शनिवार, 23 मई 2020

अब तक 53.03 लाख संक्रमित: ब्राजील में 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि, यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश

दुनिया में अब तक 53 लाख 3 हजार 393 लोग संक्रमित हैं। 21 लाख 58 हजार 510 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 39 हजार 992 हो गया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 20 हजार 803 नए केस मिले हैं और 1001 लोगों की मौत हुई। संक्रमण के मामले में यह अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो गया है।यहां कुल केस 3 लाख 32 हजार 382 हो चुका है, जबकि 21 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 16,45,094 97,647 4,03,201
ब्राजील 3,32,382 21,116 1,35,430
रूस 3,26,448 3,249 99,825
स्पेन 2,81,904 28,628 1,96,958
ब्रिटेन 2,54,195 36,393 उपलब्ध नहीं
इटली 2,28,658 32,616 1,36,720
फ्रांस 1,82,219 28,289 64,209
जर्मनी 1,79,713 8,352 1,59,000
तुर्की 1,54,500 4,276 1,16,111
ईरान 1,31,652 7,300 102,276

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका: एक दिन में 1260 की मौत
अमेरिका में 24 घंटे में 1260 लोगों की जान गई है और संक्रमणके 24 हजार 197 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 97 हजार 647 हो गई है, जबकि 16 लाख 45 हजार94 लोग संक्रमित हैं।

न्यूयॉर्क में बीच खोल दिए गए हैं। लॉन्ग बीच पर अपने बच्चे के साथ सर्फिंग करने जाता युवक।

ट्रम्प जो दवा ले रहे उससे मरने का खतरा ज्यादा
लेंसेट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन या क्लोरोक्वीन दवा से कोई फायदा नहीं होता। इसके इस्तेमाल से मरने का खतरा ज्यादा है। आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल आर्थराइटिस के लिए किया जाता है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि वे खुद हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट लेते हैं। इसके बाद हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और क्लोरोक्विन के फायदों पर नई बहस शुरू हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कायले मैकनेनी और व्हाइट हाउस कोरोना टास्क फोर्स की सदस्य डॉ. डेबोराब ब्रिक्स महामारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान।

कनाडा: ‘संक्रमित होने वाले लोगों का पता लगाने को तैयार’
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उनकी सरकार हर दिन महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों का पता लगाने के लिए तैयार है। ट्रूडो ने कहा कि सरकार ने इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है जो एक दिन में 3,600 संपर्क पता लगा सकते हैं। इसके अलावा कनाडा सांख्यिकी ने 1,700 लोगों को प्रशिक्षित किया है जो एक दिन में 20 हजार लोगों का पता लगा सकते हैं। सरकार संभावित ऐप विकल्पों पर ध्यान लगा रहा है, जो संपर्क पता लगाने में सहायता करेगी। यह उपकरण चीन और अन्य देशों में पहले ही लागू हैं।

ब्रिटेन : 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शुक्रवार को कहा कि 8 जून से जो भी व्यक्ति ब्रिटेन आएगा, उसे 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। सिर्फ उन्हें इससे अलग रखा जाएगा जो छूट के दायरे में आते हैं। ब्रिटिश सरकार ने यात्रा से संबंधित नए नियम भी जारी किए हैं। नियम तोड़ने वालों को जुर्माना भी देना होगा। देश में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 54 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

लंदन में एक बीच पर धूप सेंकते लोग। ब्रिटेन में 36 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

यूएई: 994 नए मामले
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में महामारी के 994 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या 27,892 हो गई है। यूएई स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कई विदेशी नागरिकों में नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, सभी की हालत स्थिर है। देश में अब तक 13,798 लोग ठीक हो चुके है। वहीं, मरने वालों की संख्या 241 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बाल्सोनारो मीडिया से बात करते हुए। देश में संक्रमण के 3.32 लाख मामले हो चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LUxe2h
https://ift.tt/2TuDFxh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post