गुरुवार, 10 सितंबर 2020

पिछले 24 घंटे में 95 हजार 529 मरीज बढ़े, 73 हजार 57 लोग स्वस्थ हो गए: देश में अब तक 44.62 लाख मामले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा गुरुवार सुबह तक 44 लाख 62 हजार 965 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 95 हजार 529 नए संक्रमितों की पहचान हुई। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 6 सितंबर को 91 हजार 723 नए मरीज मिले थे।

इस बीच, अच्छी खबर ये है कि भारत अब दुनिया का दूसरा देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 34 लाख 69 हजार 84 लोग रिकवर हो चुके हैं। बुधवार को 73 हजार 57 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी के मामले में ब्राजील अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां अब तक 34 लाख 5 हजार लोग ठीक हुए हैं। आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। देवास, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी समेत कई जिलों में मंगलवार-बुधवार को यह दिक्कत आई है। देवास के अमलतास अस्पताल में कोरोना मरीज 7 घंटे तक ऑक्सीजन के लिए परेशान रहे। यह परेशानी इसलिए आई, क्योंकि छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र ने सप्लाई रोक दी।

राज्य में अभी कोविड के एक्टिव केस 17 हजार 700 से ज्यादा हैं। इनमें से 20% मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है। महाराष्ट्र से सप्लाई रोक दिए जाने के बाद एकाएक किल्लत बढ़ गई। अस्पतालों में जुलाई में हर दिन 40 टन तो अगस्त में 90 टन ऑक्सीजन लगी। उधर, इंदौर में लगातार केस बढ़ने के बाद व्यापारियों ने वीकेंड यानी शनिवार को 5 और रविवार को शाम 6 बजे दुकानें बंद करने का फैसला किया है।

2. राजस्थान
राज्य में बुधवार को रिकॉर्ड 1610 रोगी मिले। यह पहला मौका है जब राजस्थान में एक दिन में 1600 से ज्यादा संक्रमित मिले। उधर, जोधपुर जिले में स्टेट रिपोर्ट में 220 संक्रमित बताए गए, लेकिन स्थानीय जानकारी के अनुसार 450 पॉजिटिव मिले। पिछले 24 घंटे में 5 की मौत हुई। जिले में अब तक 15 हजार 633 केस सामने आए, जबकि 12 हजार 212 स्वस्थ हो गए हैं। 223 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।

3. बिहार
पटना जिले में बुधवार को 206 मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हजार 900 हो गई है। इनमें 20 हजार 699 ठीक हो चुके हैं। अभी 2109 एक्टिव केस हैं। ठीक हुए मरीजों की दर 90% हो गई है। राज्य में फिर 1.2 लाख लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसके साथ अब तक 44.5 लाख कोरोना टेस्ट की जांच हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट भी 3.4% पर पहुंच गया है।

राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने से उन्हें दिल्ली एम्स प्रशासन ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। 10 दिनों से एम्स में भर्ती हैं। हालांकि, उनके करीबियों का कहना है कि वे कोरोना के साइड इफेक्ट्स से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उधर, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी पॉजिटिव हो गए हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 23 हजार 577 नए मरीज मिले। 13 हजार 906 लोग ठीक हो गए, जबकि 380 मरीजों ने जान गंवा दी। राज्य में अब तक 9 लाख 67 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 86 हजार 462 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 52 हजार 734 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 27 हजार 787 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में एक हफ्ते से साढ़े चार हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को 6 हजार 568 मरीज के सामने आए। इसके साथ राज्य में राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 85 हजार 41 पर पहुंच गया है। इनमें 2 लाख 16 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 28 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.4 लाख सैंपल की जांच की गई। राज्य में अब तक 69.2 लाख कोराना टेस्ट किए जा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-10-september-2020-127704433.html
https://ift.tt/3kfG4XF

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post