गुरुवार, 21 मई 2020

सुबह 85 अंक ऊपर खुला था सेंसेक्स, ट्रेडिंग के दौरान 200 अंक तक ऊपर पहुंचा; निफ्टी में भी 58 पॉइंट की बढ़त

सप्ताह में आज गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन सेंसेक्स 85.68अंक ऊपर और निफ्टी 12.9पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अभीसेंसेक्स 206.99 अंक ऊपर 31,025.60 पर और निफ्टी 58.65 पॉइंट ऊपर 9,125.20 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कल सुबह सेंसेक्स 36.58 अंक नीचे और निफ्टी 10.05 पॉइंट ऊपर खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती मिनट के दौरान ही सेंसेक्स में बढ़त आ गई। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 682.14 अंक तक और निफ्टी 214.70 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 622.44 अंक ऊपर 30,818.61 पर और निफ्टी 187.45 पॉइंट ऊपर 9,066.55 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ 369.04 अंक ऊपर 24,575.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.08 फीसदी बढ़त के साथ 190.67 अंक ऊपर 9,375.78 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 48.67 पॉइंट ऊपर 2,971.61 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 26.95 अंक नीचे 24,373.00 पर बंद हुआ। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,12,028 हो गई है। इनमें 63,165 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 45,422 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,434 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,085,504 हो चुकी है। इनमें 329,731 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 94,994 हो चुकी है।

10:13 AM

बीएसईसेंसेक्स बैंकेक्स में शामिल सभी 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।
09:48 AMसेंसेक्स 206.99 अंक ऊपर 31,025.60 पर और निफ्टी 58.65 पॉइंट ऊपर 9,125.20 पर कारोबार कर रहा है।
09:45 AMनिफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स, ग्रासिम और एनटीपीसी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:42 AMनिफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स, बजाज ऑटो के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:34 AMबीएसई के 23 में से 19 सेक्टर में बढ़त और 4 में गिरावट है।

09:28 AM बीएसई के 32 में से 30 इंडेक्स में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:23 AMबीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल17 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 13 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AM सेंसेक्स 98.38 अंक ऊपर 30,975.76 पर और निफ्टी 20.00 पॉइंट ऊपर 9,086.55 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बुधवार को सेंसेक्स 622 अंक ऊपर 30,818 पर बंद हुआ था, वहीं आज ये 85 अंक की बढ़त के साथ खुला है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOfcop
https://ift.tt/2LKEPQP

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post