सोमवार, 18 मई 2020

एक दिन में सबसे ज्यादा 5015 मरीज बढ़े, मुंबई में 20 हजार से ज्यादा संक्रमित; राष्ट्रपति भवन में तैनात एसीपी पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 95हजार 664हो गई है। रविवार को देश में सबसे ज्यादा 5015संक्रमिल मिले तो 2538मरीज ठीक भी हुए। महाराष्ट्र में एक दिन में2347 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब कोरोना मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है, इनमें से 20 हजार सिर्फ मुंबई के हैं। इसके अलावा गुजरात और तमिलनाडु में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन दोनों राज्यों में अब तक 11-11 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए।

बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में 639,दिल्ली में 422, गुजरात में 391,राजस्थान में 242, उत्तरप्रदेश में 206, मध्यप्रदेश में 187, प, बंगाल में 101, बिहार में 106, ओडिशा में 91, जम्मू-कश्मीर में 62 औरकर्नाटक में 55नए मरीज सामने आए। येआंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में95हजार 604संक्रमित हैं। 55हजार 842का इलाज चल रहा है। 36हजार 731ठीक हो गए हैं और 3025की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में तैनात एक एसीपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।58 वर्षीय एसीपी को राष्ट्रपति भवन की पुलिस लाइन्स में तैनात किया गया था। 13 मई कोएसीपी समेत पांच पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्टकिया गया। इसके बाद से ही सभी पुलिसकर्मी क्वारैंटाइन में थे।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन

मामले
16 मई 4792
10 मई 4311
14 मई 3943
15 मई 3736
13 मई 3725

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरससंक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 33053 7668 1198
तमिलनाडु 11224 4172 79

गुजरात

11380 4499 659
दिल्ली 9755 4202 148

राजस्थान

5202 3055 131
मध्यप्रदेश 4977 2403 248
उत्तरप्रदेश 4464 2636 112
पश्चिम बंगाल 2677 959 238
आंध्रप्रदेश 2380 1456 50
पंजाब 1964

1366

35
तेलंगाना 1551 992 34
कर्नाटक 1147 509 37
बिहार 1284 473 8
जम्मू-कश्मीर 1183 575 13

हरियाणा

910 562 14
ओडिशा 828 220 4

केरल

602

497

4

झारखंड

223 113 3
चंडीगढ़ 191 51 3
त्रिपुरा 167 85 0
असम 101 42 2
उत्तराखंड 92 52 1

हिमाचल प्रदेश

80 40 3
छत्तीसगढ़ 85 59 0
लद्दाख 43 24 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0

पुडुचेरी

16 9 0
गोवा 29 7 0
मेघालय 13 11 1
मणिपुर 7 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में90 हजार 927 संक्रमित हैं। 53 हजार 946 का इलाज चल रहा है। 34 हजार 108 ठीक हो गए हैं और 2872 की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4977: यहां रविवार को 187 नए मामले सामने आए। इनमेंइंदौर के 92, भोपाल के 38, उज्जैन के 33 और ग्वालियर के 10मरीज शामिल हैं। सोमवार से लॉकडाउन-4 के नियम लागू हो जाएंगे। राज्य सरकार ने केंद्र को जोन की परिभाषा बदलने का प्रस्ताव भेजा है। इसके हिसाब से इंदौर, भोपाल और उज्जैन रेड जोन में हो सकते हैं।
यह तस्वीर मध्यप्रदेश के रीवा की है। ये प्रवासी मजदूर मिनी ट्रक से उत्तरप्रदेश के लिए निकले हैं। ये जिस तरह कम जगह में बैठकर सफर कर रहे हैं, इससे इनकी तकलीफ समझी जा सकती है, लेकिन इनका मानना है कि यह पैदल चलने से तो अच्छा है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 33053: प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा 2347 संक्रमित मिले। अकेले मुंबई में ही 1595 नए मरीज बढ़े हैं। यहां मरीजों का आंकड़ा 20 हजार 150 हो चुका है। मुंबई और पुणे मेंकेंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू हो गई है। पुणे के कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों ने शनिवार कोपैदल मार्च भी किया। राज्य में कोरोना से1198मौतें हुई हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4464: राज्य में रविवार को 206मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह एक दिन में संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मई के पहले हफ्ते में एक दिन में 177 मरीज मिले थे। मृतकों की संख्या 112हो गई है। प्रदेश में दूसरे राज्यों सेअब तक 16.5 लाख से ज्यादा प्रवासी पहुंचे हैं।
यह तस्वीर प्रयागराज की है। ये मजदूर अपने गांव जा रहे हैं। दूसरे राज्यों से पैदल चले मजदूरों को अगर रास्ते में कोई वाहन मिल रहा है तो वे खुद को खुशकिस्मत समझ रहे हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 5202: यहां रविवारको 242 नए मरीज मिले। जयपुर में 60, जोधपुर में 43,डूंगरपुर में 18, उदयपुर में 17, पाली में 14, चुरू में 13,राजसमंद में 10,सीकर में 7, बीकानेर में 5, कोटा और झुंझुनूं में 2 मरीज मिले। प्रदेश में अब तक कोरोना से 131 लोगों की मौत हुई।
  • दिल्ली, संक्रमित- 9755:यहां रविवार को 422मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 19 लोगों की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5405 का इलाज चल रहा है, जबकि 4202 मरीजठीक हो चुके हैं।
यह तस्वीर दिल्ली की है। यहां मजदूरी करने वाले सत्येंद्र कुमार पैदल चल-चलकर थक चुकी अपनी बेटी के पैर दबा रहे हैं। यह परिवार 3 दिन पहले उत्तरप्रदेश के लिए चला था, लेकिन राज्य की सीमा पर इन्हें पुलिस ने रोक दिया।
  • बिहार, संक्रमित- 1284:राज्य में रविवार को 106नए मरीज सामने आए। अब तक 473मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 की मौत हुई है। राज्य में 10 दिन पहले रिकवरी रेट 55% तक पहुंच गया था, लेकिन प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी और इससे रिकवरी रेट गिरकर 38% पर आ गय


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर दिल्ली की है। यह परिवार पैदल ही उत्तरप्रदेश जाने के लिए निकला, लेकिन इन्हें राज्य में प्रवेश करने से रोक दिया गया। दो दिन पहले ही यूपी सरकार ने पैदल और निजी वाहन से आने वालों के प्रदेश में प्रवेश पर रोक लगाई है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-covid19-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-madhya-pradesh-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127314029.html
https://ift.tt/3698U5Q

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, please let me know.

Popular Post