सोमवार, 6 जुलाई 2020

देश में कुल 6.97 लाख केस; रोजाना करीब 24 हजार मामले सामने आ रहे, अगले महीने 1 लाख मामले प्रतिदिन सामने आ सकते हैं

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख97 हजार 101 हो गई है। बीते 24 घंटे में 23932 मरीज बढ़े हैं। अभी रोजाना आ रहे केसों की संख्या अधिकतम 20 दिन में दोगुना हो रही है। रफ्तार यही रही तो इस महीने के आखिरी तक 50 हजार और अगले महीने के तीसरे हफ्ते में 1 लाख मरीज प्रतिदिन बढ़ेंगे। बीते 24 घंटे में देश में 15826 मरीज ठीक हुए। 420 की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6555 केस आए हैं।

3 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख केस
4 जुलाई 24018
5 जुलाई 23932
3 जुलाई 22721

एक दिन में सबसे ज्यादा 57 हजार केस अमेरिका में आए

अभी तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा 57232 केस अमेरिका में 2 जुलाई को आए हैं। इसके बाद ब्राजील का नंबर है। यहां 19 मई को सबसे ज्यादा 55 हजार मामले सामने आए थे।

देश तारीख कितने मामले जनसंख्या
अमेरिका 2 जुलाई 57232 33 करोड़
ब्राजील 19 जून 55209 21 करोड़
भारत 4 जुलाई 24018 135 करोड़
रूस 11 मई 11656 14 करोड़
पेरू 31 मई 8805 3 करोड़

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां रविवार को 326 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा 64 केस ग्वालियर में और इसके बाद बाद 61 केस भोपाल में सामने आए।इंदौर में 23 मरीज मिले। इसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या 4833 हो गई है। राहत की खबर है कि अब तक 3772 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • महाराष्ट्र: राज्य में बीते 24 घंटे में6555 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। यह एक दिन में बढ़ रहे मरीजों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले ही यहां सबसे ज्यादा 7074 केस आए थे।बीते 24 घंटे मेंसबसे ज्यादा 2102केस ठाणे में सामने आए हैं।
  • उत्तरप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में1153 मामले सामने आए। राज्य में सबसे ज्यादा केस गाजियाबाद औरगौतम बुद्ध नगर में सामने आ रहे हैं। गाजियाबाद में 2765 और गौतम बुद्ध नगर में 2205 मरीज मिल चुके हैं।
  • राजस्थान: राजस्थान में 24 घंटे में632 मामले सामने आए। प्रतापगढ़ में 48, पाली में 33, जयपुर में 31, अलवर में 23, जालौर में 18, बीकानेर में 12, भरतपुर में 8, अजमेर, दौसा और झुंझुनू में 7-7, राजसमंद में 6, कोटा में 5, बारां और उदयपुर में 4-4, भीलवाड़ा, झालावाड़ और टोंक में 3-3, चूरू और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला। वहीं, संक्रमण से 6 लोगों की जान भी चली गई।
  • बिहार: यहां 24 घंटे में403 मामले सामने आए। मधुबनी में 12 मरीज मिले। इसके बाद शहर को तीन दिन के लिए सील करने का फैसला लिया गया है। उधर, विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का भी टेस्ट हुआ है। नीतीश कुमार की रिपोर्ट निगेटिव आई है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-6-june-2020-127483136.html
https://ift.tt/38toLO5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post