शनिवार, 16 मई 2020

केंद्र ने कहा- प्रवासी मजदूर सड़क पर दिखे तो उसे शेल्टर में ले जाएं, खाना-पानी दें; उनके लिए ट्रेन या बस की व्यवस्था राज्यों की जिम्मेदारी

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 85 हजार 784हो गई है। लॉकडाउन में नरमी के बाद हजारों मजदूर शहरों से पैदल या अन्य साधनों से अपने घर जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अभी भी प्रवासी मजदूर सड़कों, रेलवे की पटरियों और ट्रकों में देखे जा रहे हैं। अगर कोई मजदूर सड़क पर दिखाई पड़े तो उसे पास के शेल्टर में ले जाएं और उसे खाना-पानी दें। मंत्रालय ने कहा कि उन मजदूरों के लिए ट्रेन और बस की व्यवस्था राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जो अपने घर जाना चाहते हैं।

मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। हालांकि, अभी पूरा मिजोरम ग्रीन जोन में है। बिहार ने भी केंद्र से अपील की है कि लॉकडाउन इस महीने के अंत तक बढ़ाया जाए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगले 2-3 महीने तक राज्यों की सीमाएं बंद रखी जाएं।

24 घंटे में 3700से ज्यादा कोरोना मरीज बढ़े

शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1576,तमिलनाडु में 434, दिल्ली में 425, गुजरात में 340,राजस्थान में 213, मध्यप्रदेश में 169, उत्तरप्रदेश में 155, आंध्रप्रदेश में 102, प. बंगाल में 84, केरल में 16 समेत 3736रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दावा किया हैकि हैदराबाद के 4 जोन को छोड़कर राज्य कोरोना से मुक्त हो चुका है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में81 हजार 970 संक्रमित हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 920ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 की मौत हुईहै।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन

मामले
10 मई 4311
14 मई 3943
13 मई 3725

04 मई

3656
11 मई 3610

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरससंक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 29100 6564 1068
तमिलनाडु 10108 2599 71

गुजरात

9932 4035 606
दिल्ली 8895 3518 123

राजस्थान

4747 2729 125
मध्यप्रदेश 4595 2283 239
उत्तरप्रदेश 4057 2165 95
पश्चिम बंगाल 2461 829 225
आंध्रप्रदेश 2307 1252 48
पंजाब 1932

305

32
तेलंगाना 1454 959 34
कर्नाटक 1056 480 36
बिहार 1033 453 7
जम्मू-कश्मीर 1013 513 11

हरियाणा

854 464 13
ओडिशा 672 166 3

केरल

577

493

4

झारखंड

211 97 3
चंडीगढ़ 191 37 3
त्रिपुरा 156 29 0
असम 90 41 2
उत्तराखंड 82 51 1

हिमाचल प्रदेश

75 35 3
छत्तीसगढ़ 60 56 0
लद्दाख 43 24 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0

पुडुचेरी

16 9 0
गोवा 15 7 0
मेघालय 13 11 1
मणिपुर 3 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में81 हजार 970 हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 919 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 मरीजों की मौत हुईहै।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4595:यहां शुक्रवार को संक्रमण के 169 मामले सामने आए। इनमें इंदौर के 61, भोपाल के 26, बुरहानपुर के 27,उज्जैन के 10, जबलपुर के 11 और धार के 7 नए मरीज शामिल हैं। प्रदेश में 18 मई से लॉकडाउनफेज-4 शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह 31 मई तक जारी रह सकता है। इस दौरान बाजारों को ऑड और ईवन के फाॅर्मूले पर खोलने की तैयारी है। धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा।

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 29100:राज्य में शुक्रवार को 1576 कोरोना मरीज मिले। अकेले मुंबई में 933 नए मामले सामने आए। हॉट स्पॉटधारावी में 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यहां 53 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव जैसे हॉट स्पॉट इलाकों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में अब कोरोना से हर 2 दिनों में करीब 100 मौतें हो रही हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4057:यहां पिछले 24 घंटे में 155संक्रमित मिले। इनमें हापुड़ के 10, आगरा और मेरठ के 9-9, लखनऊ के 5 और गौतमबुद्धनगर के 4 मरीज शामिल हैं।प्रदेश में अब तक 2165कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।इधर, लॉकडाउन के बीच संत शेाभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 4200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

  • राजस्थान, संक्रमित- 4747:यहां शुक्रवार को 213कोरोनापॉजिटिवमिले। इनमें कोटा में 48,उदयपुर में 38, जोधुपर में 31, जयपुर में 23,पाली में 13, चित्तौड़गढ़ में 9,बीएसएफ कैम्प में 6, जालोर में 5,राजसमंद और सीकरमें 3-3, अजमेर, जैसलमेर और चूरू में 2-2 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में 2729 मरीज ठीक हो चुके हैं।

  • दिल्ली, संक्रमित- 8895:यहां शुक्रवार को संक्रमण के 425 मामले सामने आए।उधर,दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार को लॉकडाउन के स्वरूप पर5 लाख से ज्यादा सुझाव दिए हैं। इनमेंमास्क पहनना अनिवार्य करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने पर जोर दिया गया है। लोगों नेसीमित क्षमता के साथबसों और मेट्रो की आवाजाही शुरू करने और 25% या 50% मॉल खोलने का भी सुझाव दिया है।
  • बिहार, संक्रमित- 1033:यहां शुक्रवार को 34मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खगड़िया और बेगुसरायमें 5-5, मधुबनी में 2 और सीवान में एक मरीजमिला। बिहार में3 मई के बाद दूसरे राज्यों से आने वालों में से 7500 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। इनमें 352 संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक दिल्ली से आए 114 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनके अलावा गुजरात से लौटे 97, महाराष्ट्र से लौटे 66, पश्चिम बंगाल से लौटे 22, हरियाणा से लौटे 17 और उत्तरप्रदेश से लौटे 13 लोग संक्रमित मिले।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127306993.html
https://ift.tt/2X52IHY

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post