सोमवार, 18 मई 2020

राज्य में अब कंटेनमेंट जोन के साथ होगा सीलबंद जोन, एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा 2347 पॉजिटिव केस

पूरे देश में आज से लॉकडाउन का चौथा चरण यानि फेज-4.0 शुरू हो रहा है। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में अब कंटेनमेंट जोन के साथ-साथ सीलबंद जोन का विकल्प भी शामिल गिया गया। इसके अनुसार मुंबई में अब 661 कंटेनमेंट जोन और कुल 1110 सीलबंद इमारते हैं।

बाहरी व्यक्तियों का सोसाइटी में प्रवेश होगा वर्जित
ऐसा ही कुछ विकल्प पुणे और अन्य रेड जोन वाले जिलों के लिए रखा गया है। अगर किसी इमारत में कोरोना मरीज पाया जाता है तो पूरे इलाके के बजाय उस इमारत या फिर इमारत के कुछ हिस्से को सीलबंद किया जाएगा। इस नियम में हाउसिंग सोसाइटी को भी शामिल किया जाएगा। सीलबंद सोसाइटी में मेडिकल सुविधा के अलावा किसी भी प्रकार के वस्तु बेचने और अन्य सेवा दे रहे व्यक्तियों को प्रवेश के लिए सख्त मनाही रहेगी।

एक दिन में सबसे ज्यादा 2347 नए पॉजिटिव केस मिले


महाराष्ट्र में सोवमार सुबह तक कोरोना संक्रमण के 33,053 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 2347 नए केस सामने आए हैं। इस कालखंड में 63 मरीजों ने कोविड-19 के चलते दम तोड़ दिया है। इसमें से तकरीबन 1600 पॉजिटिव मरीज सिर्फ मुंबई में मिले हैं। मुंबई में अब तक कोरोना के कुल 20150 मरीज हो गए हैं। पूरे राज्य में अब तक कोरोना के 1198 मरीजों की जान गई है।

एक राहत की बात यह है कि राज्य में अब तक कोरोना से ठीक हुए कुल 7688 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में 2,73,239 सैम्पल लिए गए थे जिनमें 2,40,186 नमूने नेगेटिव पाए गए।

धारावी में मिले 44 नए केस

मुंबई के धारावी में कोरोना के 44 नए मामले मिलने के साथ ही यहां पर कुल मरीजों की संख्या अब 1242 हो गई है। अब तक धारावी में 56 लोगों की जान कोरोना के कारण जा चुकी है। सरकार ने हाल ही में मुंबई की झुग्गियों में बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग कराने का भी फैसला लिया है और ऐसी स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों को क्वारैंटाइन कक्ष में रखने के निर्णय भी लिए गए हैं।







आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महालक्ष्मी इलाके में एक आइसोलेशन कक्ष तैयार किया गया है। इसके मुख्यद्वार पर एक टेस्टिंग सेंटर बनाया गया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/maharashtra-coronavirus-outbreak-lockdown-live-corona-cases-update-may-18-mumbai-thane-pune-nashik-aurangabad-nagpur-latest-news-127314067.html
https://ift.tt/2LIeYJ7

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post