रविवार, 24 मई 2020

1151 हुए कुल कोरोना संक्रमित, फरीदाबाद में 10 पॉजिटिव केस आए, 200 पार पहुंचा आंकड़ा

हरियाणा में लॉकडाउन फेस का 7वां दिन है। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 1151 पहुंच गया है। रविवार को फरीदाबाद में 10 नए केस आए। इससे अब यहां कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 200 पार करते हुए 205 पहुंच गया है। जिले पर अब रेड जोन में जाने का खतरा मंडराने लगा है।

205 पॉजिटिव की संख्या देखकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हरियाणा सरकार ने जो पैरामीटर तय किए हैं, उन मानकों के अनुसार अगर जिले में 200 से ज्यादा पॉजिटिव केस पाए जाएंगे, तो वह रेड जोन में आ जाएंगे। इससे उद्योगों व व्यापार पर असर पड़ सकता है। हालांकि अभी तक राज्य के सभी जिले ऑरेंज जोन में हैं।

पॉजिटिव मिले लोगों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। परिवार में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग, 58 वर्षीय एक महिला और 17 वर्ष का लड़का पॉजिटिव पाया गया है। एक 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह एनआईटी दो की रहने वाली है। उसके गले में खराश थी। उसे होम क्वॉरैंटाइन किया गया है। चावला कॉलोनी के पास भगत सिंह कॉलोनी का एक 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह एक फैक्ट्री वर्कर है। एक अन्य 39 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, जो वोहरा पब्लिक स्कूल के पास भगत सिंह कॉलोनी का निवासी है। वह मूलतः बिहार के मुंगेर का निवासी है।

मूवमेंट पास बनाने के नाम पर मोटे पैसे वसूलने वाले दो गिरफ्तार

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने लॉकडाउन के दौरान मोटी रकम लेकर वाहनों का मूवमेंट पास बनवाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान एसजीएम नगर निवासी विकास और पंकज के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि सेक्टर 48 क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि मुल्ला होटल के पास ग्राहक सेवा केंद्र पर लोगों को वाहनों के मूवमेंट पास बनवाने का धंधा चल रहा है। लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है।

एक मूवमेंट पास बनवाने के लिए 5 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर पांच हजार देकर फरीदाबाद से जयपुर का पास बनवाने के लिए भेजा। काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने पांच हजार रुपये लेकर 10 मिनट में पास देने के लिए कहा। फर्जी ग्राहक ने काउंटर पर बैठे व्यक्ति को 5000 रुपये दे दिए। इसके बाद काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने फर्जी ग्राहक के मोबाइल पर परमिशन सेंड कर दी। इसी दौरान इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1151 पहुंचा

  • अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिवके साथ-साथ गुरुग्राम में 262, फरीदाबाद में 205, सोनीपत में 154, झज्जर में 91, नूंह में 65, अंबाला में 42, पलवल में 41, पानीपत में 53, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 27, रोहतक में 15, महेंद्रगढ़ में 21, रेवाड़ी में 11, सिरसा में 9, फतेहाबाद, व यमुनानगर में 8-8, हिसार में 12, कुरुक्षेत्र में 15, भिवानी में 6, कैथल में 5, चरखी-दादरी में 6, भिवानी में 8 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

  • हरियाणा में अब कुल 750 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 140, फरीदाबाद में 115, सोनीपत में 1116, नूंह में 65, झज्जर में 90, अंबाला में 40, पलवल 37, पानीपत में 32, पंचकूला में 24, जींद में 18, करनाल में 11, यमुनानगर में 8, सिरसा में 8, रोहतक में 9, महेंद्रगढ़ में 4, भिवानी में 4, हिसार में 3, कैथल में 3, फतेहाबाद में 5, कुरुक्षेत्र में 2, चरखी दादरी में 1 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लॉकडाउन में भले ही ढील दी गई हो लेकिन पुलिस नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखा रही है। पानीपत में एक कार चालक का चालान करते हुए पुलिस के जवान।


from Dainik Bhaskar /national/news/haryana-coronavirus-live-updates-latest-news-cases-rise-in-gurgaon-gurugram-sonipat-faridabad-karnal-hisar-panchkula-ambala-127335039.html
https://ift.tt/2WVbaL7

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post