गुरुवार, 21 मई 2020

1 लाख 12 हजार 24 केस: 3 दिन में 11 हजार से ज्यादा नए मामले, कुल मरीजों में से 54% महाराष्ट्र से

देश में कोरोनावायरस के एक लाख 12 हजार 24मामले हो गए हैं। अकेले बुधवार को 5547 मरीज मिले। पिछले तीन दिन में कोरोना के11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।इससें से अकेले 6 हजार से ज्यादा मरीज तो महाराष्ट्र के ही हैं। यानीकुल संक्रमितोंमें से करीब 54 फीसदी यहांसे हैं।

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 18 मई को जहां मरीजों की संख्या 1 लाख 326 थी। एक दिन बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 6 हजार 480 हो गया। वहीं, बुधवार को मरीजों की संख्या एक लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई। उधर, महाराष्ट्र में 18 मई को 2005,19 मई को 2078 और 20 मई को 2250 नए मरीज मिले। तीन दिनों के भीतर ही यहां 6333 संक्रमित मिले। बुधवार को तमिलनाडु में 743, दिल्ली में 534, गुजरात में 398, मध्यप्रदेश में 270 मरीज मिले हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।
पांच दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख केस
19 मई 6154
17 मई 5049
16 मई 4794
18 मई 4628
10 मई 4311

संक्रमण 26 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 39297 10,318 1390
तमिलनाडु 13191 5882 88

गुजरात

12539 5219 749
दिल्ली 11088 5192 176

राजस्थान

6015 3404 147
मध्यप्रदेश 5735 2734 267
उत्तरप्रदेश 5175 2918 123
पश्चिम बंगाल 3103 1136 253
आंध्रप्रदेश 2560 1664 53
पंजाब 2005

1794

38
तेलंगाना 1661 1013 38
बिहार 1607 571 9
जम्मू-कश्मीर 1390 678 17
कर्नाटक 1462 556 40

हरियाणा

993 648 14
ओडिशा 1052 343 6

केरल

667

502

4

झारखंड

290 127 3
चंडीगढ़ 202 136 3
त्रिपुरा 173 116 0
असम 189 48 4
उत्तराखंड 122 52 1
छत्तीसगढ़ 110 59 0

हिमाचल प्रदेश

110 47 3
लद्दाख 44 43 0
गोवा 50 7 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0

पुडुचेरी

23 10 0
मेघालय 14 12 1
मणिपुर 25 2 0
मिजोरम 1 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
अन्य 1096 0 0

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के 1 लाख 6 हजार 750 मरीज हैं। इसमें से 61 हजार 149 का इलाज चल रहा है, जबकि 42 हजार 297 स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 3 हजार 303 लोगों की मौत हुई है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5735 :राज्य में बुधवार को 270 मरीज बढ़े, जबकि कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 267 हो गया।मध्य प्रदेश के 52 में से 48 जिलों में कोरोनावायरस का संक्रमण पहुंच गया है। राज्य में अब जो मरीज सामने आ रहे हैं, वे पलायन कर अन्य राज्यों से गृह जिलों में पहुंचे हैं। डिंडोरी, पन्ना, दमोह, गुना, मंडला, सिवनी, उमरिया, राजगढ़, सिंगरौली, टीकमगढ़ और छतरपुर में जो भी मरीज मिले हैं, वे अन्य प्रदेशों से आए हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 39297:महाराष्ट्र में बुधवार को 2250 नए मरीज मिले, जबकि 65 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में कोरोना से 1390 मरीजों की जान गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हजार 581 है।मुंबई में बुधवार को 1372 मरीज मिले, जबकि 41 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक राजधानी में 23 हजार 935 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5175:राज्यमें बुधवार को कोरोना के 249 मरीज मिले। इसमें बाराबंकी में 50, प्रयागराज में 12, रामपुर में 10, प्रतापगढ़ में 11, रामपुर में 10 मामले सामने आए।मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक 24 घंटे में 323 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। यह प्रदेश में 24 घंटे में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले प्रदेश में मंगलवार को 208 और सोमवार को 203 कोरोना मरीज मिले थे।
  • राजस्थान, संक्रमित- 6015:राज्य में बुधवार को 170 मामले मिले। इनमें नागौर में 17, डूंगरपुर में 22, सीकर में 12, सिरोही में 5, झुंझुनू और सीकर में 8-8, कोटा में 6, सिरोही में 4, उदयपुर में 3, जयपुर में 2, झालावाड़ और बारां में 1-1 संक्रमित मिला।यहां मंगलवार को 338 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • बिहार, संक्रमित- 1607:राज्य में बुधवार को88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।यहां कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। प्रवासियों के आने के चलते बिहार में संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। पिछले दस दिन में 891 नए संक्रमित मिले।
  • दिल्ली, संक्रमित- 11088:दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 534 नएकेस सामने आए। इसके साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 11 से ज्यादा हो गई है।यहां मंगलवार को 500 मरीजों कीकोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, 265 मरीज ठीक हुए और 6 की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5720का इलाज चल रहा है, जबकि 5192मरीजठीक हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर मुंबई की है। प्रवासी एंटॉप हिल ग्राउंड पर इकट्‌ठा हुए। यहां से इन्हें बेस्ट की बसों से क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन भेजा गया। वहां से ट्रेन के जरिए ये उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुए।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127324552.html
https://ift.tt/3bQjEHR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post