मंगलवार, 17 नवंबर 2020

28 राज्यों में रिकवरी रेट 95% से ज्यादा, अब तक 88.74 लाख संक्रमितों में से 82.88 लाख ठीक हुए

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 28 राज्यों में रिकवरी रेट 95% से ज्यादा है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 88 लाख 74 हजार 172 हो गया है। इनमें से 82 लाख 88 हजार 169 ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 28 हजार 377 नए मरीज मिले। पिछले 4 महीने में ये आंकड़ा सबसे कम है। इसके पहले 14 जुलाई को सबसे कम 29 हजार 917 मरीज मिले थे।

एक्टिव केस में भी एक बार फिर से तेज गिरावट शुरू हो गई है। पिछले 2 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हजार 944 घटी है। अब देश में 4 लाख 53 हजार 449 एक्टिव केस रह गए हैं। इस मामले में भारत एक पायदान नीचे खिसककर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। अब सबसे ज्यादा एक्टिव केस के मामले में बेल्जियम चौथे नंबर पर है।

दुनिया में भारत का रिकवरी रेट 93% के पार
देश में औसत रिकवरी रेट 93.39% पहुंच चुका है। दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों में भारत का रिकवरी रेट सबसे अच्छा है। अमेरिका में 60.84%, ब्राजील में 90.22%, फ्रांस में 7.07% और रूस में अब तक 74.60% लोग ही ठीक हो पाए हैं।

5 राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 597 नए मरीज मिले। 745 लोग रिकवर हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 84 हजार 524 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 हजार 996 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 72 हजार 436 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 3 हजार 92 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
सोमवार को राज्य में 2 हजार 169 नए मरीज मिले। 1 हजार 810 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 27 हजार 986 हो गई है। इनमें 18 हजार 684 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 7 हजार 224 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2 हजार 78 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 517 नए केस मिले। 597 लोग ठीक हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 27 हजार 433 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5782 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 20 हजार 461 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा अब 1189 हो गया है।

4. महाराष्ट्र
सोमवार को राज्य में 2535 नए केस मिले। 3001 लोग रिकवर हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 49 हजार 777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 84 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 18 हजार 380 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 46 हजार 34 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 1546 लोग संक्रमित पाए गए। 1889 लोग रिकवर हुए और 21 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 5 लाख 12 हजार 850 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 22 हजार 603 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 82 हजार 854 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 7393 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 17 Nov Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-maharashtra-pune-madhya-pradesh-indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-punjab-bihar-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-17-nov-mumbai-delhi-coronavirus-news-127920378.html
https://ift.tt/3lI7UwE

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post