शनिवार, 5 सितंबर 2020

लगातार तीन दिन से 80 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़ रहे, टेस्टिंग भी 11 लाख के पार; अब तक 40.20 लाख केस

देश में कोरोना की रफ्तार और तेज हो गई है। बीते तीन से 80 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। 2 सितंबर को 82860 केस आए, 3 सितंबर को 84156, जबकि 4 सितंबर को 87115 केस बढ़े। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 40.20 लाख हो गई है। टेस्टिंग भी 11 लाख के पार कर दी गई है। बीते 2 सितंबर को 11.72 लाख, जबकि 3 सितंबर को 11.69 लाख टेस्ट किए गए।

राहत की बात है कि ठीक होने वालों की संख्या भी 31 लाख से अधिक हो चुकी है। अब तक 31 लाख 4 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 69 हजार 625 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अभी 8.43 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जबकि 69 हजार 635 की मौत हो चुकी है। 24 घंटे के अंदर 1,066 लोगों ने दम तोड़ा है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर नाना पटोले भी संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट ऐसे समय पॉजिटिव आई है जब दो दिन बाद यानी 7 सितंबर से राज्य का विधानसभा सत्र शुरू होना है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3.5% संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 2% को आईसीयू और 0.5% संक्रमितों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
  • पंजाब सरकार ने कोरोना मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाने का अपना पुराना फैसला वापस ले लिया है। पहले से लगे पोस्टर भी हटाने का निर्देश दिया गया है।
  • सीरो सर्वे में पता चला है कि हरियाणा में 8% लोगों में एंटीबॉडी डेवलप हो चुकी है। मतलब या तो ये लोग संक्रमित हैं या फिर ठीक हो चुके हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा असर फरीदाबाद में देखने को मिला। यहां के 25.8% लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। इसके अलावा नूंह में 20.3%, सोनीपत में 13.3%, करनाल में 12.2%, जिंद में 11%, गुरुग्राम में 10.8%, कुरुक्षेत्र में 8.7% लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
  • दिल्ली सरकार ने आठवीं तक के स्कूल 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। 9 से 12वीं तक के छात्र 21 सितंबर से शिक्षकों की गाइडेंस के लिए स्कूल जा सकेंगे। हालांकि, इसके लिए केंद्र बाद में एसओपी जारी करेगा।

5 राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 1658 नए केस सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा अब 70 हजार 244 हो गया है। 15 हजार 474 मरीजों का इलाज चल रहा है। 53 हजार 257 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 1513 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने प्रदेश में आज से बसें चलाने का फैसला किया है। इनका पांच महीने का 121 करोड़ टैक्स भी माफ कर दिया गया है।

2. राजस्थान
राज्य में शुक्रवार को तीसरे दिन 1570 केस मिले, वहीं 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 87 हजार 797 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 1108 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 14 हजार 900 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
सबसे ज्यादा 281 मौत जयपुर में, इसके बाद 189 जोधपुर में हुई हैं। हनुमानगढ़ और झालावाड़ में सबसे कम 2-2 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

3. बिहार
राज्य में शुक्रवार को 1978 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 44 हजार 134 हो गई। इनमें 1 लाख 26 हजार 411 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 741 मरीजों की मौत हो गई।

4. महाराष्ट्र
राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 19 हजार 218 नए मामले सामने आए और 378 मौतें हुईं हैं। राज्य में अब तक 8 लाख 63 हजार 62 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 25 हजार 773 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 10 हजार 978 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 25 हजार 964 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 1.89 लाख केस आ चुके हैं। 4333 की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 6193 मामले सामने आए हैं। अब तक 2 लाख 53 हजार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 90 हजार 818 लोग ठीक हो चुके हैं। 58 हजार 595 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 3762 मरीजों की मौत हो चुकी है। 30 हजार 84 मरीज ऐसे हैं, जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-5-sep-2020-127687698.html
https://ift.tt/31YpO6M

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post