शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

भारत बायोटेक की वैक्सीन को तीसरे फेज की ट्रायल के लिए मंजूरी मिली; अब तक 77.59 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 लाख 59 हजार 640 पहुंच गया है। इनमें से 69 लाख 46 हजार 325 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 6 लाख 94 हजार 892 एक्टिव केस हैं। इस बीच देश में वैक्सीन की प्रोग्रेस को लेकर अच्छी खबर है। भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन तीसरे फेज की ट्रायल की मंजूरी मिल गई है।

टेस्टिंग का आंकड़ा 10 करोड़ के पार
देश में टेस्टिंग का आंकड़ा 10 करोड़ 1 लाख 13 हजार 85 पर पहुंच गया। यानी इतने लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक गुरुवार को 14 लाख 42 हजार 722 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्य प्रदेश
राजधानी भोपाल में अभी भले ही 24 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन 7 से 17 सितंबर के बीच हुई सीरो सर्वे के नतीजों से यह अनुमान लगाया गया है कि यहां की 3.45 लाख की आबादी संक्रमित होकर ठीक हो चुकी है। बाकी लोगों तक अभी संक्रमण नहीं पहुंचा है।
उधर, सरकार ने शुक्रवार से मंत्रालयों समेत सभी सरकारी ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम को पूरी तरह खत्म कर दिया है। ऑफिस में कर्मचारियों को मास्क लगाना जरूरी होगा और वे साथ बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। अब तक 50% स्टाफ से काम चल रहा था।

2. राजस्थान
जयपुर में नए मरीजों का ग्राफ पिछले कुछ दिनों से लगातार घट रहा है। गुरुवार को 249 नए संक्रमित सामने आए। अब तक 30,326 मरीजों में से 357 दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 713 पहुंच गई। अब तक कुल 23,711 मरीज ठीक हो चुके हैं।

3. बिहार
पटना जिले में गुरुवार को 256 मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,822 हो चुकी है, इनमें से 31,018 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 2,550 एक्टिव केस हैं। पटना एम्स में गुरुवार को उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत 15 मरीज भर्ती हुए। पूरे राज्य में गुरुवार को कुल 1,085 केस आए।

4. महाराष्ट्र
राज्य में गुरुवार को कुल 7,539 केस आए। 198 लोगों की मौत हुई। 16,177 लोग ठीक भी हुए। मुंबई जिले में सबसे ज्यादा 1,463 संक्रमित सामने आए, वहीं 4120 लोग ठीक भी हुए।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में गुरुवार को कुल 2,383 केस आए। 35 लोगों की मौत हुई। 2,581 लोग ठीक भी हुए। लखनऊ जिले में सबसे ज्यादा 280 संक्रमित सामने आए, वहीं 312 लोग ठीक भी हुए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन (कोवैक्सीन) बना रही है।- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-maharashtra-pune-madhya-pradesh-indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-punjab-bihar-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-23-october-mumbai-delhi-coronavirus-news-127841928.html
https://ift.tt/31yzc0h

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post