जी म्यूजिक के साथ भी इसी तरह के सौदे किए हैं।
डील के ऐलान से सारेगामा कंपनी के शेयर 20 फीसदी उछले
फेसबुक के साथ डील की घोषणा का सारेगामा को तत्काल फायदा हुआ। बीएसई में कंपनी के शेयरों में बुधवार को 20 फीसदी की तेजी रही और इसका भाव 333.95 रुपए प्रति शेयर हो गया। यह पिछले कुछ महीनों में एक दिन में सारेगामा के शेयरों में सबसे बड़ी तेजी है। पिछले 52 सप्ताह में सारेगामा के शेयर अधिकतम 580 रुपए तक पहुंचे हैं।
अमेरिका में शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी कोरोना के मुकाबले के लिए सही डेटा उपलब्ध कराने में शुरू से ही नाकाम रही। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। यह रिपोर्ट हजारों ईमेल, 100 से अधिक अधिकारियों, विशेषज्ञों, सीडीसी के कर्मचारियों और मेडिकल वर्कर्स के इंटरव्यू के आधार पर तैयार की गई है।
इसमें कहा गया है कि सीडीसी का बेहद पुराना डेटा सिस्टम दूसरे देशों से लौटे अमेरिकियों की सही जानकारी नहीं दे सका। इसने कोरोना की रोकथाम में जुटे अधिकारियों को डुप्लीकेट रिकॉर्ड, गलत फोन नंबर और अधूरे पते उपलब्ध कराए। सीडीसी को दुनिया की प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसी कहा जाता है।
इसके बावजूद इसने शुरुआती टेस्ट में कई गलतियां की। इससे समस्याएं बढ़ती गईं। सीडीसी ने सही समय पर संक्रमण और इससे हुई मौतों की गणना भी नहीं की। यहां तक कि उसने अमेरिका में हालात बिगड़ने की आशंका जताने वाली विशेषज्ञों की कई रिपोर्ट को कम भी आंका।
सीडीसी अब भरोसेमंद नहीं
हॉर्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. आशीष झा का कहना है कि सीडीसी अब भरोसेमंद नहीं रहा है। सीडीसी के एक पुराने कर्मचारी ने कहा कि सिएटल शहर का एक लड़का सीडीसी से ज्यादा तेजी से कोरोना मरीजों का डेटा अपडेट कर रहा था। उसकी वेबसाइट रोज लाखों लोग देख रहे थे।
इससे सीडीसी के कुछ सदस्य शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे। अमेरिका में कोरोना के अब तक 18,82,148 मामले सामने आए हैं। जबकि 1,08,104 मौतें हुई हैं।
यह ट्रायल का आखिरी चरण हो सकता हैः डॉ. एंथनी
वैक्सीन ट्रायल के तीसरे चरण में 30 हजार लोग शामिल होंगे राष्ट्रीय संक्रामक रोग विभाग के प्रमुख डॉ. एंथनी फॉसी ने कहा है कि जुलाई में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा चरण शुरू होगा। ट्रायल में 30 हजार लोग शामिल किए जाएंगे। वैक्सीन 18 से 55 साल की उम्र के लोगों पर टेस्ट किया जाएगा। यह ट्रायल का आखिरी चरण हो सकता है।
महाराष्ट्र में चंद्रपुर के जंगल में मां से बिछड़े बाघ के शावक की डीएनए जांच कर 40 दिन बाद उसे मां से मिलाने की तैयारी कर ली गई है। यह शावक जंगल से भटकते हुए चंद्रपुर के दाबगांव में आ पहुंचा था। वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि यह देश का पहला मामला है, जब किसी बाघ के शावक की मां की पहचान के लिए अपशिष्ट का परीक्षण किया गया है, क्योंकि इस इलाके में दो मादा बाघिन घूम रही हैं।
ट्रीटमेंट सेंटर में शावक को कोरोना से बचाने के लिए क्वारेंटाइन किया गया था
मां से बिछड़े चार महीने के शावक को वन विभाग ने 24 अप्रैल को चंद्रपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर भेजा था। कोरोना के मद्देनजर सावधानी बरती गई और उसे 14 दिन क्वारैंटाइन किया गया। लक्षण सामने न आने पर उसकी मां की तलाश शुरू हुई।
दरअसल, इलाके में दो मादा बाघिन अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। वन विभाग को डर था कि यदि गलत बाघिन के पास शावक गया तो उसे वह स्वीकार नहीं करेगी। तब दोनों बाघिन के मल के नमूने जांच के लिए हैदराबाद के सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी भेजा गया था।
शावक को उसकी वास्तविक मां के पास छोड़ना जरूरी थाः प्रधान वनसंरक्षक
मंगलवार को वहां से रिपोर्ट आ गई और पता चला कि टी-2 बाघिन ही उस शावक की मां है। महाराष्ट्र के प्रधान वनसंरक्षक नितिन काकोड़कर ने बताया कि शावक को उसकी वास्तविक मां के पास छोड़ना जरूरी था। यदि ऐसा नहीं करते तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।
दाबगांव इलाके में दो बाघिन हैं और दोनों के तीन-तीन शावक हैं। ऐसे में वन विभाग ने उन्हें टी-1 और टी-2 नाम दिए थे। अब रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है कि टी-2 बाघिन उस शावक की मां है। ट्रांजिट सेंटर से यह बाघिन महज 7-8 किमी के क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।
अब नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथरिटी की गाइडलाइंस के तहत शावक को मां के पास छोड़ा जाएगा। क्या बाघिन शावक को पहचान लेगी? इस पर वन्यप्राणी विशेषज्ञ मारुति चितमपल्ली ने बताया कि शावकों को दिन के उजाले में देखने में दिक्कत होती है। बाघिन उन्हें गुफा में छोड़कर शिकार करने जाती है।
इस दौरान कई शावक बाहर निकलकर भटक जाते हैं। हालांकि, बाघिन गंध के आधार पर शावक को पहचान लेती है। इस वजह से घबराने की जरूरत नहीं है।
देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 824 हो गई। देश के रक्षा सचिव अजय कुमार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। बुधवार देर रात उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय में अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अजय कुमार और उनके साथ काम करने वाले 35 अफसरों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।
उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि मंत्रालय के कई अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में एहतियाती उपायों के तहत अब से बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।
उधर, Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को पहली बार 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। एक दिन में 9638 संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 2560 संक्रमित सामने आए। यह छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 122 लोगों ने दम तोड़ा।
संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए
तारीख
केस
2 जून
8,820
31 मई
8789
30 मई
8364
29 मई
8138
28 मई
7254
पांच राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश:स्वास्थ्य के विभाग के मुताबिक,राज्य मेंबुधवार को 168 नए पॉजिटिव मिले। इनमें भोपाल में 41, ग्वालियर और इंदौर में 27-27 संक्रमित मिले।इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई। वहीं, मरने वालों को आंकड़ा 371 हो गया।
महाराष्ट्र:राज्य में बुधवार को 2560 मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 74 हजार 860 हो गई। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत हुई। इसमें से अकेले मुंबई में 49 मरीजों ने दम तोड़ा।महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथराज्य मेंअब तक 2,556 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में बुधवार को 168 संक्रमित मिले। इसके साथराज्य में संक्रमितों की संख्या 8588हो गई है।राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 371 हो गई।
बिहार: राज्य में बुधवार को 230 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें खगड़िया में 85, सीतामढ़ी में 14, समस्तीपुर में 14, भागलपुर 10, दरभंगा 11,सहरसा में 4 और राजधानी पटना में 2 संक्रमित मिले। अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान:राजस्थान में बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 88,जयपुर में 55, जोधपुर में 20,नागौर में 19,अलवर में 13, सीकर में 7, सिरोही और टोंक में 3-3संक्रमित मरीज मिले।
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को भारतीय गानों की बड़ी सूची मुहैया कराने के मकसद से सारेगामा के साथ ग्लोबल डील की है। इसके तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सारेगामा के संगीत का इस्तेमाल वीडियो और अन्य अनुभवों के लिए किया जा सकेगा।
यूजर्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो, स्टोरी, स्टीकर और अन्य क्रिएटिव कंटेंट के लिए उसके संगीत का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यूजर अपने फेसबुक प्रोफाइल पर भी गाने जोड़ सकेंगे।
संगीत अभिव्यक्ति का एक अभिन्न हिस्सा हैः फेसबुक इंडिया
हालिया समय में फेसबुक लगातार भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने जियो के साथ साझेदारी की थी।फेसबुक इंडिया के निदेशक प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा, ‘हम मानते हैं कि फेसबुक पर संगीत अभिव्यक्ति का एक अभिन्न हिस्सा है और यह लोगों को करीब लाता है।
हमें सारेगामा के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह हमारे प्लेटफार्मों पर लोगों को विश्व स्तर पर अपने पसंदीदा रेट्रो भारतीय संगीत का उपयोग करने की अनुमति देगा।
इसमें फिल्मी गीतों, भक्ति संगीत, गजलोंजैसी शैलियों में 1,00,000 से अधिक गाने शामिल
इसके जरिए यूजर्स हमारे प्लेटफार्मों पर अपनी सामग्री को समृद्ध कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नई साझेदारी फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को सारेगामा की विशाल सूची के गानों का उपयोग करने की अनुमति देगी।इसमें फिल्मी गीतों, भक्ति संगीत, गजलों और इंडिपॉप जैसी शैलियों में 1,00,000 से अधिक गाने शामिल हैं।
साथ ही उनके वीडियो, कहानियों और अन्य रचनात्मक सामग्री में 25 से अधिक भाषाओं में हैं। सारेगामा सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनियों में से एक है। इसके पास लता मंगेशकर, रफी, मुकेश, किशोर कुमार, आशा भोसले, गुलजार, जगजीत सिंह, आरडी बर्मन, कल्याणजी आनंदजी, गीता दत्त और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जैसी दिग्गज संगीत हस्तियों के गाने हैं।
फेसबुक ने टी-सीरीज, यशराज फिल्म्स और जी म्यूजिक के साथ भी इसी तरह के सौदे किए हैं।
डील के ऐलान से सारेगामा कंपनी के शेयर 20 फीसदी उछले
फेसबुक के साथ डील की घोषणा का सारेगामा को तत्काल फायदा हुआ। बीएसई में कंपनी के शेयरों में बुधवार को 20 फीसदी की तेजी रही और इसका भाव 333.95 रुपए प्रति शेयर हो गया। यह पिछले कुछ महीनों में एक दिन में सारेगामा के शेयरों में सबसे बड़ी तेजी है। पिछले 52 सप्ताह में सारेगामा के शेयर अधिकतम 580 रुपए तक पहुंचे हैं।
from Dainik Bhaskar /national/news/facebook-deals-with-indian-company-saregama-will-be-able-to-use-one-lakh-songs-in-the-platforms-user-posts-and-profiles-127372859.html
https://ift.tt/3eRxIT1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर आज कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है। देश में निवेश बढ़ाने के लिए कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। मोदी ने मंगलवार को इंडस्ट्री एसोसिएशन सीआईआई के कार्यक्रम में कहा था कि कोरोना संक्रमण रोकने के साथ ही सरकार का फोकस इकोनॉमी पर है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया था।
दो दिन पहले एमएसएमई से जुड़े प्रस्ताव मंजूर हुए थे
इकोनॉमी पर कोरोना का असर कम करने के लिए सरकार ने पिछले महीने 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया था। इसके कुछ प्रस्तावों को दो दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी। सोमवार की बैठक में छोटे-मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के फंड ऑफ फंड्स और आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे एमएसएमई के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कर्ज की योजना को मंजूरी दी थी। साथ ही खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला भी हुआ था।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 082हो गई है। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से मंगलवार रात गोवा लौटी स्पेशल फ्लाइट के पैसेंजर ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इनमें से कुछ ने क्वारैंटाइन सेंटर जाने से इनकार कर दिया। यात्रियों का कहना था कि वह पैसे देकर 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन सेंटरनहीं जाएंगे। उन्हें उनके घर भेजा जाए। इस फ्लाइट में 155 भारतीयों को स्वदेश लाया गया।
मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8812 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।वहीं, महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा, 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 है। इनमें 97 हजार 581 एक्टिव केस हैं। वहीं, 95 हजार 526 ठीक हो गए। 5598 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख
केस
2 जून
8812
31 मई
8789
30 मई
8364
29 मई
8138
27 मई
7246
28 मई
7254
पांच राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: यहां मंगलवार को 137 नए पॉजिटिव मिले और 6 की जान गई। भोपाल में 20, इंदौर में 31,नीमच में 24, जबलपुर में 10, सागर और ग्वालियर में 9-9 मरीज मिले।राज्य में मरीजों की संख्या 8420हो गई है। अब तक 5221मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
यह तस्वीर भोपाल की है। अनलॉक-1 के दौरान यहां रेड जोन इलाकों को छोड़कर बाकी जगह बाजार खुल गए हैं। मंगलवार को यहां लोग खरीदारी करते हुए।
महाराष्ट्र:यहां मंगलवार को संक्रमण के 2287 मामले सामने आए। 1225 ठीक हुए और 103 मरीजों की जान गई। राज्य में अब तक 72 हजार 300 संक्रमित मिल चुके हैं। 26 मई से 31 मई तक देश के कुल कोरोना मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 43% से घटकर 35% हो गया है। यह ट्रेंड पहले भी देखने को मिला था।
यह तस्वीर मुंबई के बांदा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की है। यहां एक अस्थायी कोविड सेंटर बनाया गया है, लेकिन निसर्ग तूफान की वजह से यहां के मरीजों को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम कोविड सेंटर शिफ्ट किया गया। प्रशासन का कहना है कि बुधवार को निसर्ग तूफान आने के दौरान 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश:राज्य में 24 घंटे में 368 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 42 संक्रमित गौतमबुद्धनगर जिले में मिले। प्रदेश मेंअब तक 8729लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें यूपी लौटे 2288 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। वहीं, 229मरीजों की मौत हो चुकी है।
बिहार: प्रदेश मेंमंगलवार को 151कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब तक राज्य में 4096 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से राज्य में 24लोग जान गंवा चुके हैं।
राजस्थान:यहां मंगलवार को कोरोना के 272नए पॉजिटिव केस सामने आए और 4 लोगों की जान गई। नए मरीजों में भरतपुर में 70, जयपुर में 42, जोधपुर में 44, पालीऔर कोटा में 13-13 मिले। राज्यमें कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9373पहुंच गया। प्रदेश मेंकोरोना से अब तक 203 मौतें हुईं।
यह तस्वीर जयपुर के हवा महल की है। मंगलवार को यहां कई लोग पहुंचे, लेकिन सभी की एंट्री के पहले स्क्रीनिंग की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर आज कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है। देश में निवेश बढ़ाने के लिए कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। मोदी ने मंगलवार को इंडस्ट्री एसोसिएशन सीआईआई के कार्यक्रम में कहा था कि कोरोना संक्रमण रोकने के साथ ही सरकार का फोकस इकोनॉमी पर है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया था।
दो दिन पहले एमएसएमई से जुड़े प्रस्ताव मंजूर हुए थे
इकोनॉमी पर कोरोना का असर कम करने के लिए सरकार ने पिछले महीने 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया था। इसके कुछ प्रस्तावों को दो दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी। सोमवार की बैठक में छोटे-मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के फंड ऑफ फंड्स और आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे एमएसएमई के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कर्ज की योजना को मंजूरी दी थी। साथ ही खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला भी हुआ था।
from Dainik Bhaskar /national/news/cabinet-meeting-to-be-held-at-prime-ministers-residence-proposals-for-self-reliant-india-package-can-be-approved-127369740.html
https://ift.tt/3gPTicn
तस्वीर राजस्थान के पाली की है। यहां44 डिग्री तापमान के बीच राेहट के 20 से ज्यादा गांवों में लाेग एक घड़े पानी के लिए घंटाें टैंकर का इंतजार करते हैं। भास्कर के दाे रिपाेर्टर ने राेहट क्षेत्र में 90 किमी का सफर कर हालात जाने ताे प्यास का यह दिल दहला देने वाला भूगाेल सामने आया, पहले टिड्डी से फसलाें को चट होते देखा, अब कोरोना की लड़ाई में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे, सिस्टम की नाकामी, 2000 लोगों की बस्ती में भेज रहे 20 हजार लीटर पानी का एक टैंकर।
पानी के लिए परेशान हो रही एशियाई खेलाें की गाेल्ड मेडलिस्ट
तस्वीर गुजरात के ‘चेरापूंजी’ कहलाने वाले आदिवासी बहुल डांग के कराडीआंबा गांव की है, जो भारी जलसंकट की चपेट में हैं। कराडीआंबा गोल्डगर्ल और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धावक सरिता गायकवाड़ का गांव है। सरिता 2018 के एशियाई खेलाें की गाेल्ड मेडल विजेता और गुजरात सरकार के पाेषण अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं। डांग में हर मानसून में 100 इंच से अधिक बारिश होती है। इसके बावजूद पेयजल संकट इतना गहरा है कि सरिता सहित तमाम ग्रामीणों को पेयजल की जुगाड़ के लिए एक किमी दूर कुएं से पानी लाने जाना पड़ता है।
लॉकडाउन में बीना जंक्शन ने बचाया 6.5 करोड़ लीटर पानी, नदी लबालब
तस्वीर मध्य प्रदेश के बीना की है। यहां शहर एवं बीना रेलवे जंक्शन की जीवनदायिनी कही जाने वाले बीना नदी हर साल मई माह तक सूखने लगती थी, लेकिन इस बारलबालब है। इसका मुख्य कारण लॉकडाउन में ट्रेनें बंद होना है। दो माह ट्रेनें बंद होने से रेलवे नेकरीब साढ़े 6 करोड़ लीटर पानी की बचत की है। बीना स्टेशन से रोज करीब 125 ट्रेनें निकलती हैं। स्टेशन पर रोजकरीब 42 लाख लीटर पानी की खपत होती थी। लॉकडाउन के कारण 15 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की खपत कम हुई। 45 दिनों तक 27 लाख लीटर पानी ही रेलवे ने लिया। इससे करीब साढ़े 6 करोड़ लीटर पानी की बचत हुई। लॉकडाउन के बाकी दिनों में 4 मई से श्रमिक ट्रेनें चलने के कारण सप्लाई यथावत 42 लाख लीटर हो रही है।
सूखी बांडी नदी के गड्ढोंमें भरा गंदा पानी पीकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण
तस्वीर राजस्थान के पाली की है । यहां जवाई बांध में पर्याप्त पानी होने के बाद भी पाइपलाइन से पानी की सप्लाई नहीं करने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में इन गांवों में ग्रामीण देश की सबसे प्रदूषित नदियों में शामिल बांडी नदी की खेलियों से रिसकर आने वाले पानी से प्यास बुझा रहे हैं।
किसी के लिए राहत तो किसी के लिए आफत बनकर बरसे बदरा
तस्वीर शिमला की है, यहांमंगलवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी चार से छह जून तक बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक चार जून को राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले और पांच से छह जून यानी लगातार दो दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। उसके बाद आठ जून से समूचे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को भी राजधानी शिमला समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दाेपहर बाद हल्की बारिश हुई। शिमला में अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिजली लाइव: गुजरात में कैमरे में कैद हुई गिरती बिजली, पेड़ से निकलीं चिंगारियां
तस्वीर गुजरात के पालीताणा की है। मंगलवार को शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी। यह कुदरती कोप इतना तेज था कि इस पेड़ पर बिजली गिरते ही आग लग गई। उससेचिंगारियां निकलने लगीं। शुक्र रहा कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
गर्मी से इन्हें भी राहत: सरथाणा जू में मौसमी फलआम खाते दिखे ऊदबिलाव
तस्वीर गुजरात के सूरत की है। यहांभीषण गर्मी के बाददो दिन से शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में भी कमी आई। मौसम में ठंडकहोने से इंसानोंको ही नहीं जानवरों को भी राहत मिली है। मंगलवार को सरथाणा जू मेंतालाब में तीन ऊदबिलाव आम खाते दिखे।
मौसम ठंडा हुआ तो पेड़ पर आराम फरमाता नजर आया तेंदुआ
तस्वीर गुजरात के सूरत की है। लगातार आग बरसा रहे आसमान ने पिछले दो दिनों में कुछ नरम रुख अख़्तियार किया। इस कारणमौसम में खासा बदलाव महसूस किया गया। गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने सुकून भरी सांस ली। तापमान में गिरावट आने से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। इस दौरान जानवरों ने भी मौसम का भरपूर आनंद लिया। मंगलवार को सरथाणा जू में एक तेंदुआ पेड़ पर सोता दिखा नजर आया।
अपने पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी,ट्रेन में टूटे नियम
तस्वीर चंडीगढ़रेलवे स्टेशन की है। यहां से मंगलवार को 70 दिन के बाद पहली बार दिल्ली के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस रवाना हुई। पहले दिन दिल्ली की ट्रेन शुरू हाेने से यात्रियाें के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ट्रेन केबाहर मारामारी रही, अंदर भी दो गज की दूरी का पालन नहीं किया गया। कोच फुल थे और लाेग एक दूसरे से सटकर बैठे हुए थे। 16 मिनट की देरी से दिल्ली रवाना हुई ट्रेन में 427 पैसेंजर गए।
अंधविश्वास आपको खतरे में डाल सकता है
तस्वीर झारखंड के गढ़वा की है।मेराल प्रखंड के कई गांवों में अफवाह उड़ गई कि छठ की तरह सूर्योपासना करने से कोरोना से बचाव होगा। सिर्फ यही नहीं, अगर आधार कार्ड लेकर पूजा करेंगे तो सरकार इसकी मॉनिटरिंग कर पाएगी और सरकारी मदद भी मिलेगी। अफवाह ऐसी चली कि कई गांवों में महिलाएं वाकई में आधार कार्ड सामने रख जलाशयों के आगे सूर्य की उपासना करने इकट्ठा हो गईं। मगर जिस महामारी से बचने के लिए पूजा होनी थी, उससे बचाव का मूल मंत्र यानी सोशल डिस्टेंसिंग ही लोग भूल गए।
दो जून की रोटी के लिए बाहर गए दो जून को घरलौटे
यह तस्वीर मोतिहारी की है।आंखों में सपने लिए अपने वतन से दूर जाकर दो वक्त की रोटी के लिए कितने प्रवासी दूसरे वतन में जाकर अपना जुगाड़ कर रहे थे। मगर कोरोना महामारी को लेकर सभी प्रवासी का सपना टूट गया। अपने वतन लौटने के लिए न जाने कितने प्रवासी को कितने कठिनाई का सामना करना पड़ा। अपने वतन लौटने पर प्रवासी के साथ साथ उनके बच्चे पे भी साफ खुशी दिख रहा थी।
from Dainik Bhaskar /national/news/a-pitcher-in-44-waiting-hours-for-water-people-forget-social-distancing-as-soon-as-trains-start-127369637.html
https://ift.tt/2U75gox
कोरोनावायरस के बीच फिलहाल सरकारी और निजी कंपनियों केदफ्तरों में एक बार फिर कर्मचारी लौटने तोलगे हैं, लेकिन उनके मन में स्वास्थ्य को लेकर डर बना हुआ है। ऐसे में कई कंपनियां और मैनेजमेंट तमामसावधानियों कोबरतते हुए ऑफिस स्पेस में बदलाव की तैयारियां कर रहे हैं, ताकि कर्मचारीडर के बजाए काम पर फोकस करें। आइए जानते हैं किभविष्य में वर्किंग स्पेस कैसे होंगे? उनमें किस तरह सेबदलाव देखने को मिलेंगे।
एक्सपर्ट के मुताबिक एम्पलाइज की संख्या में हो सकता है बदलाव
इंटीरियर डिजाइनर और एनवॉयरमेंटएक्टिविस्ट पारुल महाजन बताती हैं कि वायरस बेहद कंटेजियस है, इसलिए लोग इससे डरे हुए हैं।अधिकतर कर्मचारी तो फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि कंपनियां भी दफ्तर में अपने कर्मचारियों की संख्या कम करेंगी, यानी कुछ लोगों को घर से ही काम करवाएंगी या कुछ अल्टरनेट डेज पर बुलाए जाएंगे।'
भविष्य के दफ्तरों में इस तरह के कुछ बदलाव हो सकते हैं
ऑफिस स्पेस: दफ्तर में स्पेस तय होता है। महामारी फैलने के बाद एक फ्लोर पर कई लोग बैठते थे, लेकिन अब हालात बदल जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहले जहां 100 लोग बैठते थे, अब वहां 30-40 लोग ही मौजूद होंगे।
डिमार्केशन: ऑफिस के इंफ्रास्ट्रक्चर में डिमार्केशन को भी शामिल किया जाएगा, क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से यह तय करना काफी जरूरी हो गया है कि कौन कहां और कैसे बैठेगा। ऐसे में डिमार्केशन हों तो आसानी हो जाती है।
हाईजीन: ऑफिस की सबसे ज्यादा भीड़ वाली जगह हैं- कैंटीन, डायनिंग एरिया, बॉशरूम्स और कॉन्फ्रेंस रूम। यहां हाइजीन मेनटेन होना सबसे ज्यादा जरूरी है। साथ ही एक्सपर्ट इस तरह की सेटिंग कर रहे हैं कि फ्रेश एयर ही अंदर आए। गंदी हवा रीसर्कुलेट न हो।
पार्टिशन: कई जगहों पर दो लोगों के बीच ग्लास पार्टिशन करा दिए गए हैं, उदाहरण के लिए ब्यूटीपार्लर्स। इससे फायदा यह होगा किदो लोगों में पर्याप्त दूरी होगी और सांस लेने, बोलने, खांसने या छींकने से सुरक्षा बनी रहेगी।
सैनिटाइजेशन का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाएगा
पारुल बताती हैं कि ऑफिस के नए वक्त में सबसे ज्यादा ध्यान सैनिटाइजेशन का रखा जाएगा। सभी जगहों पर सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे और सुरक्षित दूरी का खास ध्यान रखा जाएगा। एक क्रांतिकारी बदलाव जो हम देखेंगे वो है, सभी को पहले से ज्यादा जगह और सफाई मिलेगी।