रविवार, 17 मई 2020

90 हजार 648 केस: एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 मरीज बढ़े, महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90हजार 648हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 नए मरीज बढ़े तो 3979 स्वस्थभी हुए। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार और गुजरात-तमिलनाडुमें 10 हजार के पार पहुंच चुका है। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग की 12 गर्भवती महिलाएं संक्रमित मिलीं। उधर, पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया, लेकिन कर्फ्यू 18 मई से खत्म कर दिया जाएगा। पहले मिजोरम भी लॉकडाउन बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार कोदेशव्यापी लॉकडाउन लागू रखने का सुझाव दिया है।

शनिवार को महाराष्ट्र में 1606, गुजरात में 1057, तमिलनाडु में 477,दिल्ली में 438,राजस्थान में 213, उत्तरप्रदेश में 201, मध्यप्रदेश में 195, प, बंगाल में 115, बिहार में 112, जम्मू-कश्मीर में 108 मरीजों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।

गुजरात में एक दिन में सबसे ज्यादा 1057 मरीज बढ़े

गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट मिलने के बाद अहमदाबाद जिला प्रशासन ने पिछले एक हफ्ते में दूध, सब्जी और फल विक्रेताओं, किराना दुकानदार और पेट्रोल पंप कर्मियों की जांच के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। सुपर स्प्रेडर उन्हें कहा जाता है, जो रिस्क जोन में काम करते हैं और उनसे कई लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा होता है।

कलेक्टर मजदूरों की लिस्ट दें, जिलोंतक ट्रेन भेजेंगे: गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम किसी भी जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजने के लिए तैयार हैं। कलेक्टर अपने जिलों में फंसे मजदूरों की लिस्ट रेलवे के नोडल अधिकारियों तक पहुंचाएं। रेलवे 15 मई तक 1074 स्पेशल ट्रेनों से 14 लाख लोगों को उनके राज्यों में भेज चुका है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन

मामले
10 मई 4311
14 मई 3943
15 मई 3736
13 मई 3725

04 मई

3656

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरससंक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 30706 7088 1135
तमिलनाडु 10585 3538 74

गुजरात

10989 4308 625
दिल्ली 9333 3926 129

राजस्थान

4960 2944 126
मध्यप्रदेश 4790 2315 243
उत्तरप्रदेश 4258 2441 104
पश्चिम बंगाल 2576 892 232
आंध्रप्रदेश 2355 1353 49
पंजाब 1946

1257

32
तेलंगाना 1509 971 34
कर्नाटक 1092 496 36
बिहार 1178 440 7
जम्मू-कश्मीर 1121 542 12

हरियाणा

887 514 13
ओडिशा 737 196 3

केरल

588

497

4

झारखंड

217 113 3
चंडीगढ़ 191 51 3
त्रिपुरा 167 64 0
असम 92 41 2
उत्तराखंड 91 51 1

हिमाचल प्रदेश

78 39 3
छत्तीसगढ़ 67 58 0
लद्दाख 43 24 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0

पुडुचेरी

16 9 0
गोवा 20 7 0
मेघालय 13 11 1
मणिपुर 7 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4790:यहां शनिवार को कोरोना के 195 मामले सामने आए।वायरस का संक्रमण प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। नए मामलों में कई संक्रमित गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र से हाल ही में लौटे हैं। दूसरे प्रदेशों से प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला करीब 10 दिन जारी रह सकता है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 30706:राज्य में शनिवार को 1606 संक्रमित बढ़े। अब तक 7088 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 1135 हो गया है।महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट22% हो गईहै। मुंबई में यह 25% है। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4096:प्रदेश मेंशनिवार को 201 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें मेरठ के 27, रामपुर के 19,आगरा के 12, लखनऊ और संभल के 11-11, सहारनपुर के 10 और गाजियाबाद के 7 मरीज शामिलहैं। मुम्बई से लौटे 7 प्रवासी पॉजिटिव मिले।राज्य में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा 104 हो गया है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 4960:यहां शनिवार को 213नए मरीज मिले। इनमें से जयपुर में 131, डूंगरपुर में 27, सिरोही में 10,उदयपुर में 9, जोधपुर में 7, जबकि कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, सीकर, बाड़मेरऔर झुंझुनूं में 1-1 मरीज मिला। प्रदेश में अब तक 126मरीजों की मौत हुई है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 9333:यहां शनिवार को संक्रमण के 438 मामले सामने आए, जबकि 6 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों में से 5278 का इलाज चल रहा है, जबकि 3518 मरीजठीक हो चुके हैं।
  • बिहार, संक्रमित- 1178:यहां शनिवार को संक्रमण के 145 मामले सामने आए।इनमें से बांका में 18, पूर्णिया में 15,शेखपुरा और नवादामें 9-9, बेगुसराय औरजमुई में 7-7,पटना में 5, कटिहार में 3, औरंगाबाद में 2, जबकि मुंगेर और समस्तीपुर में 1-1 मरीज मिला। दूसरे राज्यों से लौट रहे मजदूर में संक्रमण सामने आ रहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-india-live-today-news-updates-delhi-mumbai-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127310609.html
https://ift.tt/2TcxWvX

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post