मंगलवार, 26 मई 2020

बीएसई 191 अंक और निफ्टी 60 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 8 अंक नीचे बंद हुआ था

सप्ताह में आज मंगलवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 191.68अंक ऊपर और निफ्टी 60.50पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। आज बाजार तीन दिन की छुट्टी के बाद खुला है। सोमवार को ईद के चलते बाजार बंद था। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन कारोबार के अंत में बीएसई 260.31 अंक नीचे 30,672.59 पर और निफ्टी 67.00 पॉइंट नीचे 9,039.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
ट्रेडिंग के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 8.96 अंक नीचे 24,465.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.00 फीसदी बढ़त के साथ 0.00 अंक ऊपर 9,324.59 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.94 पॉइंट ऊपर 2,955.45 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 16.11 अंक ऊपर 2,834.08 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही थी।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,44,950 हो गई है। इनमें 80,061 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 60,706 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,172 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 55 लाख 87 हजार 129 हो चुकी है। इनमें 3 लाख 47 हजार 861 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 99,805 हो चुकी है।

अग्रणी एनबीएफसी एचडीएफसी लिमिटेड को मार्च तिमाही में 2,233 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में हुए 2,862 करोड़ रुपए के मुनाफे की तुलना में यह 21.97 प्रतिशत कम है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने देश में चल रहे लॉकडाउन को लेकर बयान दिया है। आनंद महिंद्रा ने कहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाने से ना सिर्फ आर्थिक तनाव बढ़ेगा, बल्कि नया स्वास्थ्य संकट भी पैदा करेगा।

09:45 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजरस्टॉक्स में अभी सिर्फ 7 कंपनियां शामिल हैं; भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; JSW स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:38 AM बीएसई 30 में शामिल 24 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। ITC और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:34 AM बीएसई सेंसेक्स के 23में से 21 सेक्टरमें बढ़त बनी है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 30 इंडेक्स में बढ़त बनी है।

09:15 AMबीएसई 358.80 अंक ऊपर 31,031.39 पर और निफ्टी 96.20 पॉइंट ऊपर 9,135.45 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद

ट्रेडिंग के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ट्रेडिंग के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई 260 अंक नीचे बंद हुआ था, लेकिन आज ये 191 अंक ऊपर खुला है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d3NBpa
https://ift.tt/2ZChEAv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post