रविवार, 8 नवंबर 2020

एक्टिव केस में कमी का लगातार 51वां दिन, अब सिर्फ 5.11 लाख मरीज जिनका इलाज चल रहा

दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में नए केस में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, राहत की बात है कि देश में एक्टिव केस में गिरावट 51 दिन से जारी है। 17 सितंबर के बाद से ये एक बार भी नहीं बढ़े हैं। अब सिर्फ 5.11 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 2.57 लाख केस सिर्फ महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से नीचे आ गया है।

देश में शनिवार को 46 हजार 153 केस आए। इनमें से 48 हजार 582 मरीज ठीक हो गए और 257 की मौत हो गई। अब तक कुल 85.07 लाख केस आ चुके हैं। 78.67 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.26 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • ओडिशा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। अब तक यहां 3 लाख 140 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 2 लाख 85 हजार 174 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1463 मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • केंद्र सरकार ने अगले साल हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने के 72 घंटे पहले सभी जायरीन को कोविड-19 टेस्ट कराना होगा।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में शनिवार को 865 नए मामले सामने आए। 792 लोग रिकवर हुए और 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 76 हजार 468 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7736 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 65 हजार 715 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 3017 लोगों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे के अंदर राजस्थान में 1841 कोरोना संक्रमित मिले। 1778 लोग रिकवर हुए और 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 9 हजार 438 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16 हजार 327 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 91 हजार 132 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1979 मरीजों की मौत हो चुकी है।
3. बिहार
राज्य में शनिवार को 819 लोग संक्रमित पाए गए। 1 हजार लोग डिस्चार्ज हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 21 हजार 811 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें 6 हजार 763 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 13 हजार 911 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के चलते 1136 लोग जान गंवा चुके हैं।
4. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 3959 लोग संक्रमित मिले। 6748 लोग रिकवर हुए और 150 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 14 हजार 273 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 99 हजार 151 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 15 लाख 69 हजार 90 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 45 हजार 115 मरीजों की मौत हो चुकी है।
5. उत्तरप्रदेश
शनिवार को राज्य में 1894 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ यहां मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 95 हजार 421 हो गया है। इनमें 22 हजार 991 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 65 हजार 250 लोग ठीक हो चुके हैं। 7180 मरीज अब तक जान गंवा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-08-november-2020-127894945.html
https://ift.tt/2U4BY9x

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post