बुधवार, 20 मई 2020

1 लाख 6 हजार 476 केस: असम में 2 महीने की बच्ची समेत 42 पॉजिटिव, यह एक दिन का संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा; महाराष्ट्र में 2 हजार बीमार मिले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 6 हजार 476 हो गई है।असम में पिछले 24 घंटे में 2 महीने की बच्ची समेत 42 पॉजिटिव केस मिले। यह एक दिन का संक्रमितों का सबसे आंकड़ा है। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 157 हो गई है।

मंगलवार को संक्रमण के 6141 मामले सामने आए तो 3030 ठीक भी हुए। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। अकेले महाराष्ट्र में 2078 मरीज बढ़े। राज्य में लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।इसके अलावा तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तरप्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।मंत्रालय ने कहा है कि दुनिया में प्रति एक लाख आबादी पर 60 और भारत में सिर्फ 7.1 कोरोना मरीज हैं। वहीं, अमेरिका में एक लाख की आबादी पर 431, ब्रिटेन में 494 और इटली में 372 मरीज हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में 42 नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1643 हो गई है।
  • वंदे भारत मिशन के तहत बुधवार सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट 175 भारतीयों को लेकर बहरीन से हैदराबाद पहुंची।

कोरोनावायरससंक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 37158 9639 1325
तमिलनाडु 12448 4895 85

गुजरात

12141 5043 719
दिल्ली 10554 4750 166

राजस्थान

5845 3232 143
मध्यप्रदेश 5465 2631 258
उत्तरप्रदेश 4926 2783 135
पश्चिम बंगाल 2961 1074 250
आंध्रप्रदेश 2489 1621 52
पंजाब 2002

1642

38
तेलंगाना 1634 1011 38
बिहार 1519 517 9
जम्मू-कश्मीर 1317 647 17
कर्नाटक 1395 543 40

हरियाणा

964 627 14
ओडिशा 978 307 5

केरल

643

497

4

झारखंड

233 127 3
चंडीगढ़ 199 54 3
त्रिपुरा 169 89 0
असम 154 41 4
उत्तराखंड 111 52 1
छत्तीसगढ़ 100 59 0

हिमाचल प्रदेश

90 42 3
लद्दाख 43 43 0
गोवा 46 7 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0

पुडुचेरी

22 9 0
मेघालय 13 12 1
मणिपुर 7 2 0
मिजोरम 1 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
अन्य 814 0 0

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5465: यहां मंगलवार को संक्रमण के 229 मामले सामने आए। इंदौर में 72, खंडवा में 21, बुरहानपुर में 42 और भोपाल में 16 केस हैं। राज्य के उज्जैन, इंदौर, भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर, खंडवा और देवास नगर निगमों में शराब की बिक्री अगले आदेश तक नहीं होगी। वहीं, मंदसौर, नीमच, धार और कुक्षी में भी शराब दुकानें बंद रहेंगी। बाकी जिलों में बुधवार से शराब दुकानें खुलेंगी।

यह तस्वीर भोपाल के हबीबगंज स्टेशन की है। मंगलवार को यहां मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार रवाना किया गया। इसके पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 37158:महाराष्ट्र सरकार कोरोनामरीजों के इलाज के लिए राज्य के निजी अस्पतालों के 80%बेड अपने नियंत्रण में लेगी। वहीं, 17 हजार डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती होगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इधर, मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 1202 कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4926: यहां मंगलवार को 321 संक्रमित मिले।राज्य में कुल संक्रमितों में से 1885 का इलाज चल रहा है। 2918ठीक हो चुके हैं, जबकि 123की मौत हो चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर नेशनल हाइवे पर आपको ट्रक में बैठे मजदूर इन दिनों रोजाना दिख जाएंगे। ये दूसरे राज्यों से लखनऊ और राज्य की सीमा पर पहुंच रहे हैं और इसी तरह अपने घर तक का सफर पूरा कर रहे हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 5845: यहां मंगलवार को 338 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि पांच लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 87 मरीज डूंगरपुर में मिले, पाली में 77, जयपुर और बाड़मेर मेंमें 17-17, नागौर में 16, उदयपुर में 13, जबकि अजमेर, झालावाड़, चूरू, दौसा, अलवर और धौलपुरमें 1-1 मरीज मिला।

  • दिल्ली, संक्रमित- 10554:यहां मंगलवार को 500 मरीजों कीकोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 265 मरीज ठीक हुए और 6 की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5638 का इलाज चल रहा है, जबकि 4750 मरीजठीक हो चुके हैं।
यह तस्वीर दिल्ली की है। मंगलवार सुबह मजदूर काम की तलाश में बैठे नजर आए। राजधानी में लॉकडाउन के नियमों में छूट मिलने के बाद कई इलाकों में काम शुरू हो गया है।
  • बिहार, संक्रमित- 1519:यहां मंगलवार को 96 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जेहानाबाद में 31, कटिहार 13,बेगूसराय में 12, औरंगाबाद औरनवादा में 4-4, गया, अरवल औरसुपौल में 3-3,भागलपुर, शेखपुरा,बक्सर, मधेपुराऔर कैमूर में 2-2,जबकि पटना और समस्तीपुर में 1-1 मरीज मिला।
पटना के एक क्वारैंटाइन सेंटर को मंगलवार को सैनिटाइज किया गया। यहां करीब 300 लोगों को रखा गया है। इनमें दूसरे राज्यों से आए मजदूर भी शामिल हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देश की राजधानी में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर एक महिला मजदूर उस वक्त भावुक हो गई, जब पुलिस ने उसे अपने घर जाने से रोक दिया। उसके साथ उसकी दो बेटियां भी थीं।


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/1-lakh-6-thousand-476-cases-42-positive-including-2-month-old-baby-girl-in-assam-this-is-the-highest-number-of-infected-for-a-day-2-thousand-sick-in-maharashtra-for-fourth-consecutive-day-127321073.html
https://ift.tt/3e2ZkEm

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post