शनिवार, 12 सितंबर 2020

80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी; कंगना-शिवसेना विवाद में अब दाऊद का भी जिक्र और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए दावे

लगातार 4 दिन से भारत-चीन, कंगना रनोत और रिया चक्रवर्ती का मामला सुर्खियों में है। बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन से बातचीत भी चल रही है। कंगना बनाम शिवसेना मामले में राजनीतिक बयानबाजी जारी है और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए खुलासे हो रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. 80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी। ये 19 राज्यों के 38 शहरों में कनेक्टिविटी देंगी। इनमें राजस्थान-मध्यप्रदेश के 9 शहर शामिल हैं। (देखें पूरी लिस्ट)

2. दिल्ली में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक मेट्रो मिलेगी। इसी के साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शुरू होगी, जो नई दिल्ली से इंटरनेशनल एयरपोर्ट होते हुए द्वारका सेक्टर 21 तक जाती है।

3. अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को चीन भारत को लौटाएगा। ये युवक 6 सितंबर को गलती से चीन की सीमा में पहुंच गए थे।

4. प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में होने वाले ‘गृह प्रवेशम्' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। इसमें वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 1.75 लाख घरों का उद्घाटन करेंगे।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. कंगना बोलीं- टूटे ऑफिस में काम करेंगी, दोबारा बनवाने के पैसे नहीं

कंगना का कहना है कि उनके पास दोबारा ऑफिस बनवाने के पैसे नहीं हैं और वे टूटे ऑफिस में ही काम करेंगी। वैसे उनका दफ्तर टूटने से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी खफा हैं। उन्होंने कहा है कि दाऊद इब्राहिम का घर नहीं तोड़ा जाता, जबकि कंगना का घर तोड़ दिया जाता है। उधर, राकांपा प्रमुख पवार ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। -पढ़ें पूरी खबर

2. 90 साल की दुष्कर्म पीड़िता की कहानी

दक्षिणी दिल्ली के बाहरी इलाके के गांव में एक अजीब सी उदासी है। यहां 90 साल की महिला से दुष्कर्म हुआ। अपराधी जेल में है मगर पीड़िता के मन में गुस्सा तो इलाके की महिलाओं में दहशत का माहौल है। फिर भी हिम्मत बटोरकर बुजुर्ग पीड़िता कहती हैं, 'उस दरिंदे को फांसी टूटेगी तो मुझे सब्र आएगा।' -पढ़ें पूरी खबर

3. चीनी मीडिया ने दी भारत को धमकी

रूस में भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन चीन अपने सरकारी मीडिया के जरिए भारत को धमका रहा है। द ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि अगर भारतीय सेना लद्दाख की पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से से नहीं हटती है, तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पूरे ठंड के मौसम में वहीं जमी रहेगी। अगर जंग हुई, तो भारतीय सेना जल्दी ही हथियार डाल देगी। -पढ़ें पूरी खबर

4. भारत-चीन सीमा: तीन रातों से लेह शहर नींद पूरी नहीं कर पाया

यह कहानी उस लेह शहर की है जो हवा में उड़ते फाइटर जेट की आवाज के बीच तीन रातों से अपनी नींद पूरी नहीं कर पाया है। 29 अगस्त की रात भारत और चीन की सेना के बीच झड़प के बाद से सरहदी इलाकों के गांवों में मोबाइल फोन बंद है। खैर-खबर देने को बस कम्युनिटी सैटेलाइट फोन चालू हैं। -पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

5. रिया चक्रवर्ती जेल में ही रहेंगी

रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। शुक्रवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। कोर्ट ने कहा कि ड्रग्स मुहैया करवाना गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है। सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। -पढ़ें पूरी खबर

6. सलाद बेचकर हर महीने लाख रुपए कमाने वाली महिला की कहानी

यह कहानी पुणे की मेघा के स्टार्टअप की है। वे सलाद बेचकर हर महीने एक लाख रुपए कमा लेती हैं। उन्होंने 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था। पहले दिन उन्हें 5 ऑर्डर मिले थे। तीसरे हफ्ते में 50 ऑर्डर हर दिन मिलने लगे। 2017 में घर से शुरू किया था काम। चार साल में कमाए 22 लाख रुपए। -पढ़ें पूरी खबर

7. कोरोना वैक्सीन से जुड़ी बातें

ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका ने दावा किया है कि उसका वैक्सीन इसी साल आएगा। वहीं, रूस ने कहा है कि उसका वैक्सीन स्पूतनिक-वी दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। उधर, चीन ने अपने पहले नैजल स्प्रे वैक्सीन को ट्रायल्स की मंजूरी दे दी है। इसके फेज-1 के क्लिनिकल ट्रायल्स नवंबर में शुरू होंगे। -पढ़ें पूरी खबर

अब 12 सितंबर का इतिहास

1873: पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1944: अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959: छह बार के प्रयासों के बाद रूस लूना-2 को चांद पर उतारने में सफल रहा।

2001: अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।

1971 में आज ही के दिन शंकर-जयकिशन की मशहूर जोड़ी के एक संगीतकार जयकिशन का निधन हुआ था। शंकर-जयकिशन की जोड़ी द्वारा संगीतबद्ध और शैलेंद्र द्वारा रचित इस गीत की कुछ लाइनें...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
80 new special trains will run from today; Dawood also mentioned in Kangana-Shiv Sena controversy and new claims in Riya related drugs case

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33lsvif
https://ift.tt/3ho1XSv

101 साल पहले एडॉल्फ हिटलर जुड़े राजनीति से, जर्मन वर्कर्स पार्टी को ही बना दिया नाजी पार्टी; 61 साल पहले चांद पर पहुंचा सोवियत संघ का स्पेसक्राफ्ट

इतिहास में आज का दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता। एडोल्फ हिटलर ने आज ही के दिन जर्मन वर्कर्स पार्टी की मीटिंग पहली बार अटेंड की थी। यहीं से उसे राजनीति में आने का शौक लगा और फिर उसने जो किया, उसने इतिहास को शर्मसार कर दिया।

कॉर्पोरल हिटलर को जर्मन वर्कर्स पार्टी की जासूसी का काम मिला था। 12 सितंबर 1919 को सादे कपड़ों में म्यूनिख के बियर हॉल में उसने पहली पार्टी मीटिंग अटेंड की। सभी वक्ताओं के बोलने के बाद हिटलर खड़ा हुआ और उसने सभी के साथ अपनी असहमति जताई।

राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उसका भाषण इतना जबरदस्त था कि उसे पार्टी का सदस्य बनने का आमंत्रण दिया गया। हिटलर दो साल में उसी पार्टी का सर्वेसर्वा बन गया। आगे चलकर इस पार्टी का नाम बदलकर नाजी पार्टी किया गया।

हिटलर की पार्टी ने पहले विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में बढ़ी बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। यहूदी-विरोधी भावनाओं को हवा दी। 1930 तक नाजी पार्टी जर्मनी में एक बड़ी ताकत बन गई और 1933 में हिटलर जर्मनी का चांसलर बन गया। तानाशाही चरम पर थी और कहते हैं कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ही हिटलर ने दुनिया को विश्वयुद्ध की चौखट पर पहुंचाया।

61 साल पहले रूस चाँद पर पहुंचा

लूना-2 की रीक्रिएटेड तस्वीर

लूना-2 चांद की दिशा में लॉन्च किए गए स्पेसक्राफ्ट की सीरीज का दूसरा था। इसे सोवियत संघ ने 12 सितंबर 1959 को लॉन्च किया था। यह चांद ही नहीं बल्कि सौरमंडल के किसी भी दूसरे ग्रह या उपग्रह पर उतरने वाली यह पहली मानवनिर्मित वस्तु थी।

इस स्पेसक्राफ्ट में ऐसी व्यवस्था थी कि वह सोडियम गैस छोड़ता चल रहा था, ताकि उसे स्पेस में ट्रैक किया जा सके। यह भी पता चला कि गैस का स्पेस में बर्ताव क्या होता है। 33.5 घंटे की उड़ान के बाद यह स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर क्रैश हो गया। इससे पता चला कि चांद पर गुरुत्वाकर्षण बल बहुत कम है। इससे चांद पर रेडिएशन बेल्ट्स नहीं होने के सबूत भी मिले।

76 साल पहले अमेरिकी सेना जर्मनी में दाखिल हुई

जर्मनी में अमेरिकी सेना

आज ही के दिन अमेरिकी सेना ने 1944 में पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया। द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद से जर्मनी यूरोप में अमेरिका की रक्षा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। युद्ध खत्म होने के बाद जर्मनी पर 10 साल तक मित्र देशों का कब्जा रहा। अमेरिकी सेना उसका ही हिस्सा थी। हालांकि, सेना की संख्या धीरे-धीरे कम होती गई।

अमेरिका के लिए जर्मनी का रणनीतिक महत्व दक्षिण-पूर्वी शहर स्टटगार्ड में स्थित अमेरिकी यूरोपीय कमांड (ईयूसीओएम) के मुख्यालय से पता चलता है। इस जगह से यूरोप के 51 देशों में अमेरिकी सेना के बीच समन्वय होता है। ईयूसीओएम का मिशन संघर्ष को टालना और नाटो जैसे सहयोगियों से साझेदारी व अंतरराष्ट्रीय खतरों से अमेरिका को बचाना है। हाल ही में अमेरिका ने अपनी सेना वापस बुलाने का निर्णय लिया।

इतिहास के पन्नों में आज का दिन इन घटनाओं की वजह से भी याद किया जाता है...

  • 1873: पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
  • 1928ः फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
  • 1966: भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
  • 1990ः पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय करने के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1991: अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ।
  • 1997ः 43.5 करोड़ मील लंबी यात्रा के बाद ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
  • 1997: संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्ष बाद कश्मीर का जिक्र पहली बार नहीं किया गया।
  • 1998: कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेल शुरू।
  • 2000: न्यूयार्क में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ।
  • 2001: अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
  • 2002: नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
  • 2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006: सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
  • 2007: रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम का परीक्षण किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Hitler joined the Labor Party 101 years ago, Russia reached the moon 61 years ago and the US Army entered Germany 76 years ago.

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ioOBH8
https://ift.tt/32nNy4y

from Dainik Bhaskar /national/news/hitler-joined-the-labor-party-101-years-ago-russia-reached-the-moon-61-years-ago-and-the-us-army-entered-germany-76-years-ago-127710767.html
https://ift.tt/2Rl5BSM

80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी; कंगना-शिवसेना विवाद में अब दाऊद का भी जिक्र और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए दावे

लगातार 4 दिन से भारत-चीन, कंगना रनोत और रिया चक्रवर्ती का मामला सुर्खियों में है। बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन से बातचीत भी चल रही है। कंगना बनाम शिवसेना मामले में राजनीतिक बयानबाजी जारी है और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए खुलासे हो रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. 80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी। ये 19 राज्यों के 38 शहरों में कनेक्टिविटी देंगी। इनमें राजस्थान-मध्यप्रदेश के 9 शहर शामिल हैं। (देखें पूरी लिस्ट)

2. दिल्ली में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक मेट्रो मिलेगी। इसी के साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शुरू होगी, जो नई दिल्ली से इंटरनेशनल एयरपोर्ट होते हुए द्वारका सेक्टर 21 तक जाती है।

3. अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को चीन भारत को लौटाएगा। ये युवक 6 सितंबर को गलती से चीन की सीमा में पहुंच गए थे।

4. प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में होने वाले ‘गृह प्रवेशम्' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। इसमें वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 1.75 लाख घरों का उद्घाटन करेंगे।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. कंगना बोलीं- टूटे ऑफिस में काम करेंगी, दोबारा बनवाने के पैसे नहीं

कंगना का कहना है कि उनके पास दोबारा ऑफिस बनवाने के पैसे नहीं हैं और वे टूटे ऑफिस में ही काम करेंगी। वैसे उनका दफ्तर टूटने से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी खफा हैं। उन्होंने कहा है कि दाऊद इब्राहिम का घर नहीं तोड़ा जाता, जबकि कंगना का घर तोड़ दिया जाता है। उधर, राकांपा प्रमुख पवार ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। -पढ़ें पूरी खबर

2. 90 साल की दुष्कर्म पीड़िता की कहानी

दक्षिणी दिल्ली के बाहरी इलाके के गांव में एक अजीब सी उदासी है। यहां 90 साल की महिला से दुष्कर्म हुआ। अपराधी जेल में है मगर पीड़िता के मन में गुस्सा तो इलाके की महिलाओं में दहशत का माहौल है। फिर भी हिम्मत बटोरकर बुजुर्ग पीड़िता कहती हैं, 'उस दरिंदे को फांसी टूटेगी तो मुझे सब्र आएगा।' -पढ़ें पूरी खबर

3. चीनी मीडिया ने दी भारत को धमकी

रूस में भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन चीन अपने सरकारी मीडिया के जरिए भारत को धमका रहा है। द ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि अगर भारतीय सेना लद्दाख की पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से से नहीं हटती है, तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पूरे ठंड के मौसम में वहीं जमी रहेगी। अगर जंग हुई, तो भारतीय सेना जल्दी ही हथियार डाल देगी। -पढ़ें पूरी खबर

4. भारत-चीन सीमा: तीन रातों से लेह शहर नींद पूरी नहीं कर पाया

यह कहानी उस लेह शहर की है जो हवा में उड़ते फाइटर जेट की आवाज के बीच तीन रातों से अपनी नींद पूरी नहीं कर पाया है। 29 अगस्त की रात भारत और चीन की सेना के बीच झड़प के बाद से सरहदी इलाकों के गांवों में मोबाइल फोन बंद है। खैर-खबर देने को बस कम्युनिटी सैटेलाइट फोन चालू हैं। -पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

5. रिया चक्रवर्ती जेल में ही रहेंगी

रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। शुक्रवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। कोर्ट ने कहा कि ड्रग्स मुहैया करवाना गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है। सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। -पढ़ें पूरी खबर

6. सलाद बेचकर हर महीने लाख रुपए कमाने वाली महिला की कहानी

यह कहानी पुणे की मेघा के स्टार्टअप की है। वे सलाद बेचकर हर महीने एक लाख रुपए कमा लेती हैं। उन्होंने 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था। पहले दिन उन्हें 5 ऑर्डर मिले थे। तीसरे हफ्ते में 50 ऑर्डर हर दिन मिलने लगे। 2017 में घर से शुरू किया था काम। चार साल में कमाए 22 लाख रुपए। -पढ़ें पूरी खबर

7. कोरोना वैक्सीन से जुड़ी बातें

ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका ने दावा किया है कि उसका वैक्सीन इसी साल आएगा। वहीं, रूस ने कहा है कि उसका वैक्सीन स्पूतनिक-वी दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। उधर, चीन ने अपने पहले नैजल स्प्रे वैक्सीन को ट्रायल्स की मंजूरी दे दी है। इसके फेज-1 के क्लिनिकल ट्रायल्स नवंबर में शुरू होंगे। -पढ़ें पूरी खबर

अब 12 सितंबर का इतिहास

1873: पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1944: अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959: छह बार के प्रयासों के बाद रूस लूना-2 को चांद पर उतारने में सफल रहा।

2001: अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।

1971 में आज ही के दिन शंकर-जयकिशन की मशहूर जोड़ी के एक संगीतकार जयकिशन का निधन हुआ था। शंकर-जयकिशन की जोड़ी द्वारा संगीतबद्ध और शैलेंद्र द्वारा रचित इस गीत की कुछ लाइनें...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
80 new special trains will run from today; Dawood also mentioned in Kangana-Shiv Sena controversy and new claims in Riya related drugs case

from Dainik Bhaskar /national/news/80-new-special-trains-will-run-from-today-dawood-also-mentioned-in-kangana-shiv-sena-controversy-and-new-claims-in-riya-related-drugs-case-127710766.html
https://ift.tt/3bRUXfO

भारत-चीन सीमा पर तनाव की वजह से खाली हो रहा है अरुणाचल प्रदेश का गांव? रक्षा मंत्रालय ने इस दावे को फेक बताया

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण अरुणाचल प्रदेश का एक गांव खाली कराया जा रहा है।

East Mojo वेबसाइट की खबर में दावा किया गया है कि मैकमोहन लाइन से 30 किमी. दूर स्थित तवांग जिले के एक गांव को खाली कराया गया है।

और सच क्या है ?

  • अलग-अलग की वर्ड सर्च करने पर भी किसी न्यूज एजेंसी द्वारा जारी की गई ऐसी खबर हमें नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि सीमा पर तनाव बढ़ने के चलते अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले का गांव खाली कराया गया है।
  • जिस तवांग जिले के गांव को खाली कराए जाने का दावा किया जा रहा है। पड़ताल के अगले चरण में हमने वहां के प्रशासनिक अधिकारियों के सोशल मीडिया हैंडल्स चेक करना शुरू किए। हमें तवांग के डिप्टी कमिश्नर का एक ट्वीट मिला। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे को फेक बताया है।
  • रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी तवांग गांव खाली कराए जाने की खबरों को ट्वीट करके फेक बताया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact Check : The village of Arunachal Pradesh is being emptied due to tensions on the India-China border? Ministry of Defense called this claim fake

from Dainik Bhaskar /no-fake-news/news/fact-check-the-village-of-arunachal-pradesh-is-being-emptied-due-to-tensions-on-the-india-china-border-ministry-of-defense-called-this-claim-fake-127708321.html
https://ift.tt/3bOLPIw

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका का दावा- इसी साल आएगा वैक्सीन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल्स के दौरान एक वॉलेंटियर की तबियत खराब होने की जांच एक्सपर्ट्स के एक ग्रुप ने शुरू कर दी है। भले ही इस घटनाक्रम ने वैक्सीन की स्पीड को धीमा कर दिया हो, वैज्ञानिक इसे अच्छा मान रहे हैं।

हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इस घटना से हताश या निराश होने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन के ट्रायल्स में ऐसा होता रहता है। इस बीच, ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के भारत में चल रहे ट्रायल्स सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने रोक दिए हैं।

भारत में अब तक 100 वॉलेंटियर्स को लगाया वैक्सीन

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित वैक्सीन कोवीशील्ड का भारत में फेज-2 और फेज-3 का कम्बाइंड ट्रायल्स चल रहा है। यह करने वाली सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में भी ट्रायल्स रोक दिए हैं।
  • भारत में अब तक 100 वॉलेंटियर्स को ट्रायल्स के तहत यह वैक्सीन लगाया गया है। यह ट्रायल पूरा करने के लिए करीब 1,600 वॉलेंटियर्स को एनरोल करने की योजना है। इस बीच, भारत के ड्रग रेगुलेटर ने सीरम इंस्टिट्यूट को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

WHO ने कहा- यह कोई झटका नहीं

  • जेनेवा में WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन के ट्रायल्स पर ब्रेक लगना कोई झटका नहीं है। यह बताता है कि वैक्सीन निर्माण की प्रक्रिया हमेशा "फास्ट और स्ट्रेट रोड' जैसी नहीं रहती।
  • स्वामीनाथन ने कहा कि यह अच्छा है। इसे हम वेक-अप कॉल भी मान सकते हैं। सभी के लिए यह एक सबक है कि रिसर्च में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। क्लिनिकल डेवलपमेंट में भी ऐसा ही होता है। हमें उसके लिए तैयार रहना होगा।
  • वहीं, एस्ट्राजेनेका के सीईओ ने दावा किया है कि जिस वॉलेंटियर को न्यूरोलॉजिकल समस्या आई थी, उसे वास्तविक वैक्सीन दिया गया। डमी नहीं। अब तक यह नहीं समझ आया है कि जो स्पाइन कॉड को प्रभावित करने वाले न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का कारण वैक्सीन है या नहीं।
  • एस्ट्राजेनेका के सीईओ पास्कल सोरियोट ने कहा कि जो हुआ, उसके बाद भी उनका वैक्सीन इसी साल के अंत तक मार्केट में आ सकता है। उन्होंने कंपनी के निवेशकों को भरोसा दिलाया कि यह ब्रेक टेम्पररी है। जल्द ही ट्रायल्स गति पकड़ेंगे।

चीन में होंगे नैजल स्प्रे वैक्सीन के ट्रायल्स

  • चीन ने अपने पहले नैजल स्प्रे वैक्सीन को ट्रायल्स की मंजूरी दे दी है। इसके फेज-1 के क्लिनिकल ट्रायल्स नवंबर में शुरू होंगे। इसमें 100 वॉलेंटियर्स पर यह नैजल स्प्रे वैक्सीन आजमाया जाएगा।
  • चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह नैजल वैक्सीन हांगकांग और चीन का संयुक्त प्रयास है। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग, शियामेन यूनिवर्सिटी और बीजिंग वांटई बायोलॉजिकल फार्मेसी के रिसर्चर शामिल हैं।
  • नैजल स्प्रे वैक्सीन में यदि इनफ्लूएंजा वायरस यानी H1N1, H3N2 और B शामिल हो तो यह इनफ्लूएंजा और नोवल कोरोनावायरस से डबल प्रोटेक्शन दे सकता है। इसके ट्रायल्स पूरे होने में एक साल का वक्त लग सकता है।

चीनी कंपनी का दावा हमारा वैक्सीन सेफ

  • इस बीच, चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप कंपनी ने कहा कि उसके वैक्सीन के दो शॉट्स के बाद भी किसी भी वॉलेंटियर में कोई साइड-इफेक्ट या प्रतिकूल रिएक्शन नहीं आई है। अब तक सैकड़ों लोगों को यह वैक्सीन लगाया गया है।
  • सिनोफार्म ग्रुप कंपनी की सब्सिडियरी चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप कंपनी के वैक्सीन को चीन में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अप्रूवल दिया गया है। फेज-3 ट्रायल्स पूरा होने से पहले ही इस वैक्सीन को फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया गया है।

कोविड-19 वैक्सीन अपडेट

  • दुनियाभर में कोविड-19 के लिए 180 वैक्सीन बन रहे हैं
  • 35 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल्स के स्टेज में है। यानी इनके ह्यूमन ट्रायल्स चल रहे हैं।
  • 9 वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल्स चल रहे हैं। यानी यह सभी वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल्स के अंतिम फेज में रहै।
  • इन 9 वैक्सीन में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), मॉडर्ना (अमेरिका), गामालेया (रूस), जानसेन फार्मा कंपनीज (अमेरिका), सिनोवेक (चीन), वुहान इंस्टिट्यूट (चीन), बीजिंग इंस्टिट्यूट (चीन), कैनसिनो बायोलॉजिक्स (चीन) और फाइजर (अमेरिका) के वैक्सीन शामिल हैं।
  • 145 वैक्सीन प्री-क्लिनिकल ट्रायल्स स्टेज में है। यानी लैब्स में इनकी टेस्टिंग चल रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Vaccine Tracker India USA Latest News Update | AstraZeneca claims Vaccine still possible by year-end | Scientists say the pause on trails is good to crate a safe vaccine

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k5sW73
https://ift.tt/35oWaK2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में एजुकेशन कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे; नई पॉलिसी पर चर्चा के लिए सरकार शिक्षा पर्व मना रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में एजुकेशन कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हो रहे इस कॉन्क्लेव- '21वीं सदी में स्कूली शिक्षा' का आज दूसरा और आखिरी दिन है।

25 सितंबर तक शिक्षा पर्व चलेगा
शिक्षा पर्व के सिलसिले में शिक्षा मंत्रालय एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। नई शिक्षा नीति को आगे ले जाने के लिए मंत्रालय ने 8 सितंबर को शिक्षा पर्व की शुरूआत की थी, जो 25 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर चर्चा के लिए देशभर में वेबिनार, वर्चुअल कॉन्फ्रेंस औक कॉन्क्लेव किए जा रहे हैं।

नई शिक्षा नीति के जरिए हायर एजुकेशन में बदलाव और सुधारों के विषय पर इसी हफ्ते एक कॉन्फ्रेंस हुई थी। 7 सितंबर को इसके ओपनिंग सेशन को मोदी ने ही संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी में पढ़ने की बजाय सीखने पर फोकस है। सरकार ने पैशन, प्रैक्टिकल और परफॉर्मेंस पर जोर दिया है।

नई नीति में नॉलेज पर फोकस
सरकार ने जुलाई में नई शिक्षा नीति की घोषणा की थी। 34 साल बाद एजुकेशन पॉलिसी को बदला गया है। नई नीति में स्कूल एजुकेशन और हायर एजुकेशन को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। सभी स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को अब मातृ भाषा या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। नई नीति में नॉलेज पर फोकस करते हुए देश को ग्लोबल सुपरपावर बनाने पर जोर दिया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मोदी का कहना है कि नई एजुकेशन पॉलिसी में पढ़ने की बजाय सीखने पर फोकस है। सरकार ने पैशन, प्रैक्टिकल और परफॉर्मेंस पर जोर दिया है। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar /national/news/narendra-modi-addresses-conclave-on-new-national-education-policy-heres-latest-news-updates-127708053.html
https://ift.tt/2Fteu9T

इस साल कृषि उत्पादन 4% बढ़ा, लेकिन आमदनी बढ़ी सिर्फ 10%; इस रफ्तार से तो डबल होने से रही किसानों की आय

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने सालाना रिपोर्ट में दावा किया है कि देश में कृषि उत्पादन बढ़ा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। लेकिन, जब आप इन आंकड़ों का मिलान एनएसएसओ के आंकड़ों से करते हैं तो पता चलता है कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का टारगेट अब भी दूर है।

कृषि उत्पादन दो साल में 117 लाख टन बढ़ा

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देश में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कृषि उत्पादन साल-दर-साल बढ़ रहा है। 2017-18 में दो हजार 850 लाख टन कृषि उत्पादन था। 2018-19 में तकरीबन वहीं था, लेकिन 2019-20 में फिर 4% बढ़ गया और दो हजार 967 लाख टन हो गया। कृषि उत्पादन जिसमें मुख्य रूप से अनाज, दलहन और तिलहन आते हैं, वह दो साल में 117 लाख टन बड़ा है।

हॉर्टिकल्चर उत्पादन 87 लाख टन बढ़ा

देश में हॉर्टिकल्चर उत्पादन जिसमें मुख्य रूप से सब्जियां और फल आते हैं भी बढ़ा है। आरबीआई के एनुअल रिपोर्ट के अनुसार देश में हॉर्टिकल्चर उत्पादन 2017-18 से 2019-20 के बीच दो साल में 2.81% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में एक साल में यह 3% से ज्यादा बढ़ा है। पिछले एक साल में हॉर्टिकल्चर उत्पादन 87.58 लाख टन बढ़ा है और पिछले दो साल में यह 93 लाख टन से ज्यादा बढ़ा है।

किसान परिवारों की आय बढ़ी 4 हजार

केंद्र सरकार के संगठन नेशनल सैम्पल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन यानी एनएसएसओ के मुताबिक 0.1 हैक्टेयर से कम जमीन रखने वाेल किसान अब भी महीने सात हजार 300 रुपए तक कमा पा रहे हैं। जिन किसानों के पास एक से दो हैक्टेयर जमीन है, उनके परिवारों की आय 11 हजार 810 रुपए है। 4 से 10 हैक्टेयर जमीन वाले बड़े किसानों की आय 31 हजार 560 रुपए है। औसत आय देखें तो छह साल में किसान परिवारों की कमाई सिर्फ चार हजार रुपए बढ़ी है। केंद्र सरकार हर छोटे किसान परिवार को सालाना 6 हजार रुपए पीएम-किसान निधि देती है। यह उनकी सालाना आय का महज 6% है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Agricultural Production Data India With Income and Facts Update | Horticulture Agricultural Production Increased By In Six Years

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GHsFsC
https://ift.tt/2ZtmXBd

पुणे की मेघा सलाद बेचकर हर महीने कमाने लगीं एक लाख रुपए, 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था

ऑफिस जाने से पहले टिफिन के लिए हर रोज सलाद तैयार करना बड़ा उबाऊ लगता था, ऐसा लगता था कि लंच टाइम में यदि कोई फ्रेश सलाद दे दे तो कितना अच्छा हो। फिर सोचा क्यों न ये काम मैं ही करूं। न इसमें कोई इन्वेस्टमेंट करना था और न ही कोई रिस्क। 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था, लॉकडाउन के पहले तक महीने की इनकम 75 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। पुणे की मेघा ने अपने स्टार्टअप की पूरी कहानी बताई...

मेघा ने स्टार्टअप शुरू किया, लेकिन जॉब नहीं छोड़ी। वे एक रियल एस्टेट कंपनी में 15 सालों से नौकरी कर रही हैं।

मेरा नाम मेघा बाफना है। पुणे में रहती हूं। पिछले 15 सालों से रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रही हूं। सलाद तैयार करना, उसमें एक्सपेरिमेंट करना मुझे बीते कई सालों से पंसद है। 2017 में सोचा कि क्यों न अपने टेस्ट से दुनिया को रूबरू करवाया जाए। बस यही सोचकर मैंने चार लाइन का एक क्रिएटिव ऐड तैयार किया और उसे वॉट्सऐप पर अपने फ्रेंड्स के ग्रुप में शेयर कर दिया।

पहले दिन मुझे 5 पैकेट का ऑर्डर मिला था। तब पैकेजिंग, डिलीवरी, क्वांटिटी का कोई आइडिया नहीं था। लेकिन, मुझे अपने सलाद के टेस्ट पर बहुत यकीन था। मैं सुबह साढ़े चार बजे उठती थी और साढ़े छह बजे तक सलाद की पैकिंग से पहले की तैयार करती थी। फिर सब्जियां लेने मार्केट चली जाती थी, तब तक जो मसाला तैयार करके जाती थी वो ठंडा होता था। साढ़े सात बजे से सब्जियों को साफ करने और काटने का काम शुरू करती थी और साढ़े नौ बजे तक पैकिंग हो जाती थी।

मेघा प्लास्टिक कंटेनर में सलाद पैक करके देती हैं। पैकिंग का कोई आइडिया नहीं था, सब एक्सपेरिमेंट करते-करते सीखा।

शुरूआत 5 तरह के सलाद से की थी। इसमें चना चाट, मिक्स कॉर्न, बीट रूट, पास्ता सलाद शामिल थे। घर में जो मेड काम करने आती थीं, उन्हीं के बेटे को डिलीवरी के लिए रख लिया था। मैं पैकिंग करके मार्केट चली जाती थी, फिर दस बजे तक डिलीवरी बॉय आता था जो अगले 2 घंटे में सलाद कस्टमर तक पहुंचा देता था। एक हफ्ते तक 6 पैकेट ही जाते रहे, फिर मेरे दोस्तों से उनके दोस्तों को पता चला। सभी को टेस्ट पसंद आ रहा था, तो अगले हफ्ते 25 पैकेट जाने लगे। तीसरे हफ्ते में 50 हो गए। फिर अगले 5 महीने तक यही चलता रहा।

फिर मैंने फेसबुक पर पुणे की लेडीज के एक ग्रुप पर अपने सलाद की फोटोज और मैन्यू को शेयर किया। वहां से मुझे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कई कंपनियों, स्कूलों और घरों से फोन आए। मुझे सीधे 60 से 70 नए क्लाइंट मिल गए और करीब 150 कस्टमर्स बन गए। शुरुआत में मुझे क्वांटिटी की कोई नॉलेज नहीं थी। कभी सलाद बहुत कम पड़ जाता था, तो कभी बहुत ज्यादा बन जाता था। फिर मैंने क्वांटिटी लिखनी शुरू की, मेजरमेंट बनाया। कुछ दिनों में आइडिया होने लगा कि कितने पैकेट के लिए कितना मसाला तैयार करना है।

अब मेघा ने 19 लोगोंं को रोजगार दे रखा है। महिलाएं चॉपिंग करती हैं, पुरुष डिलीवरी करते हैं। हालांकि, लॉकडाउन में सब बंद रहा।

पैकिंग की भी कोई नॉलेज नहीं थी। शुरुआत में पेपर कंटेनर में डिलीवरी देती थी। उसमें लीकेज की प्रॉब्लम आती थी। फिर मार्केट में जाकर खोजबीन की और प्लास्टिक कंटेनर में डिलीवरी देनी शुरू की। पहले मैंने सलाद के दो प्राइज रखे थे, एक 59 और दूसरा 69। नो प्रॉफिट, नो लॉस पर शुरूआत करने का सोचा था, लेकिन डेढ़ महीने बाद ही मुझे प्रॉफिट होने लगा। हर महीने 5 से 7 हजार रुपए बचने लगे। धीरे-धीरे कस्टमर बढ़े तो प्रॉफिट बढ़ने लगा। लॉकडाउन के पहले तक मेरे पास 200 कस्टमर्स हो गए थे और महीने की बचत 75 हजार से 1 लाख रुपए तक थी। चार साल में इस स्टार्टअप से मैंने करीब 22 लाख रुपए जोड़े।

मेघा कहती हैं कि मेरी रेसिपी तो आपको गूगल पर भी नहीं मिलेगी।

अब फ्रेंचाइजी देने का प्लान है। बहुत लोगों की इंक्वायरी आ रही है। हालांकि जब तक ये महामारी खत्म नहीं होगी, तब तक फ्रेंचाइजी नहीं दूंगी। मुझे मेरे परिवार से बहुत सपोर्ट मिला। पति और सास-ससुर ने हर चीज में सपोर्ट किया, तभी मैं ये सब कर पाई। अगस्त से काम फिर शुरू किया है। जॉब भी साथ में चल रही है। मैंने एक्सपेरिमेंट करना अब भी बंद नहीं किया। कुछ न कुछ नया करती रहती हूं। पानी पुरी वाले फ्लेवर में पानी पुरी का ही टेस्ट आए, इसके लिए बहुत मेहनत की। मेरी ये रेसिपी गूगल पर भी नहीं मिलेंगी, क्योंकि ये मैंने खुद इन्वेंट की हैं और मेरे टेस्ट के चलते ही कस्टमर्स का रिस्पॉन्स मिला।

अब मैं 300 ग्राम क्वांटिटी का पैक देती हूं। इसे खाने के बाद लंच करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। प्राइज 100 और 110 रुपए है। 500 रुपए में वीकली पैकेज भी देती हूं। मेरी सफलता का राज यही है कि, मैंने वो काम चुना जिसे करने में मुझे बहुत मजा आता है। सलाद के फ्लेवर इधर-उधर से कॉपी करने के बजाए खुद इन्वेंट करता गई, जिससे कस्टमर्स बढ़ते गए। लॉकडाउन के पहले तक 10 डिलीवरी बॉय और 9 महिलाओं को मैं काम दे रही थी। कोरोनावायरस खत्म होने के बाद काम फिर से रफ्तार पकड़ लेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मेघा बाफना अपने 9 महीने के बेटे के साथ। लॉकडाउन के बाद अगस्त से फिर काम शुरू कर चुकी हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FaLy7b
https://ift.tt/2ZrSkMz

ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया की जमानत पर फैसला आज; सुशांत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा ईडी नया केस दर्ज कर सकता है

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की जमानत पर फैसला आज आएगा। मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को फैसला रिजर्व रख लिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रिया ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ नया केस दर्ज कर सकता है।

अदालत में रिया के वकील की 3 दलीलें

1. एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया था।

2. रिया से पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।

3. रिया की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। उनकी आजादी पर मनमाने तरीके से रोक लगाई गई, उन्हें फंसाया जा रहा है।

रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी की 4 दलीलें

1. रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।

2. रिया के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस हैं।

3. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है।

4. इस केस में जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा भले ही कम है, लेकिन कीमत 1 लाख 85 हजार 200 रुपए है।

ईडी ड्रग्स केस में पैसों के लेन-देन की जांच कर सकता है
सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा ईडी नया मामला दर्ज कर सकता है। ईडी के एक अफसर का कहना है, "नया केस दर्ज करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। पहले हमने सुशांत के पिता केके सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जो सुशांत के बैंक खाते से पैसे निकालने से जुड़ा था। जबकि, नया मामला एनसीबी की जांच के नतीजों के आधार पर होगा, क्योंकि ड्रग्स मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। ईडी ड्रग तस्करी और ड्रग खरीद से कमाए गए पैसे का एंगल भी देखेगा।"

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो बुधवार की है। रिया की जमानत अर्जी लोअर कोर्ट से खारिज होने के बाद एक्ट्रेस ने सेशन कोर्ट में अपील की थी।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FmsMJI
https://ift.tt/2ZqSTGw

WHO बोला- एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का ट्रायल रुकना चेतावनी, शोधकर्ता निराश न हों, चीन में पहले नेजल वैक्सीन के ट्रायल को अनुमति; अब तक 2.83 करोड़ केस

कोरोनावायरस को महामारी घोषित हुए 6 महीने बीत चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 11 मार्च को इसका ऐलान किया था। हालांकि स्थितियां अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। वैक्सीन आने में अभी भी काफी वक्त है। हाल ही में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका कंपनी के वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया गया। इस पर डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वैक्सीन का ट्रायल रोके जाने को एक चेतावनी के तौर पर देखा जाना चाहिए। हालांकि, वैज्ञानिकों को इसे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी क्लीनिकल रिसर्च में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं।

कोरोना के चलते दुनिया में 2 करोड़ 83 लाख 22 हजार 716 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 13 हजार 900 लोगों की इससे जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 3 लाख 38 हजार 259 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/39bx8wZ से लिए गए हैं।

जहां से कोरोना निकला, वहां से एक बड़ी खबर
चीन ने अपने पहले नेजल (नाक से लिए जाने वाले) कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को अनुमति दे दी है। इसके पहले फेज का क्लीनिकल ट्रायल नवंबर में शुरू होगा, जिसके लिए 100 वॉलंटियर्स तैनात किए जा रहे हैं। वैक्सीन को यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग, शियामेन यूनिवर्सिटी और बीजिंग की वान्ताई बायोलॉजिकल फॉर्मेसी मिलकर तैयार कर रही हैं।

हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता यूएन क्वोक-युंग के मुताबिक, 3 ट्रायल्स करीब एक साल में खत्म होंगे। ये वैक्सीन दोहरी सुरक्षा यानी इन्फ्लुएंजा और नॉवेल कोरोनावायरस से सुरक्षा देगी।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 65,88,163 1,96,328 38,79,960
भारत 45,59,725 79,304 35,39,983
ब्राजील 42,39,763 1,29,725 34,9,337
रूस 10,46,370 18,263 8,62,373
पेरू 7,10,067 30,344 5,44,745
कोलंबिया 6,94,664 22,275 5,59,479
मैक्सिको 6,52,364 69,649 4,58,850
साउथ अफ्रीका 6,44,438 15,265 5,73,003
स्पेन 5,54,143 29,699 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 5,24,198 10,907 3,90,098

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने भी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया है। -फाइल फोटो

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ikylH4
https://ift.tt/2FqdqUx

वैश्विक मैन्यूफैक्चरर्स को लुभाने के लिए 1.7 लाख करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज ला सकती है मोदी सरकार

(अभिजीत राॅय चौधरी) देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार और कदम उठाने जा रही है। मामले से जुड़े जानकारों ने बताया कि माेदी सरकार देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना चाहती है। इसके लिए वह 1.68 लाख करोड़ रुपए (23 अरब डॉलर) का प्रोत्साहन पैकेज लाने की तैयारी कर रही है।

ब्लूमबर्ग को मिले दस्तावेजों से पता लगता है कि सरकार ऑटोमोबाइल, सौर पैनल निर्माताओं और उपभोक्ताओं से जुड़े इस्पात के उपकरण बनाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन की पेशकश करेगी। इसके साथ ही कपड़ा इकाइयों, खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों और विशेष फार्मा उत्पाद निर्माताओं को भी योजना के तहत देश में लाने पर विचार किया जा रहा है। यह प्रोत्साहन कार्यक्रम, देश की नीति नियोजन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इसी ने इस साल के शुरू में चीन से बाहर अपने प्लांट लगाने का सोच रहीं कंपनियों को आकर्षित किया था। इनमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन के रूप में जानी जाने वाली होन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री आदि शामिल हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह प्रोत्साहन कार्यक्रम, देश की नीति नियोजन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar /national/news/modi-government-may-bring-17-lakh-crore-stimulus-package-to-woo-global-manufacturers-127708009.html
https://ift.tt/2FuH7DF

भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक में 5 पॉइंट पर सहमति; बातचीत जारी रखते हुए सैनिक हटेंगे, माहौल बिगाड़ने वाली कार्रवाई नहीं होगी

लद्दाख में ताजा तनाव के बीच भारत-चीन विवाद सुलझाने के लिए 5 पॉइंट के प्लान पर सहमति बनी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की गुरुवार शाम मॉस्को में बातचीत हुई। दोनों शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मीटिंग में हिस्सा लेने मॉस्को गए हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बयान जारी कर विदेश मंत्रियों की बातचीत की डिटेल दी।

इन 5 पॉइंट पर सहमति बनी
1.
बॉर्डर के इलाकों में मौजूदा स्थिति किसी के हित में नहीं है। दोनों देशों के जवानों को बातचीत जारी रखते हुए तेजी से डिसएंगेजमेंट (विवादित इलाकों से सैनिक हटाने का काम) करना चाहिए। एक-दूसरे से तय दूरी रखते हुए तनाव कम करना चाहिए।
2. रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के नेताओं के बीच पहले जो एकराय (कन्सेन्सस) बनी थी, उससे गाइडेंस लेना चाहिए। मतभेदों की वजह से तनाव नहीं होना चाहिए।
3. दोनों देशों को सीमा से जुड़े मामलों में सभी मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल को मानना चाहिए। बॉर्डर के इलाकों में शांति रखते हुए ऐसी कार्रवाई से बचना चाहिए, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।
4. बॉर्डर पर स्थिति सुधरते ही दोनों देशों को तेजी से काम करना चाहिए, ताकि शांति बनाए रखने और आपसी भरोसा बढ़ाने के लिए नए उपाय पूरे किए जा सकें।
5. स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव (SR) मैकेनिज्म के जरिए बातचीत होती रहेगी। वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड को-ऑर्डिनेशन (WMCC) की बैठकें भी जारी रहेंगी।

चीन ने 4 दिन में 2 बार घुसपैठ की कोशिश की थी
भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वैसे तो मई से ही तनाव बना हुआ है, लेकिन 29-30 अगस्त की रात चीन की घुसपैठ की कोशिश से माहौल और बिगड़ गया। चीन के सैनिकों ने पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी छोर की पहाड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के आर्मी अफसरों के बीच बातचीत का दौर चला, लेकिन इसी बीच चीन ने 4 दिन में दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा।

चीन ने गलती मानने की बजाय भारत पर आरोप लगाए, सेना ने खारिज किए
इससे पहले 15 जून को गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए, लेकिन उसने कबूला नहीं। अगस्त की ताजा घटना पर चीन ने उल्टा भारत को दोष देते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जवानों ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पार की और फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसके जवाब में कहा, "ना तो हमने सीमा पार की और ना ही गोलियां चलाईं।"

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. पैंगॉन्ग में बढ़ते तनाव के बीच गलवान का नया वीडियो सामने आया, 3 मिनट 25 सेकंड के वीडियो में भारत के जवानों से हाथापाई करते दिखे चीनी सैनिक

2. भारत-चीन सीमा पर 45 साल बाद गोली चली:रॉड, भाले और धारदार हथियार भी लेकर आ रहे थे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने अपनी पोस्ट की ओर बढ़ने से रोका तो उन्होंने फायरिंग की

3. भारत मदद कर रहा, चीन घुसपैठ:सेना ने 5 दिन में दूसरी बार चीन की मदद की, एलएसी के पास रास्ता भटके 13 याक और 4 बछड़ों को चीनी सेना को सौंपा

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में हिस्सा लेने मॉस्को गए हैं। गुरुवार को वहीं पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से सीमा विवाद पर चर्चा हुई। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3il9HWC
https://ift.tt/2FhAd56

अमेरिका की तुलना में भारत में करीब 3 गुना मरीज बढ़ रहे; देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96 हजार 760 संक्रमित मिले, अब तक 45.59 लाख मामले

देश में कोरोना के मामलों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 96 हजार 760 मरीज बढ़े। इसके साथ अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर 45 लाख 59 हजार 725 हो गई है। अगर हम सबसे प्रभावित देश अमेरिका से तुलना करें तो पिछले पांच दिन में भारत में मरीजों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ी है। गुरुवार को अमेरिका में सिर्फ 38 हजार 811 केस आए और 1090 लोगों की मौत हुई।

उधर, देश में मृत्युदर घट रही है। पिछले आठ दिन में यह 1.70% से घटकर 1.67% पर आ गई है। लेकिन पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और असम की बढ़ती मृत्युदर ने चिंता में डाल दिया है। दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, उप्र, तेलंगाना जैसे राज्यों में यह दर तेजी से कम हो रही है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

कोरोना महामारी को राज्य में शुक्रवार को 5 महीने 17 दिन हो गए। इस दौरान इस महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार अब तक 350 करोड़ रु. खर्च कर चुकी है। इनमें से भी 125 करोड़ रुपए सिर्फ कोरोना की जांचों पर खर्च हुए। फिर भी संक्रमण बेकाबू है। गुरुवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 2187 नए केस मिले।

राजधानी में 206 नए केस मिले, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 3 मरीज भोपाल के थे। कुल मरीज अब 13550 हो गए हैं। नए संक्रमितों में सर्वाधिक 25 मरीज होशंगाबाद रोड और 20 मरीज कोलार रोड की कॉलोनियों के रहने वाले हैं। इंदौर में गुरुवार को 326 नए केस मिले। छह की मौत हो गई। कुल मरीज 16090 हो गए हैं।

2. राजस्थान
राज्य में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को अब तक के सबसे ज्यादा 1640 नए संक्रमित मिले। इसी के साथ कुल मरीज 97 हजार 376 हो गए हैं। वहीं, 14 मौतें भी हुईं और मृतकों की कुल संख्या 1192 हो गई। गुरुवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर के दो-दो, सवाई माधोपुर, पाली, कोटा, चूरू, बाड़मेर और अलवर का एक-एक मरीज की जान गई।

गुरुवार को रतनगढ़ सीट से विधायक अभिनेष महर्षि और भोपालगढ़ सीट से आरएलपी विधायक पुखराज गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ राज्य में अब तक 14 विधायक संक्रमित हो चुके हैं। उधर, 10 दिन से बीमार बामनवास विधायक इंदिरा मीणा को सांस की तकलीफ बढ़ने और संक्रमण को देखते हुए जयपुर लाया गया।

3. बिहार
राज्य में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 2 हजार199 सैंपल की जांच हुई। उधर, राजद के कद्दावर नेता इलियास हुसैन की पत्नी सलमा खातून (65) की गुरुवार देर रात मौत हो गई। उनकी कोरोना रिपोर्ट 24 अगस्त को पॉजिटिव आई थी।
उधर, पटना जिले में गुरुवार को 209 मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23116 हो गई है। इनमें 20911 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अभी 2111 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 90% पर पहुंच गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में शुक्रवार को कोरोना के मामले 10 लाख हो जाएंगे। अब तक 9 लाख 90 हजार 795 लोग संक्रमित हो चुके हैं। उधर, मुंबई के धारावी इलाके में 11 और मरीज मिले। इसके साथ यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2850 हो गई है। फिलहाल यहां सिर्फ 102 एक्टिव मरीज हैं।

उधर, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में एक हफ्ते से 5 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 6 हजार 988 मरीज सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 92 हजार 29 पर पहुंच गया है। इनमें 2 लाख 21 हजार 506 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 66 हजार 317 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 70.67 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m9jdi0
https://ift.tt/32jKAhn

Popular Post