गुरुवार, 25 जून 2020

छत्तीसगढ़ में मानसून आते मछुआरों की उम्मीदें बढ़ीं, झारखंड में बारिश के बाद जिंदगी टापू न बने इसलिए लोग बना रहे बांस का पुल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपा नदी के पास लॉकडाउन के दौरान मछुआरों का जीवन जैसे रुकगया था।इस बार की बरसात में नदी में काफी पानी आ गया, जिससे मछुआरों की उम्मीदें बढ़ गई कि अब जीविका चलाने के लिए काफी मछलियां मिलेंगी। जिले में पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। अब तक 173 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। आमतौर पर अरपा नदी में ऐसा नज़ारा नहीं दिखता, लेकिन अच्छी बारिश की वजह से चैक डेम का गेट खोला गया।यहां मछुआरे मछली पकड़ रहे हैं। ये धारा मछुआरों के जीवन की धारा बनकर आई है।

बारिश से पहले बनाया बांस का पुल

झारखंड : रांची जिले का खेदाडीह गांव हर साल बारिश मेंगांव टापू बन जाता है।गांव के पास से उरांगगाढ़ा नदी गुजरती है। किसानों को खेती करने के लिए नदी के पार जाना पड़ता है।बरसात में जिंदगी टापू जैसा न बन जाए, इसलिए गांववालों ने बांस का अस्थायी पुल बनाना शुरू किया है। पुल बन जाने से नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी खेदाडीह समेत अन्य गांव के लोगों को परेशानी नहीं होगी।

मानसून के आगमन पर सुहाना हुआ शहर का मौसम

हरियाणा : मानसून के आगमन की यह फोटो पंचकूला शहर के मोरनी हिल्स के चंडीधार से ली गई है। यहां बुधवार को मौसम पहले से ठंडा रहा। कभी धूप निकली तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही। पहले तो सुबह करीब 5 बजे कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई और बाद में धूप निकल आई। इसके बाद दोपहर बाद भी शहर के कई हिस्सों में बारिश होना शुरू हो गई।

अम्बाला में मानसून के बादल

हरियाणा: अम्बाला में बुधवार सुबह 11 बजे काले बादल छा गए। शहर में लगभग 15 मिनट तक बरसात हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं कैंट में बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे चले गए। काले बादलों को देखते बच्चे।

चंडीगढ़ मेंमॉनसून की पहली बारिश

चंडीगढ़ : यहां मानसून की दस्तक की नॉर्मल तारीख 28 जून मानी जाती है। इस बार मानसून ने चार दिन पहले ही दस्तक दे दी है।बुधवार को सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने पुष्टि की है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून चंडीगढ़ और उत्तर पंजाब पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटे में हरियाणा और पंजाब के सभी हिस्सों में मानसून दस्तक दे देगा।

रन-वे परकीटनाशक का छिड़काव

मध्य प्रदेश: फोटो इंदौर एयरपोर्ट की है।बर्ड हिटिंग रोकने के लिए रन-वे के आसपास कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। 7 जून को इंडिगो एयर लाइंस की बेंगलुरु से आई फ्लाइट के पायलट ने बर्ड हिटिंग की आशंका जताई थी। एयरपोर्ट पर पिछले साल इस तरह की 18 घटनाएं सामने आई थीं।

होम क्वारैंटाइन किए गए लोगों की हो रही चेकिंग

चंडीगढ़ : शहर में कोरोनावायरस के एक्टिव केसों की संख्या 92 है। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने बुधवार को सेक्टर-29 में पॉजिटिव पाए गए परिवार के घर के आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों को घर पर जाकर चेक किया।

पानी के सूखे कुंड में गिरा 'सेही', रेस्क्यू कर बचाया

राजस्थान: बाड़मेर शहर के गढ़ मंदिर पहाड़ी पर स्थित सूखे पानी के कुंड में पानी की तलाश में भटकते हुए सेही अंदर गिर गया। वन्यजीव संरक्षक दीपक सेन ने सेही को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।इसकी लंबाई करीब 2.5 फीट होती है। यह जीव शांत होता है। इसके शरीर पर उगे कांटे ही इसके रक्षा कवच होते हैं।

बबूल को ही अपना आशियाना

राजस्थान : फोटो नागौर जिले की है। यहां नागौर-जोधपुर हाईवे पर बंजारा बस्ती के लोगों ने अंग्रेजी बबूल को ही अपना आशियाना बना लिया है। फोटो में दिखाई दे रहा ये मचान बबूल की कंटीली झाडियों से ही बना है। युवकों ने बबूल के एक पेड़ के सहारे मचान बनाकर उसमें चारपाई तक डाल दी है। साथ ही बबूल के पेड़ की झाड़ियों को छतरीनुमा बनाकर मचान को छायादार बना भी दिया। इस मचान में एक व्यक्ति आराम से सो भी सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Expectations of fishermen increased as soon as monsoon arrived in Chhattisgarh, whereas in Jharkhand, after the rains, life did not become an island, so a bamboo bridge was built.


from Dainik Bhaskar /national/news/expectations-of-fishermen-increased-as-soon-as-monsoon-arrived-in-chhattisgarh-whereas-in-jharkhand-after-the-rains-life-did-not-become-an-island-so-a-bamboo-bridge-was-built-127445460.html
https://ift.tt/2A1QKHP

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post